Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिम्मेदारों की लापरवाही पड़ी भारी, बिजली केबल की चपेट में आकर युवती की गई जान...... हाथरस के सिकंदराराऊ नगर पालिका क्षेत्र में लापरवाही के चलते होली की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 स्थित मोहल्ला दमदमा में सोलर लाइट के पोल पर डाली गई विद्युत केबिल की चपेट में आकर 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नगर पालिका के विद्युत कर्मचारियों ने सोलर लाइट के पोल पर बिजली की केबिल डालने से मना किया था, लेकिन आरोप है कि स्थानीय सभासद द्वारा जबरन केबिल डलवा दी गई। इसी के चलते युवती करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Sunil kumar
जिम्मेदारों की लापरवाही पड़ी भारी, बिजली केबल की चपेट में आकर युवती की गई जान...... हाथरस के सिकंदराराऊ नगर पालिका क्षेत्र में लापरवाही के चलते होली की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 स्थित मोहल्ला दमदमा में सोलर लाइट के पोल पर डाली गई विद्युत केबिल की चपेट में आकर 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नगर पालिका के विद्युत कर्मचारियों ने सोलर लाइट के पोल पर बिजली की केबिल डालने से मना किया था, लेकिन आरोप है कि स्थानीय सभासद द्वारा जबरन केबिल डलवा दी गई। इसी के चलते युवती करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के उमरावपुर गांव के पास एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग करीब 20 फीट तक हवा में उछल गए। हादसे में 75 वर्षीय मां और 50 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को हुए इस हादसे का लाइव वीडियो अब सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by हाथरस शलमान शाह पत्रकार1
- सासनी के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर में ब्रज के पारंपरिक हुरंगा के उत्साह के बीच एक अनूठी फूलों की होली खेली गई। चूंकि ब्रज की होली के कई रूप हैं, लेकिन सासनी के दाऊजी मंदिर में फूलों की यह होली शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का संदेश देती है। टेसू के फूलों का विशेष उपयोग इसे अन्य आयोजनों से अलग बनाता है। होली से पूर्व प्रशांत गर्ग उर्फ भोलू अग्रवाल और धर्म भूषण अग्रवाल के परिवारों ने भगवान दाऊजी का अभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर टेसू और गेंदा के फूलों की सुगंध से महक उठा, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आचार्य पंडित राकेश शास्त्री के मार्गदर्शन में दाऊजी का अभिषेक संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में पिंटू पंडित, कान्हा पंडित गोपाल, अमन, राहुल, अंकित और शोभित ने सहयोग किया। यह अभिषेक अग्रवाल परिवारों द्वारा आयोजित किया गया था, जो इस वार्षिक उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सामान्य रंगों और गुलाल के बजाय, इस वर्ष टेसू और गेंदा के फूलों का उपयोग कर होली खेली गई। इन फूलों को कुछ क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला भी माना जाता है। दाऊजी महाराज के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा और उमड़े जनसैलाब ने भगवान के साथ फूलों की होली खेलकर खुद को धन्य महसूस किया ब्रज की परंपरा के अनुसार, हुरंगा के दौरान महिलाओं (हुरियारिनों) ने पुरुषों (हुरियारों) पर फूलों की वर्षा की, जो प्रेम और सौहार्द के सात्विक भाव को दर्शाता है। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए होली भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।2
