logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महुली पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगी के पीड़ित को मिले 16 हजार रुपये वापस (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर, 28 सितंबर 2026। थाना महुली पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के एक पीड़ित को 16,000 रुपये की पूरी धनराशि वापस दिलाई गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस के अनुसार ग्राम सिक्टहा निवासी कृष्णामती पत्नी हरिश्चंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री टेलीग्राम पर रेलवे भर्ती फॉर्म के नाम से भेजे गए लिंक पर पंजीकरण कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात साइबर ठग ने फीस के बहाने 16 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिए। पीड़िता ने 23 अगस्त 2026 को मामले की शिकायत थाना महुली में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही महुली पुलिस और साइबर टीम ने बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से तत्काल कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 27 सितंबर 2026 को पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई। राशि वापस मिलने पर कृष्णामती एवं उनके परिजनों ने संतकबीरनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की। कार्रवाई करने वाली टीम। दुर्गेश पाण्डेय — थाना प्रभारी, महुली। अनुज कुमार यादव — साइबर प्रभारी कांस्टेबल अंकित पटेल कांस्टेबल सोनू यादव कांस्टेबल मनोज यादव पुलिस की अपील पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि टेलीग्राम, व्हाट्सऐप या अन्य माध्यमों से प्राप्त अज्ञात लिंक, नौकरी के फर्जी फॉर्म अथवा ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

18 hrs ago
user_Ashwini Kumar Pandey
Ashwini Kumar Pandey
पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
18 hrs ago

महुली पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगी के पीड़ित को मिले 16 हजार रुपये वापस (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर, 28 सितंबर 2026। थाना महुली पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के एक पीड़ित को 16,000 रुपये की पूरी धनराशि वापस दिलाई गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस के अनुसार ग्राम सिक्टहा निवासी कृष्णामती पत्नी हरिश्चंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री टेलीग्राम पर रेलवे भर्ती फॉर्म के नाम से भेजे

गए लिंक पर पंजीकरण कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात साइबर ठग ने फीस के बहाने 16 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिए। पीड़िता ने 23 अगस्त 2026 को मामले की शिकायत थाना महुली में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही महुली पुलिस और साइबर टीम ने बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से तत्काल कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 27 सितंबर 2026 को पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई। राशि वापस मिलने पर कृष्णामती एवं उनके परिजनों ने संतकबीरनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की। कार्रवाई

