कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे के साथ 53 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार, 77.85 ग्राम गांजा जब्त झुंझुनूं। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 77.85 ग्राम गांजा जब्त किया है। थानाधिकारी श्रवण कुमार मील के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाईपास रोड स्थित बालाजी विहार के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। पुलिस ने शकील अहमद पुत्र जमील अहमद (53) निवासी मोहल्ला खत्रीयान, चेजारों की मस्जिद के पास, वार्ड नंबर 43, झुंझुनूं के कब्जे से 77.85 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है। जिला पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- भिवानी में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने बीजेपी झंडा कचरे में फिराया भिवानी में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने बीजेपी झंडा कचरे में फिराया1
- हरसौरा थाना अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने क्षेत्र के लोगों से अपील #public @highlight #harsora #news #jksxyz #jks #xys #rajasthan हरसौरा थाना अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने क्षेत्र के लोगों से अपील #public @highlight #harsora #news #jksxyz #jks #xys #rajasthan1
- स्कूलों की हालत पर हाईकोर्ट की फटकार के बाद बौखलाई सरकार, जूली बोले - 85 हजार स्कूलों के कैमरे खराब, 3700 जर्जर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर स्कूलों की खस्ता हालत और मीडिया पर रोक को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार अब डर के कारण तानाशाही रवैया अपना रही है। जूली ने कहा कि जैन जी के बाद अब जैन अल्फा का मामला सामने आया है। जैन अल्फा ने 4-5 स्कूलों में विरोध किया है और उसी से सरकार इतनी डर गई कि उसने मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया और मीडिया को अंदर जाने से रोक दिया। उनका आरोप है कि सरकार को सबसे बड़ा डर मीडिया से है क्योंकि मीडिया अंदर जाकर स्कूलों की कमियों को उजागर कर देगी। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने भी इस मामले में सरकार को फटकार लगाई है और वहां सरकार को सॉरी फील करना पड़ा। हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि जब आप स्कूलों के कमरों को ठीक करने की स्थिति में नहीं हो तो राजस्थान का क्या करोगे। जूली के अनुसार प्रदेश के 85 हजार स्कूलों के कैमरे खराब पड़े हैं और 3,768 के आसपास स्कूल जर्जर घोषित हो चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी स्कूल को नहीं बनाया गया। टीकाराम जूली ने कहा कि यह सरकार का डर और फेलियर है। उन्होंने बच्चों से भी अपील की कि उन्होंने आवाज उठाना शुरू किया है, उस आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। बच्चों को भी इसका विरोध करना चाहिए क्योंकि स्कूलों के अंदर जो कमियां हैं वे उजागर होनी ही चाहिए। पिछले 3-4-5 घटनाओं के बाद सरकार बैकफुट पर आ गई है और इसी का डर सरकार को सता रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए जूली ने कहा कि प्रेस पर रोक लगाकर आप क्या दिखाना चाहते हो। आज अचानक आपको छात्रों के हित नजर आने लगे कि छात्रों के हित उजागर हो जाएंगे इसलिए मीडिया नहीं जानी चाहिए। बच्चे आपसे सिर्फ शिक्षा ही तो मांग रहे हैं - पढ़ने के लिए कक्षा-कक्ष हो, पीने के लिए साफ पानी हो, बैठने की व्यवस्था हो और पढ़ाने के लिए टीचर हों। यह बुनियादी मांगें भी आप पूरी नहीं कर पा रहे हो।1
- #30 अगस्त की सर्व जातीय न्याय महा पंचायत हरियाणा में एक बदलाव लेकर आएगी #35 % का सिस्टम बंद होना चाहिए #डिजिटल मार्किंग से होता है बड़ा फ्राड #सुरेश द्रविड़, नेता बामसेफ, इंडिया #30 अगस्त की सर्व जातीय न्याय महा पंचायत हरियाणा में एक बदलाव लेकर आएगी #35 % का सिस्टम बंद होना चाहिए #डिजिटल मार्किंग से होता है बड़ा फ्राड #सुरेश द्रविड़, नेता बामसेफ, इंडिया1
- कुश्ती-कबड्डी में खिलाड़ियों का जलवा, छोटे बच्चों ने भी दिखाया दमखम अटाली के तीज मेले में पहलवानों का जलवा, कबड्डी में खिलाड़ियों ने मारी बाजी1
- #हरियाणवी सुपरहिट गीत "कैथल की छोरी " निर्माता नेहा बंसल #हरियाणवी सुपरहिट गीत "कैथल की छोरी " निर्माता नेहा बंसल1
- घर की पहली मंजिल पर पहुंचा तेंदुआ मां से मुकाबला नहीं हुआ...तो 2 बच्चे ले गया1
- नारनौल मेडिकल कॉलेज में फिर हलचल।संदिग्ध हालत में दो युवक पकड़े, सीसीटीवी सामान के साथ पकड़ा मामला, जाच जारी।1
- मातम में बदल मनाली का टूर मां के सीने से लगा था बेटा, दोनों की हुई मौत1