Shuru
Apke Nagar Ki App…
5 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
MANOJ KUMAR YADAV
5 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग | थर्ड फ्लोर फ्लैट जलकर खाक | बड़ा हादसा टला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब थर्ड फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। 👉 ऐसी ही ताज़ा और बड़ी खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like & Share करें।1
- देवरिया बेसमेंट हादसा देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नवनिर्मित बहुमंजिला भवन की बेसमेंट खुदाई मौत का गड्ढा बन गई, जहां दीवार धंसने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।अब इस पूरे मामले में मृतक मजदूरों के परिजनों ने डीएम और कोतवाल को शिकायती पत्र सौंपकर ठेकेदार और भवन निर्माता मालिक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत के बाद भी अब तक न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही जिला प्रशासन ने हादसे की जांच कराई। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि RBO से बेसमेंट का नक्शा पास नहीं था, इसके बावजूद कई मीटर गहरी खुदाई कर दी गई। सवाल यह भी उठ रहा है कि इतनी गहरी खुदाई के बावजूद खनन विभाग को इसकी कोई जानकारी कैसे नहीं हुई? क्या रसूखदारों के दबाव में जिम्मेदारों पर कार्रवाई रोकी जा रही है? क्या भवन मालिक और ठेकेदार को प्रशासन का अभयदान मिला हुआ है? इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि दो मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन है? और जब दो परिवारों के चिराग बुझ गए, तब भी सिस्टम आखिर खामोश क्यों है? देवरिया में यह मौत का बेसमेंट आखिर किसकी शह पर बन रहा था, यह सवाल अब जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सीधे निशान खड़े कर रहा है बाईट--अनिल प्रशाद मृतक गोबिन्द का भाई बाईट-संजीव पाण्डे वकील2
- Post by Neeraj Saha Journalist1
- 5 करोड़ की हेरोइन को पुलिस ने पकड़ा - पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्कर को भी किया गिरफ्तार - कसया पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई - 2.505 किलो अवैध हेरोइन बरामद - अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये - 11,040 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन भी जब्त - बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं दोनों आरोपी - अफीम से खुद बनाते थे हेरोइन - तस्कर ऊंचे दामों पर करते थे सप्लाई - NDPS एक्ट के तहत पुलिस ने केस किया दर्ज - पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी - पुलिस अब पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुटी बाइट - केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर।2
- देवरिया शहर में एक दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया है। नवनिर्मित बहुमंजिला भवन के बेसमेंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।1
- पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम विरमापट्टी ईदगाह के पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस जिस पर लगा फर्जी नम्बर प्लेट UP57Y3473 से बिहार ले जायी जा रही एक प्लास्टिक के झोले में 40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक 200 एमएल (कुल 08 लीटर) के साथ अभियुक्त बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0-072/2026 धारा 317(2),341(2) BNS व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- UP में महिला लुटेरी! नकाबपोश महिला ने तमंचे के बल पर ज्वेलर्स से लूट | UP रुदौली उत्तर प्रदेश के रुदौली में एक चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई है। नकाबपोश महिला ग्राहक बनकर महेश ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची और 26 ग्राम वजन के हार-चैन देखने लगी। कुछ देर बाद महिला ने तमंचा निकालकर दुकानदार को धमकाया और हार-चैन लेकर मौके से फरार हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें। वीडियो को Like करें 👍 Channel को Subscribe करें 🔔 और शेयर करना ना भूलें #UPCrime #Rudauli #BreakingNews #CrimeNews #Loot #UPNews #HindiNews #PoliceInvestigation #CCTVFootage #CrimeAlert #LatestNews #IndiaNews #JewelleryShopLoot #ShockingNews1
- देवरिया। जनपद में 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से एक नवजात शिशु की जान बचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सलेमपुर ब्लॉक के ग्राम बहुसरा निवासी कौशल देवी, पत्नी अमित, को देर रात करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 11:45 बजे उन्होंने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। शुरुआत में शिशु की हालत सामान्य थी, लेकिन सुबह होते-होते उसकी सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सकों ने सुबह करीब 9 बजे नवजात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दौरान 102 एंबुलेंस सेवा (UP32EG6641) मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की ईएमटी मधु और पायलट रामभरोस ने तत्परता दिखाते हुए नवजात को तुरंत एंबुलेंस में शिफ्ट किया और जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। रास्ते में नवजात की हालत और बिगड़ने लगी। इस दौरान ईएमटी मधु ने सूझबूझ दिखाते हुए 102 कंट्रोल रूम में मौजूद डॉक्टर से संपर्क किया और जरूरी सलाह ली। डॉक्टर के निर्देश पर उन्होंने एंबुलेंस में उपलब्ध एम्बुबैग की मदद से नवजात को ऑक्सीजन देना शुरू किया। लगातार एम्बुबैग के माध्यम से सहायता देते हुए नवजात को सुरक्षित जिला महिला अस्पताल, देवरिया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल शिशु का इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस पूरी घटना में एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और समझदारी की हर तरफ सराहना हो रही है।1