logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान की शान ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ ने रचा इतिहास, 45 साल में पहली बार मई महीने में चलेगी ट्रेन जयपुर राजस्थान की शान ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ ने रचा इतिहास, 45 साल में पहली बार मई महीने में चलेगी ट्रेन 45 साल में पहली बार राजस्थान की शाही लग्जरी ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ मई की भीषण गर्मी में पटरी पर दौड़ने जा रही है। 42 डिग्री तापमान और रेगिस्तान की तपिश के बीच लिया गया यह फैसला हर किसी को चौंका रहा है। आखिर क्यों बदली गई दशकों पुरानी परंपरा, कौन कर रहा है पूरी ट्रेन की खास बुकिंग और इस शाही सफर में क्या होगा खास? जानिए इस ऐतिहासिक यात्रा की पूरी कहानी। Palace on Wheels राजस्थान की शान पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन (फोटो-ऑफिसियल साइट) जयपुर। राजस्थान की शाही पहचान मानी जाने वाली लग्जरी ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ अपने 45 साल के इतिहास में पहली बार मई महीने में दौड़ने जा रही है। अब तक यह ट्रेन हर साल सितंबर से अप्रैल के बीच ही संचालित होती थी, लेकिन इस बार विशेष मांग को देखते हुए इसे मई में भी चलाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बढ़ती मांग और विशेष चार्टर बुकिंग के कारण यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। देश की पहली लग्जरी हेरिटेज ट्रेन मानी जाने वाली ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ की शुरुआत 26 जनवरी 1982 को हुई थी। यह ट्रेन राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) और भारतीय रेलवे की संयुक्त पहल है। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लग्जरी ट्रेनों में शामिल यह ट्रेन विदेशी और भारतीय पर्यटकों को राजस्थान की शाही संस्कृति, विरासत और राजसी आतिथ्य का अनोखा अनुभव कराती है। पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन (फोटो-ऑफिसियल साइट) ये भी पढ़ें Palace on Wheels: रेल की पटरी पर दौड़ता शाही महल ‘पैलेस ऑन व्हील्स’, बार से लेकर स्पा तक… जानें क्या है किराया ? पूरी ट्रेन मई के लिए बुक उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मई महीने में राजस्थान में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, इसलिए पहले कभी इस मौसम में ट्रेन का संचालन नहीं किया गया। लेकिन इस बार एक बड़े राष्ट्रीयकृत बैंक ने पूरी ट्रेन को विशेष यात्रा के लिए बुक किया है। ऐसे समय में जब वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं, यह बुकिंग देश के पर्यटन क्षेत्र में बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। 2610 किलोमीटर का होगा शाही सफर यह विशेष यात्रा 20 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। ट्रेन दिल्ली सफदरजंग स्टेशन से रवाना होकर करीब 2610 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान ट्रेन राजस्थान के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक शहरों से होकर गुजरेगी। यात्रा में जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, मारवाड़ जंक्शन, जैसलमेर और बीकानेर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन (फोटो-ऑफिसियल साइट) ट्रेन के अंदर सैलून से स्पा तक भारतीय रेलवे की ‘भारत गौरव ट्रेन नीति’ के तहत संचालित होने वाली इस विशेष ट्रेन का नंबर 00290 रखा गया है। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें शाही सैलून, सुपर डीलक्स कोच, रेस्टोरेंट-कम-बार, किचन, स्पा और स्टाफ कोच शामिल रहेंगे। ट्रेन के 14 शाही कोचों के नाम राजस्थान की पूर्व रियासतों जैसे जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, बूंदी, अलवर और जैसलमेर के नाम पर रखे गए हैं। जैसलमेर में होगा सबसे लंबा ठहराव छह दिन की इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, किले, महल, वन्यजीव और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। ट्रेन का सबसे लंबा ठहराव जैसलमेर में होगा, जहां पर्यटक थार के रेगिस्तान और स्वर्णनगरी की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे। पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन (फोटो-ऑफिसियल साइट) पहली बार हो रहा ऐसा रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह पहली बार है जब भीषण गर्मी के बावजूद पैलेस ऑन व्हील्स को मई में चलाया जा रहा है। इसे भारतीय पर्यटन उद्योग के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जो दर्शाता है कि राजस्थान की शाही पर्यटन विरासत का आकर्षण आज भी दुनिया भर के यात्रियों को अपनी ओर खींच रहा है।

