logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पानी के लिए सड़कों पर उतरी महिलाएं, वार्ड 8 में गहराया संघ जल संकट, वार्ड वासियों ने किया CMO निवास का घेराव डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश शहर के वार्ड क्रमांक 8 में गहराया पेयजल संकट ने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है। लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रही महिलाओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा, जब वार्ड पार्षद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) के निवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ तीखी नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। डबरा के वार्ड 8 में पानी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। परेशान महिलाएं अब सीधे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं। CMO निवास के घेराव ने साफ कर दिया है कि हालात अब बर्दाश्त के बाहर हो चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने "नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद" और "CMO मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाकर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वार्ड में पिछले कई महीनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। नल सूखे पड़े हैं और लोगों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर वार्ड पार्षद ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जनता मूलभूत जरूरत पानी के लिए तरस रही है, तब जिम्मेदार अधिकारी निष्क्रिय बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। CMO निवास के बाहर घंटों चले इस प्रदर्शन और हंगामे से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ सकता है।

11 hrs ago
user_Rajesh kumar soni
Rajesh kumar soni
Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश लक्ष्मी कॉलोनी की रहने वाली फूलबती कुशवाह पिछले 3 महीनों से अपनी विकलांग पेंशन के लिए दर-दर भटक रही हैं। एसडीएम कार्यालय के बाहर अधिकारियों को जमकर खरी-कोटी सुनाई , मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। SDM की अनुपस्थिति में तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा ने आवेदन लेकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। महिला का आरोप है कि नगर पालिका में आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अब उनके सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है ।
    1
    डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
लक्ष्मी कॉलोनी की रहने वाली फूलबती कुशवाह पिछले 3 महीनों से अपनी विकलांग पेंशन के लिए दर-दर भटक रही हैं।  एसडीएम कार्यालय के बाहर अधिकारियों को जमकर खरी-कोटी सुनाई , मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
SDM की अनुपस्थिति में तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा ने आवेदन लेकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।
महिला का आरोप है कि नगर पालिका में आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अब उनके सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है ।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • वीडियो में महिला बता रही है कि चलत गाड़ी में आग लग गई बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी
    1
    वीडियो में महिला बता रही है कि चलत गाड़ी में आग लग गई बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इंदरगढ़ ब्रेकिंग न्यूज आप वायरल विडियो में साफ तौर से देखपा रहे हैं कि मोटर साइकिल गली में जलती हुई देखी जा रही है।
    1
    इंदरगढ़ ब्रेकिंग न्यूज 
आप वायरल विडियो में साफ तौर से देखपा रहे हैं कि मोटर साइकिल गली में जलती हुई देखी जा रही है।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दूध खो महायज्ञ में मानव सेवा की मिसाल: 200 मरीजों को प्रतिदिन मिला निःशुल्क इलाज एवं पत्रकारों का किया गया सम्मान दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट
    1
    दूध खो महायज्ञ में मानव सेवा की मिसाल: 200 मरीजों को प्रतिदिन मिला निःशुल्क इलाज एवं पत्रकारों का किया गया सम्मान दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट
    user_Sanjeev Richhariya
    Sanjeev Richhariya
    Court reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • किताबों पर धांधली और शराब पर छूट क्या होगा ग्वालियर का...... gwalior शराब पर डिस्काउंट और किताबों पर धांधली.......👀🤔😱 #gwaliormela #explore #viralreels #foryou less
    1
    किताबों पर धांधली और शराब पर छूट क्या होगा ग्वालियर का......
gwalior शराब पर डिस्काउंट और किताबों पर धांधली.......👀🤔😱
#gwaliormela
#explore
#viralreels
#foryou less
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Truck पर ही हो रहा अनाज गायब! | #viralnews #viralvideo #trendingshorts #shorts
    1
    Truck पर ही हो रहा अनाज गायब! | #viralnews #viralvideo #trendingshorts #shorts
    user_भारत स्वराज 🚩
    भारत स्वराज 🚩
    Country club गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मध्य प्रदेश ग्वालियर बरुआ प्रजापति मोहल्ला नाली को रोक दिया गया है जिस पर कोई सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है सरकारी जगह पर कब्जा कर लिया है गीता जाटव माखन जाटव रतन मौहर लालू जाटव नगर निगम वाले भी इसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं पुलिस वाले कोई रिपोर्ट नहीं ले रहे
    1
    मध्य प्रदेश ग्वालियर बरुआ प्रजापति मोहल्ला नाली को रोक दिया गया है जिस पर कोई सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है सरकारी जगह पर कब्जा कर लिया है गीता जाटव माखन जाटव रतन मौहर लालू जाटव नगर निगम वाले भी इसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं पुलिस वाले कोई रिपोर्ट नहीं ले रहे
    user_Ilu Prajapati
    Ilu Prajapati
    गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा में हुई बे मौसम बरसात और तेज हवा के कारण फसलों को हुआ काफी नुकसान, किसानों के चेहरे पर छाई संकट के बादले, लगभग 45 मिनट हुई तेज बारिश और हवा के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान , कुछ दिनों पहले कोई ओलावृष्टि से भी किसानों को हुआ था भारी नुकसान इसके बाद आज तेज बारिश के कारण किसान एक बार फिर संकट में।
    2
    डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
डबरा में हुई बे मौसम बरसात और तेज हवा के कारण फसलों को हुआ काफी नुकसान, किसानों के चेहरे पर छाई संकट के बादले, लगभग 45 मिनट हुई तेज बारिश और हवा के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान , कुछ दिनों पहले कोई ओलावृष्टि से भी किसानों को हुआ था भारी नुकसान इसके बाद आज तेज बारिश के कारण किसान एक बार फिर संकट में।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.