a25cf475-d2ce-4b32-9dbc-0a24f8b281bd

करने वाली टीम। दुर्गेश पाण्डेय — थाना प्रभारी, महुली। अनुज कुमार यादव — साइबर प्रभारी कांस्टेबल अंकित पटेल कांस्टेबल सोनू यादव कांस्टेबल मनोज यादव पुलिस की अपील पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि टेलीग्राम, व्हाट्सऐप या अन्य माध्यमों से प्राप्त अज्ञात लिंक, नौकरी के फर्जी फॉर्म अथवा ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • स्मार्ट वर्किंग और योग से बेहतर पुलिसिंग का दिया संदेश महुली | ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर, 28 सितंबर 2026। थाना महुली में सोमवार को विभिन्न अभियानों, सीएम डैशबोर्ड के लक्ष्यों एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिसकर्मियों को लंबित कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्किंग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित बैठक में गुमशुदा व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को शत-प्रतिशत पूरा करने, लंबित मामलों को प्राथमिकता देने तथा माह के अंतिम तीन दिनों में सीएम डैशबोर्ड के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि केवल अधिक कार्य करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही योजना, समय के प्रभावी प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण परिणाम ही स्मार्ट वर्किंग की पहचान हैं। सभी कर्मचारियों से उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का आह्वान किया गया। इसके उपरांत थाना परिसर में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने योग, प्राणायाम और ध्यान किया। पुलिसकर्मियों को स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। थाना महुली पुलिस ने स्वस्थ पुलिसकर्मी, सजग पुलिसिंग और संवेदनशील व्यवहार के माध्यम से आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
    4
    स्मार्ट वर्किंग और योग से बेहतर पुलिसिंग का दिया संदेश
महुली | ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर, 28 सितंबर 2026। थाना महुली में सोमवार को विभिन्न अभियानों, सीएम डैशबोर्ड के लक्ष्यों एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिसकर्मियों को लंबित कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्किंग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित बैठक में गुमशुदा व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को शत-प्रतिशत पूरा करने, लंबित मामलों को प्राथमिकता देने तथा माह के अंतिम तीन दिनों में सीएम डैशबोर्ड के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि केवल अधिक कार्य करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही योजना, समय के प्रभावी प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण परिणाम ही स्मार्ट वर्किंग की पहचान हैं। सभी कर्मचारियों से उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का आह्वान किया गया।
इसके उपरांत थाना परिसर में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने योग, प्राणायाम और ध्यान किया। पुलिसकर्मियों को स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना महुली पुलिस ने स्वस्थ पुलिसकर्मी, सजग पुलिसिंग और संवेदनशील व्यवहार के माध्यम से आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    17 hrs ago
  • बाबा खाटू श्याम जी के शरण में पहुंचे और अर्जी लगाने वालों की सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण जय श्री राधे हारे का सहारा बाबा श्याम
    1
    बाबा खाटू श्याम जी के शरण में पहुंचे और अर्जी लगाने वालों की सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण 
जय श्री राधे  हारे का सहारा बाबा श्याम
    user_Ramesh Rai
    Ramesh Rai
    Political party office खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राप्ती का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश एसडीएम ने बोक्टा-बरवार तटबंध का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा सहजनवा। राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए सोमवार को एसडीएम सहजनवा नमन मेहता ने राप्ती नदी और बोक्टा-बरवार तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने बरहुआ गांव स्थित बाढ़ चौकी पहुंचकर वहां की तैयारियों और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने तटबंध की मजबूती, जियो बैग्स और कटान रोकने के लिए उपलब्ध सामग्री की स्थिति देखी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तटबंध और नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसडीएम नमन मेहता ने कहा कि बाढ़ चौकी पर सभी आवश्यक संसाधन हर समय उपलब्ध रहने चाहिए। चौकी पर पर्याप्त रोशनी, नाविक, जीवन रक्षक उपकरण, फर्स्ट एड किट और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को तटबंध की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा है।
    1
    राप्ती का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश
एसडीएम ने बोक्टा-बरवार तटबंध का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा
सहजनवा। राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए सोमवार को एसडीएम सहजनवा नमन मेहता ने राप्ती नदी और बोक्टा-बरवार तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने बरहुआ गांव स्थित बाढ़ चौकी पहुंचकर वहां की तैयारियों और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने तटबंध की मजबूती, जियो बैग्स और कटान रोकने के लिए उपलब्ध सामग्री की स्थिति देखी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तटबंध और नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम नमन मेहता ने कहा कि बाढ़ चौकी पर सभी आवश्यक संसाधन हर समय उपलब्ध रहने चाहिए। चौकी पर पर्याप्त रोशनी, नाविक, जीवन रक्षक उपकरण, फर्स्ट एड किट और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को तटबंध की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा है।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • संत कबीर नगर जिले के बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत चांदीडीहाँ मध्यमिक विद्यालय में बाउंड्रीवाल गिरने का मामला सामने आया है। संत कबीर नगर जिले के बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत चांदीडीहाँ मध्यमिक विद्यालय में बाउंड्रीवाल गिरने का मामला सामने आया है। विद्यालय की दीवार/बाउंड्रीवाल गिरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसमें हुए संभावित भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं खर्च हुए सरकारी धन का सत्यापन कराया जाए तथा यदि जांच में अनियमितता या भ्रष्टाचार पाया जाता है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। सरकारी धन जनता की मेहनत की कमाई है, इसलिए इसकी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।
    1