2 hrs ago
user_Vijendra jangid
Vijendra jangid
IT support and services जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago
0cd8ae65-71da-4132-986d-d791adcfe326

राजस्थान की शान ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ ने रचा इतिहास, 45 साल में पहली बार मई महीने में चलेगी ट्रेन जयपुर राजस्थान की शान ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ ने रचा इतिहास, 45 साल में पहली बार मई महीने में चलेगी ट्रेन 45 साल में पहली बार राजस्थान की शाही लग्जरी ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ मई की भीषण गर्मी में पटरी पर दौड़ने जा रही है। 42 डिग्री तापमान और रेगिस्तान की तपिश के बीच लिया गया यह फैसला हर किसी को चौंका रहा है। आखिर क्यों बदली गई दशकों पुरानी परंपरा, कौन कर रहा है पूरी ट्रेन की खास बुकिंग और इस शाही सफर में क्या होगा खास? जानिए इस ऐतिहासिक यात्रा की पूरी कहानी। Palace on Wheels राजस्थान की शान पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन (फोटो-ऑफिसियल साइट) जयपुर। राजस्थान की शाही पहचान मानी जाने वाली लग्जरी ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ अपने 45 साल के इतिहास में पहली बार मई महीने में दौड़ने जा रही है। अब तक यह ट्रेन हर साल सितंबर से अप्रैल के बीच ही संचालित होती थी, लेकिन इस बार विशेष मांग को देखते हुए इसे मई में भी चलाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बढ़ती मांग और विशेष चार्टर बुकिंग के कारण यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। देश की पहली लग्जरी हेरिटेज ट्रेन मानी जाने वाली

0bcdb719-1964-4c1a-8366-10f551ed0e04

‘पैलेस ऑन व्हील्स’ की शुरुआत 26 जनवरी 1982 को हुई थी। यह ट्रेन राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) और भारतीय रेलवे की संयुक्त पहल है। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लग्जरी ट्रेनों में शामिल यह ट्रेन विदेशी और भारतीय पर्यटकों को राजस्थान की शाही संस्कृति, विरासत और राजसी आतिथ्य का अनोखा अनुभव कराती है। पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन (फोटो-ऑफिसियल साइट) ये भी पढ़ें Palace on Wheels: रेल की पटरी पर दौड़ता शाही महल ‘पैलेस ऑन व्हील्स’, बार से लेकर स्पा तक… जानें क्या है किराया ? पूरी ट्रेन मई के लिए बुक उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मई महीने में राजस्थान में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, इसलिए पहले कभी इस मौसम में ट्रेन का संचालन नहीं किया गया। लेकिन इस बार एक बड़े राष्ट्रीयकृत बैंक ने पूरी ट्रेन को विशेष यात्रा के लिए बुक किया है। ऐसे समय में जब वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं, यह बुकिंग देश के पर्यटन क्षेत्र में बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। 2610 किलोमीटर का होगा शाही सफर यह विशेष यात्रा 20 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। ट्रेन दिल्ली सफदरजंग स्टेशन से रवाना होकर करीब 2610 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान ट्रेन राजस्थान के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक शहरों से होकर गुजरेगी। यात्रा

32167040-16d4-4a9f-a9d1-497ac12294ee

में जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, मारवाड़ जंक्शन, जैसलमेर और बीकानेर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन (फोटो-ऑफिसियल साइट) ट्रेन के अंदर सैलून से स्पा तक भारतीय रेलवे की ‘भारत गौरव ट्रेन नीति’ के तहत संचालित होने वाली इस विशेष ट्रेन का नंबर 00290 रखा गया है। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें शाही सैलून, सुपर डीलक्स कोच, रेस्टोरेंट-कम-बार, किचन, स्पा और स्टाफ कोच शामिल रहेंगे। ट्रेन के 14 शाही कोचों के नाम राजस्थान की पूर्व रियासतों जैसे जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, बूंदी, अलवर और जैसलमेर के नाम पर रखे गए हैं। जैसलमेर में होगा सबसे लंबा ठहराव छह दिन की इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, किले, महल, वन्यजीव और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। ट्रेन का सबसे लंबा ठहराव जैसलमेर में होगा, जहां पर्यटक थार के रेगिस्तान और स्वर्णनगरी की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे। पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन (फोटो-ऑफिसियल साइट) पहली बार हो रहा ऐसा रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह पहली बार है जब भीषण गर्मी के बावजूद पैलेस ऑन व्हील्स को मई में चलाया जा रहा है। इसे भारतीय पर्यटन उद्योग