आज दिनांक 26 2026 अगस्त दिन बुधवार चंद की तारीख 12 रबी-उल-अव्वल पर लक्ष्मणपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया -ईद मिलादुन्नबी ﷺ आज दिनांक 26 2026 अगस्त दिन बुधवार चंद की तारीख 12 रबी-उल-अव्वल पर लक्ष्मणपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया -ईद मिलादुन्नबी ﷺ अनूपशहर। तहसील अनूपशहर के ग्राम लक्ष्मणपुर में 12 रबी-उल-अव्वल का मुबारक दिन बड़े ही जोश-ओ-खरोश, अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया गया। इस मौके पर गांव की मस्जिद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मस्जिद के इमाम साहब ने बच्चों को पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा ﷺ की सीरत-ए-पाक, रहमत, अखलाक और इंसानियत के पैग़ाम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हुज़ूर ﷺ पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनकर तशरीफ लाए और हमें मोहब्बत, भाईचारे, सच्चाई, इंसाफ और नेक रास्ते पर चलने की तालीम दी। इस दौरान मासूम बच्चों ने बेहद खूबसूरत अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश की। बच्चों की आवाज़ में सरकार-ए-दो-आलम ﷺ की शान सुनकर मौजूद लोगों के दिल खुशी और अकीदत से भर गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्चों की हौसला-अफजाई की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की। पूरे कार्यक्रम के दौरान दरूद-ओ-सलाम और नात-ए-पाक की सदाओं से माहौल खुशनुमा बना रहा। अंत में मुल्क में अमन, भाईचारे, खुशहाली और आपसी मोहब्बत के लिए विशेष दुआ की गई।
आज दिनांक 26 2026 अगस्त दिन बुधवार चंद की तारीख 12 रबी-उल-अव्वल पर लक्ष्मणपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया -ईद मिलादुन्नबी ﷺ आज दिनांक 26 2026 अगस्त दिन बुधवार चंद की तारीख 12 रबी-उल-अव्वल पर लक्ष्मणपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया -ईद मिलादुन्नबी ﷺ अनूपशहर। तहसील अनूपशहर के ग्राम लक्ष्मणपुर में 12 रबी-उल-अव्वल का मुबारक दिन बड़े ही जोश-ओ-खरोश, अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया गया। इस मौके पर गांव की मस्जिद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मस्जिद के इमाम साहब ने बच्चों को पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा ﷺ की सीरत-ए-पाक, रहमत, अखलाक और इंसानियत के पैग़ाम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हुज़ूर ﷺ पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनकर तशरीफ लाए और हमें मोहब्बत, भाईचारे, सच्चाई, इंसाफ और नेक रास्ते पर चलने की तालीम दी। इस दौरान मासूम बच्चों ने बेहद खूबसूरत अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश की। बच्चों की आवाज़ में सरकार-ए-दो-आलम ﷺ की शान सुनकर मौजूद लोगों के दिल खुशी और अकीदत से भर गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्चों की हौसला-अफजाई की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की। पूरे कार्यक्रम के दौरान दरूद-ओ-सलाम और नात-ए-पाक की सदाओं से माहौल खुशनुमा बना रहा। अंत में मुल्क में अमन, भाईचारे, खुशहाली और आपसी मोहब्बत के लिए विशेष दुआ की गई।
- ग्राम प्रधान की मनमानी से नगला फतापुर के ग्रामीण परेशान जमकर किया विरोध शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गांव नगला फतापुर में ग्राम प्रधान सचिन कुमार, के कथित तानाशाही रवैये से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गांव की एक गली में बनी पुलिया को अचानक हटवा दिया और नाली का बहाव दूसरी जगह कर दिया इस वजह से पूरी गली में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है और ग्रामीणों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है ग्राम प्रधान सचिन कुमार, पर गम्भीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान अपनी मनमानी पर उतारू है ग्रामीणों के अनुसार प्रधान खुलेआम धमकी देते हैं कि गांव में वही होगा जो मैं चाहूंगा मेरी मर्जी के बिना गांव में पंचायत सचिव भी कदम नहीं रख सकता प्रधान के इस रवैये से आक्रोशित तारा सिंह, वीर सिंह, पप्पू, सीताराम, विनोद, सुमित, शमि, अशूं, बबलू, सुमन, और रजनी सहित दर्जनों गांव वालों ने एकजुट होकर ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व विरोध दर्ज कराया ग्रामीणों की मांग है कि नाली के पुराने बहाव को दुरुस्त कर पुलिया को दोबारा बनवाया जाए जब इस पूरे मामले पर बीडीओ से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह प्रकरण अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया था उन्होंने मामले की गम्भीरता को देखते हुए नगला फतापुर के पंचायत सचिव को तुरन्त मौके पर जा कर निष्पक्ष जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है ग्राम प्रधान सचिन कुमार ग्रामीणों के आरोपों पर उनका पक्ष जानने के लिए जब फोन के माध्यम से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा ।1
- बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बदायूं में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसडीएम और सीओ समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस को गांव में तैनात किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। वहीं पुलिस अराजक तत्वों की पहचान करने और घटना की जांच में जुटी है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।1
- बुलंदशहर जिला न्यायालय परिसर से विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। तारीख पर पहुंचे पक्षों और वकीलों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। ऐसी घटनाओं को लेकर न्यायालय परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं। वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। फ़िलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है हमारा चैनल इसकी कोई पुष्टि नहीं है1
- रक्षाबंधन को लेकर परवाना के बाजार में लौटी रौनक, राखियों से सजीं दुकानें रक्षाबंधन को लेकर परवाना के बाजार में लौटी रौनक, राखियों से सजीं दुकानें परवाना, बुलंदशहर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गांव परवाना के बाजार में रौनक लौट आई है। त्योहार नजदीक आते ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को रंग-बिरंगी राखियों, आकर्षक सजावट और सुंदर डेकोरेशन से सजाया है। बाजार में विभिन्न डिजाइनों और रंगों की राखियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। खासकर बच्चों के लिए छोटा भीम सहित कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चे इन राखियों को पसंद कर रहे हैं और अपने पसंदीदा डिजाइन की राखियां खरीदने में उत्साह दिखा रहे हैं। दुकानों पर पारंपरिक राखियों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन की राखियां भी उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन को लेकर भाई-बहनों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं, वहीं बाजार में मिठाई और त्योहार से संबंधित अन्य सामान की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी राखियां और दुकानों की आकर्षक सजावट रक्षाबंधन के उत्साह को और बढ़ा रही है। गांव के बाजार में त्योहार की रौनक साफ दिखाई दे रही है। पत्रकार — समीर चौधरी परवाना1
- बुलन्दशहर: हिन्दुओं के धार्मिक स्थल पूजनीय कुएं पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष। ग्रामीणों का दावा- गैर समुदाय के दबंग कर रहे हैं सरकारी भूमि में बने धार्मिक स्थल पर कब्जे का प्रयास। दबंगों ने सरकारी भूमि पर की अपनी बाउंड्री, ग्रामीणों ने जताया कब्जे का विरोध, सीएम से की शिकायत। दबंगों पर शिकायतकर्ता को धमकी देने का भी आरोप, ग्रामीणों की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त की मांग। क्षेत्रीय विधायक, डीएम, और एसडीएम से शिकायत कर चुके ग्रामीण, दबंग लगातार कर रहे हैं निर्माण कार्य। ग्रामीणों की मांग- प्रशासन अवैध कब्जा रोके, जाँच उपरांत खाली हो सरकारी भूमि, दबंगों पर हो कार्रवाई। बुलन्दशहर सदर तहसील क्षेत्र में गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महावतपुर गढ़ी का पूरा मामला। रिपोर्ट: मनोज गिरि, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- *बुलंदशहर* 🚨 *कचहरी परिसर में दो पक्षों में मारपीट* लड़की के भाई को लड़के पक्ष ने पीटा बीच-बचाव को आई पीड़िता, मां को पीटा सरेआम मारपीट करने का वीडियो वायरल2
- सुमित लम्बरदार गांधी मूर्ति पर भूख हड़ताल पर बैठे थे अपनी मांगे को लेकर आज एसडीम द्वारा उनका अनशन खत्म कराया गया ओर उनकी जो भी मांगे हैं वो मान ली गई हैं1
- संभल से बड़ी खबर जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मऊ भूड़ में निकला जुलूस, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम संभल से बड़ी खबर जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मऊ भूड़ में निकला जुलूस, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम संभल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर संभल के मऊ भूड़ स्थित जामा मस्जिद क्षेत्र में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने पूरे जोश और अकीदत के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे लिए अकीदतमंद जुलूस में शामिल नजर आए। पूरे इलाके को सजाया गया और जगह-जगह मिलाद व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद की पैदाइश की खुशी का इजहार किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। बाइट — हजरत मोहम्मद कासिम2