logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोवर्धन में साधु के वेश में तांत्रिक का कहर, SSP से शिकायत के 1 महीने बाद भी नो ऐक्शन गोवर्धन में तंत्र का आतंक 50 हजार न देने पर युवक को किया मानसिक बीमार साधु के वेश में तांत्रिक का कहर, SSP से शिकायत के 1 महीने बाद भी No Action गोवर्धन: तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी, और धमकी... आखिर पुलिस क्यों मौन गोवर्धन में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक तांत्रिक ने युवक को अपने वश में कर 50 हजार रुपये मांगे। पैसे न देने पर उसे मानसिक बीमार कर दिया। पीड़ित ने SSP से शिकायत की, लेकिन 1 महीने से ज्यादा बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं गोवर्धन में तांत्रिकों के आतंक से लोग दहशत में हैं। मामला गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास का है। यहाँ एक तांत्रिक गोपाल दास, जो साधु वेश में लकड़ी और लोहे की पीले रंग की गुमटी में रहता है, तंत्र विद्या का जानकार होने का दावा करता है।राधाकुंड टीला निवासी अनिल कुमार की इससे मुलाकात हुई। आरोप है कि साधु वेशधारी तांत्रिक ने अनिल को अध्यात्म सिखाने के बहाने अपने तंत्र से वश में कर लिया। कुछ दिन बाद तांत्रिक ने अनिल से 50 हजार रुपये की मांग की। जब अनिल ने पैसे देने से मना कर दिया, तो तांत्रिक ने उसे तंत्र विद्या से मानसिक बीमार कर दिया। पीड़ित अनिल ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी राधाकुंड और थाना गोवर्धन में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा तांत्रिकों का एक गैंग अनिल के पीछे पड़ गया। उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं और उसका पीछा किया गया। दुखी होकर अनिल कुमार 24 जून 2026 को SSP मथुरा श्लोक कुमार से मिला। SSP ने मदद का भरोसा दिया, लेकिन 1 महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।अब पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोवर्धन के राधाकुंड क्षेत्र में साधु-तांत्रिकों का आतंक बढ़ गया है। 10 दिन पहले ही एक साधु ने 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया था। उससे पहले एक IIT बाबा पर भी तंत्र-सम्मोहन से युवतियों से दुराचार का आरोप लग चुका है। सवाल ये है कि आखिर कब तक ऐसे अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे? और कब गोवर्धन पुलिस ऐसे तांत्रिकों पर नकेल कसेगी?

2 hrs ago
user_Raju kashyap
Raju kashyap
Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नयब सिंह सैनी मंगलवार को विहारी जी वृंदावन पहुंच कर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 4 अगस्त 2026 को अपने परिवार (पत्नी और बेटी) के साथ वृन्दावन पहुंचकर श्री बांके बिहारी जी एवं श्री राधा वल्लभ जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया #shortsvideos #vrindavandham #Bankebiharimandir प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई, ITN National News रिपोर्ट कमलसैनी मथुरा तहसील रिपोर्ट
    1
    हरियाणा के मुख्यमंत्री नयब सिंह सैनी मंगलवार को विहारी जी वृंदावन पहुंच कर
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 4 अगस्त 2026 को अपने परिवार (पत्नी और बेटी) के साथ वृन्दावन पहुंचकर
श्री बांके बिहारी जी एवं श्री राधा वल्लभ जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया #shortsvideos
#vrindavandham  #Bankebiharimandir  प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई,  ITN National News रिपोर्ट कमलसैनी मथुरा तहसील रिपोर्ट
    user_Kamal saini  राष्ट्रीय सचिव
    Kamal saini राष्ट्रीय सचिव
    Local News Reporter गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डीग में स्वच्छता अभियान रैली एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अमर दीप सेन डीग (5 अगस्त 2026): राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के माननीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आज दिनांक 5 अगस्त 2026 को डीग कस्बे में एक विशाल स्वच्छता अभियान रैली एवं विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग और एम.जे.एफ. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह रैली स्कूल परिसर से रवाना होकर ऐतिहासिक जल महल एवं डीग महल के चारों ओर से गुजरते हुए पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देना था। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीग) के सचिव श्री रामकिशन शर्मा तथा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (डीग) श्री नमो नारायण मीणा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ श्री राजेंद्र शर्मा, न्यायालय के अन्य कर्मचारीगण एवं विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। रैली के पश्चात आयोजित जागरूकता शिविर में सचिव श्री रामकिशन शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने 'ट्रांसफॉर्मिंग ट्यूसडे' अभियान के तहत बच्चों को शोषण के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने, 'गुड टच और बैड टच' की पहचान करने तथा नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने की प्रेरणा दी। अधिकारियों ने बच्चों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के अन्याय या शोषण की स्थिति में बिना डरे कानूनी मदद लेने का आह्वान किया।