के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जो दर्शाता है कि राजस्थान की शाही पर्यटन विरासत का आकर्षण आज भी दुनिया भर के यात्रियों को अपनी ओर खींच रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आदरणीय शुभेन्दु जी, ममता बानो ने जो बंगाल मे अवैध बांग्लादेश के मुस्लिमो क़ो बसाकर मिनी बांग्लादेश बनाना चाहा था इसकी पूरी जड़ो खोदो और इनको बिलो से निकाल निकाल कर बांग्लादेश भगाओ, tmc की जडे इतनी गहरी खोदो कि भविष्य मे ये बिष बृक्ष कदापि नहीं पैनप सके आधे अपराधी तो बीजेपी शासन के नाम सुनते हीं भाग रहे है आधे जिन्हें tmc वालो छिपाया हुआ है उनको खोजकर उनके बिषदांतो क़ो तोड़ना हीं आपका उदेश्य होना चाहिए साथ हीं जिन्होंने इनको छिपाया है वो भी अपराधी है उनको भी उनके दुष्कर्मो की सजा मिलनी हीं चाहिए
    1
    आदरणीय शुभेन्दु जी, ममता बानो ने जो बंगाल मे अवैध बांग्लादेश के मुस्लिमो क़ो बसाकर मिनी बांग्लादेश बनाना चाहा था इसकी पूरी जड़ो खोदो और इनको बिलो से निकाल निकाल कर बांग्लादेश भगाओ, tmc की जडे इतनी गहरी खोदो कि भविष्य मे ये बिष बृक्ष कदापि नहीं पैनप सके 
आधे अपराधी तो बीजेपी शासन के नाम सुनते हीं भाग रहे है आधे जिन्हें tmc वालो छिपाया हुआ है उनको खोजकर उनके बिषदांतो क़ो तोड़ना हीं आपका उदेश्य होना चाहिए साथ हीं जिन्होंने इनको छिपाया है वो भी अपराधी है उनको भी उनके दुष्कर्मो की सजा मिलनी हीं चाहिए
    user_दौलत राम शर्मा शास्त्री
    दौलत राम शर्मा शास्त्री
    Voice of people आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    18 min ago
  • महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया “हमारे ही समाज के मंत्री ने आरोपी को बचाया, सरकार बचाने के लिए दबा दिया गया मामला” जयपुर। महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हमले के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो Hanuman Beniwal ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बेनीवाल ने पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता और प्रभावशाली लोगों के दबाव में कई मामलों को दबा दिया जाता है। बेनीवाल ने 25 मई 2022 को झोटवाड़ा क्षेत्र के कालवाड़ इलाके में “हमारा समाचार” से जुड़े तीन पत्रकारों पर हुए हमले का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पूरे प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा हुआ था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों को संरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि “हमारे ही समाज के एक मंत्री ने आरोपी को बचा लिया। उस समय मंत्री इस्तीफा देने को तैयार हो गए थे, लेकिन सरकार अल्पमत में थी। यदि मंत्री इस्तीफा दे देते तो शायद सरकार भी गिर सकती थी।” उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमले के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय सत्ता बचाने की राजनीति की गई। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि उस दौरान पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने की बजाय मामले को शांत कराने के प्रयास किए गए। आरएलपी सुप्रीमो ने कहा कि कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण को लेकर करीब 60 दिनों तक धरना चला था और पत्रकार संगठनों ने लगातार आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और पत्रकारों तथा उनके परिवारों को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। बेनीवाल ने महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हालिया हमले को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि पत्रकार और उनके परिवार सुरक्षित नहीं रहेंगे तो भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ आवाज कौन उठाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
    1
    महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया
महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया
“हमारे ही समाज के मंत्री ने आरोपी को बचाया, सरकार बचाने के लिए दबा दिया गया मामला”
जयपुर। महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हमले के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो Hanuman Beniwal ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बेनीवाल ने पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता और प्रभावशाली लोगों के दबाव में कई मामलों को दबा दिया जाता है।
