logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बढ़ती महंगाई और घरेलू एलपीजी गैस के दामों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सोपा हनुमानगढ़। बढ़ती महंगाई और घरेलू एलपीजी गैस के दामों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर आम जनता को राहत देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और कृषि को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। खेती के साथ-साथ लाखों मजदूर भी इससे जुड़े हुए हैं, जो खेतों के अलावा अन्य काम करके किसी तरह अपना जीवन यापन करते हैं। लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की कमर तोड़ दी है। आप नेताओं ने कहा कि कोरोना काल के बाद देश में रोजगार और व्यापार पहले ही बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अनेक लोगों के रोजगार छिन गए और छोटे-छोटे व्यवसाय बंद हो गए। इसके बावजूद रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम आदमी का जीवन मुश्किल होता जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों का हवाला देकर घरेलू एलपीजी गैस के दामों में करीब 60 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है। जबकि सरकार खुद यह कहती रही है कि देश में पेट्रोलियम पदार्थांे के भंडारण को लेकर कोई संकट नहीं है। ऐसे में गैस के दाम बढ़ाना आम जनता को अनुचित और बोझिल लग रहा है। आप पदाधिकारियों ने यह भी आशंका जताई कि युद्ध की स्थिति का बहाना बनाकर आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो परिवहन लागत बढ़ने से खाद्य पदार्थांे सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ जाएंगे, जिससे गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों पर महंगाई का दोहरा बोझ पड़ेगा। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरों के बाद कई स्थानों पर खाद्य पदार्थांे के दाम पहले ही बढ़ा दिए गए हैं, जिससे आम उपभोक्ता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहा है। आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि घरेलू व कॉमर्शियल एलपीजी गैस के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं तथा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाए, ताकि गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर आप के प्रदेश सचिव राजवीर माली, लीलाधर भाट, गुलशन सोनी, सुभाष पारीक, मदनलाल, राजकुमार गर्ग, राज इसरानी, मांगीलाल, बलवंत सिंह, जयपाल स्वामी, ललित कुमार मौजूद रहे।

on 11 March
user_Navratan Bhartat  94130-44646
Navratan Bhartat 94130-44646
हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
on 11 March

बढ़ती महंगाई और घरेलू एलपीजी गैस के दामों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सोपा हनुमानगढ़। बढ़ती महंगाई और घरेलू एलपीजी गैस के दामों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर आम जनता को राहत देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और कृषि को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। खेती के साथ-साथ लाखों मजदूर भी इससे जुड़े हुए हैं, जो खेतों के अलावा अन्य काम करके किसी तरह अपना जीवन यापन करते हैं। लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की कमर तोड़ दी है। आप नेताओं ने कहा कि कोरोना काल के बाद देश में रोजगार और व्यापार पहले ही बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अनेक लोगों के रोजगार छिन गए और छोटे-छोटे व्यवसाय बंद हो गए। इसके बावजूद रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम आदमी का जीवन मुश्किल होता जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों का हवाला देकर घरेलू एलपीजी गैस के दामों में करीब 60 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है। जबकि सरकार खुद यह कहती रही है कि देश में पेट्रोलियम पदार्थांे के भंडारण को लेकर कोई संकट नहीं है। ऐसे में गैस के दाम बढ़ाना आम जनता को अनुचित और बोझिल लग रहा है। आप पदाधिकारियों ने यह भी आशंका जताई कि युद्ध की स्थिति का बहाना बनाकर आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो परिवहन लागत बढ़ने से खाद्य पदार्थांे सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ जाएंगे, जिससे गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों पर महंगाई का दोहरा बोझ पड़ेगा। