महिला दिवस पर उरई में ‘अस्मिता वीमेन योगासन सिटी लीग’ का आयोजन उरई (जालौन)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता वीमेन (योगासन) सिटी लीग-2026 का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, खेलो इंडिया तथा योगासन भारत के निर्देशन में रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजेंद्र नगर उरई में उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जालौन द्वारा किया गया, जिसमें करीब 200 बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डकोर श्रीमती प्रीती राजपूत रहीं। उन्होंने कहा कि योगासन केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी सशक्त माध्यम है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष एवं माध्यमिक शिक्षा की जिला समन्वयक सुश्री व्यंजना सिंह मौजूद रहीं। उन्होंने प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता निदेशक एवं जिलाध्यक्ष अरुणा सक्सेना ने किया।
महिला दिवस पर उरई में ‘अस्मिता वीमेन योगासन सिटी लीग’ का आयोजन उरई (जालौन)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता वीमेन (योगासन) सिटी लीग-2026 का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, खेलो इंडिया तथा योगासन भारत के निर्देशन में रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजेंद्र नगर उरई में उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जालौन द्वारा किया गया, जिसमें करीब 200 बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डकोर श्रीमती प्रीती राजपूत रहीं। उन्होंने कहा कि योगासन केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी सशक्त माध्यम है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष एवं माध्यमिक शिक्षा की जिला समन्वयक सुश्री व्यंजना सिंह मौजूद रहीं। उन्होंने प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता निदेशक एवं जिलाध्यक्ष अरुणा सक्सेना ने किया।
- उरई। विधानसभा क्षेत्र 221 उरई के अंतर्गत ग्राम अटरिया–नसीरपुर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से अटरिया और नसीरपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। इस दौरान जिला महामंत्री रविंद्र प्रताप, जितेंद्र अटरिया, अरविंद्र परिहार, जशबंत यादव, मयंक यादव, रत्नाकर, धर्मेंद्र, ऋषि श्रीवास्तव, पवन सिंह नसीरपुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की।1
- अलीगढ़ जनपद के घंघीरी रोड स्थित कोड़ियां गंज क्षेत्र में सोमबार को एक सड़क हादसा हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे वाहन के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- रुरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव का रहने वाला एक युवक घर से अपने दोस्त के यहां जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसकी बाइक ओमनी वैन से टकरा गई इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बेहाल हो गए। रूरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव का रहने वाला निशांत उर्फ छोटू पुत्र स्व संजय तिवारी उम्र 23 वर्ष सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से बाइक लेकर थाना क्षेत्र के देवकीपुरवा में रहने वाले मित्र गोलू ये यहां जाने के लिए निकला था।रूरा मिंडा कुआं मार्ग पर जगनपुर गांव के आगे स्थिति एक डिग्री कॉलेज के सामने मिंडा कुआं की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार वैन की चपेट में उसकी बाइक आ गई इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसको उपचार के लिए भिजवाया जहां कानपुर में हैलट अस्पताल में उसकी देर रात करीब 9 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही मां मंजू भाई प्रशांत का रो रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।वैन को थाने में खड़ा कराया गया है।पोस्टमार्टम की कार्यवाही परिजनों के हिसाब से होगी।तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।1
- जालौन में एक युवती ने युवक को बीच सड़क पर चप्पल से पीट दिया। युवती ने उस पर लगातार कई चप्पल बरसाए। युवक की स्कूटी से युवती की स्कूटी को हल्का सा धक्का लग गया था। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद युवती ने युवक की स्कूटी लात मारकर गिरा दी। युवती के साथ दो अन्य युवक भी थे। उन्होंने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच युवती चप्पल से उसे मारती रही। बीच सड़क पर विवाद होता देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर जाम लग गया। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मधुवन विला चौराहे का है।1
- राई से मथा हुआ घर का देशी घी गाय का या भैंस का जिस भाई बहन को लेना चाहते हो निम्न नंबर 7897096731, आप अपना ऑडर करा सकते हैं धन्यवाद1
- नमस्कार दोस्तों आज़ जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में परिवहन विभाग द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें तीन वाहनों को पकड़ कर कोतवाली में दाखिल कराया गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जनपद कानपुर देहात में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अकबरपुर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदया द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया गया और लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।1
- जालौन। बीते पांच दिन से लापता वृद्ध का शव छहपुला के पास स्थित एक खेत में मिला। जालौन नगर बंगरा रोड पर स्थित होटल रिच गैलेक्सी के पास सुबह 11:00 सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला मृतक की पहचान बृजलाल पुत्र सरमन निवासी मोहल्ला तोपखाना नगर जालौन के रूप में हुई है सुबह राहगीरों की निकलते समय नजर खेत के किनारे सड़क पर पड़ी इसके बाद काफी भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना तत्काल जालौन कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है मृतक के संबंध में कुछ दिन पहले जालौन कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी जिसकी पुष्टि भी पुलिस द्वारा की जा रही है।1
- जनपद जालौन की तहसील कालपी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चमारी में माता प्रसाद पुस्तकालय के उद्घाटन अवसर पर ग्रामीणों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने अपनी जिज्ञासा व्यक्त करते हुए कहा कि छोटी उम्र से ही उन्हें हेलीकॉप्टर देखने की इच्छा थी, जो आज इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरी होती दिखाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पुस्तकालय खुलना बच्चों के भविष्य के लिए बहुत ही सराहनीय पहल है। कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार सौरभ द्विवेदी (मुख्य संपादक लल्लन टॉप) के प्रयासों से हुआ। उद्घाटन अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जहां बच्चों और ग्रामीणों ने मीडिया के सामने अपनी मन की बात रखी।1