logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आयशर ट्रक से 12 क्विंटल 50 किलो डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार नीमच। जीरन पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोयाबीन की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा 12 क्विंटल 50 किलो डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने डोडाचूरा सहित आयशर ट्रक जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मामले में शोभाराम जाट और कालूराम जाट नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी सोयाबीन से भरे ट्रक में डोडाचूरा छिपाकर ले जा रहे थे। जीरन पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच की जा रही है।

3 hrs ago
user_Rahul kachawa
Rahul kachawa
Photography studio मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आयशर ट्रक से 12 क्विंटल 50 किलो डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार नीमच। जीरन पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोयाबीन की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा 12 क्विंटल 50 किलो डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने डोडाचूरा सहित आयशर ट्रक जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मामले में शोभाराम जाट और कालूराम जाट नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी सोयाबीन से भरे ट्रक में डोडाचूरा छिपाकर ले जा रहे थे। जीरन पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच की जा रही है।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • नीमच जिले की सब जेल जावद में आध्यात्मिक शिविर एवं राखी मिलन समारोह जावद। सब जेल जावद में सोमवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आध्यात्मिक शिविर एवं राखी मिलन समारोह आयोजित हुआ। ब्रह्माकुमारी सविता, श्रुति, मेघना, योगिता एवं समता दीदी ने बंदियों को आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। रक्षाबंधन के अवसर पर जिन बंदियों को राखी बांधने वाला कोई नहीं था, उन्हें ब्रह्माकुमारी बहनों ने राखी बांधी और प्रेम, शांति व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में बंदियों ने उत्साह से सहभागिता करते हुए सकारात्मक बदलाव का संकल्प लिया। इस दौरान पांच प्रतिज्ञाएं दिलाई गईं, जिसमें बुराइयों व नशे से दूर रहने, अनुशासित जीवन जीने तथा राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प शामिल रहा।
    1
    नीमच जिले की सब जेल जावद में आध्यात्मिक शिविर एवं राखी मिलन समारोह
जावद। सब जेल जावद में सोमवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आध्यात्मिक शिविर एवं राखी मिलन समारोह आयोजित हुआ। ब्रह्माकुमारी सविता, श्रुति, मेघना, योगिता एवं समता दीदी ने बंदियों को आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। रक्षाबंधन के अवसर पर जिन बंदियों को राखी बांधने वाला कोई नहीं था, उन्हें ब्रह्माकुमारी बहनों ने राखी बांधी और प्रेम, शांति व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में बंदियों ने उत्साह से सहभागिता करते हुए सकारात्मक बदलाव का संकल्प लिया। इस दौरान पांच प्रतिज्ञाएं दिलाई गईं, जिसमें बुराइयों व नशे से दूर रहने, अनुशासित जीवन जीने तथा राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प शामिल रहा।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • मीटिंग की बोल कर भाजपा की रैली मे ले गए महिलाओ ने आक्रोश झूठ बोल कर ले गई पुलिस और उनके महिलाओ को ले जाने का पैसा मिला आज हर इंसान पर मोबाइल फोन है और इसके चलते महिलाओ वीडियो बना कर डाल दिया
    1
    मीटिंग की बोल कर भाजपा की रैली मे ले गए महिलाओ ने आक्रोश 
झूठ बोल कर ले गई पुलिस और उनके महिलाओ को ले जाने का पैसा मिला आज हर इंसान पर मोबाइल फोन है और इसके चलते महिलाओ वीडियो बना कर डाल दिया
    user_Mp news
    Mp news
    Local News Reporter Neemuch, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • *चित्तौड़गढ़ जिले भदेसर पुलिस थाना टीम ने नशा तस्करी के मामले में ... देखे यह खबर समाचार प्लस न्यूज़ चैनल पर... जिला ब्यूरोचीफ चीफ घनश्याम लोहार के साथ कैमरा मेन प्रमोद बैरवा*
    1
    *चित्तौड़गढ़ जिले  भदेसर पुलिस थाना टीम ने नशा तस्करी के मामले में ... देखे यह खबर समाचार प्लस न्यूज़ चैनल पर... जिला ब्यूरोचीफ चीफ घनश्याम लोहार के साथ कैमरा मेन प्रमोद बैरवा*
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Nimbahera, Chittorgarh•
    9 hrs ago
