मथुरा दलित की जमीन पर दबंगों के अवैध कब्जे के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन मथुरा अखिल भारतीय समता फाउंडेशन और महात्मा फुले विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं एवं पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सत्ता संरक्षण प्राप्त कथित भू माफियाओं द्वारा एक दलित व्यक्ति की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मौजा चुरा हंसी थाना राया तहसील मांट स्थित खसरा संख्या 290 की जमीन जो कि देवसेरस थाना गोवर्धन निवासी सुभाष जाटव की चौहद्दी लगी संपत्ति है पर कथित भू माफिया जगदीश नौहवार रंजीत और 8-10 अज्ञात लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल जमीन पर अपना नाम लिखवा लिया बल्कि विरोध करने पर मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की इतना ही नहीं दबंगों ने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही और रमेश सैनी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया समाजसेवी लुकेश कुमार राही ने तीखा हमला बोलते हुए कहा एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री भू माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई का दावा करते हैं वहीं दूसरी तरफ जातिगत आधार पर दबंगों को संरक्षण दिया जा रहा है इतने गंभीर मामले के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है संगठन ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्ति को उसकी जमीन वापस नहीं दिलाई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सभी वर्गों के लोगों को एकजुट कर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा ज्ञापन सौंपने और प्रदर्शन के दौरान सुभाष कुमार लक्ष्मी नारायण एडवोकेट कान्हा ठाकुर लुकेश कुमार राही रमेश सैनी रवि ठाकुर एडवोकेट सचिन अग्रवाल खूबी राम पंडित मंजू पुरनदेवी लक्ष्मी भूरी गुड्डी सूरजपाल विनोद पिंटू, अनिल सचिन श्रीदेवी सुनीता ममता सुमित और गुड्डू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे
मथुरा दलित की जमीन पर दबंगों के अवैध कब्जे के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन मथुरा अखिल भारतीय समता फाउंडेशन और महात्मा फुले विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं एवं पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सत्ता संरक्षण प्राप्त कथित भू माफियाओं द्वारा एक दलित व्यक्ति की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मौजा चुरा हंसी थाना राया तहसील मांट स्थित खसरा संख्या 290 की जमीन जो कि
देवसेरस थाना गोवर्धन निवासी सुभाष जाटव की चौहद्दी लगी संपत्ति है पर कथित भू माफिया जगदीश नौहवार रंजीत और 8-10 अज्ञात लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल जमीन पर अपना नाम लिखवा लिया बल्कि विरोध करने पर मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की इतना ही नहीं दबंगों ने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष
लुकेश कुमार राही और रमेश सैनी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया समाजसेवी लुकेश कुमार राही ने तीखा हमला बोलते हुए कहा एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री भू माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई का दावा करते हैं वहीं दूसरी तरफ जातिगत आधार पर दबंगों को संरक्षण दिया जा रहा है इतने गंभीर मामले के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है संगठन ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर पीड़ित
अनुसूचित जाति के व्यक्ति को उसकी जमीन वापस नहीं दिलाई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सभी वर्गों के लोगों को एकजुट कर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा ज्ञापन सौंपने और प्रदर्शन के दौरान सुभाष कुमार लक्ष्मी नारायण एडवोकेट कान्हा ठाकुर लुकेश कुमार राही रमेश सैनी रवि ठाकुर एडवोकेट सचिन अग्रवाल खूबी राम पंडित मंजू पुरनदेवी लक्ष्मी भूरी गुड्डी सूरजपाल विनोद पिंटू, अनिल सचिन श्रीदेवी सुनीता ममता सुमित और गुड्डू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे
- मथुरा में बवंडर बाबा का संकल्प सावन महीने में मांस अंडा मुक्त बने पूरा ब्रज1
- मथुरा में सावन पर डीएम-एसएसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था मथुरा। सोमवार को श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने श्री चिंताहरण महादेव मंदिर, घाटों तथा प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, सीसीटीवी निगरानी और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।1
- गोवर्धन भाजपा विधायक मेघश्याम सिंह के नाम के शिला पट्टिका पर लिखे विकास कार्यों का शिलान्यास करती हुई हरियाणा की मशहूर डांसर संजना चौधरी और भावना भाटी ने अश्लील गानों पर किया जमकर डांस1
