Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहुत ही बड़ा हादसा हुआ नालन्दा जिला के बिहार शरीफ मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में प्रशासनिक कुव्यवस्था के कारण हुई भगदड़ की हृदयविदारक घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह है कि घायलों के समुचित इलाज, मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता और घटना की उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
सौरभ कुमार
बहुत ही बड़ा हादसा हुआ नालन्दा जिला के बिहार शरीफ मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में प्रशासनिक कुव्यवस्था के कारण हुई भगदड़ की हृदयविदारक घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह है कि घायलों के समुचित इलाज, मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता और घटना की उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
More news from Nalanda and nearby areas
- Post by VN News Bihar1
- नालंदा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। अपने संबोधन में उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय की गौरवशाली विरासत और उसके वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपति ने शिक्षा, संस्कृति और भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं।1
- मां शीतला मंदिर में मची भगदड़, 8 की मौत – मघड़ा गांव बना मातम का गांव, भगदड़ कांड – प्रशासन, पुलिस और व्यवस्था पर सवाल, एंकर, नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में हुए दर्दनाक भगदड़ मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गई है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना आयुक्त, आईजी जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, नवादा एसपी, नवादा एसडीपीओ समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि अब तक इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये आपदा राहत कोष से और दो लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की गई है। फिलहाल सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और शवों की पहचान की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लोग तालाब में नहाने के बाद मंदिर में पूजा करने के लिए कतार में खड़े थे। इसी दौरान कुछ लोगों को अचानक चक्कर आने लगा, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ हो गई। देखते ही देखते यह बड़ा हादसा हो गया। प्रशासन का कहना है कि इस घटना में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- अब हमरा जिंदगी में सिर्फ एक ठो काम बाकी 🤗😂😂😂😂😂😂1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | बिहारशरीफ से बड़ी खबर 🚨 बिहार शरीफ के मघरा इलाके में शीतला अष्टमी के आखिरी मेले के दौरान भगदड़ मचने से बड़ी दुखद घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेले में अचानक भगदड़ मचने से करीब 12 लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है। आज शीतला अष्टमी का अंतिम मेला और मंगल व्रत होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान भीड़ ज्यादा होने से अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। 📍 घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा और विरोध किया। प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। 👮 प्रशासन की कार्रवाई पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। भगदड़ के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। ⚠️ प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ |बिहारशरीफ से बड़ी खबर शीतला अष्टमी के आखिरी मेले के दौरान भगदड़ बड़ी दुखद घटना1
- बिजली एवं पानी की समस्याओ को लेकर पार्षद अमित अवस्थी ने घेरा.....1
- बिहारशरीफ: गोरक्षिणी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि भानु प्रकाश जी ने शिक्षकों को छात्र-केंद्रित शिक्षा, नवाचार और आदर्श आचरण पर बल दिया।1
- जय गणेश 🙏 जय गणेश 🙏 जय गणेश देवा 🌺🌿1