बेनीवाल ने 25 मई 2022 को झोटवाड़ा क्षेत्र के कालवाड़ इलाके में “हमारा समाचार” से जुड़े तीन पत्रकारों पर हुए हमले का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पूरे प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा हुआ था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों को संरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि “हमारे ही समाज के एक मंत्री ने आरोपी को बचा लिया। उस समय मंत्री इस्तीफा देने को तैयार हो गए थे, लेकिन सरकार अल्पमत में थी। यदि मंत्री इस्तीफा दे देते तो शायद सरकार भी गिर सकती थी।”
उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमले के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय सत्ता बचाने की राजनीति की गई। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि उस दौरान पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने की बजाय मामले को शांत कराने के प्रयास किए गए।
आरएलपी सुप्रीमो ने कहा कि कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण को लेकर करीब 60 दिनों तक धरना चला था और पत्रकार संगठनों ने लगातार आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और पत्रकारों तथा उनके परिवारों को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है।
बेनीवाल ने महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हालिया हमले को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि पत्रकार और उनके परिवार सुरक्षित नहीं रहेंगे तो भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ आवाज कौन उठाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
    user_Vivek singh jadoun
    Vivek singh jadoun
    News Anchor Jaipur, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • युवा उदय सम्मेलन में NSUI President विनोद जाखड़ ने क्या कहा!
    1
    युवा उदय सम्मेलन में NSUI President 
विनोद जाखड़ ने क्या कहा!
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मुहाना इलाके में फिरौती के लिए युवक का अपहरण का प्रयास,बदमाशों ने जमकर पीटा जयपुर के मुहाना थाना इलाके में फिरौती के लिए एक युवक का किडनैप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। छुड़ाकर भागने पर बदमाशों ने पीछा कर दोबारा उसे पकड़ लिया और जमीन पर पटक-पटक कर पीटने के बाद बदमाश कार से फरार हो गए। मुहाना थाने में पीड़ित की ओर से कार सवार बदमाशों के खिलाफ रविवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- सांगानेर के रामपुरा रोड निवासी 21 साल के युवक के किडनैप की कोशिश की। वह सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रीको कांटा के पास एक कार तेजी से आकर उसके आगे रुकी। कार में सवार 5-6 लड़के उतरे और उसे पकड़ लिया। मारपीट कर उसकी तलाशी ली। कुछ नहीं मिलने पर कर में बैठ कर ले गए और धमकाया कि उसका किडनैप कर घरवालों से फिरौती वसूलकर छोड़ेंगे। जैसे-तैसे बदमाशों को धक्का देकर उनके चंगुल से भाग निकला। भागने को लेकर गुस्साए बदमाशों ने उसे जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। मारपीट के दौरान लोगों को आते देखकर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने ने के साथ ही बदमाशों की तलाश करने में जुटी हुई है।
    1
    मुहाना इलाके में फिरौती के लिए युवक का अपहरण का प्रयास,बदमाशों ने जमकर पीटा
जयपुर के मुहाना थाना इलाके में फिरौती के लिए एक युवक का किडनैप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। छुड़ाकर भागने पर बदमाशों ने पीछा कर दोबारा उसे पकड़ लिया और जमीन पर पटक-पटक कर पीटने के बाद बदमाश कार से फरार हो गए। मुहाना थाने में पीड़ित की ओर से कार सवार बदमाशों के खिलाफ रविवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- सांगानेर के रामपुरा रोड निवासी 21 साल के युवक के किडनैप की कोशिश की। वह सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रीको कांटा के पास एक कार तेजी से आकर उसके आगे रुकी। कार में सवार 5-6 लड़के उतरे और उसे पकड़ लिया। मारपीट कर उसकी तलाशी ली। कुछ नहीं मिलने पर कर में बैठ कर ले गए और धमकाया कि उसका किडनैप कर घरवालों से फिरौती वसूलकर छोड़ेंगे। जैसे-तैसे बदमाशों को धक्का देकर उनके चंगुल से भाग निकला। भागने को लेकर गुस्साए बदमाशों ने उसे जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। मारपीट के दौरान लोगों को आते देखकर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने ने के साथ ही बदमाशों की तलाश करने में जुटी हुई है।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • गर्मी के मौसम में दो जहरीले नागों में लड़ाई है या प्यार ... आंधी तहसील की ग्राम पंचायत खरड़ में दो सर्पराज आपस में प्यार जाता रहे है या दोनो में झगड़ा हो रहा है कोई कह नहीं सकता इन बेजुबानों के दिल में क्या है
    1
    गर्मी के मौसम में दो जहरीले नागों में लड़ाई है या प्यार ...
