logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आंकड़ों की हो शत प्रतिशत सटीकता, भविष्य की योजनाओं एवं नीति निर्धारण के होंगे आधार: जिला कलक्टर दौसा। जिले में आगामी जनगणना के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण मंगलवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी देवेंद्र कुमार ने की। जिला कलक्टर ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की सरकारी योजनाओं, संसाधन आवंटन तथा नीति निर्धारण का आधार होते हैं। उन्होंने फील्ड स्तर पर कार्यरत प्रगणकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेटा संग्रहण में शत-प्रतिशत सटीकता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। जनगणना कार्य निदेशालय, जयपुर से नियुक्त राष्ट्रीय ट्रेनर मेघा शर्मा एवं मास्टर ट्रेनर ज्योति मीना ने जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चार्ज अधिकारियों तथा अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान सीएमएमएस पोर्टल, एचएलबीसी वेब पोर्टल तथा एचएलओ मोबाइल ऐप के बारे में बताया गया और डिजिटल प्रविष्टि की प्रक्रिया, वेब पोर्टलों के व्यावहारिक संचालन एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी अरविंद शर्मा ने जानकारी दी कि प्रथम चरण की कार्ययोजना के अंतर्गत स्वगणना 1 मई से 15 मई तक तथा फील्ड कार्य (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) 16 मई से 14 जून तक संपादित किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्रों में प्रपत्रों के संधारण, डिजिटल एंट्री की बारीकियां, क्षेत्रवार गणना प्रक्रिया एवं नागरिकों से प्रभावी संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के लिए तैयार की गई कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक विजय कुमार शर्मा सहित जिले के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के चार्ज अधिकारी उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Ganesh Yogi
Ganesh Yogi
Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
2 hrs ago
76c3d3c2-a13a-4efa-a750-cf3552a2a5cf

जनगणना के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आंकड़ों की हो शत प्रतिशत सटीकता, भविष्य की योजनाओं एवं नीति निर्धारण के होंगे आधार: जिला कलक्टर दौसा। जिले में आगामी जनगणना के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण मंगलवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी देवेंद्र कुमार ने की। जिला कलक्टर ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की सरकारी योजनाओं, संसाधन आवंटन तथा नीति निर्धारण का आधार होते हैं। उन्होंने फील्ड स्तर पर कार्यरत प्रगणकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेटा संग्रहण में शत-प्रतिशत सटीकता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। जनगणना कार्य निदेशालय, जयपुर से नियुक्त राष्ट्रीय ट्रेनर मेघा शर्मा एवं मास्टर ट्रेनर ज्योति मीना ने जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चार्ज अधिकारियों तथा अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान सीएमएमएस पोर्टल, एचएलबीसी वेब पोर्टल तथा एचएलओ मोबाइल ऐप के बारे में बताया गया और डिजिटल प्रविष्टि की प्रक्रिया, वेब पोर्टलों के व्यावहारिक संचालन एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी अरविंद शर्मा ने जानकारी दी कि प्रथम चरण की कार्ययोजना के अंतर्गत स्वगणना 1 मई से 15 मई तक तथा फील्ड कार्य (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) 16 मई से 14 जून तक संपादित किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्रों में प्रपत्रों के संधारण, डिजिटल एंट्री की बारीकियां, क्षेत्रवार गणना प्रक्रिया एवं नागरिकों से प्रभावी संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के लिए तैयार की गई कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक विजय कुमार शर्मा सहित जिले के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के चार्ज अधिकारी उपस्थित थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Pãndít MoHit ShaRma
    1
    Post by Pãndít MoHit ShaRma
    user_Pãndít MoHit ShaRma
    Pãndít MoHit ShaRma
    बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    20 min ago
  • COE ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आवला एक जिला एक उपज सेमिनार प्रशिक्षण का आयोजन बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित C.O.E ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आंवला एक जिला एक उपज दो दिवसीय सेमीनार/ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें 100 महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित रहे। क्षेत्रीय सहायक कृषि अधिकारी रवि कुमार मीणा एवं कृषि पर्यवेक्षक सुनीता कुमारी कुड़ी ने विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी एवं कृषि अधिकारी उद्यान धर्म सिंह गुर्जर ने कृषकों को आवला के बगीचे स्थापना हेतु बताया पूर्व अतिरिक्त निदेशक उद्यान डॉ. अतर सिंह मीणा ने आवला की प्रोसेसिंग यूनिट एवं औषधीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी सेंटर आफ एक्सीलेंस के उपनिदेशक मनोज कुमार मीणा ने कर्षकों को आवला फसल हेतु मिट्टी एवं पानी परीक्षण एवं उद्यानिकी की फसलों की जानकारी दी गई। एवं कृषकों की आय दोगुनी करने के तरीके बताएं कृषि अधिकारी COE हंसराज मीणा एवं रविंद्र कुमार ने आवला के कीट व्याधि प्रकोप से बचने के बारे में जानकारी दी गई। एवं कृषिकों की समस्याओं का समाधान किया गया भारत सरकार के 11 IAS ने कृषकों से विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली एवं कृषिकों से विचार विमर्श किया गया मुरारी लाल मीणा सहायक कृषि अधिकारी ने प्रशिक्षण शिवरों में कृषकों को कृषि विभाग की विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई एक्सिस डेवलपमेंट सर्विसेज से श्याम सिंह ने भी कर्षकों को ग्रुप बनाकर प्रोसेसिंग यूनिट तैयार करने हेतु बताया गया