- अलीगढ़: खाकी के संग होली का उल्लास; SP ने लगाए जमकर ठुमके, गुलाल से सराबोर हुए पुलिसकर्मी अलीगढ़। होली के पावन पर्व पर जहाँ पूरा देश रंगों के उत्सव में डूबा रहा, वहीं अलीगढ़ में 'खाकी' का एक बेहद मानवीय और खुशनुमा चेहरा देखने को मिला। जिले के कप्तान (SP) ने न केवल पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली, बल्कि ढोल की थाप पर जमकर ठुमके भी लगाए, जिसने पुलिस लाइन के माहौल को उल्लास से भर दिया। होली मिलन में दिखा भाईचारा सुरक्षा व्यवस्था की भारी जिम्मेदारी के बीच, अलीगढ़ पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान: कप्तान का दिखा अलग अंदाज: गंभीर दिखने वाले पुलिस कप्तान आज पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंने मातहतों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डांस किया और सभी का उत्साहवर्धन किया। गुलाल की उड़ी फुहार: जिले के आला अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक, हर कोई एक-दूसरे को गुलाल लगाता और गले मिलता नजर आया। भेदभाव भुलाकर सभी ने एक-दूसरे को रंगों के इस त्योहार की बधाई दी। खिंचवाईं तस्वीरें: पुलिसकर्मियों ने अपने अधिकारियों के साथ जमकर सेल्फी ली और होली के गीतों पर थिरकते हुए अपनी थकान मिटाई। "अक्सर ड्यूटी के दबाव में रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए यह पल संजीवनी की तरह होते हैं। कप्तान साहब का हमारे साथ मिलकर नाचना और रंग लगाना हमें परिवार जैसा महसूस कराता है।" — एक पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ मनाया उत्सव गौरतलब है कि पुलिस के लिए होली का त्योहार दोहरी चुनौती लेकर आता है। एक तरफ जहाँ उन्हें कानून व्यवस्था संभालनी होती है, वहीं दूसरी तरफ अपनों से दूर रहकर त्यौहार मनाना पड़ता है। ऐसे में SP द्वारा आयोजित यह होली मिलन कार्यक्रम पुलिस विभाग के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित हुआ। मुख्य बातें: स्थान: पुलिस लाइन, अलीगढ़। अवसर: होली मिलन समारोह 2026। हाइलाइट: SP अलीगढ़ का डांस और पुलिसकर्मियों के बीच गुलाल की होली।1
- नारि सताये तीन मिटे, रावण, कौरव, कंस। साधु सताये सब मिटे, धन वैभव और वंश ।।✍🏻✍🏻 ॐ नमो नारायण जी 🕉🔱🚩🚩💐 ✍🏻1
- विनोद कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी ढाटौली होली के अवसर पर ज्यादा शराब पीने से हालत बिगड़ी 112 नंबर पर सूचना दी गई तत्काल ही 112 नंबर गोंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई जहां पर उपचार जारी है उपचार में सुधार है1
- अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम बोर्रा खुर्द से एक बड़ी। जहां गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि गांव में एक पेड़ की बड़ी टहनी काटी जा रही थी। इसी दौरान टहनी टूटकर 11000 वोल्ट की बिजली लाइन पर गिर गई, जिसकी वजह से लाइन का पूरा एंगल निकल गया और तीनों बिजली के तार टूटकर जमीन पर आ गिरे। तार टूटते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय 11000 वोल्ट की लाइन में बिजली सप्लाई नहीं थी, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। अगर उस समय लाइन में बिजली होती, तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने एहतियात के तौर पर ऊपर से शटडाउन दे दिया, ताकि मरम्मत कार्य सुरक्षित तरीके से किया जा सके। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे हुए तारों को ठीक कर लाइन को दोबारा सही कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली विभाग को सूचना न दी जाती, तो यह घटना किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी।1
- हाथरस में होलिका दहन और धुलेंडी के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पूरी करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया। पुलिस लाइन से लेकर थानों और चौकियों तक रंग-गुलाल की धूम देखने को मिली। इस दौरान एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और फूलों की होली भी खेली। कार्यक्रम में डीजे पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया और मस्ती भरे माहौल में त्योहार मनाया। एसपी ने अपने हाथों से पुलिसकर्मियों को रंग-गुलाल लगाने के साथ चाट-पकौड़ी और दही भल्ला भी खिलाया। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने ‘कपड़ा फाड़’ होली खेलकर पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना दिया।1