    संत कबीर नगर जिले के बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत  चांदीडीहाँ मध्यमिक विद्यालय में बाउंड्रीवाल गिरने का मामला सामने आया है।
संत कबीर नगर जिले के बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत  चांदीडीहाँ मध्यमिक विद्यालय में बाउंड्रीवाल गिरने का मामला सामने आया है।
विद्यालय की दीवार/बाउंड्रीवाल गिरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसमें हुए संभावित भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं खर्च हुए सरकारी धन का सत्यापन कराया जाए तथा यदि जांच में अनियमितता या भ्रष्टाचार पाया जाता है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
सरकारी धन जनता की मेहनत की कमाई है, इसलिए इसकी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।
    user_Amit
    Amit
    Photographer घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • UP: IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, अब राजनीति में एंट्री का ऐलान | नया राजनीतिक मंच बनाएंगी
    1
    UP: IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, अब राजनीति में एंट्री का ऐलान | नया राजनीतिक मंच बनाएंगी
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, डॉक्टरों पर बढ़ा दबाव; इमरजेंसी में रेफर किए जा रहे मरीज! संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल खलीलाबाद में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारों के बीच डॉक्टरों पर उपचार का दबाव बढ़ता नजर आया। वहीं, अस्पताल परिसर में कुछ डॉक्टर अपनी कुर्सियों पर मौजूद नहीं दिखे, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 100 से अधिक मरीजों को देख रहे डॉक्टर सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण डॉक्टरों को लगातार मरीजों का परीक्षण करना पड़ रहा है। एक डॉक्टर के जिम्मे 100 से अधिक मरीजों के उपचार की स्थिति सामने आ रही है। ऐसे में मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, डॉक्टरों पर बढ़ा दबाव; इमरजेंसी में रेफर किए जा रहे मरीज! संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल खलीलाबाद में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारों के बीच डॉक्टरों पर उपचार का दबाव बढ़ता नजर आया। वहीं, अस्पताल परिसर में कुछ डॉक्टर अपनी कुर्सियों पर मौजूद नहीं दिखे, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 100 से अधिक मरीजों को देख रहे डॉक्टर सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण डॉक्टरों को लगातार मरीजों का परीक्षण करना पड़ रहा है। एक डॉक्टर के जिम्मे 100 से अधिक मरीजों के उपचार की स्थिति सामने आ रही है। ऐसे में मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
    1
    संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, डॉक्टरों पर बढ़ा दबाव; इमरजेंसी में रेफर किए जा रहे मरीज!
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल खलीलाबाद में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारों के बीच डॉक्टरों पर उपचार का दबाव बढ़ता नजर आया। वहीं, अस्पताल परिसर में कुछ डॉक्टर अपनी कुर्सियों पर मौजूद नहीं दिखे, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
100 से अधिक मरीजों को देख रहे डॉक्टर
सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण डॉक्टरों को लगातार मरीजों का परीक्षण करना पड़ रहा है। एक डॉक्टर के जिम्मे 100 से अधिक मरीजों के उपचार की स्थिति सामने आ रही है। ऐसे में मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, डॉक्टरों पर बढ़ा दबाव; इमरजेंसी में रेफर किए जा रहे मरीज!
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल खलीलाबाद में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारों के बीच डॉक्टरों पर उपचार का दबाव बढ़ता नजर आया। वहीं, अस्पताल परिसर में कुछ डॉक्टर अपनी कुर्सियों पर मौजूद नहीं दिखे, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
100 से अधिक मरीजों को देख रहे डॉक्टर
सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण डॉक्टरों को लगातार मरीजों का परीक्षण करना पड़ रहा है। एक डॉक्टर के जिम्मे 100 से अधिक मरीजों के उपचार की स्थिति सामने आ रही है। ऐसे में मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
    user_हरीश सिंह
    हरीश सिंह
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • संतकबीरनगर ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर बिड़हर घाट पहुंचे परिजन और ग्रामीण, चाचा ने दी घटना को लेकर बाइट संतकबीरनगर। ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर गांव के लोग, रिश्तेदार, परिजन और पुलिस प्रशासन बिड़हर घाट जाते हुए नजर आए। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल दिखाई दिया। बाइट: ब्रह्मानंद यादव के चाचा ने घटना को लेकर अपनी बात रखी। वीडियो में देखें—बिड़हर घाट जाते परिजन, ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के साथ ब्रह्मानंद यादव के चाचा की पूरी बाइट। संतकबीरनगर ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर बिड़हर घाट पहुंचे परिजन और ग्रामीण, चाचा ने दी घटना को लेकर बाइट संतकबीरनगर। ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर गांव के लोग, रिश्तेदार, परिजन और पुलिस प्रशासन बिड़हर घाट जाते हुए नजर आए। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल दिखाई दिया। बाइट: ब्रह्मानंद यादव के चाचा ने घटना को लेकर अपनी बात रखी। वीडियो में देखें—बिड़हर घाट जाते परिजन, ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के साथ ब्रह्मानंद यादव के चाचा की पूरी बाइट।
    1
    संतकबीरनगर
ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर बिड़हर घाट पहुंचे परिजन और ग्रामीण, चाचा ने दी घटना को लेकर बाइट
संतकबीरनगर। ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर गांव के लोग, रिश्तेदार, परिजन और पुलिस प्रशासन बिड़हर घाट जाते हुए नजर आए। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल दिखाई दिया।
बाइट: ब्रह्मानंद यादव के चाचा ने घटना को लेकर अपनी बात रखी।
 वीडियो में देखें—बिड़हर घाट जाते परिजन, ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के साथ ब्रह्मानंद यादव के चाचा की पूरी बाइट।
संतकबीरनगर
ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर बिड़हर घाट पहुंचे परिजन और ग्रामीण, चाचा ने दी घटना को लेकर बाइट
संतकबीरनगर। ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर गांव के लोग, रिश्तेदार, परिजन और पुलिस प्रशासन बिड़हर घाट जाते हुए नजर आए। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल दिखाई दिया।
बाइट: ब्रह्मानंद यादव के चाचा ने घटना को लेकर अपनी बात रखी।
वीडियो में देखें—बिड़हर घाट जाते परिजन, ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के साथ ब्रह्मानंद यादव के चाचा की पूरी बाइट।
    user_हरीश सिंह
    हरीश सिंह
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.