- श्रावण मास के प्रथम सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ डीएम एसएसपी सुरक्षा लगे महावन चिंता हरण महादेव मंदिर पर श्रावण मास का पहला सोमवार पड़ा और सावन के इस पहले सोमवार पर सभी शिवालयों में श्रद्धालु भक्तों की सुबह से ही भीड़ लगी रही इसी के तहत महावन तहसील के चिंता हर महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं का डाटा लगा रहा और प्रातः 4:00 बजे से ही श्रद्धालु गंगाजल लेकर भोले बाबा को मनाने निकल पड़े श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन भी पूरी तरह सजग था और उन्होंने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो वहां पर भारी मात्रा में पुलिस बल प्रशासनिक अधिकारी एसडीएममहावन तहसील महावन लेखपाल नायब तहसीलदार सहित पूरा प्रशासनिक अमला चिंता हरण महादेव पर श्रद्धालुओं की व्यवस्था में जुटा रहा और इसी के तहत इस प्रथम सोमवार पर जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार भी दलबल के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लेने चिंतन पहुंचे और उन्होंने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए सभी अधिनायस्तों को आदेशित किया और सावन के सभी सोमवार पर गंगाजल लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष तौर पर आदेशित किया कि उन्हें किसी प्रकार की उसे समस्या उत्पन्न ना हो और उन्होंने मंदिर के आसपास का यमुना स्थल घाट का निरीक्षण किया और आदेशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ-सा द महिलाओं को भी विशेष सुविधा न हो इसका भी ध्यान रखा जाए और वहां पर महिला कांस्टेबल भी लगाई गई इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी और श्रावण मास के चारों सोमवार पर सभी सवालों पर व्यवस्था रखी जाएगी और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी आदेशित किया कि वह मां पर अपना टीम बताएं जिससे किसी श्रद्धालु को कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उनकी चिकित्सा सुविधा ले सके1
- कमई गांव में विकास कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग गोवर्धन (मथुरा)। तहसील गोवर्धन के ग्राम कमई में स्थित प्राचीन बिहारी जी मंदिर परिसर और उसके आसपास की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर में स्थित कुंड में पूरे गांव की नालियों का गंदा पानी गिर रहा है, जिससे कुंड प्रदूषित हो चुका है और आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परिसर में आंगनवाड़ी केंद्र संचालित है, जबकि आसपास सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। उनका यह भी आरोप है कि कुछ कर्मचारी निर्धारित वर्दी के बिना ड्यूटी करते हैं। मंदिर के सामने रखा विद्युत ट्रांसफॉर्मर भी दुर्घटना की आशंका बढ़ा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का कचरा और नालियों का गंदा पानी सीधे कुंड में पहुंच रहा है। इसके अलावा श्मशान घाट की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। आरोप है कि श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जा कर पशु बांधे जा रहे हैं, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को असुविधा होती है। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, नाली, खड़ंजा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का भी मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि गांव में खारे पानी की समस्या बनी हुई है और विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हुए हैं। डाकघर में कार्यप्रणाली को लेकर भी ग्रामीणों ने शिकायतें की हैं और सुधार की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि गांव की समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र समाधान कराया जाए, मंदिर परिसर और कुंड की सफाई कराई जाए, ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, श्मशान घाट को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा गांव में मूलभूत सुविधाओं का विकास सुनिश्चित किया जाए।पवन सिंह, विष्णु सिंह यदुवंशी, कल्याण, मुकेश जादौन, भूदेव सिंह, नीरज सिंह बघेल, कन्हैया लाल, दिगम्बर सिंह, महंत श्री विशाखा रमन बिहारी मंदिर, यादी, वीरपाल, शेरपाल,नित्तर प्रधान जी, ठाकुर बच्चू सिंह प्रधान जी, सतीश जी, टीकम सिंह जी, बालो जी, भगवान सिंह जी, हरिश्चंद जी, बाबू सिंह जी, कृष्णा जी, राजू जी, नोट: प्रशासन और संबंधित विभागों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।4
- कांवड़ यात्रा को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट, एसपी ग्रामीण ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मथुरा। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मथुरा पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बिचपुरी पुलिस तिराहा सहित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण कर तैनात पुलिस बल की सतर्कता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हाथरस-मथुरा बॉर्डर स्थित सोनई रेलवे क्रॉसिंग के पास अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस रामानंद कुशवाहा के साथ कांवड़ मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समन्वय बैठक की गई। दोनों अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन के अनुसार, 2 अगस्त 2026 से प्रारंभ हुई कांवड़ यात्रा को देखते हुए पूरे जनपद को 7 जोन और 44 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यात्रा मार्गों और प्रमुख शिवालयों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जनपद के 41 प्रमुख शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है तथा सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। कांवड़ यात्रा जनपद में छह प्रमुख मार्गों से होकर गुजर रही है। इनमें सोरों (कासगंज), सादाबाद, अनूपशहर, वृंदावन, गोवर्धन सहित विभिन्न मार्गों से होकर श्रद्धालु राजस्थान और स्थानीय शिव मंदिरों तक पहुंच रहे हैं। सभी मार्गों पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। साथ ही प्रभावी यातायात डायवर्जन योजना लागू की गई है, ताकि कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मथुरा पुलिस कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, शांतिपूर्ण जलाभिषेक और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।1
- मथुरा महिला की नृशंस हत्या और लूट का सनसनीखेज खुलासा पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल माता पिता भी गिरफ्तार मथुरा थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है ग्राम बाटी में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या और लूट करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है इसके साथ ही साक्ष्य छुपाने और लूटी गई संपत्ति को छिपाने के आरोप में आरोपी के माता पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस ने आला कत्ल चाकू खून से सने कपड़े और लूटे गए जेवरात व नकदी बरामद कर लिए हैं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 अगस्त को जैत पुलिस और सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाटी गांव में हुई महिला की हत्या का मुख्य आरोपी बाटी से मघेरा रोड की तरफ भागने की फिराक में है सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त विष्णु पुत्र हरप्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी बाटी थाना जैत के दोनों पैरों में गोली लगी घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त अस्पताल वृंदावन भेजा गया है घटना 27/28 जुलाई 2026 की रात की है मृतका स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गरीब महिलाओं को लोन दिलाने का कार्य करती थी और उसका पति अलीगढ़ में प्राइवेट चौकीदारी करता है अभियुक्त विष्णु उर्फ लुक्का शातिर और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिस पर वर्ष 2024 में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का भी मामला दर्ज है उसे लगा कि मृतका के पास समूह के लोन के काफी रुपये जमा होंगे 27 जुलाई की रात जब महिला घर में अकेली थी और बारिश के कारण ग्रामीण अपने घरों के अंदर सो रहे थे तब मौका पाकर विष्णु घर में दाखिल हुआ। चोरी के दौरान जब महिला की आंख खुल गई तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर चाकू से कई वार किए और गला काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी इसके बाद उसने महिला के पहने हुए जेवरात कुंडल बाली आदि श्याम जी का चांदी का लॉकेट और नकदी लूट ली हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी छत के रास्ते अपने घर पहुंचा जहां उसके माता पिता छत पर निगरानी रख रहे थे आरोपी की मां ने हत्या में इस्तेमाल चाकू छिपाया जबकि पिता हरप्रसाद ने लूटी गई नकदी और जेवरात छिपा दिए आरोपी ने खून से सने अपने कपड़े भी धो डाले थे पुलिस की कड़ी पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जब आरोपियों की घेराबंदी की गई तो पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हुआ पुलिस ने आरोपी के पिता और मां के पास से लूटे गए आभूषण और लॉकेट बरामद किए परिजनों वादी व उसके पुत्र ने पुलिस के समक्ष मृतका के आभूषणों और लॉकेट की पहचान की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या लूट और साक्ष्य मिटाने की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है4