Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनैतिक, भ्रष्टाचारी और परिवारवादी सरकार” — तेजस्वी का बड़ा हमला तेजस्वी यादव की प्रेस वार्ता में NDA पर तीखा प्रहार सरकार के पुनर्गठन पर RJD ने उठाए बड़े सवाल युवाओं को बेरोजगारी, नेताओं के परिवार को कुर्सी
Bihari Live खबर 427
अनैतिक, भ्रष्टाचारी और परिवारवादी सरकार” — तेजस्वी का बड़ा हमला तेजस्वी यादव की प्रेस वार्ता में NDA पर तीखा प्रहार सरकार के पुनर्गठन पर RJD ने उठाए बड़े सवाल युवाओं को बेरोजगारी, नेताओं के परिवार को कुर्सी
More news from बिहार and nearby areas
- पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल अचानक बदल गया है, जहां लोग खुलकर अपनी राय देने से बच रहे हैं। चुनाव से पहले दिख रही तस्वीर और मौजूदा ज़मीनी हकीकत में बड़ा फर्क है, जिससे राजनीतिक समीकरणों पर सवाल उठ रहे हैं।1
- hii1
- अभी अभी अररिया कुसियार गांव में ट्रक और बोलेरो में भयंकर टक्कर बोलेरो मालिक का घर पलासी प्रखंड के मोहनियां गांव बताया जा रहा है इस एक्सीडेंट में 5 आदमी घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा दिया गया1
- शेर का कबच्चा जंगल में भागते हुए दिखा तो इनको पकड़ने के लिए ग्रामीणों का हुजूम दौरा आगे देखें1
- अररिया ताराबाड़ी में 01 करोड़ रुपये से ज्यादा अनुमानित मूल्य का 01 किलो 28 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर धराया। एसपी जितेन्द्र कुमार1
- जिले में एलपीजी आपूर्ति सुचारू: 12,835 सिलेंडर स्टॉक, 16 एजेंसियों पर छापेमारी, शिकायतों के 502 मामले निपटाए अररिया जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी बनाए रखने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। वर्तमान में जिले में कुल 12,835 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कमी नहीं होने वालीं है। जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं अन्य पंचायत भवनों में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत एवं नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं। इन कंट्रोल रूमों के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की उपलब्धता, बुकिंग और डिलीवरी में आसानी हो सकेगी। जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए शुक्रवार को जिले की 16 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई। छापेमारी का उद्देश्य कालाबाजारी, ओवरचार्जिंग और अनियमितताओं की जांच करना था। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06453-222309 है। 17 मार्च से 08 मई 2026 तक इस कक्ष में कुल 519 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 502 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। शेष 17 लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क है और गैस आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।1
- अपने बच्चों को मंत्री, युवाओं पर लाठी” — बिहार में NDA पर बड़ा हमला युवाओं के सवाल पर विपक्ष आक्रामक, TRE-4 को लेकर हंगामा Breaking news अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर लाठी चला दो! बिहार में यही हो रहा है। NDA के नेताओं ने बिना चुनावी प्रक्रिया में भागीदार किये,अपने बच्चों को मंत्री बना दिया। लेकिन बिहार के लाखों युवा, जिन्होंने सालों मेहनत कर पढ़ाई की है, उनसे चुनाव से पूर्व NDA के नेताओं द्वारा वादा किया गया था कि TRE-4 की वैकेंसी जारी की जाएगी। सरकार गठन के 6 महीने बाद भी TRE-4 का विज्ञापन नहीं निकला है।उल्टे वैकेंसी की मांग करने पर लाठियां बरसाई जा रही है। बिहार के युवाओं से इतनी नफरत क्यों है NDA सरकार को? क्यों उन पर अत्याचार किया जा रहा है? वे तो बस वादा निभाने के लिए कह रहे हैं, जिस वादे के आधार पर उनसे वोट मांगा गया था? ये युवा बस अपना अधिकार मांग रहे हैं, वे केवल परीक्षा आयोजित करने के लिए कह रहे हैं। ताकि अपनी प्रतिभा दिखा सके। रोजगार विरोधी ये सरकार कर रही है अत्याचार NDA की युवाओं से वादाखिलाफी नहीं भूलेगा बिहार! #Bihar #RJD #TejashwiYadav1
- सबसे लडिया मगर राम से मैच लडिया नहीं तो राम सबको निपटा देगा1
- अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1028 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एसपी बोले- नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अररिया जिला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार सुबह ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के अररिया-कुर्साकाटा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 1028 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद फिरोज अंसारी (28 वर्ष), पुत्र मोहम्मद सलीम अंसारी, निवासी वार्ड नंबर 11, थाना बरदाहा, जिला अररिया के रूप में हुई है।1