Shuru
Apke Nagar Ki App…
sahida khatoon urf joya khan jila panchayat partayasi uttari ward no 2 chetr pathardewa भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास क प्रतीक है रक्षाबंधन का यह पर्व आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
Reporter Md shad
sahida khatoon urf joya khan jila panchayat partayasi uttari ward no 2 chetr pathardewa भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास क प्रतीक है रक्षाबंधन का यह पर्व आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- रक्षाबंधन पर महुली पुलिस का विशेष अभियान: 20 मनचलों पर कार्रवाई, 15 वाहनों का चालान संतकबीरनगर, महुली। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहन-बेटियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना महुली पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में बाजारों, चौराहों, बस व टैक्सी स्टैंड तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सघन निगरानी और वाहन चेकिंग की गई। मिशन मजनू अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमते मिले 20 नवयुवकों को चिन्हित कर पूछताछ की। सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी देते हुए माफीनामा भरवाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़, पीछा करने या अभद्रता की किसी भी शिकायत पर तत्काल नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। यातायात सुरक्षा अभियान के दौरान तेज गति, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सुरक्षित गति बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। महिला पुलिसकर्मियों और एंटी रोमियो टीम को विशेष रूप से सक्रिय रखते हुए प्रमुख बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लगातार गश्त कराई गई, ताकि रक्षाबंधन के दौरान महिलाएं और बालिकाएं निर्भय होकर आवागमन कर सकें। महुली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहार प्रेम, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या महिला उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को दें।4
- sant kabir nagar khalilabad sauraha singhorwa me kabristan me dawa mare ka kaam kiya gya village sauraha singhorwa Sant kabir nagar kabristan me dawa marne ka kaam kya gya hia jo gullal urf shakir ali ke netret me kiya ja raha hia our unke sath me sahyog karne walo me is parkar hai md Numan yunus khan shakib khan iliyas ahamad md suhel akmal khan md akib ashad khan1
- रक्षाबंधन पर खाकी ने निभाया भाई का फर्ज, मासूम बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान नाथनगर में पैदल गश्त के दौरान जरूरतमंद बच्चों से मिले सीओ धनघटा और महुली थानाध्यक्ष, बच्चों को मिठाई देकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व संतकबीरनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना कर रही थीं, वहीं महुली थाना पुलिस ने भी मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। नाथनगर कस्बे में पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जरूरतमंद परिवारों के मासूम बच्चों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उन्हें मिठाई भेंट कर उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ तथा थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय पुलिस टीम के साथ नाथनगर कस्बे में पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कुछ बच्चों पर पड़ी। बातचीत के दौरान क्षेत्राधिकारी ने बच्चों से रक्षाबंधन पर्व को लेकर सहजता से जानकारी ली और पूछा कि उन्होंने अपनी बहनों के लिए क्या खरीदा है। बच्चों ने मासूमियत से अपने परिवार और भाई-बहनों के बारे में बताया। बच्चों की बातों और उनकी परिस्थितियों को देखकर पुलिस अधिकारियों ने उनकी भावनाओं को समझा। पास ही स्थित मिष्ठान की दुकान से बच्चों के लिए मिठाई खरीदी गई और उन्हें भेंट की गई। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। पुलिस की इस आत्मीय पहल ने रक्षाबंधन के पर्व को उनके लिए और भी यादगार बना दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय आमजन के साथ खड़ा होना भी है। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के प्रति संवेदनशीलता रखना पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। लोगों का कहना रहा कि वर्दी में संवेदना और मानवीयता का यह रूप समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर महुली पुलिस ने संदेश दिया कि खाकी केवल कानून की रक्षक नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के सुख-दुख में सहभागी भी है। मासूम बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान इस बात की गवाह बनी कि छोटी-सी संवेदनशील पहल भी किसी के त्योहार को खुशियों से भर सकती है।1
- गोरखपुर के पाली क्षेत्र स्थित लगभग 300 वर्ष प्राचीन बाबा भूलेश्वर नाथ मंदिर में सावन माह के अंतिम दिन को गोरखपुर के पाली क्षेत्र स्थित लगभग 300 वर्ष प्राचीन बाबा भूलेश्वर नाथ मंदिर में सावन माह के अंतिम दिन को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालु राप्ती नदी और सरयू नदी से पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पूरी रात भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान शिव के भजनों का आनंद लिया। जागरण पूरी रात चलता रहा। इसके बाद, मंगलवार सुबह 4 बजे से जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ, जो देर तक जारी रहा। बाबा भूलेश्वर नाथ मंदिर में हर वर्ष सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक और धार्मिक कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किए जाते हैं। इस आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल होते हैं, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहता है।4
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- चीनी के दाम में 18% की गिरावट! 8 दिन की तेजी के बाद भरभरा कर गिरे भाव, जानिए अब कितनी सस्ती हुई Sugar1
- संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर में भयंकर जाम, एंबुलेंस से फांसी जाम में1
- *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में मिशन मजनू अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस द्वारा चलाया गया वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना धनघटा पुलिस द्वारा *मिशन मजनू अभियान* के तहत वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेज, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गयी । पुलिस टीम द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें आवश्यक हिदायत दी गयी । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे मनचलों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके । *चेकिंग अभियान के दौरान 335 की चेकिंग करते हुए 102 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया, जबकि 30 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाकर भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि में संलिप्त न होने की कड़ी हिदायत दी गयी ।* *एवं दो मनचलों के विरुद्ध 296 बीएनएस की धारा का अभियोग थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया है।* थाना धनघटा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गयी कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का सहयोग करें । किसी भी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्रता अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि किए जाने की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ।2