*छिंदवाड़ा हिन्दू उत्सव समिति ने रामनवमी पर निकाली भव्य रैली* *छिंदवाड़ा हिन्दू उत्सव समिति ने रामनवमी पर निकाली भव्य रैली* *छिंदवाड़ा में श्रीराम जन्मोत्सव (रामनवमी) के पावन अवसर पर हिन्दू उत्सव समिति, छिंदवाड़ा द्वारा आज शुक्रवार शाम 7 बजे भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले अपने साथियों सहित रैली में शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या में रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान श्री कपाले ने सभी नागरिकों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ।

- छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश… यहाँ गुरुवार शाम छिंदवाड़ा–नागपुर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना पूरे प्रदेश के लिए हृदयविदारक बन गई है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस दुखद घटना के बाद आज नई दिल्ली से भोपाल होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे छिंदवाड़ा आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामनवमी के पूर्व निर्धारित सतना जिले के चित्रकूट कार्यक्रम को निरस्त करके छिंदवाड़ा का रुख किया। वे सबसे पहले जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा पहुंचे, जहाँ हादसे में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। वहाँ मुख्यमंत्री ने घायलों से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य की हालत जानी और उन्हें हिम्मत दी।1
- बिनावर बदायूँ मलगांव स्थित बरेली बदायूं-हाईवे मार्ग पर तीव्र गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने महिला को मारी1
- प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह पुनः प्रातः के समय जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचे और सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलकर उनसे बात की तथा स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति का जायजा लिया Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Rakesh Singh #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh1
- छिंदवाड़ा सड़क दुर्घटना में 10 लोगों के मृत्यु होने के बाद आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव छिंदवाड़ा पहुंचे और सिमरिया के ग्राम करेर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत शोक व्यक्त करने परिवार से मिलने पहुंचे।2
- सीएम के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी EXPRESS MP CG News1
- छिंदवाड़ा: CM के कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों के साथ बड़ा हादसा, बस और पिक-अप की सीधी टक्कर में 10 की मौत, 31 घायल MP के छिंदवाड़ा से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही एक बस और पिक-अप वाहन के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. इस दुखद दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 31 अन्य घायल हुए हैं. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के शामिल होने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रही एक बस और एक पिक-अप गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सभी घायलों का इलाज मुफ्त किया जाएगा. जिला एसपी अजय पांडे ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि यह घटना नागपुर रोड पर सिमरिया के पास हुई, जो जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर है. उन्होंने बताया, "इस दुर्घटना में छह पुरुषों, तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई."1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- छिंदवाड़ा सीएम ने आज शुक्रवार शाम 4 30 बजे मीडिया को जानकारी दी यहाँ हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि इस घटना की पूरी जांच की जाएगी। सीएम ने कहा कि जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीरता से काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जान गंवाने वाले दिवंगत नागरिकों के परिजनों के लिए 8 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। घायलों को भी प्रत्येक को 1‑1 लाख रुपए की सहायता देने के निर्देश जारी किए गए हैं।1