Shuru
Apke Nagar Ki App…
कालाढूंगी में नैनीताल तिराहे से नयागांव तक मुख्य हाइवे में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं, जिनसे हर समय खतरा बना हुआ है
7News Live Uk
कालाढूंगी में नैनीताल तिराहे से नयागांव तक मुख्य हाइवे में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं, जिनसे हर समय खतरा बना हुआ है
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडधारी, नैनीताल, उत्तराखंड🙏1 hr ago
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- *सरकार की योजना से बदली तकदीर: कमलेश महतोलिया ने फूलों की खेती से लिखी सफलता और रोजगार की नई कहानी* जनपद नैनीताल के धारी विकासखंड के पहाड़पानी निवासी कमलेश महतोलिया आज आत्मनिर्भर भारत के सशक्त उदाहरण बनकर उभरे हैं। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद उन्होंने गुजरात में नौकरी की, लेकिन गांव, माता-पिता और अपनी भूमि से जुड़ाव ने उन्हें वापस अपने गांव लौटने के लिए प्रेरित किया। गांव लौटकर उन्होंने परंपरागत खेती से अलग हटकर कुछ नया करने का संकल्प लिया। इसी दौरान उन्हें उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत उद्यान विभाग के माध्यम से लगभग 14 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग ने उनके सपनों को साकार करने की मजबूत नींव रखी। सरकारी सहायता मिलने के बाद कमलेश ने बंजर भूमि को उपजाऊ बनाते हुए फूलों और फलों की आधुनिक खेती शुरू की। *प्रारंभ में 10 नाली भूमि से शुरू हुआ उनका प्रयास आज 40 नाली में फैली उन्नत फूलों की खेती में बदल चुका है, जिसमें लिलियम सहित ओरिएंटल और एशियाटिक प्रजातियों के फूल उगाए जा रहे हैं।* उनके द्वारा उत्पादित फूलों की मांग नैनीताल जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों में भी तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने *30 नाली भूमि पर सेब, कीवी और स्ट्रॉबेरी जैसी नगदी फसलों की खेती कर अपने व्यवसाय को और सशक्त बनाया है।* कमलेश महतोलिया की इस पहल ने क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए हैं। *आज उनके इस व्यवसाय से 8 से 10 स्थानीय लोगों को स्थायी रोजगार प्राप्त हो रहा है।* सभी खर्चों को निकालने के बाद वे प्रतिमाह लगभग *2 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं, जो उनकी मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।* कमलेश महतोलिया ने अपनी सफलता का श्रेय उत्तराखंड सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व को देते हुए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार का सहयोग और मार्गदर्शन न मिलता, तो इस स्तर पर व्यवसाय स्थापित कर पाना संभव नहीं होता। सरकार की पहल बनी आधार: राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार और कृषि आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास आज धरातल पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। उद्यान विभाग के माध्यम से दी जा रही वित्तीय सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित कर रहा है। कमलेश की सफलता यह दर्शाती है कि यदि युवा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर नवाचार के साथ कार्य करें, तो वे न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार देकर समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आने वाले समय में कमलेश अपने व्यवसाय का और विस्तार करने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और विपणन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयासरत हैं।4
- अल्मोड़ा। जनपद के बाड़ेछीना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक पिकअप वाहन ने एक के बाद एक चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घटना शाम करीब 5:40 बजे की है। डायल 112 के माध्यम से थाना धौलछीना को सूचना मिली कि पिकअप वाहन संख्या यूपी 22 टीए 7521 ने कई वाहनों को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दुर्घटना में स्कूटी चालक सहित एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्कूटी सवार और महिला को बेहतर उपचार के लिए बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन दन्या से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था। चालक की पहचान मोनू ठाकुर निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो घटना के बाद फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी में वाहन के परिचालक द्वारा ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर चालक की तलाश में जुटी है।1
- मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो'... होर्मुज में फंसे हैं 20 हजार नाविक, बम के साथ भूखे मरने का भी खतरा नाविकों की हेल्पलाइन चलाने वाली संस्थाओं का कहना है कि खाड़ी में फंसे जहाजों के नाविक उनसे लगातार संपर्क कर रहे हैं. वे अपने देश वापस भेजे जाने, मुआवजा मिलने और जहाज पर जरूरी सामान पहुंचाने की मांग कर रहे हैं. पिछले एक महीने से जारी मिडिल ईस्ट की जंग उन 3000 जहाजों के लिए काल बन गई है जो होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास फंसे हुए हैं. इन जहाजों पर 20 हजार नाविक सवार हैं और उनके सिर पर हर सेकेंड मौत की तलवार लटक रही है. ताजा खाना और पानी खत्म हो गया है या होने की कगार पर है. नाविकों की हेल्पलाइन चलाने वाली संस्थाओं का कहना है कि खाड़ी में फंसे जहाजों के नाविक उनसे लगातार संपर्क कर रहे हैं. वे अपने देश वापस भेजे जाने, मुआवजा मिलने और जहाज पर जरूरी सामान पहुंचाने की मांग कर रहे हैं. मदद की गुहार लगाते इतने ज्यादा संदेश आ रहे हैं कि हेल्पलाइन टीमें उन सबको संभालने में परेशान हो रही हैं. इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स एसोसिएशन (ITF) की अपनी नाविक सपोर्ट टीम है जो समंदर में सामान ले जााने-लाने वाले जहाजों के नाविकों को मदद देती है. इस टीम को एक नाविक ने आज से एक हफ्ते पहले ही, 24 मार्च को एक मेल भेजा था. इसमें लिखा था कि “आपको तुरंत जानकारी देने के लिए लिख रहा हूं कि हमारा जहाज इस समय राशन और एक क्रू सदस्य की सेहत को लेकर बहुत गंभीर स्थिति में है. क्रू को जिंदा रखने के लिए तुरंत खाना, पीने का पानी और जरूरी सामान भेजना जरूरी है.”1
- दि #पंछी #हेडलाइन्स #समाचार #रामपुर खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के आदेश अनुसार शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी रामपुर में आज 01 एप्रेल बुद्धवार से होगा स्विमिंग पूल का शुभारम्भ,तैराकी के नियमों व समय के साथ स्पोर्ट्स ऑफिसर संतोष कुमार ने दी ख़ास अन्य जानकारी,#मीडिया #highlights #alertnews #sports #stadium #swiming #boys #girls #पंछी1
- मुरादाबाद में पीड़िता को इंसाफ का इंतजार, तीन बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं1
- गैस आपूर्ति को लेकर आई बड़ी राहत, एक दिन में हुआ रिकॉर्ड वितरण मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। अगर आप गैस की किल्लत से परेशान थे तो अब आपके लिए राहत भरी खबर है। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो गई है और प्रशासन लगातार इसकी निगरानी कर रहा है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सतत मॉनिटरिंग के चलते 01 अप्रैल 2026 को पूरे जनपद में कुल 1194 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया। यह वितरण अलग-अलग गैस एजेंसियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके। इंडेन गैस सर्विस बागेश्वर द्वारा तहसील रोड, फायर सर्विस, पीडब्ल्यूडी, नुमाईसखेत, भैरूचौवट्टा और चौरा क्षेत्रों में 588 सिलेंडर वितरित किए गए। वहीं इंडेन गैस सर्विस गरुड़ ने भतडिया रोड से लेकर कौसानी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में 231 सिलेंडर पहुंचाए। इसके अलावा इंडेन गैस सर्विस कपकोट द्वारा कर्मी, टोली, खरकिया और शरणी क्षेत्रों में 100 सिलेंडर तथा कपकोट बाजार क्षेत्र में भी 100 सिलेंडरों का वितरण किया गया। शिखर भारत गैस सर्विस शामा ने गरुड़ लाइन में 90 सिलेंडर और शुभम गैस एजेंसी गरुड़ ने भोलाथल, जखेड़ा, सलानी, गनीगांव, सुराग और लमचूला क्षेत्रों में 85 सिलेंडर वितरित किए। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित व समयबद्ध तरीके से एलपीजी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन का दावा है कि आगे भी इसी तरह व्यवस्था को बनाए रखा जाएगा।1
- विडियो देखें-उत्तराखंड सियासी हलचल 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में सियासी हलचल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की बेटिंग शुरू। 15 दिन का लिया अर्जित उपवास ।1
- सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने मंगलवार को खुर्पाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विगत जनसुनवाई में प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल परिसर के गेट पर ताला लगाने को लेकर आए प्रकरण के संबंध में भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों एवं विद्यालय के मध्य हो रहे विवाद का समाधान मौके पर किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने प्राथमिक विद्यालय,राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय,पंचायत घर खुर्पाताल के साथ ही खुर्पाताल में स्थित प्राधिकरण की भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया। आयुक्त ने भ्रमण के दौरान विगत जनसुनवाई में प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल के मुख्य गेट पर प्राथमिक विद्यालय की ओर से ताला लगाने को लेकर आ रही समस्या से कुमाऊं आयुक्त को अवगत कराया गया था, जिस पर मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त द्वारा स्वयं विद्यालय में पंहुचकर शिक्षा विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से वार्ता करते हुए समस्या का मौके पर ही निराकरण किया।उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर के गेट पर नया ताला लगाया जाए जिसकी 1-1 चाबियां प्राथमिक विद्यालय , ग्राम पंचायत खुर्पाताल और परिसर के अंतर्गत संचालित उद्यान विभाग, कार्यालय के पास रहेगी। आवश्यकता अनुसार शासकीय कार्यों के संपादन हेतु सभी परिसर के भीतर मैदान का उपयोग करेंगे। भ्रमण के दौरान आयुक्त ने खुर्पाताल में स्थित जिला विकास प्राधिकरण की भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया,मौके पर भूमि में काफी मात्रा में कचरा डाला जा रहा है, इस संबंध में आयुक्त ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक को दो दिन में कचरा डालने वाले व्यक्तियों का पता लगाकर संबंधित पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए 5-5 हजार का जुर्माना लगाने की निर्देश दिए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान आयुक्त द्वारा खुर्पाताल झील के एकदम किनारे 30 मीटर परिधि में बनाए गए होटल और भवनों के निर्माण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके से ही सचिव जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल को क्षेत्र में जिला प्राधिकरण के तैनात सहायक अभियंता अभिषेक एवं अवर अभियंता बबीता का वेतन रोकने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के साथ ही शीघ्र ही ऐसे होटलों और भवनों के चालान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में झील से लगी हुई प्राधिकरण की जमीन पर भी होटल व भवनों द्वारा किए गए कब्जे को दो दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा इस प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने प्राधिकरण के सहायक अभियंता और अवर अभियंता को मौके पर निर्मित भवनों का नक्शा जांच करते हुए चालान की कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा पानी की समस्या आयुक्त के समक्ष रखी गई, जिसके समाधान का आश्वासन आयुक्त द्वारा स्थानीय निवासियों को दिया गया। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी मिले। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी बिष्ट,ग्राम प्रधान हंशी नेगी,,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी पी एल टमटा, क्षेत्रीय जनता आदि उपस्थित रहे।1
- कपकोट और बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बरामद और शांति भंग में गिरफ्तारी1