logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

on 13 December
user_किरण देव यादव
किरण देव यादव
Khagaria, Bihar•
on 13 December
2fd78882-99dc-422d-bf9e-8896095239a6

More news from बिहार and nearby areas
  • समृद्धि यात्रा को लेकर मुंगेर में तेज़ हुई तैयारियां, प्रमंडलीय आयुक्त व डीआईजी ने किया निरीक्षण बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर मुंगेर जिले में युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को मुंगेर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफियाबाद हवाई अड्डा समेत कार्यक्रम से जुड़े कई स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री साफियाबाद हवाई अड्डा पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और आमसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा पोलो मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री जिला उद्योग केंद्र के नवनिर्मित भवन, कष्टहरणी घाट, जिला पंचायत संसाधन केंद्र तथा भगत सिंह चौक स्थित पशुपालन विभाग के नए भवन का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।
    1
    समृद्धि यात्रा को लेकर मुंगेर में तेज़ हुई तैयारियां, प्रमंडलीय आयुक्त व डीआईजी ने किया निरीक्षण
बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर मुंगेर जिले में युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को मुंगेर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफियाबाद हवाई अड्डा समेत कार्यक्रम से जुड़े कई स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री साफियाबाद हवाई अड्डा पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और आमसभा को भी संबोधित करेंगे।
इसके अलावा पोलो मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री जिला उद्योग केंद्र के नवनिर्मित भवन, कष्टहरणी घाट, जिला पंचायत संसाधन केंद्र तथा भगत सिंह चौक स्थित पशुपालन विभाग के नए भवन का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • मुंगेर में भी चालक के साथ अब बाइक पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति को हेलमेट पहनना अनिवार्य #mungerbihar #MungerDistrict #BiharNews #MungerNews #TrafficRules #TrafficUpdate #BiharPolice
    1
    मुंगेर में भी चालक के साथ अब बाइक पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति को हेलमेट पहनना अनिवार्य
#mungerbihar #MungerDistrict #BiharNews #MungerNews #TrafficRules #TrafficUpdate #BiharPolice
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    14 hrs ago
  • बिहार में मार्च 2026 में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण सैंकड़ों एकड़ में मक्का की खड़ी फसल जमीन पर गिरकर बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कटाई से ठीक पहले हुई इस तबाही से किसान परेशान हैं और प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
    1
    बिहार में मार्च 2026 में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण सैंकड़ों एकड़ में मक्का की खड़ी फसल
जमीन पर गिरकर बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कटाई से ठीक पहले हुई इस तबाही से किसान परेशान हैं और प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
    user_RANVIR KUMAR
    RANVIR KUMAR
    Local News Reporter गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • pudwari tola farda
    1
    pudwari tola farda
    user_Anand Kumar
    Anand Kumar
    Jamalpur, Delhi•
    11 hrs ago
  • बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर में राष्ट्रीय किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 16 मार्च से 18 मार्च 2026 तक चलेगा,इस मेल में कृषि से संबंधित अनेक प्रकार के प्रदर्शनी स्टाल लगाए गये है।
    1
    बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर में राष्ट्रीय किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 16 मार्च से 18 मार्च 2026 तक चलेगा,इस मेल में कृषि से संबंधित अनेक प्रकार के प्रदर्शनी  स्टाल लगाए गये है।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    18 hrs ago
  • खगड़िया; माननीय सांसद की दिशा समिति की बैठक में खुली PHED के कार्यपालक अभियंता के भ्रष्टाचार की पोल, सांसद श्री राजेश वर्मा के द्वारा जिलाधिकारी से जाँच कराए जाने के बाद कार्यपालक अभियंता सरोज कुमार निलंबित
    1
    खगड़िया; माननीय सांसद की दिशा समिति की बैठक में खुली PHED के कार्यपालक अभियंता के भ्रष्टाचार की पोल, सांसद श्री राजेश वर्मा के द्वारा जिलाधिकारी से जाँच कराए जाने के बाद कार्यपालक अभियंता सरोज कुमार निलंबित
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    19 hrs ago
  • मुंगेर में डीईओ पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीर जूम कर टिप्पणी का आरोप, महिला आयोग में शिकायत मुंगेर: जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कुणाल गौरव पर महिला शिक्षिकाओं की ऑनलाइन सेल्फी उपस्थिति की तस्वीरों को जूम कर उनके पहनावे पर टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगा है। प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक संघ के मुख्य संरक्षक अमित विक्रम ने इस मामले में पॉश एक्ट 2013 के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए 14 मार्च को बिहार राज्य महिला आयोग, पटना को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा गया है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए इ-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से सेल्फी अटेंडेंस ली जाती है। आरोप है कि इसी प्रक्रिया के दौरान महिला शिक्षिकाओं द्वारा अपलोड की गई तस्वीरों को जूम कर उनके पोशाक को लेकर अनावश्यक और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसे लेकर शिक्षक संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है। बताया जाता है कि डीईओ कार्यालय से 11 मार्च को पत्रांक 304 जारी कर हवेली खड़गपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिश्री टोला दुलारपुर की एक वरीय शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया था। पत्र में कहा गया था कि फरवरी माह में कई दिनों तक फोटो प्रदर्शित नहीं होने के बावजूद सेल्फी अटेंडेंस दर्ज हुई और कुछ तिथियों में आउट टाइम दर्ज नहीं पाया गया। पत्र में 9 फरवरी की सेल्फी अटेंडेंस में अमर्यादित ड्रेस में फोटो प्रदर्शित होने का भी उल्लेख किया गया था। इस पर संबंधित शिक्षिका ने 13 मार्च को जवाब देते हुए कहा कि ठंड के कारण उन्होंने गर्म कपड़े पहने थे और दुपट्टा स्पष्ट नहीं दिखा। वहीं डीईओ कुणाल गौरव ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था सुधार की कार्रवाई से परेशान कुछ लोग मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। अब इस मामले में महिला आयोग के कदम पर सबकी नजर
    1
    मुंगेर में डीईओ पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीर जूम कर टिप्पणी का आरोप, महिला आयोग में शिकायत
मुंगेर: जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कुणाल गौरव पर महिला शिक्षिकाओं की ऑनलाइन सेल्फी उपस्थिति की तस्वीरों को जूम कर उनके पहनावे पर टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगा है। प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक संघ के मुख्य संरक्षक अमित विक्रम ने इस मामले में पॉश एक्ट 2013 के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए 14 मार्च को बिहार राज्य महिला आयोग, पटना को लिखित शिकायत भेजी है।
शिकायत में कहा गया है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए इ-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से सेल्फी अटेंडेंस ली जाती है। आरोप है कि इसी प्रक्रिया के दौरान महिला शिक्षिकाओं द्वारा अपलोड की गई तस्वीरों को जूम कर उनके पोशाक को लेकर अनावश्यक और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसे लेकर शिक्षक संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है।
बताया जाता है कि डीईओ कार्यालय से 11 मार्च को पत्रांक 304 जारी कर हवेली खड़गपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिश्री टोला दुलारपुर की एक वरीय शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया था। पत्र में कहा गया था कि फरवरी माह में कई दिनों तक फोटो प्रदर्शित नहीं होने के बावजूद सेल्फी अटेंडेंस दर्ज हुई और कुछ तिथियों में आउट टाइम दर्ज नहीं पाया गया।
पत्र में 9 फरवरी की सेल्फी अटेंडेंस में अमर्यादित ड्रेस में फोटो प्रदर्शित होने का भी उल्लेख किया गया था। इस पर संबंधित शिक्षिका ने 13 मार्च को जवाब देते हुए कहा कि ठंड के कारण उन्होंने गर्म कपड़े पहने थे और दुपट्टा स्पष्ट नहीं दिखा।
वहीं डीईओ कुणाल गौरव ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था सुधार की कार्रवाई से परेशान कुछ लोग मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। अब इस मामले में महिला आयोग के कदम पर सबकी नजर
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    15 hrs ago
  • मुंगेर में एक तरफ जहां सीसीटीवी कैमरा सभी चौक चौराहों पर लगाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ आम लोगों का ऑनलाइन चालान भी काटा जा रहा है इसी कड़ी में सोमवार को किला परिसर स्थित अंबेडकर चौक के पास बिना हेलमेट के पुलिस जवान और आम लोग दिखाई दिए।
    3
    मुंगेर में एक तरफ जहां सीसीटीवी कैमरा सभी चौक चौराहों पर लगाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ आम लोगों का ऑनलाइन चालान भी काटा जा रहा है इसी कड़ी में सोमवार को किला परिसर स्थित अंबेडकर चौक के पास बिना हेलमेट के पुलिस जवान और आम लोग दिखाई दिए।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    16 hrs ago
  • गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी कुंदन कुमार (पिता – फुलझर यादव) की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि कुंदन कुमार वहां मोबाइल टावर निर्माण का ठेकेदारी कार्य करता था। मिली जानकारी के अनुसार होली के तीन दिन बाद वह घर से राजस्थान गया था। वहीं अपने कमरे से दूध लाने के लिए निकला था, तभी एक बोलेरो ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए। सोमवार की शाम करीब सात बजे जब उसका शव गांव पहुंचा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
    1
    गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी कुंदन कुमार (पिता – फुलझर यादव) की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि कुंदन कुमार वहां मोबाइल टावर निर्माण का ठेकेदारी कार्य करता था।
मिली जानकारी के अनुसार होली के तीन दिन बाद वह घर से राजस्थान गया था। वहीं अपने कमरे से दूध लाने के लिए निकला था, तभी एक बोलेरो ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए।
सोमवार की शाम करीब सात बजे जब उसका शव गांव पहुंचा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
    user_RANVIR KUMAR
    RANVIR KUMAR
    Local News Reporter गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.