logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिद्धार्थ नगर के खेसरहा ब्लॉक अंतर्गत ककरही गांव में चिकन पॉक्स के 3 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के ककरही गांव में चिकन पॉक्स (चेचक) के तीन मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मामले की जानकारी गांव की आशा कार्यकर्ता द्वारा एएनएम को दी गई, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय को दी गई। सूचना मिलते ही अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरबीएसके (RBSK) टीम को ककरही गांव के लिए रवाना किया। टीम में डॉ. के.पी. यादव, जेएनएम किरन मिश्रा और फार्मासिस्ट सम्राट कुमार शामिल रहे। स्वास्थ्य टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित मरीजों का परीक्षण किया और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही गांव में अन्य लोगों की भी जांच की गई, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि चिकन पॉक्स एक संक्रामक बीमारी है, इसलिए प्रभावित मरीजों को अलग रहने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी में भी बुखार, दाने या खुजली जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

6 hrs ago
user_Shashank Mishra
Shashank Mishra
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
42c09e59-b2c9-4500-a11e-a5f61d225168

सिद्धार्थ नगर के खेसरहा ब्लॉक अंतर्गत ककरही गांव में चिकन पॉक्स के 3 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के ककरही गांव में चिकन पॉक्स (चेचक) के तीन मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मामले की जानकारी गांव की आशा कार्यकर्ता द्वारा एएनएम को दी गई, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय को दी गई। सूचना मिलते ही अधीक्षक डॉ. सुजीत

a56ed182-72e7-4093-aeed-a430ae7b1a1f

कुमार पांडेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरबीएसके (RBSK) टीम को ककरही गांव के लिए रवाना किया। टीम में डॉ. के.पी. यादव, जेएनएम किरन मिश्रा और फार्मासिस्ट सम्राट कुमार शामिल रहे। स्वास्थ्य टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित मरीजों का परीक्षण किया और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही गांव में अन्य लोगों की भी जांच की गई, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि चिकन पॉक्स

