Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जनपद के नदीगांव थाना क्षेत्र मे कन्हरी से निकली नहर में गुरुवार दोपहर को झांसी जनपद के समथर निवासी एक एसी मिस्त्री का शव पानी में बहता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अफसर (28) पुत्र मोहम्मद सत्तार निवासी नई बस्ती, समथर के रूप में हुई है। वह 8 फरवरी से बाइक सहित लापता था। जानकारी के अनुसार अफसर 8 फरवरी को दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था, जिसके बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान समथर नहर के पास उसकी बाइक फिसल गई और वह नहर में जा गिरा। घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने समथर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और उसकी तलाश जारी थी।
Bheem rajawat 9628800458
जालौन जनपद के नदीगांव थाना क्षेत्र मे कन्हरी से निकली नहर में गुरुवार दोपहर को झांसी जनपद के समथर निवासी एक एसी मिस्त्री का शव पानी में बहता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अफसर (28) पुत्र मोहम्मद सत्तार निवासी नई बस्ती, समथर के रूप में हुई है। वह 8 फरवरी से बाइक सहित लापता था। जानकारी के अनुसार अफसर 8 फरवरी को दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था, जिसके बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान समथर नहर के पास उसकी बाइक फिसल गई और वह नहर में जा गिरा। घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने समथर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और उसकी तलाश जारी थी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारतीय किसान यूनियन, जालौन की ओर से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर विरोध जताया गया है।किसान यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से इस समझौते को रद्द करने की मांग की है। किसान यूनियन का कहना है कि इस समझौते से सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद भारत में आ सकते हैं, जिससे स्थानीय किसानों को नुकसान हो सकता है। साथ ही डेयरी सेक्टर, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और पारंपरिक बीज व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है। किसान नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ व्यापार का मुद्दा नहीं बल्कि किसानों की आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि आत्मनिर्भरता से जुड़ा विषय है। किसान यूनियन ने सरकार से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की है।2
- आज हम गए चौखी घणी जो कि राजस्थानी खाना खाइके वापस होटल आ गए हम सभी लोगों ने बहुत मजे किए शानदार रहा ये ट्रिप और अगली ट्रिप का इंतजार करना दोस्त1
- जालौन जनपद के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित कन्हरी नहर में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कन्हरी गांव का रहने वाला हरदयाल बंशकार (52 वर्ष) पुत्र सुक्खे सुबह शौच क्रिया के लिए घर से निकला था। इसी दौरान जब व्यवभंगार के पास पहुंचा तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नदीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश अभियान शुरू कराया। काफी1
- ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियंस के मजदूर किसानों का उरई में प्रदर्शन1
- Post by Sugirv Kushwha1
- मंगलपुर थाना परिसर में कुछ युवकों द्वारा रील बनाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल होने के बाद प्रकरण चर्चा में आ गया। वायरल पोस्ट में थाना परिसर के अंदर ऐसी गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। सूत्रों के अनुसार वीडियो में कुछ युवक खुद को भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी बताते हुए शक्ति प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए कानपुर देहात पुलिस ने क्षेत्राधिकारी डेरापुर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।1
- औरैया। दिबियापुर पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में चार अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा .315 बोर, दो कारतूस, नकदी व अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।1
- खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई दरअसल आज़ जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में चल रहे बाराहीं देवी मेले में बाहर से आए खिलाड़ियों ने एक मैच खेला और वहां मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया1