Shuru
Apke Nagar Ki App…
बक्सर जिले में बढ़ते तापमान को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, स्कूलों को लेकर जारी किए गाइडलाइन जिले के तापमान में वृद्धि, विशेष रुप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत बक्सर जिला के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थानों सहित) में अपराहन 12:00 बजे के बाद 8वीं कक्षा तक सभी कक्षाओं के लिये शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। विद्यालय प्रबंधन को एतद द्वारा निदेश दिया गया कि वे उल्लेखित आदेश के अनुरुप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करेंगे। बक्सर जिले में दिनांक 21.04.2026 से लागू होगा एवं दिनांक 30.04.2026 तक प्रभावी होगा।
पत्रकार

More news from बिहार and nearby areas
- बक्सर :- राजपुर प्रखंड के कनेहरी उच्च विद्यालय में सोमवार को स्कूल अवधि के दौरान गर्मी के कारण एक-एक कर लगभग 10 बच्चे बेहोश हो गए.इस घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीषण गर्मी और लू ने स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सुबह चेतना सत्र समाप्त होने के बाद जैसे ही पहली घंटी की पढ़ाई शुरू हुई, तभी अचानक बच्चे गश खाकर गिरने लगे. देखते ही देखते करीब 10 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए.घटना के तुरंत बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरबिंद कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सभी प्रभावित बच्चों को पंखे के नीचे लिटाया और प्राथमिक उपचार शुरू किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को दी गई.बच्चों के बेहोश होने की खबर मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुँच गए.सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम ने सभी गंभीर छात्राओं को एम्बुलेंस से तत्काल सीएचसी लाया गया.जहां उपचार के बाद सभी को दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी दें दी गयी.अभी वह पूरी तरह से स्वस्थ है.3
- वेदगर्भा उत्सव वाटिका के भव्य शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें पारंपरिक लोकगीतों से लेकर आधुनिक संगीत तक का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा, जहां उपस्थित अतिथि और दर्शक संगीत की धुन पर झूमते नजर आए। उद्घाटन समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। रंग-बिरंगी रोशनी और सजी-धजी उत्सव वाटिका ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि वेदगर्भा उत्सव वाटिका को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए विकसित किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को एक बेहतर और आधुनिक स्थल मिल सके।1
- बलिया। जनपद में 16वीं जनगणना की तैयारियों को गति देते हुए सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने जिलाधिकारी का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में प्रगणक व पर्यवेक्षक शामिल हुए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी, जिससे पारदर्शिता और गति बढ़ेगी। प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चल रहा है, जिसमें मास्टर ट्रेनर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। 7 मई से शुरू होकर 15 दिनों तक जनगणना अभियान चलेगा, इसके बाद घर-घर सर्वे किया जाएगा।1
- Post by Preeti1
- गाजीपुर सदर कोतवाली के विश्वेश्वरगंज इलाके में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को देर शाम मौके पर दबिश दी, जहां अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान 58 वर्षीय महेंद्र यादव, पुत्र स्वर्गीय नरसिंह यादव, निवासी विश्वेश्वरगंज को गिरफ्तार किया गया, जो इस अवैध कारोबार का संचालक बताया जा रहा है। मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 265/26 के तहत अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3 और 7 में केस दर्ज किया गया है। पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। छापेमारी टीम का नेतृत्व निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह ने किया, जिनके साथ हेड कांस्टेबल नीरज सिंह और महिला कांस्टेबल वंदना श्रीवास्तव भी शामिल रहीं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।1
- सिकंदरपुर खरीद दरौली पीपा पुल भारी वाहन के वजह से पुल डैमेज हो गया है, जिससे जनता को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।1
- धुरंधर राजीव तलवार1