logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा शिविर में भाग लेने के लिए टीकमगढ़ जिले का रोवर-रेंजर दल पुरी के लिए रवाना हो गया है। भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह दल लाखों श्रद्धालुओं की सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाएगा। मध्यप्रदेश से चयनित इस 9 सदस्यीय दल के प्रतिभागी रविवार तड़के ललितपुर रेलवे स्टेशन से पुरी के लिए रवाना हुए। 14 से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय शिविर में सेवा कार्य करने को लेकर सभी प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शिविर के दौरान यह रोवर-रेंजर दल भीड़ प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता अभियान, जनसहयोग तथा अन्य सामाजिक सेवा गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। रवाना होने से पूर्व परिजनों, स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों तथा शुभचिंतकों ने सभी प्रतिभागियों को सफल यात्रा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

2 hrs ago
user_Mahendra Kumar Dubey
Mahendra Kumar Dubey
Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
4fba79f5-9c36-451e-819c-52b83e50826b

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा शिविर में भाग लेने के लिए टीकमगढ़ जिले का रोवर-रेंजर दल पुरी के लिए रवाना हो गया है। भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह दल लाखों श्रद्धालुओं की सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाएगा। मध्यप्रदेश से चयनित इस 9 सदस्यीय दल के प्रतिभागी रविवार तड़के ललितपुर रेलवे स्टेशन से पुरी के लिए रवाना हुए। 14 से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय शिविर में सेवा कार्य करने को लेकर सभी प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शिविर के दौरान यह रोवर-रेंजर दल भीड़ प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता अभियान, जनसहयोग तथा अन्य सामाजिक सेवा गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। रवाना होने से पूर्व परिजनों, स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों तथा शुभचिंतकों ने सभी प्रतिभागियों को सफल यात्रा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • टीकमगढ़ के जतारा नगर में बाईपास स्थित आवासीय कॉलोनी में बारिश के दौरान गंभीर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। सड़क और कॉलोनी के आसपास लंबे समय तक पानी जमा रहने से लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इसके साथ ही गंदा पानी एकत्र होने के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, जिससे क्षेत्र के लोग डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बरसात के दौरान महीनों तक पानी भरा रहने और जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से रहवासी बेहद परेशान हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उचित निकासी व्यवस्था न होने से बारिश का पानी कई दिनों तक कॉलोनी और रोड पर भरा रहता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को घरों से बाहर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। त्रस्त होकर रहवासियों ने नगर परिषद और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने, नालियों की सफाई सुनिश्चित करने और इस समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने की मांग की है।
    4
    टीकमगढ़ के जतारा नगर में बाईपास स्थित आवासीय कॉलोनी में बारिश के दौरान गंभीर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। सड़क और कॉलोनी के आसपास लंबे समय तक पानी जमा रहने से लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इसके साथ ही गंदा पानी एकत्र होने के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, जिससे क्षेत्र के लोग डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बरसात के दौरान महीनों तक पानी भरा रहने और जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से रहवासी बेहद परेशान हैं।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उचित निकासी व्यवस्था न होने से बारिश का पानी कई दिनों तक कॉलोनी और रोड पर भरा रहता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को घरों से बाहर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। त्रस्त होकर रहवासियों ने नगर परिषद और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने, नालियों की सफाई सुनिश्चित करने और इस समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने की मांग की है।
    user_Mahendra Kumar Dubey
    Mahendra Kumar Dubey
    Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दतिया में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच से भीम आर्मी के सांसद चंद्रशेखर आजाद जी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान इतनी भीषण गर्मी होने के बावजूद उन्हें सुनने के लिए हजारों लोगों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम के दौरान मंच से सांसद चंद्रशेखर आजाद जी जमकर दहाड़े।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच से भीम आर्मी के सांसद चंद्रशेखर आजाद जी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान इतनी भीषण गर्मी होने के बावजूद उन्हें सुनने के लिए हजारों लोगों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम के दौरान मंच से सांसद चंद्रशेखर आजाद जी जमकर दहाड़े।
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल और नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की है।
    1
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल और नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की है।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • टीकमगढ़ के पलेरा जतारा मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से सिमरा खुर्द निवासी 25 वर्षीय युवक अनिल राजपूत की मौत हो गई। यह पूरा मामला कनेरा चौकी के अंतर्गत सिमरा खुर्द गांव का है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद युवक के शव का पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया गया है।
    1
    टीकमगढ़ के पलेरा जतारा मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से सिमरा खुर्द निवासी 25 वर्षीय युवक अनिल राजपूत की मौत हो गई। यह पूरा मामला कनेरा चौकी के अंतर्गत सिमरा खुर्द गांव का है।

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद युवक के शव का पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया गया है।
    user_Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Bansal news channel Palera पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.