logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डिजिटल गिरदावरी पर भजनलाल सरकार का यू-टर्न, नई एसओपी जारी, पटवारी करेंगे सर्वे जयपुर। पटवारियों के 23 दिन के गिरदावरी कार्य बहिष्कार के बाद सरकार बैकफुट पर आ गई है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत ऑनलाइन गिरदावरी को लेकर जारी पुराने आदेश को राजस्व विभाग ने वापस ले लिया है। अब नई एसओपी के साथ गिरदावरी की व्यवस्था बदलेगी और बुधवार से पटवारी फिर खेतों में फसल का हिसाब दर्ज करने उतरेंगे। राजस्थान में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) के तहत मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन गिरदावरी कार्य को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी करने जा रही है। राजस्व विभाग ने मंगलवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन गिरदावरी के लिए नई एसओपी जारी की जानी है, जिसके चलते विभाग की ओर से गत 5 फरवरी को जारी आदेश को वापस ले लिया है। विभाग ने इस आदेश को राजस्थान के सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलक्टर, राजस्व मंडल, अजमेर के निबंधक, राज्य नोडल अधिकारी और डीओआइटी के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भिजवा दिया है। "ऑनलाइन गिरदावरी का काम नई गाइडलाइंस के आधार पर" नई एसओपी जारी होने के बाद प्रदेश भर में पटवारियों की ओर से ऑनलाइन गिरदावरी का काम नई गाइडलाइंस के आधार पर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य के पटवारी डिजिटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी ऐप में संशोधन की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि ऐप से गिरदावरी करने में तकनीकी और व्यवहारिक समस्याएं आ रही थीं। डिजिटल क्रॉप सर्वे से प्राप्त आंकड़ों को फसल उत्पादन आकलन, कृषि सांख्यिकी, कृषि नीति निर्माण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्राकृतिक आपदा राहत और विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण आधार बनाया गया था। "23 दिन बाद आदेश वापसी, पटवारी आज से करेंगे गिरदावरी" राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने मंगलवार को प्रदेश में डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन गिरदावरी कार्य को लेकर पूर्व में जारी आदेश को वापस ले लिया। इसके विरोध में 23 दिन से पटवारी हड़ताल पर थे। सरकार के आदेश वापस लेने के साथ ही पटवारियों ने बुधवार से खरीफ की फसल की गिरदावरी का कार्य करने की घोषणा कर दी है। राजस्व विभाग के शासन उप सचिव हरिसिंह मीना ने आदेश में कहा कि प्रदेश में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) के अंतर्गत मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन गिरदावरी कार्य के लिए एसओपी जारी की जानी है। अतः पूर्व में 5 फरवरी को जारी परिपत्र को प्रत्याहरित किया गया है। नागौर जिला पटवार संघ के महामंत्री प्रदीप काला ने बताया कि सरकार के इसी आदेश की परेशानियों के समाधान के लिए पटवारी आंदोलन कर रहे थे। यह आदेश सरकार ने प्रत्याहरित कर लिया है। ऐसे में पटवारी अब बुधवार से अपना पूरा काम काज करेंगे। खरीफ की गिरवारी का कार्य भी शुरू कर देंगे। साथ ही हड़ताल समाप्त कर दी गई है।

3 hrs ago
user_पत्रकार आशीष कोदली
पत्रकार आशीष कोदली
Local News Reporter मावली, उदयपुर, राजस्थान•
3 hrs ago
2beae605-947d-41f1-a04f-32635b122500

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ब्लॉक स्तरीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता में नवानिया स्कूल बना विजेता, ग्रामीणों ने किया स्वागत वल्लभनगर ब्लॉक स्तरीय 19 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवानिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेनार द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में नवानिया ने सेमीफाइनल में करणपुर एवं फाइनल में बाठेड़ा को 10 विकेट से हरा करके पांचवीं बार विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। टीम मैनेजर डॉ. बी एल नागदा एवं शारीरिक शिक्षक सुरेश जाट के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
    1
    ब्लॉक स्तरीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता में नवानिया स्कूल बना विजेता, ग्रामीणों ने किया स्वागत
वल्लभनगर ब्लॉक स्तरीय 19 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता में पीएम  श्री  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवानिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेनार द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में नवानिया ने सेमीफाइनल में करणपुर एवं फाइनल में बाठेड़ा को 10 विकेट से हरा करके पांचवीं बार विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। टीम मैनेजर डॉ. बी एल  नागदा एवं शारीरिक शिक्षक सुरेश जाट के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • रूपनारायण भगवान 73 दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
    1
    रूपनारायण भगवान 73 दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उदयपुर से नीमच जाने वाली मातेश्वरी बस मीनार के पास भयानक एक्सीडेंट हुआ उसमें 4 से 5 आदमी घायल हो गए और एक ही वहीं पर मौत हो गई
    1
    उदयपुर से नीमच जाने वाली मातेश्वरी बस मीनार के पास भयानक एक्सीडेंट हुआ उसमें 4 से 5 आदमी घायल हो गए और एक ही वहीं पर मौत हो गई
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल 😔😔 ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल चित्तौड़गढ़ में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को कुछ देर रोका गया, पहले हिंदू महिला की अंतिम यात्रा को दिया रास्ता—जुलूस में शामिल लोगों ने शीश झुकाकर दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा निकलने के बाद फिर शुरू हुआ जुलूस; दिखा भाईचारे और सौहार्द का अनोखा नजारा
    1
    ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल

   😔😔

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल
चित्तौड़गढ़ में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को कुछ देर रोका गया, पहले हिंदू महिला की अंतिम यात्रा को दिया रास्ता—जुलूस में शामिल लोगों ने शीश झुकाकर दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा निकलने के बाद फिर शुरू हुआ जुलूस; दिखा भाईचारे और सौहार्द का अनोखा नजारा
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।। त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
    1
    जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़।। त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ बस्सी विवाद पर SP धर्मेंद्र सिंह का बड़ा संदेश जिले वासियों से की अपील
    1
    चित्तौड़गढ़ बस्सी विवाद पर SP धर्मेंद्र सिंह का बड़ा संदेश जिले वासियों से की अपील
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • मनीष गुप्ता डायरेक्टर गुप्ता स्टूडियो उदयपुर आपके जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से
    1
    मनीष गुप्ता डायरेक्टर गुप्ता स्टूडियो उदयपुर आपके जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रायबरेली(U.P.) संदिग्ध परिस्थितियों में फल विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप दो दिन से घर से लापता था मृतक युवक, आम के बाग में मिला सड़ा हुवा शव फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी बगिया का मामला
    2
    रायबरेली(U.P.) संदिग्ध परिस्थितियों में फल विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप
दो दिन से घर से लापता था मृतक युवक, 
आम के बाग में मिला सड़ा हुवा शव
फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी बगिया का मामला
    user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    (GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.