    3
    COE ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आवला एक जिला एक उपज सेमिनार प्रशिक्षण का आयोजन
बस्सी योगेश कुमार गुप्ता 
बस्सी क्षेत्र स्थित C.O.E ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आंवला एक जिला एक उपज दो दिवसीय सेमीनार/ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें 100 महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित रहे। क्षेत्रीय सहायक कृषि अधिकारी रवि कुमार मीणा एवं कृषि पर्यवेक्षक सुनीता कुमारी कुड़ी ने विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी एवं कृषि अधिकारी उद्यान धर्म सिंह गुर्जर ने कृषकों को आवला के बगीचे स्थापना हेतु बताया पूर्व अतिरिक्त निदेशक उद्यान डॉ. अतर सिंह मीणा ने आवला की प्रोसेसिंग यूनिट एवं औषधीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी सेंटर आफ एक्सीलेंस के उपनिदेशक मनोज कुमार मीणा ने कर्षकों को आवला फसल हेतु मिट्टी एवं पानी परीक्षण एवं उद्यानिकी की फसलों की जानकारी दी गई। एवं कृषकों की आय दोगुनी करने के तरीके बताएं कृषि अधिकारी COE हंसराज मीणा एवं रविंद्र कुमार ने आवला के कीट व्याधि प्रकोप से बचने के बारे में जानकारी दी गई। एवं कृषिकों की समस्याओं का समाधान किया गया भारत सरकार के 11 IAS ने कृषकों से विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली एवं कृषिकों से विचार विमर्श किया गया मुरारी लाल मीणा सहायक कृषि अधिकारी ने प्रशिक्षण शिवरों में कृषकों को कृषि विभाग की विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई एक्सिस डेवलपमेंट सर्विसेज से श्याम सिंह ने भी कर्षकों को ग्रुप बनाकर प्रोसेसिंग यूनिट तैयार  करने हेतु बताया गया
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा द्वारा विधानसभा में उठाई गई मांग
    1
    बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा द्वारा विधानसभा में उठाई गई मांग
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट , अनिता सैनी सहित कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।
    4
    श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में  विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट ,  अनिता सैनी  सहित  कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों  का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रह श्याम सेवक परिवार के तत्वावधान में दिगंबर जैन नसिया परिसर में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 121 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद सभापति ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 151 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें तीन महिलाओं सहित 121 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर ,बालाजी ब्लड बैंक दौसा तथा लालसोट ब्लड बैंक की टीमों ने किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को श्याम बाबा की तस्वीर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
    5
    सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रह
श्याम सेवक परिवार के तत्वावधान में  दिगंबर जैन नसिया परिसर में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 121 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद सभापति ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में 151 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें तीन महिलाओं सहित 121 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर ,बालाजी ब्लड बैंक दौसा तथा लालसोट ब्लड बैंक की टीमों ने किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को श्याम बाबा की तस्वीर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    2 hrs ago
  • टीकाराम जूली के पुत्री के विवाह समारोह का संगीत कार्यक्रम साथ नाचे अलवर शहर और अलवर ग्रामीण विधायक।
    1
    टीकाराम जूली के पुत्री के विवाह समारोह का संगीत कार्यक्रम
साथ नाचे अलवर शहर और अलवर ग्रामीण विधायक।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राजस्थान विधानसभा में गो हत्या को लेकर सदन में भिड़े भाजपा कांग्रेस के विधायक , कांग्रेस विधायकों ने पोस्टर लहराए धक्का मुक्की की नौबत सदन दो बार स्थगित #बीजेपी #कांग्रेस #गौहत्या #विधानसभा #सदन
    1
    राजस्थान विधानसभा में गो हत्या को लेकर सदन में भिड़े भाजपा कांग्रेस के विधायक , कांग्रेस विधायकों ने पोस्टर लहराए धक्का मुक्की की नौबत
सदन दो बार स्थगित
#बीजेपी #कांग्रेस #गौहत्या #विधानसभा #सदन
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • महादेव सेवा फाउंडेशन द्वारा नई नाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की
    1
    महादेव सेवा फाउंडेशन द्वारा नई नाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.