228cbf6c-4c49-4692-a453-f2ef04c73d77

एक संक्रामक बीमारी है, इसलिए प्रभावित मरीजों को अलग रहने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी में भी बुखार, दाने या खुजली जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को थाना दुधारा का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, शौचालय, कार्यालय, हवालात सहित विभिन्न इकाइयों की साफ-सफाई और अभिलेखों की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित साइबर थाना/सीसीटीएनएस कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति केंद्र का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रहरियों, संभ्रांत नागरिकों एवं चौकीदारों के साथ संवाद स्थापित किया गया। उत्कृष्ट सूचना संकलन और सराहनीय कार्य के लिए दो ग्राम चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्र पर महिला संबंधी शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि महिला फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी विवेचनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों में विशेष सतर्कता और निर्धारित एसओपी के कड़ाई से पालन पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास भी कराया गया। एसपी ने जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग पर बल देते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा, रीडर एसपी रामआशीष यादव, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    संतकबीरनगर ।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को थाना दुधारा का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, शौचालय, कार्यालय, हवालात सहित विभिन्न इकाइयों की साफ-सफाई और अभिलेखों की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित साइबर थाना/सीसीटीएनएस कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति केंद्र का भी फीता काटकर शुभारंभ किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रहरियों, संभ्रांत नागरिकों एवं चौकीदारों के साथ संवाद स्थापित किया गया। उत्कृष्ट सूचना संकलन और सराहनीय कार्य के लिए दो ग्राम चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्र पर महिला संबंधी शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि महिला फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी विवेचनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों में विशेष सतर्कता और निर्धारित एसओपी के कड़ाई से पालन पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास भी कराया गया। एसपी ने जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग पर बल देते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा, रीडर एसपी रामआशीष यादव, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार महराजगंज के सीमावर्ती गांवों को तेजी से पर्यटन हब के रूप में विकसित कर रही है। इसी के तहत निचलौल क्षेत्र का इटहिया गांव अब टूरिस्ट विलेज बनने की राह पर है। होमस्टे, स्थानीय गाइड, पंचमुखी शिव मंदिर और लोकल फूड—यह सब मिलकर गांव की तस्वीर बदलने वाले हैं। जानिए कैसे बदल रहा है भारत-नेपाल सीमा का यह छोटा गांव! . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Mahrajganj || Tourist village || Itahiya temple . #EtahiaVillage #maharajganjnews #Maharajganj #UPTourism #IndiaNepalBorder
    1
    उत्तर प्रदेश सरकार महराजगंज के सीमावर्ती गांवों को तेजी से पर्यटन हब के रूप में विकसित कर रही है।
इसी के तहत निचलौल क्षेत्र का इटहिया गांव अब टूरिस्ट विलेज बनने की राह पर है।
होमस्टे, स्थानीय गाइड, पंचमुखी शिव मंदिर और लोकल फूड—यह सब मिलकर गांव की तस्वीर बदलने वाले हैं।
जानिए कैसे बदल रहा है भारत-नेपाल सीमा का यह छोटा गांव!
.
|| Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Mahrajganj || Tourist village || Itahiya temple 
.
#EtahiaVillage #maharajganjnews #Maharajganj #UPTourism #IndiaNepalBorder
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ग्राम पंचायत प्रधान के बारे मे मेरा अनुभव है #like #follov #comment
    4
    ग्राम पंचायत प्रधान के बारे मे मेरा अनुभव है 
#like
#follov 
#comment
    user_Haidar Ali MRJ
    Haidar Ali MRJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अपने भाषण में सीएम योगी ने पत्रकारिता पर बोलते हुए पत्रकारों का नैतिक धर्म दिलाया याद कहा कि ये समाज के आईने हैं, ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
    1
    अपने भाषण में सीएम योगी ने पत्रकारिता पर बोलते हुए पत्रकारों का नैतिक धर्म दिलाया याद कहा कि ये समाज के आईने हैं, ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अगर इसी प्रकार सभी सनातनी एक होकर गौ रक्षा के लिए खड़े हो जाएं तो हमारी गौ माता सुरक्षित हो जाएगी और आज जो प्राकृतिक आपदाओं का सामना हम लोग कर रहे हैं वो बंद हो जाएगा क्योंकि हमारी गौमाता साक्षात् प्रकृति स्वरूप हैं अब उनको हम लोग इतना कष्ट देंगे तो आपदा तो आना तय है अभी कम है लेकिन इतनी आपदाएं आएंगी कि हम झेल नहीं सकते
    2
    अगर इसी प्रकार सभी सनातनी एक होकर गौ रक्षा के लिए खड़े हो जाएं तो हमारी गौ माता सुरक्षित हो जाएगी और आज जो  प्राकृतिक आपदाओं का सामना हम लोग कर रहे हैं वो बंद हो जाएगा क्योंकि हमारी गौमाता साक्षात् प्रकृति स्वरूप हैं अब उनको हम लोग इतना कष्ट देंगे तो आपदा तो आना तय है अभी कम है लेकिन इतनी आपदाएं आएंगी कि हम झेल नहीं सकते
    user_पवन सिंह सनातनी
    पवन सिंह सनातनी
    Hindu temple हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • संतकबीरनगर । मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर के परेड ग्राउंड में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग, सड़क सुरक्षा नियमों और महिला हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग की महिला कर्मियों के साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जागरूकता अभियान को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए, जिससे महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को और मजबूती मिल सके।
    1
    संतकबीरनगर ।
मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर के परेड ग्राउंड में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग, सड़क सुरक्षा नियमों और महिला हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग की महिला कर्मियों के साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जागरूकता अभियान को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए, जिससे महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को और मजबूती मिल सके।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • महराजगंज जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग बिना किसी सुरक्षा के तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट करते दिखते हैं। आसपास ट्रैफिक भी चलता नजर आता है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं—क्या सिर्फ लाइक्स और व्यूज के लिए खुद की और दूसरों की जान जोखिम में डालना ठीक है? . #Maharajganj #ViralVideo #DangerousStunt #RoadSafety #SocialMedia #maharajganjnews
    1
    महराजगंज जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग बिना किसी सुरक्षा के तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट करते दिखते हैं। 
आसपास ट्रैफिक भी चलता नजर आता है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं—क्या सिर्फ लाइक्स और व्यूज के लिए खुद की और दूसरों की जान जोखिम में डालना ठीक है?
.
#Maharajganj #ViralVideo #DangerousStunt #RoadSafety #SocialMedia #maharajganjnews
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.