    4
    डीग में स्वच्छता अभियान रैली एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अमर दीप सेन डीग (5 अगस्त 2026): राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के माननीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आज दिनांक 5 अगस्त 2026 को डीग कस्बे में एक विशाल स्वच्छता अभियान रैली एवं विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग और एम.जे.एफ. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह रैली स्कूल परिसर से रवाना होकर ऐतिहासिक जल महल एवं डीग महल के चारों ओर से गुजरते हुए पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देना था।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीग) के सचिव श्री रामकिशन शर्मा तथा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (डीग) श्री नमो नारायण मीणा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ श्री राजेंद्र शर्मा, न्यायालय के अन्य कर्मचारीगण एवं विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रैली के पश्चात आयोजित जागरूकता शिविर में सचिव श्री रामकिशन शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने 'ट्रांसफॉर्मिंग ट्यूसडे' अभियान के तहत बच्चों को शोषण के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने, 'गुड टच और बैड टच' की पहचान करने तथा नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने की प्रेरणा दी। अधिकारियों ने बच्चों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के अन्याय या शोषण की स्थिति में बिना डरे कानूनी मदद लेने का आह्वान किया।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रिपोर्टर राजेश चौधरी ‌ंंंंजलभराव, खराब सड़क और बिजली समस्या को लेकर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन डीग, 4 अगस्त। जिला महिला कांग्रेस कमेटी डीग की जिलाध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय डीग को ज्ञापन सौंपकर धोबी मोड़ से लाल कोठी तक फैले जलभराव, खराब सड़क एवं बिजली व्यवस्था की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि बारिश होने ब नियमित सफाई न होने के कारण गंभीर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदा पानी सड़कों और गलियों में जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को आवागमन में कठिनाई हो रही है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रखी गईं— जलभराव की तत्काल निकासी कराई जाए। खराब सड़क की मरम्मत कर आवागमन सुचारु बनाया जाए। क्षेत्र में नियमित सफाई एवं फॉगिंग कराई जाए ताकि बीमारियों की रोकथाम हो सके। बिजली व्यवस्था में सुधार कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान कराया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। समाधान नहीं होने पर मोहल्ले वासियों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा ज्ञापन देने बालों में प्रभात,समंदर, रज्जो देवी, मयंक, नरेन्द्र सिंह,कपिल, सोनू, महेंद्र सिंह, डालचंद, जितेन्द्र,सागर, अमरसिंह इत्यादि रिपोर्टर राजेश चौधरी ‌ंंंंजलभराव, खराब सड़क और बिजली समस्या को लेकर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन डीग, 4 अगस्त। जिला महिला कांग्रेस कमेटी डीग की जिलाध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय डीग को ज्ञापन सौंपकर धोबी मोड़ से लाल कोठी तक फैले जलभराव, खराब सड़क एवं बिजली व्यवस्था की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि बारिश होने ब नियमित सफाई न होने के कारण गंभीर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदा पानी सड़कों और गलियों में जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को आवागमन में कठिनाई हो रही है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रखी गईं— जलभराव की तत्काल निकासी कराई जाए। खराब सड़क की मरम्मत कर आवागमन सुचारु बनाया जाए। क्षेत्र में नियमित सफाई एवं फॉगिंग कराई जाए ताकि बीमारियों की रोकथाम हो सके। बिजली व्यवस्था में सुधार कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान कराया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। समाधान नहीं होने पर मोहल्ले वासियों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा ज्ञापन देने बालों में प्रभात,समंदर, रज्जो देवी, मयंक, नरेन्द्र सिंह,कपिल, सोनू, महेंद्र सिंह, डालचंद, जितेन्द्र,सागर, अमरसिंह इत्यादि
    1
    रिपोर्टर राजेश चौधरी ‌ंंंंजलभराव, खराब सड़क और बिजली समस्या को लेकर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
