*एसपी देहात ने मुंजेश्वरनाथ शिव मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, की पूजा-अर्चना* *एसपी देहात ने मुंजेश्वरनाथ शिव मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, की पूजा-अर्चना* *सावन को लेकर सुरक्षा और साफ-सफाई के दिए निर्देश, श्रद्धालुओं के लिए 3 चोगे लगाए गए* श्रावण मास के पहले दिन बृहस्पतिवार को बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार स्थित प्रसिद्ध मुंजेश्वरनाथ शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। एसपी देहात दिनेश पुरी ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास में रुद्राभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर में 3 चोगे लगाए गए हैं। इससे भक्तों को जलाभिषेक और रुद्राभिषेक में आसानी होगी और लाइन व्यवस्थित रहेगी। एसपी ने मंदिर समिति के साथ बैठक कर सावन के सोमवार पर भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाए, सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रहें और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अखिलेश गिरी, संजय गिरी, कमलेश गिरी, महेंद्र गिरी और विशाल सहित अन्य समिति सदस्य मौजूद रहे। समिति के लोगों ने एसपी को मंदिर की समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर एसपी ने त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

- हिंदी शब्दों को प्रथमिकता दें जो शब्द हिंदी में उपलब्ध हैं उसी का उपयोग करें1
- 'गाली-गलौज से कभी समाधान नहीं निकलता' - PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश | भारत के लिए मिलकर काम करने की अपील1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: जंतर-मंतर पर अभद्रता करने वाले बच्चों को सही राह दिखाना हमारा कर्तव्य... #narandermodi #narendramodi_primeminister1
- गोरखपुर जोन की 51वीं अंतर जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता बस्ती में हुई शुरू गोरखपुर जोन की 51वीं अंतर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को बस्ती में शुभारंभ हो गया। मिनी पुलिस लाइन स्थित अलार्म एफिशिएंसी रेस ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में SP डॉ. यशवीर सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के विभिन्न जिलों से आए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी अपनी निशानेबाजी और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागी रायफल, रिवॉल्वर और पिस्तौल शूटिंग के अलावा अलार्म एफिशिएंसी रेस में भी हिस्सा ले रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 3 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे पुलिस लाइन, बस्ती में होगा। समापन समारोह में DIG बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी मुख्य अतिथि होंगे। वे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में ASP श्यामकांत, CO कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, CO पुलिस लाइन कुलदीप सिंह यादव, RI ब्रजेश कुमार पटेल, नेशनल शूटर मुकीम सिद्दीकी सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पीड़ित पहुंचा SSP कार्यालय लगाया न्याय की गुहार। गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाले गीडा थाना क्षेत्र के खरेला ग्राम सभा में दबंगों ने किया मारपीट, पीड़ित की पुत्री के साथ किया छेड़खानी FIR दर्ज लेकिन पीड़ित को न्याय की उम्मीद। पहुंचा SSP कार्यालय सुनाई अपनी पीड़ा डर की वजह से घर से बाहर पूरा परिवार।1
- तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr1
- गोरखपुर में कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला | CM योगी के गृह जनपद में अपराध पर उठे सवाल | Rajesh Tiwari1
- गोरखपुर जिला जेल से पॉक्सो का आरोपी फरार, पेड़ के सहारे दीवार फांदकर भागने का आरोप,सभी बैरकों की गिनती शुरू गोरखपुर जिला कारागार से पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी के कथित रूप से पेड़ के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार होने का मामला सामने आया है।घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है,जबकि जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही की जांच कर रहा है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला कारागार से एक बंदी के फरार होने की घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी कथित रूप से जेल परिसर में मौजूद एक पेड़ के सहारे दीवार पार कर फरार हो गया।घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के सरसोपार निवासी विपिन को 18 जुलाई को एक युवती से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जेल में अचानक विपिन के लापता होने की सूचना फैली।इसके बाद बंदी रक्षकों के साथ ही जेल प्रशासन भी सक्रिय हो गया।सभी बैरकों के बंदियों को बाहर निकालकर गिनती शुरू कराई गई।लेकिन विपिन का कहीं पता नहीं चल पाया है।शाहपुर पुलिस भी बंदी की तलाश में जुट गई है।इस मामले में बांसगांव थाने की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। हालांकि जेल में अभी गिनती चल रही है। जल्द ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।1