Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर ने जनगणना कार्य में लापरवाही पर तीन शिक्षकों की रोकी वेतनवृद्धि अनूपपुर : - कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी हर्षल पंचोली ने तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी कोतमा (ग्रामीण), तहसील कोतमा के प्रतिवेदन पर जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षकों की आगामी एक वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं। इनमें शासकीय प्राथमिक विद्यालय जरहाटोला की प्राथमिक शिक्षक श्रीमती रूकमणि प्रजापति, शासकीय प्राथमिक विद्यालय लेदरा के प्राथमिक शिक्षक भान सिंह परिहार एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय सरईटोला के प्राथमिक शिक्षक श्रीकांत मिश्रा शामिल हैं। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 (चार) के तहत की गई है।
Anupam Singh patrkar
कलेक्टर ने जनगणना कार्य में लापरवाही पर तीन शिक्षकों की रोकी वेतनवृद्धि अनूपपुर : - कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी हर्षल पंचोली ने तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी कोतमा (ग्रामीण), तहसील कोतमा के प्रतिवेदन पर जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षकों की आगामी एक वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं। इनमें शासकीय प्राथमिक विद्यालय जरहाटोला की प्राथमिक शिक्षक श्रीमती रूकमणि प्रजापति, शासकीय प्राथमिक विद्यालय लेदरा के प्राथमिक शिक्षक भान सिंह परिहार एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय सरईटोला के प्राथमिक शिक्षक श्रीकांत मिश्रा शामिल हैं। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 (चार) के तहत की गई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Manoj Gupta Driver4
- छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत 200 से 500 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां मिली हैं। इनमें श्रीमद् भागवत गीता और जमींदारी वंशावली जैसे कई प्राचीन ग्रंथ शामिल हैं, जिन्हें कलेक्टर की उपस्थिति में डिजिटल रूप से संरक्षित किया गया। यह पहल अमूल्य ऐतिहासिक ज्ञान को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखेगी।4
- विवाहित को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल शहडोल (मध्य प्रदेश): सोहागपुर थाना पुलिस ने नवविवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पर अपनी पत्नी को जाति के नाम पर प्रताड़ित करने और उसे दूसरी शादी की धमकी देने का आरोप है। क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका संतोषी यादव (उम्र 22/23 वर्ष), निवासी ग्राम नवलपुर, की मृत्यु 15 अप्रैल 2026 को आग से जलने के कारण हुई थी। संतोषी पिछले तीन वर्षों से आरोपी राकेश बैगा के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रही थी। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल से मिली तहरीर के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। जांच में हुआ खुलासा जांच के दौरान मृतिका की माता संजू यादव और बहन रानू यादव के बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि राकेश बैगा, संतोषी को उसकी जाति को लेकर लगातार ताने देता था। वह उसे मानसिक रूप से परेशान करता था कि वह अपनी ही जाति की किसी अन्य महिला से शादी करेगा। इसी प्रताड़ना से तंग आकर संतोषी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। पुलिस कार्रवाई साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकेश बैगा के खिलाफ धारा 108 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया। 11 मई 2026 को थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नवलपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अरुण पाण्डेय, सउनि. रामनारायण पाण्डेय और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।2
- कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर की जयस्तंभ चौक स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई है,बैठक में जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन की प्रकरणों का समय सीमा पर निराकरण करने की निर्देश दिए हैं,इस दौरान जिले के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। विनोद शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिन्होंने पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प लिया। इस समारोह में जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।1
- मध्य प्रदेश के शहडोल नगर पालिका में आधी रात अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण फाइलें चुरा लीं। इस मिडनाइट स्कैम से पूरे राज्य में हड़कंप है और बड़े खुलासे की आशंका जताई जा रही है।1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1
- बिजली बिल वसूलने गए कर्मचारियों के साथ मलमाथर गांव के ग्रामीणों ने की मारपीट वीडियो वायरल शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मलमाथर गांव में बिजली बिल वसूलने गए कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट वीडियो वायरल हुआ है,बता दें कि शहडोल जिले के मलमाथर गांव का यह मामला है,जहां बिजली बिल की वसूली करने गए कर्मचारियों के साथ यादव परिवार के लोगों ने मलमाथर गांव में जमकर मारपीट की है, मारपीट का वीडियो भी सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।1