कासगंज: यातायात व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस को मिले दो नए इंटरसेप्टर वाहन, एसपी ओ.पी. सिंह ने दिखाई हरी झंडी* कासगंज। जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस विभाग को बड़ी सौगात मिली है। यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से कासगंज यातायात पुलिस को दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने पुलिस कार्यालय परिसर से सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने इन वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसपी ने कहा कि आधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन से यातायात प्रबंधन और अधिक प्रभावी होगा तथा ओवर स्पीड, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क पर होने वाली घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने इस सुविधा के लिए शासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनपद की सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। ओवर स्पीड पर होगी सख्त कार्रवाई यातायात निदेशालय से प्राप्त इन इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार के कारण होती हैं, इसलिए ओवर स्पीड पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यातायात पुलिस की अपील यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन दुर्गेश कुमार मिश्र, प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कासगंज: यातायात व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस को मिले दो नए इंटरसेप्टर वाहन, एसपी ओ.पी. सिंह ने दिखाई हरी झंडी* कासगंज। जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस विभाग को बड़ी सौगात मिली है। यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से कासगंज यातायात पुलिस को दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने पुलिस कार्यालय परिसर से सभी औपचारिकताएं पूरी
होने के बाद दोनों इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने इन वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसपी ने कहा कि आधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन से यातायात प्रबंधन और अधिक प्रभावी होगा तथा ओवर स्पीड, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क पर होने वाली घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने इस सुविधा के लिए शासन का आभार व्यक्त
करते हुए इसे जनपद की सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। ओवर स्पीड पर होगी सख्त कार्रवाई यातायात निदेशालय से प्राप्त इन इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार के कारण होती हैं, इसलिए ओवर स्पीड पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यातायात पुलिस की अपील यातायात पुलिस ने आम
नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन दुर्गेश कुमार मिश्र, प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
- जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के नाम पर पीड़ित ने अवैध वसूली के लगाए गम्भीर आरोप अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ की नगर पालिका परिषद स्थित जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण एकल विंडो पर जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के दौरान कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया, पीड़ित प्रदीप कुमार, पुत्र तित्रपाल सिंह, निवासी नगला डालचंद, गली नंबर-9, एटा चुंगी, क्वार्सी बाईपास, धनीपुर (अलीगढ़) ने जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के नाम पर पीड़ित ने अवैध वसूली के लगाए गम्भीर आरोप कि वह अपनी बेटी पायल तथा अपने भाई गजेंद्र के पुत्र एकांत का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर पालिका परिषद पहुंचा था। प्रदीप कुमार के अनुसार, एक आवेदन पत्र जोन संख्या-2 की खिड़की पर जमा किया गया, जहां आवेदन स्वीकार करने के नाम पर 100 रुपए लिए गए। वहीं दूसरे बच्चे का आवेदन जोन संख्या-1 की खिड़की पर जमा करने पर 150 रुपए वसूले गए। दोनों बच्चों का जन्म अलग - अलग अस्पतालों में होने के कारण उनके आवेदन अलग-अलग जोन में जमा हुए। पीड़ित का आरोप है, कि दोनों आवेदन पत्रों के नाम पर कुल 250 रुपए वसूले गए, जबकि उसकी जानकारी के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन एवं प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत निशुल्क होती है। पीड़ित ने मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा अवैध वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग की है।2
- लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।1
- Minor Pan Card Apply instant Sirf 3 din me pdf mil jayega1
