सीएमओ की नई पहल: जनता से सीधा संवाद, शिकायतों का त्वरित समाधान सीएमओ की नई पहल से बदली व्यवस्था: शिकायत पर तुरंत कार्रवाई, जनता को मिल रही त्वरित राहत मधुसूदनगढ़। नगर परिषद मधुसूदनगढ़ में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र चक्रवर्ती द्वारा जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक सराहनीय और अभिनव पहल की गई है। सीएमओ ने सीधे आमजन को जोड़ते हुए “सीएमओ हेल्पलाइन ग्रुप” का गठन किया है, जिसके माध्यम से नगरवासियों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण किया जा रहा है। इस पहल से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है, जिससे समस्याओं के समाधान में उल्लेखनीय तेजी आई है। इस हेल्पलाइन ग्रुप में नगर के विभिन्न वार्डों के नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा नगर परिषद के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जुड़े हुए हैं। नागरिक जैसे ही अपनी समस्या—साफ-सफाई, पेयजल संकट, स्ट्रीट लाइट बंद, नाली जाम, कचरा उठाव या अन्य नगर सेवाओं—से संबंधित शिकायत ग्रुप में साझा करते हैं, तुरंत संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर मौके पर समाधान कराया जाता है। कई मामलों में शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर कार्रवाई होने से लोगों में संतोष और विश्वास बढ़ा है। सीएमओ वीरेंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जनता को बिना भटकाव के त्वरित राहत देना, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और नगर सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि नगर विकास और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की नवाचारपूर्ण पहल जारी रहेंगी। नगरवासियों ने इस व्यवस्था की खुलकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि अब उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होने से समय व परेशानी दोनों की बचत हो रही है। सीएमओ हेल्पलाइन ग्रुप की यह पहल मधुसूदनगढ़ में सुशासन की मिसाल बन रही है और अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित हो रही है।

- हरनावदाशाहजी.महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार रात्रि को आयोजित शिव पार्वती विवाह समारोह में श्रृद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान कस्बे में निकली शिवबारात में बराती बनकर हर कोई झूमता नजर आया। वहीं सोमवार को आयोजित भंडारे में प्रसादी का दिनभर कार्यक्रम चला जिसमें दूर दूर गांवों से पंहुचकर लोगों ने प्रसादी का लाभ लिया। कस्बे में प्राचीन शिवालय गुफा मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 12 फरवरी से पांच दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हुई थी। भगवान शंकर पार्वती विवाहोत्सव को लेकर रोजाना अलग अलग आयोजनों के साथ रविवार अपराह्न कस्बे में गाजे बाजे से शिवबारात निकली। जुलूस में बना हर कोई बाराती- बूढा महादेव से शुरु हुई बारात में युवाओं की टोली अलग तो युवतियों की टोली अलग डीजे पर भक्ति के रंग में नजर आई। महिलाएं भी साथ में भजनों पर झूमती रही। मुख्य मार्ग से होकर निकाली बारात का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत किया। शाम के अंधेरे में विवेकानंद पर जोरदार आतिशबाजी हुई । बाद में शिवालय गुफा मंदिर पर बारात के स्वागत के साथ भगवान शिव पार्वती के विवाह की रस्म हुई। इस मौके पर गुफा मंदिर परिसर खचा-खच भरा रहा वहीं मंदिर समेत समूचा पांडाल पुष्प सज्जा व विद्युत सजावट से सजाया। महामंडलेश्वर ने किया भंडारे का शुभारंभ - सोमवार को इस अवसर पर आयोजित भंडारे की विधिवत पूजन के साथ शुरुआत रामानंद संत आश्रम के महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज ने कन्याओं को प्रसाद खिलाकर की। यहां सुबह से देर रात तक भंडारा चला जिसमें प्रसाद के लिए तांता लगा रहा।4
- शिवपुरी। लगभग 70 बच्चों को बैठाया गया धूप में राइजिंग पब्लिक स्कूल बैराड़: शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही, स्कूल प्रबंधन की मनमानी—तपती धूप में 10वीं के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़। देखें पूरी खबर क्या कुछ कहा बच्चों ने।1
- देर रात करीब 3 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में कार सड़क से नीचे उतरकर दो बार पलट गई। कार में कुल 7 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 1 व्यक्ति की मौके पर मौत घटना में दिलीप दिवाकर (34) निवासी खिदरपुरा, जिला भिंड को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 6 घायल, कोटा रैफर छबिराम, कल्पना, जीतू, 7 वर्षीय कार्तिक, अनुष्का और नीरज घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को कोटा रैफर किया गया। एएसआई घनश्याम नागर व हरवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अंता उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया1
- ग्राम छार में वृद्ध महिला के चारे में दबंगों ने लगाई आग, पुलिस पर भी रिश्वत लेने का आरोप ग्राम सिरसौद की पुलिस भ्रष्टाचार इस मां ने गंभीर रूप लगे पुलिस के ऊपर1
- विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी महिलाओं ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन एंकर शाहाबाद खंड मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोदरा के ग्राम रातई खुर्द की आदिवासी महिलाओं ने शाहाबाद पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ग्राम पंचायत महोदरा प्रशासक प्रीति गोस्वामी के लेटर हैंड पर ज्ञापन दिया गया जिसमें क्षेत्र में हो रहे चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर जिससे गांव की गाय भैंसों को चारे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और दबंग लोगों द्वारा कब्जा किया हुआ है जिसे हटाने की मांग की है देवरी वीरान गांव से महोदरा जाने वाला रास्ता भी खस्ता हाल बना हुआ है जिसका डामरीकरण करवाया जावे ग्राम पंचायत क्षेत्र में मनरेगा के तहत आदिवासी महिलाओं को रोजगार दिया जावे एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र में मस्टरोल चलकर हमें रोजगार देकर लाभान्वित किया जावे इस दौरान राजेश, क्रांति, अंगूरी, बसंती, शीला आदि मौजूद रही2
- उपचुनाव की आहट के साथ बीना कांग्रेस हुई सक्रिय, घर-घर संपर्क अभियान शुरू करने का ऐलान1
- दो मंजिला इमारत पर काम कर रहा एक मजदूर अचानक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर निर्माण कार्य के दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे आ गिरा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया1
- शिवपुरी। बैराड़ ईमानदारी की मिसाल: विवेक रावत ने थाना प्रभारी सुरेश शर्मा की मौजूदगी में लौटाया ₹1.30 लाख से भरा बैग1
- Post by Banwari katariya1