आंधी तहसील की ग्राम पंचायत खरड़ में दो सर्पराज आपस में प्यार जाता रहे है या दोनो में झगड़ा हो रहा है कोई कह नहीं सकता इन बेजुबानों के दिल में क्या है
    user_आपकी आवाज
    आपकी आवाज
    Local News Reporter आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पटना के दानापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बैंक परिसर के एटीएम बूथ में एक सैलून चल रहा है। बाहर बैंक का बोर्ड लगा है, लेकिन अंदर पैसे निकालने की मशीन गायब है, जिससे स्थानीय लोग हैरान हैं। इस पर बैंक प्रबंधन का कहना है कि अब यह जगह किराए पर दे दी गई है, लेकिन ग्राहकों को पूर्व सूचना न मिलने से सवाल उठ रहे हैं।
    1
    पटना के दानापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बैंक परिसर के एटीएम बूथ में एक सैलून चल रहा है। बाहर बैंक का बोर्ड लगा है, लेकिन अंदर पैसे निकालने की मशीन गायब है, जिससे स्थानीय लोग हैरान हैं। इस पर बैंक प्रबंधन का कहना है कि अब यह जगह किराए पर दे दी गई है, लेकिन ग्राहकों को पूर्व सूचना न मिलने से सवाल उठ रहे हैं।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • जयपुर में ऑटो किराए को लेकर नया विवाद सामने आया है। एक ड्राइवर ने यात्री से तय किराए से ज़्यादा पैसे मांगे, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। मौके पर भीड़ जमा हो गई और यह मनमानी का मुद्दा फिर गरमा गया।
    1
    जयपुर में ऑटो किराए को लेकर नया विवाद सामने आया है। एक ड्राइवर ने यात्री से तय किराए से ज़्यादा पैसे मांगे, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। मौके पर भीड़ जमा हो गई और यह मनमानी का मुद्दा फिर गरमा गया।
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली व्यापारिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं सूरतगढ़। किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का रविवार को महेश्वरी भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी मनोज सोमानी ने अध्यक्ष पद के लिए राघव गुप्ता,सचिव गोपाल कोठारी कोषाध्यक्ष सतपाल भटेजा को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान पुर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू, पुर्व विधायक अशोक नागपाल, सुत व्यापार मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह सरां नगरपालिका पुर्व अध्यक्ष आरती शर्मा, काजल छाबड़ा, ओमप्रकाश कालवा भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोरव बलाना रहे। कार्यकारिणी पूर्व अध्यक्ष किशोर गाबा ने राघव गुप्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के अध्यक्ष राघव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    1
    किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली

किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली
व्यापारिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
सूरतगढ़। किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का रविवार को महेश्वरी भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी मनोज सोमानी ने अध्यक्ष पद के लिए राघव गुप्ता,सचिव गोपाल कोठारी कोषाध्यक्ष सतपाल भटेजा को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान पुर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू, पुर्व विधायक अशोक नागपाल, सुत व्यापार मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह सरां नगरपालिका पुर्व अध्यक्ष आरती शर्मा, काजल छाबड़ा, ओमप्रकाश कालवा भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोरव बलाना रहे। कार्यकारिणी पूर्व अध्यक्ष किशोर गाबा ने राघव गुप्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के अध्यक्ष राघव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    user_Vivek singh jadoun
    Vivek singh jadoun
    News Anchor Jaipur, Rajasthan•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.