डीग, 4 अगस्त। जिला महिला कांग्रेस कमेटी डीग की जिलाध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय डीग को ज्ञापन  सौंपकर धोबी मोड़ से लाल कोठी तक फैले जलभराव, खराब सड़क एवं बिजली व्यवस्था की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि बारिश होने ब नियमित सफाई न होने के कारण गंभीर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदा पानी सड़कों और गलियों में जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को आवागमन में कठिनाई हो रही है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रखी गईं—
जलभराव की तत्काल निकासी कराई जाए।
खराब सड़क की मरम्मत कर आवागमन सुचारु बनाया जाए।
क्षेत्र में नियमित सफाई एवं फॉगिंग कराई जाए ताकि बीमारियों की रोकथाम हो सके।
बिजली व्यवस्था में सुधार कर आमजन को राहत प्रदान की जाए।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान कराया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। समाधान नहीं होने पर मोहल्ले वासियों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा ज्ञापन देने बालों में प्रभात,समंदर, रज्जो देवी, मयंक, नरेन्द्र सिंह,कपिल, सोनू, महेंद्र सिंह, डालचंद, जितेन्द्र,सागर, अमरसिंह इत्यादि

    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मथुरा: यमुना में नाव पर मनाया गया बर्थडे, वीडियो बना चर्चा का विषय मथुरा। धर्मनगरी मथुरा में यमुना नदी के बीच नाव पर जन्मदिन मनाने का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि 4 अगस्त को 5 से 6 युवतियों ने एक नाव को रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावट से सुसज्जित कर यमुना के बीच जन्मदिन का आयोजन किया तथा केक काटकर उत्सव मनाया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यमुना को मां का दर्जा दिया जाता है, इसलिए इस प्रकार के आयोजन धार्मिक भावनाओं के अनुरूप नहीं हैं। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि बाहर से आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु इस तरह के आयोजन कर रहे हैं तथा कुछ नाविक अतिरिक्त आय के लिए ऐसे कार्यक्रमों को अनुमति दे देते हैं। हालांकि, इस मामले में किसी प्रशासनिक कार्रवाई या आधिकारिक बयान की पुष्टि नहीं हुई है। यदि संबंधित विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया या कार्रवाई होती है, तो उसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    मथुरा: यमुना में नाव पर मनाया गया बर्थडे, वीडियो बना चर्चा का विषय

मथुरा। धर्मनगरी मथुरा में यमुना नदी के बीच नाव पर जन्मदिन मनाने का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि 4 अगस्त को 5 से 6 युवतियों ने एक नाव को रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावट से सुसज्जित कर यमुना के बीच जन्मदिन का आयोजन किया तथा केक काटकर उत्सव मनाया।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यमुना को मां का दर्जा दिया जाता है, इसलिए इस प्रकार के आयोजन धार्मिक भावनाओं के अनुरूप नहीं हैं। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि बाहर से आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु इस तरह के आयोजन कर रहे हैं तथा कुछ नाविक अतिरिक्त आय के लिए ऐसे कार्यक्रमों को अनुमति दे देते हैं।

हालांकि, इस मामले में किसी प्रशासनिक कार्रवाई या आधिकारिक बयान की पुष्टि नहीं हुई है। यदि संबंधित विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया या कार्रवाई होती है, तो उसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • गोवर्धन नीमगांव के छात्र विपिन का मिला शव, जंगल में पहले मिली बाइक फिर कोठरी से मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोवर्धन क्षेत्र के गांव नीमगांव निवासी विपिन, पुत्र भजनलाल, संस्कृत यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो थाना छाता में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत तेहरा के जंगल में छात्र की मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने जंगल में तलाश अभियान चलाया। बाद में तेहरा के जंगल में स्थित एक कोठरी के अंदर छात्र का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। कुछ स्थानीय सूत्र प्रेम प्रसंग को संभावित कारण बता रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक हत्या के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी
    1
    गोवर्धन नीमगांव के छात्र विपिन का मिला शव, जंगल में पहले मिली बाइक फिर कोठरी से मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम
मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोवर्धन क्षेत्र के गांव नीमगांव निवासी विपिन, पुत्र भजनलाल, संस्कृत यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई।
परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो थाना छाता में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत तेहरा के जंगल में छात्र की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
इसके बाद पुलिस ने जंगल में तलाश अभियान चलाया। बाद में तेहरा के जंगल में स्थित एक कोठरी के अंदर छात्र का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं।
कुछ स्थानीय सूत्र प्रेम प्रसंग को संभावित कारण बता रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक हत्या के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.