  • मध्यप्रदेश में मिला बंगाल का अद्भुत लिंबू बाहर से हरा, अंदर से लाल, देखकर हैरान हुए लोग MP में मिला बंगाल का चमत्कारी नींबू - 2 से 4 किलो का एक फल, पथरी और BP में रामबाण, गांधी सागर में देखने उमड़ी भीड़ *मंदसौर / गांधी सागर।* मध्यप्रदेश के गांधी सागर क्षेत्र में कुदरत का एक अद्भुत करिश्मा देखने को मिला है। यहां एक ऐसा फल मिला है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह है *बंगाल का प्रसिद्ध नींबू*। इस फल का पेड़ देखने में *बिल्कुल आम के पेड़ जैसा* लगता है, लेकिन इस पर लगने वाला फल आम नहीं, बल्कि बंगाल का विशेष नींबू है। *इस फल की सबसे बड़ी खासियत -* इस फल का आकार सामान्य नींबू से कई गुना बड़ा है। *एक फल का वजन 2 किलो से लेकर 4 किलो तक है।* ऊपर से इसका रंग हरा होता है और जब इसे काटा जाता है तो *अंदर से यह गहरा लाल* निकलता है। *पेड़ के मालिक ने क्या बताया?* पेड़ के मालिक ने अपडेट नीमच पत्रिका को बताया - _"यह बंगाल का नींबू है। यह पेड़ हमने लगाया था, आज इसमें फल आए हैं तो हम खुद हैरान हैं। कि यह नींबू सेहत के लिए बहुत लाभदायक है।"_ मालिक के अनुसार, *यह नींबू पथरी, ब्लड प्रेशर और शरीर की कई अन्य बीमारियों में लाभदायक माना जाता है।* आयुर्वेद में भी इस तरह के बड़े नींबू को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। निश्चित तौर पर यह फल गांधी सागर के लिए एक नई पहचान बन सकता है।
    1
    मध्यप्रदेश में मिला बंगाल का अद्भुत लिंबू  बाहर से हरा, अंदर से लाल, देखकर हैरान हुए लोग
MP में मिला बंगाल का चमत्कारी नींबू - 2 से 4 किलो का एक फल, पथरी और BP में रामबाण, गांधी सागर में देखने उमड़ी भीड़
*मंदसौर / गांधी सागर।* मध्यप्रदेश के गांधी सागर क्षेत्र में कुदरत का एक अद्भुत करिश्मा देखने को मिला है। यहां एक ऐसा फल मिला है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
यह है *बंगाल का प्रसिद्ध नींबू*। इस फल का पेड़ देखने में *बिल्कुल आम के पेड़ जैसा* लगता है, लेकिन इस पर लगने वाला फल आम नहीं, बल्कि बंगाल का विशेष नींबू है।
*इस फल की सबसे बड़ी खासियत -*
इस फल का आकार सामान्य नींबू से कई गुना बड़ा है। *एक फल का वजन 2 किलो से लेकर 4 किलो तक है।* ऊपर से इसका रंग हरा होता है और जब इसे काटा जाता है तो *अंदर से यह गहरा लाल* निकलता है।
*पेड़ के मालिक ने क्या बताया?*
पेड़ के मालिक ने अपडेट नीमच पत्रिका को बताया - _"यह बंगाल का नींबू है। यह पेड़ हमने लगाया था, आज इसमें फल आए हैं तो हम खुद हैरान हैं।  कि यह नींबू सेहत के लिए बहुत लाभदायक है।"_
मालिक के अनुसार, *यह नींबू पथरी, ब्लड प्रेशर और शरीर की कई अन्य बीमारियों में लाभदायक माना जाता है।* आयुर्वेद में भी इस तरह के बड़े नींबू को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है।
निश्चित तौर पर यह फल गांधी सागर के लिए एक नई पहचान बन सकता है।
    user_अजीमुल्ला खान
    अजीमुल्ला खान
    रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गरोठ मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत मंगलवार को एसडीएम राहुल चौहान द्वारा प्रशासनिक अमले के साथ वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें दो मैजिक वाहन, चंबल कॉन्वेंट स्कूल खड़ावदा, शारदा कॉन्वेंट स्कूल गरोठ, कमला सकलेचा स्कूल भानपुरा आदि चार स्कूलों की बसों को जप्त कर थाने पहुंचाया गया।
    1
    गरोठ
मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत मंगलवार को एसडीएम राहुल चौहान द्वारा प्रशासनिक अमले के साथ वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें दो मैजिक वाहन, चंबल कॉन्वेंट स्कूल खड़ावदा, शारदा कॉन्वेंट स्कूल गरोठ, कमला सकलेचा स्कूल भानपुरा आदि चार स्कूलों की बसों को जप्त कर थाने पहुंचाया गया।
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • छोटी सादड़ी नगर पालिका चुनाव में घमासान, 25 वार्डों में 98 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल छोटी सादड़ी। नगर पालिका चुनाव को लेकर छोटी सादड़ी शहर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नगर पालिका के कुल 25 वार्डों में चुनाव मैदान में उतरने के लिए 98 प्रत्याशियों ने नामांकन सूची में अपने नाम दर्ज करवाए हैं। प्रत्याशियों की सूची सामने आने के बाद शहर के सभी वार्डों में चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने अलग-अलग वार्डों से अपनी दावेदारी पेश की है। कई वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ वार्डों में आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से मुकाबला बहुकोणीय हो गया है। अलग-अलग वार्डों में प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ चुनावी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। नामांकन के बाद अब प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। वार्डों में प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही स्थानीय राजनीतिक समीकरण भी तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। कई वार्डों में एक ही राजनीतिक दल से एक से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। ऐसे में नाम वापसी के बाद किस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेगा, इसे लेकर भी लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। नामांकन प्रक्रिया के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया महत्वपूर्ण रहेगी। अंतिम प्रत्याशी सूची जारी होने के बाद प्रत्येक वार्ड में वास्तविक चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होगी।
