*हिंगलाज माता का वार्षिक महोत्सव प्रारंभ* खैरथल / हीरालाल भूरानी शहर के वल्लभग्राम स्थित हिंगलाज माताजी धाम में दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव सोमवार से श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ शुरू होगा। महोत्सव को लेकर वल्लभग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। स्वामी लीलाशाह धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष मुखी वासदेव दासवानी ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन सोमवार सुबह 7:15 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद 9:15 बजे हवन-यज्ञ, 11:15 बजे ध्वजारोहण एवं 11:30 बजे संत सत्संग आयोजित किए गए। दोपहर में भंडारा हुआ। शाम 6 बजे संतों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़े और जयकारों के बीच श्रद्धालु शामिल होंगे। रात्रि में माता का जागरण एवं भजन संध्या होगी। महोत्सव में थल्हेवारी दरबार राजकोट (गुजरात) के संत सुगणोमल, दरबार साहिब मोठुका के साई लालचंद भगत एवं संत होतुराम दरबार साहिब के संत मोहनराम, साई भानुनाथ सहित कई संत-महात्मा अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देंगे। महोत्सव के दूसरे दिन 12 मई को सुबह 7:15 बजे महाआरती एवं 10:15 बजे सत्संग के साथ कार्यक्रम शुरू होंगे। दोपहर 1 बजे पूज्य बहराणा साहिब, दोपहर 3 बजे पल्लव साहब की रस्म अदा की जाएगी। इसी के साथ दो दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।

- अलवर अस्पताल में कुत्तों का आतंक जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने किया औचत निरीक्षण निरीक्षण के दौरान परिजनों ने अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों को लेकर की थी शिकायत अस्पताल के वार्डों में घूम रहे थे आवारा कुत्ते जिला कलेक्टर के निरीक्षण के बाद को पकड़ने का कार्य किया गया1
- वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान मुंडावर/जसाई (खैरथल-तिजारा): समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संगठन युवा भगत सिंह सेना द्वारा आयोजित 20वें विशाल रक्तदान शिविर में सेवा का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष और जसाई सरपंच वीरेंद्र उर्फ वीरू शर्मा के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर में न केवल जनसैलाब उमड़ा, बल्कि खुद वीरेंद्र पंडित ने 54वीं बार रक्तदान कर युवाओं के सामने एक नई मिसाल पेश की। दंपत्ति ने पेश की सेवा की मिसाल शिविर की सबसे खास और प्रेरणादायक बात यह रही कि प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र पंडित के साथ उनकी धर्मपत्नी आरती शर्मा ने भी रक्तदान किया। उन्होंने इस माध्यम से समाज की महिलाओं को सामाजिक कार्यों और जीवन रक्षक अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। "रक्तदान महादान: आपके कुछ मिनट, किसी की पूरी जिंदगी" इस अवसर पर वीरू सरपंच ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकता है। शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे: भगत सत्यवान श्योराण (जीतपुरा धाम) महन्त मुकेश भगत दारासिंह ठेकेदार (काकर दोपा) इसके अलावा दुष्यंत यादव, युवराज यादव, मोनू यादव, केसरी सिंह, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र डबास, विक्की चौधरी, राहुल चौधरी और जोगेन्द्र औला सहित अनेक गणमान्य लोग और युवा शक्ति उपस्थित रही। गोलाहेड़ा धाम पर रहा उत्साह का माहौल जोतराम बाबा के पावन स्थान, गोलाहेड़ा धाम पर सुबह से ही रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। 'समस्त युवा शक्ति' के सहयोग से आयोजित इस 20वें शिविर ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र का युवा समाज सेवा के लिए पूरी तरह जागरूक है। राठ ब्लड सेंटर, बहरोड़ की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया।4
- पेयजल की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा रोड क्या जाम1
- Alwar mein ladiyan Bagh ka haal ek mahine se yah Nala gandgi se bhara hua hai aur iski marmmat bhi nahin ho rahi1
- मजदूर की मेहनत से ही देश की तरक्की होती है। अपनी ताकत पहचानो, एकजुट रहो और अपने हक के लिए हमेशा आवाज उठाओ। मेहनत करने वाला कभी कमजोर नहीं होता, वही समाज की असली ताकत है। मजदूरों के मेहनत पसीने से बड़ी-बड़ी कंपनियां चलती है1
- 😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲 😲😲😲😰1
- अलवर के ओडेला मानकी इलाके में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। वे पहाड़ों में हो रही खुदाई को रोकने की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए सफिया जुबेर खान और नसरू प्रधान धरने पर बैठे हैं।1
- अलवर के किशनगढ़ बास क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।1