तुतला भवानी महोत्सव–2026: 6 मार्च को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, कई प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति। रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माँ तुतला भवानी मंदिर परिसर में तुतला भवानी महोत्सव–2026 के अवसर पर 6 मार्च को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक मंदिर के पार्किंग एरिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी और लोक संगीत जगत के कई चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें तान्या मिश्रा, अरविंद अकेला (कल्लू), अनुपमा यादव और स्वाति मिश्रा सहित अन्य प्रसिद्ध कलाकार शामिल होंगे। कलाकारों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंगत देखने को मिलेगी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा। तिलौथू प्रखंड की बीडीओ अंकिता जैन ने गुरुवार को शाम क़रीब 5 बजे बताया कि यह स्थल ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है तथा पहली बार प्रशासनिक स्तर पर यहां महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य तुतला भवानी मंदिर की पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करना और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है। गौरतलब है कि इससे पहले माँ तुतला भवानी न्यास समिति द्वारा अपने स्तर पर महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। वर्ष 2018 में इसकी शुरुआत हुई थी, जिसमें भोजपुरी फिल्म और लोक संगीत जगत के कई चर्चित कलाकारों ने प्रस्तुति दी थी। अब तक आयोजित महोत्सवों में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, विष्णु ओझा, अंकुश राजा और पुष्पा राणा जैसे कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इस वर्ष महोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से जिला प्रशासन रोहतास और माँ तुतला भवानी न्यास समिति, रेडिया तिलौथू के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

- आमस प्रखंड क्षेत्र के झरी पंचायत अंतर्गत बेल बिगहा गांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने जंगल से भटके एक हिरण को पकड़ा।हिरण को देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण उमेश यादव,नीतीश यादव,अरविंद भुईयां,रंजन कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा हिरण को खदेड़ा जा रहा था।जिसे देख हमलोग ने हिरण को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर लाया।इस की सूचना तत्काल गया वन विभाग को दिया गया।इसके उपरांत वन विभाग के एसआई गौरी शंकर कुमार ने अपना टिम के साथ उक्त स्थान पहुंचे। ग्रामीणों ने हिरण को वन विभाग से आए अधिकारियों को शौप दिया।वन विभाग एसआई गौरी शंकर कुमार ने बताया कि वन से भटकर हिरण आमस के बेलबिगहा गांव में आ गया था। हिरण बिल्कुल सुरक्षित और स्वास्थ्य अवस्था में है।उसे डोभी राष्ट्रीय उद्यान ने छोड़ दिया जाएगा।1
- wwrtu2
- क्या बिहार में पंचायती चुनाव पार्टी बेश पर होना चाहिए ? 1️⃣ गांव में राजनीतिक झगड़े बढ़ सकते हैं 2️⃣ विकास के बजाय पार्टी राजनीति 3️⃣ गरीब और स्वतंत्र उम्मीदवार कमजोर पड़ेंगे 4️⃣ पंचायत की स्वतंत्रता कम हो सकती है गांव में राजनीतिक गुटबाजी और झगड़े बढ़ सकते हैं1
- JAB APNE HI MILE HO GAIRON KI CHAL ME TOH SHER BHI FAS JATA HAI KUTTO KE JAAL MEIN Iran Supreme leader1
- परैया महादलित टोला में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन / परैया महादलित टोला में गुरुवार को मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन टोलासेवक अरविन्द कुमार चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में गांव के बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने मटका फोड़ने के लिए भरपूर कोशिश की। अंततः विजय चौधरी की पुत्री प्रियंका कुमारी ने मटका फोड़कर प्रतियोगिता जीत ली और वह ईनाम की भागीदार बनीं। उनकी जीत पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर संजीत कुमार, अखिलेश कुमार, गोपाल प्रजापत, सत्येंद्र चौधरी, संतोष कुमार और सुमित कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के उत्साह और कार्यक्रम की सराहना की।1
- Post by Vaishnavi bhakt vinu1
- Post by Bharat sharma1
- sakaldiha gram maniyarpur1
- Post by Bangeshwari Narayan Singh1