2 हजार रुपए की मांग पूरी न करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी,पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,दिया आवेदन। छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुशमा गांव निवासी किसान कुशवाहा ने आज 03 अगस्त दोपहर करीब 2:00 बजे दो युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने और रुपये मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है।आवेदन के मुताबिक, 30 जुलाई 2026 को करीब रात 10 बजे छोटू नायक पिता महेंद्र नायक और राज नायक पिता राजू नायक सहित तीन लोग कथित रूप से पीड़ित के पास पहुंचे और 2 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी।पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं। आवेदन में यह भी बताया गया कि आरोपियों ने कथित रूप से कहा कि रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर गोली मार देंगे तथा जान से खत्म करने की धमकी दी। घटना की सूचना पीड़ित ने 31 जुलाई को थाना महाराजपुर में दी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार भी कराया।पीड़ित का आरोप है कि थाना महाराजपुर में शिकायत देने के बावजूद आरोपियों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 3 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की गई है।
2 हजार रुपए की मांग पूरी न करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी,पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,दिया आवेदन। छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुशमा गांव निवासी किसान कुशवाहा ने आज 03 अगस्त दोपहर करीब 2:00 बजे दो युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने और रुपये मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है।आवेदन के मुताबिक, 30 जुलाई 2026 को करीब रात 10 बजे छोटू नायक पिता महेंद्र नायक और राज नायक पिता राजू नायक सहित तीन लोग कथित रूप से पीड़ित के पास पहुंचे और 2 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी।पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं। आवेदन में यह भी बताया गया कि आरोपियों ने कथित रूप से कहा कि रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर गोली मार देंगे तथा जान से खत्म करने की धमकी दी। घटना की सूचना पीड़ित ने 31 जुलाई को थाना महाराजपुर में दी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार भी कराया।पीड़ित का आरोप है कि थाना महाराजपुर में शिकायत देने के बावजूद आरोपियों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 3 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की गई है।
- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुबई से फोन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह 'गुड्डू भैया' से चर्चा की और 9 अगस्त को निकलने वाली कांवड़ यात्रा के लिए अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। यह यात्रा पिछले 11 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही है news 11 reporter Dharmendra bundela1
- प्रशांत किशोर का बड़ा कमबैक! | दतिया में BJP को झटका, बांकीपुर में PK की ऐतिहासिक जीत | By Election Results प्रशांत किशोर का बड़ा कमबैक! | दतिया में BJP को झटका, बांकीपुर में PK की ऐतिहासिक जीत | By Election Results1
- नौगांव पुलिस ने फोर लाइन ब्रिज के पास से अवैध 315 बोर देशी बंदूक, कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार उक्त कार्यवाही नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में नौगांव थाना प्रभारी संजय राय एवं उनकी टीम द्वारा की गई ।1
- बुंदेलखंड की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा 9 अगस्त को छतरपुर के रामचरितमानस मैदान से जटाशंकर धाम के लिए प्रस्थान करेगी। सभी शिवभक्तों से इस भव्य यात्रा में शामिल होने की अपील..1
- ||छतरपुर के दो थाना परिसरों में फरियादियों ने खाया जहर, एक की मौत, युवती अस्पताल में भर्ती; एसपी बोले– निष्पक्ष होगी जांच|| छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दो अलग-अलग थाना परिसरों में फरियादियों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की घटनाओं ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवती जिला अस्पताल में भर्ती होकर जिंदगी और मौत से जूझ रही है। दोनों मामलों की जांच अलग-अलग एसडीओपी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। नौगांव थाना: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत पहला मामला नौगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, लहेरा पुरवा निवासी राजकुमार कुशवाहा का अपने भाई, बेटे और बेटी के साथ पारिवारिक एवं जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। 31 जुलाई को दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा कायम किया था। अगले दिन राजकुमार अपने बेटे और बेटी के साथ बाइक से नौगांव थाना पहुंचे। पुलिस के अनुसार, थाना परिसर के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि उन्होंने पुलिस से कोई संपर्क किए बिना अपने पास रखा अज्ञात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से झांसी रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले की जांच एसडीओपी को सौंपी गई है। महाराजपुर थाना: शिकायत लेकर पहुंची युवती ने खाया जहर दूसरी घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। कुशमा गांव निवासी 24 वर्षीय पिंकी नायक थाना पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, युवती के परिवार और दूसरे पक्ष के बीच पहले से विवाद चल रहा था और दोनों पक्षों की शिकायतों पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं। बताया गया कि युवती एक अन्य मामले में शिकायत दर्ज कराने थाने आई थी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह थाना परिसर के बाहर गई और अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस दौरान उसका भाई उसे बचाने के बजाय वीडियो बनाता रहा। पुलिस ने तत्काल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। युवती की मां सरोज नायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम की जांच खजुराहो एसडीओपी को सौंपी गई है, जो सीसीटीवी फुटेज, निजी वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रहे हैं। एसपी रजत सकलेचा का बयान छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। पुलिस के पास संबंधित घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू की गंभीरता से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ||छतरपुर के दो थाना परिसरों में फरियादियों ने खाया जहर, एक की मौत, युवती अस्पताल में भर्ती; एसपी बोले– निष्पक्ष होगी जांच|| छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दो अलग-अलग थाना परिसरों में फरियादियों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की घटनाओं ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवती जिला अस्पताल में भर्ती होकर जिंदगी और मौत से जूझ रही है। दोनों मामलों की जांच अलग-अलग एसडीओपी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। नौगांव थाना: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत पहला मामला नौगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, लहेरा पुरवा निवासी राजकुमार कुशवाहा का अपने भाई, बेटे और बेटी के साथ पारिवारिक एवं जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। 31 जुलाई को दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा कायम किया था। अगले दिन राजकुमार अपने बेटे और बेटी के साथ बाइक से नौगांव थाना पहुंचे। पुलिस के अनुसार, थाना परिसर के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि उन्होंने पुलिस से कोई संपर्क किए बिना अपने पास रखा अज्ञात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से झांसी रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले की जांच एसडीओपी को सौंपी गई है। महाराजपुर थाना: शिकायत लेकर पहुंची युवती ने खाया जहर दूसरी घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। कुशमा गांव निवासी 24 वर्षीय पिंकी नायक थाना पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, युवती के परिवार और दूसरे पक्ष के बीच पहले से विवाद चल रहा था और दोनों पक्षों की शिकायतों पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं। बताया गया कि युवती एक अन्य मामले में शिकायत दर्ज कराने थाने आई थी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह थाना परिसर के बाहर गई और अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस दौरान उसका भाई उसे बचाने के बजाय वीडियो बनाता रहा। पुलिस ने तत्काल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। युवती की मां सरोज नायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम की जांच खजुराहो एसडीओपी को सौंपी गई है, जो सीसीटीवी फुटेज, निजी वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रहे हैं। एसपी रजत सकलेचा का बयान छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। पुलिस के पास संबंधित घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू की गंभीरता से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1