    1
    छोटी सादड़ी नगर पालिका चुनाव में घमासान, 25 वार्डों में 98 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल
छोटी सादड़ी। नगर पालिका चुनाव को लेकर छोटी सादड़ी शहर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नगर पालिका के कुल 25 वार्डों में चुनाव मैदान में उतरने के लिए 98 प्रत्याशियों ने नामांकन सूची में अपने नाम दर्ज करवाए हैं। प्रत्याशियों की सूची सामने आने के बाद शहर के सभी वार्डों में चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने अलग-अलग वार्डों से अपनी दावेदारी पेश की है। कई वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ वार्डों में आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से मुकाबला बहुकोणीय हो गया है।
अलग-अलग वार्डों में प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ चुनावी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। नामांकन के बाद अब प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। वार्डों में प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही स्थानीय राजनीतिक समीकरण भी तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं।
कई वार्डों में एक ही राजनीतिक दल से एक से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। ऐसे में नाम वापसी के बाद किस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेगा, इसे लेकर भी लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
नामांकन प्रक्रिया के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया महत्वपूर्ण रहेगी। अंतिम प्रत्याशी सूची जारी होने के बाद प्रत्येक वार्ड में वास्तविक चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होगी।
    user_Mukesh Nai
    Mukesh Nai
    Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • नीमच जनसुनवाई बनी सुमीबाई के लिए आत्मनिर्भरता का सहारा नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के ग्राम बालागंज निवासी सुमीबाई पति दशरथ चौहान के लिए जनसुनवाई नई उम्मीद लेकर आई। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण वे मजदूरी करने में असमर्थ थीं और बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी चुनौती बनी हुई थी। सुमीबाई ने जनसुनवाई में छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए सहायता मांगी। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने उनकी परिस्थिति को संवेदनशीलता से समझते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद रेडक्रॉस से उन्हें 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इस राशि से सुमीबाई ने किराना दुकान शुरू की। अब वे स्वयं आय अर्जित कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। जनसुनवाई उनके लिए आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत बनी।
    1
    नीमच जनसुनवाई बनी सुमीबाई के लिए आत्मनिर्भरता का सहारा

नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के ग्राम बालागंज निवासी सुमीबाई पति दशरथ चौहान के लिए जनसुनवाई नई उम्मीद लेकर आई। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण वे मजदूरी करने में असमर्थ थीं और बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी चुनौती बनी हुई थी। सुमीबाई ने जनसुनवाई में छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए सहायता मांगी। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने उनकी परिस्थिति को संवेदनशीलता से समझते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद रेडक्रॉस से उन्हें 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इस राशि से सुमीबाई ने किराना दुकान शुरू की। अब वे स्वयं आय अर्जित कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। जनसुनवाई उनके लिए आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत बनी।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • मंदसौर इंदिरा गांधी हॉस्पिटल नर्स दुवारा बदसलूकी गाली गलोच दादागिरी अगर हॉस्पिटल बैंक या किसी भी शासकीय जगह पर आपके साथ गाली गलोच होता या सरकारी आदमी आपसे बदसलुकी करता आप हमें वीडियो बना कर डाले उनके सबक सिखाये गे क्यू हमारे टैक्स के पैसों से तनका मिलती है
    1
    मंदसौर इंदिरा गांधी हॉस्पिटल नर्स दुवारा बदसलूकी गाली गलोच दादागिरी 
अगर हॉस्पिटल बैंक या किसी भी शासकीय जगह पर आपके साथ गाली गलोच होता या सरकारी आदमी आपसे बदसलुकी करता आप हमें वीडियो बना कर डाले उनके सबक सिखाये गे क्यू हमारे टैक्स के पैसों से तनका मिलती है
    user_Mp news
    Mp news
    Local News Reporter Neemuch, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ के बड़ीसादड़ी नगर पालिका मे नामांकन मे बाड़ी हलचल देखने को मिली
    1
    चित्तौड़गढ़ के बड़ीसादड़ी नगर पालिका मे नामांकन मे बाड़ी हलचल देखने को मिली
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Nimbahera, Chittorgarh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.