- दुषित पेट्रोल के कारण गाड़ी में आई खराबी पूरा इंजन खराब हो गया गाड़ी जसराना पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाया गया और लगभग डेढ़ 2 किलोमीटर जाने के बाद गाड़ी में रेस लेना कम हो गया एक्सीलेटर कम लेने लगी थोड़ी देर प्रयास करने के बाद गाड़ी बिल्कुल काम नहीं कर रही मिश्री ने बार-बार सैफ लेने के बाद भी गाड़ी सही नहीं हो रही थी मिस्त्री ने गाड़ी का पेट्रोल का टैंक खोला और पूरा पेट्रोल वापस निकाल कर सफाई करी टंकी की मिस्त्री ने गाड़ी के इंजन को खराब बता दिया और उसने कहा के इंजन खोलना पड़ेगा उसकी पूरी सफाई होगी जिसका खर्चा उसने 25से ₹30000 बताया मेरा सभी भाइयों से अनुरोध है ऐसे पेट्रोल पंपों से तेल ना ले जहां पर तेल खराब मिलता हो पेट्रोल डलवाने के बाद गाड़ी से सफेद धुआं निकलने लगा1
- संसद में हुए विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में भगवा के अपमान पर साधु संतों में रोष1
- 🚨 मानसून का बड़ा अलर्ट! गुजरात में Red Alert, पहाड़ों में Orange Alert | भारी बारिश का खतरा 🌧️ देशभर में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुजरात के कुछ जिलों में Red Alert और पहाड़ी क्षेत्रों में Orange Alert जारी किया गया है। कई राज्यों में भारी बारिश, तेज बिजली और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। दिल्ली-NCR और नोएडा में भी मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वायुमंडलीय परिस्थितियों और चक्रवाती परिसंचरण के कारण कई क्षेत्रों में मौसम लंबे समय तक नम और बरसाती रह सकता है। 🌾 किसानों के लिए बारिश बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन अत्यधिक बारिश और जलभराव से सावधानी भी जरूरी है। ⚠️ सुरक्षित रहें और मौसम विभाग की स्थानीय चेतावनियों का पालन करें। 📢 ऐसी ही Weather News, Breaking News और Latest Updates के लिए चैनल को Subscribe करें और Reel को Like & Share करें। Weather News, Monsoon Update, Heavy Rain Alert, IMD Weather Update, Rain Alert India, Gujarat Red Alert, Orange Alert, Delhi Rain, Noida Weather, मानसून अपडेट, मौसम समाचार, भारी बारिश अलर्ट, मौसम विभाग अलर्ट, बारिश की चेतावनी, आज का मौसम, भारत मौसम अपडेट #WeatherUpdate #MonsoonUpdate #HeavyRain #RainAlert #IMD #WeatherNews #Monsoon2026 #GujaratRain #RedAlert #OrangeAlert #DelhiWeather #NoidaWeather #HeavyRainAlert #Mausam #Barish #मानसून #भारीबारिश #मौसमसमाचार #बारिशअलर्ट #BreakingNews weather update, monsoon update, weather news, heavy rain alert, rain alert india, IMD weather update, Gujarat rain, Gujarat red alert, orange alert, Delhi weather, Noida weather, monsoon 2026, heavy rainfall, rain forecast, India weather, latest weather news, mausam update, barish update, monsoon news, IMD alert #WeatherNews #WeatherUpdate #MonsoonNews #MonsoonUpdate #RainNews #RainAlert #HeavyRain #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #IMD #IMDWeather #GujaratNews #DelhiNews #NoidaNews #IndiaNews #MausamNews #Barish #Monsoon2026 #ViralNews #TrendingNews #Shorts #YouTubeShorts #NewsReel #TrendingReels 🌧️ मानसून का बड़ा अलर्ट! 🚨 कई राज्यों में भारी बारिश 🔴 Gujarat RED ALERT1
- बिल्सी में 7 हजार किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री बरामद, गोदाम सील बिल्सी में 7 हजार किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री बरामद, गोदाम सील तहसील प्रशासन व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 6 नमूने जांच के लिए भेजे बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में तहसील प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खैरी गांव स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 7 हजार किलोग्राम एक्सपायरी खाद्य सामग्री बरामद हुई, जिसके बाद पूरे गोदाम को सील कर दिया गया। छापेमारी में नमकीन, बिस्किट, फ्रूट ड्रिंक, चावल, चॉकलेट और कॉर्न फ्लेक्स समेत कई खाद्य पदार्थ एक्सपायरी अवस्था में मिले। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन खाद्य पदार्थों के छह नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम बरेली के केसरपुरा गांव निवासी इलसयार पुत्र चुन्नू खान ने करीब 15 दिन पहले किराये पर लिया था। प्रशासन को आशंका है कि एक्सपायरी खाद्य सामग्री को दोबारा पैक कर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी। एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी.एल. यादव के अनुसार आरोपी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आप तक LIVE 24 NEWS – सच की खबर, सबसे पहले। हिन्दू मधुप राठी Atul Kumar Sharma अखिलेश यादव समाजवादी प्रचारक Deepak Chauhan Mamta Shakya Sudeep Kumar Singh Naresh Chandra Chandra Sen Maheshwari अतुल वार्ष्णेय अतुल कुमार सिंह #DMbadaun #SSPbadaun #एडीजी #ADGBareilly1