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरों के बाद कई स्थानों पर खाद्य पदार्थांे के दाम पहले ही बढ़ा दिए गए हैं, जिससे आम उपभोक्ता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहा है। आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि घरेलू व कॉमर्शियल एलपीजी गैस के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं तथा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाए, ताकि गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर आप के प्रदेश सचिव राजवीर माली, लीलाधर भाट, गुलशन सोनी, सुभाष पारीक, मदनलाल, राजकुमार गर्ग, राज इसरानी, मांगीलाल, बलवंत सिंह, जयपाल स्वामी, ललित कुमार मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सेरूणा थाना अधिकारी संध्या विश्नोई की कार्रवाई अफीम तस्करी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
    1
    सेरूणा थाना अधिकारी संध्या विश्नोई की कार्रवाई अफीम तस्करी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जींद के मैन बाजारों में ब्यूटी पार्लर व दुकान में अकेली महिलाओं को देखकर उनको नशीला पदार्थ खिलाकर गहने लुटने के मामले का खुलासा करते हुए एक प्रैस वार्ता के दौरान उप पुलिस अधीक्षक ऋषिभ सोढी ने जानकारी देते हुए बताया शिकायतकर्ता रोहित वासी कृष्णा कालोनी,जीन्द ने थाना शहर जींद अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मामी अन्नया ब्यूटी पार्लर कि सचांलिका सोनिया को किसी अज्ञात महिला ने अपनी बातों मे उलझा कर कोई नशीला पदार्थ खिला कर उसके (शिकायतकर्ता कि मामी ) गहने (एक मंगल सूत्र, दोनों कानों की बालियां और एक सोने कि अंगूठी ) चोरी कर लिए जिसकी शिकायत के आधार पर थाना शहर जींद में मुकदमा न0 117 दिनांक 11.04.2026 धारा 123 / 303(2 ) / 318 (4) BNS मामला दर्ज किया गया एक अन्य मामले कि जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य शिकायकर्ता पंकज वासी सैनी मोहला जींद ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी जिसकी जय अम्बे लैस के नाम से तांगा चौक जींद में दुकान है किसी अज्ञात महिला ने उसकी पत्नी को अपनी बातो में उलझाकर खाद्य पदार्थ में नशीली वस्तु मिलाकर खिलाकर बेहोस होने के बाद उसकी सोने कि 3 अंगुठीया निकालकर ले गई । जिस पर थाना शहर जींद में मु न0 123 दिनांक 14.04.2026 धारा 123 / 303(2 ) / 318(4) BNS के तहत दर्ज किया गया उप पुलिस अधीक्षक जींद ने उपरोक्त दोनो मामलों कि आगामी तफ्तीश डिटेक्टिव स्टाफ जीन्द को सौपी गई । दौराने तपतीश डिटक्टीव स्टॉफ जींद के इचांर्ज नि. मनीष कुमार के नेतृत्व में दिनाक 14.4.2026 को आरोपिया ऊषा हाल वासी विकास नगर भिवानी रोड जीन्द को सीसीटीवी, तकनीकी जांच व गुप्त सुचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में नियमानुसार गिरफतार किया गया । जिसको माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है । जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचाव हेतु सभी नागरिक सतर्क एवं जागरूक रहें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई खाने-पीने की वस्तु का सेवन बिल्कुल न करें तथा अनजान व्यक्तियों से अत्यधिक घुलने-मिलने से बचें।
    3
    जींद के मैन  बाजारों में ब्यूटी पार्लर व दुकान में अकेली महिलाओं को  देखकर उनको नशीला पदार्थ खिलाकर  गहने  लुटने के मामले का खुलासा करते हुए एक प्रैस वार्ता के दौरान उप पुलिस अधीक्षक ऋषिभ सोढी ने जानकारी देते हुए बताया  शिकायतकर्ता   रोहित  वासी कृष्णा कालोनी,जीन्द ने थाना शहर जींद अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मामी अन्नया ब्यूटी पार्लर कि सचांलिका सोनिया को किसी अज्ञात महिला ने अपनी बातों मे उलझा कर कोई नशीला पदार्थ खिला कर उसके (शिकायतकर्ता कि मामी ) गहने (एक मंगल सूत्र, दोनों कानों की बालियां और एक सोने कि  अंगूठी ) चोरी कर लिए जिसकी शिकायत के आधार पर थाना शहर जींद में  मुकदमा न0 117 दिनांक 11.04.2026 धारा 123 / 303(2 ) / 318 (4) BNS  मामला दर्ज किया गया 
एक अन्य मामले कि जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य शिकायकर्ता पंकज वासी सैनी मोहला जींद ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी जिसकी  जय अम्बे लैस के नाम से तांगा चौक जींद में दुकान है किसी अज्ञात महिला ने उसकी पत्नी को अपनी बातो में उलझाकर खाद्य पदार्थ में नशीली वस्तु मिलाकर खिलाकर बेहोस होने के बाद उसकी सोने कि 3 अंगुठीया निकालकर ले गई । जिस पर थाना शहर जींद में मु न0 123 दिनांक 14.04.2026 धारा 123 / 303(2 ) / 318(4) BNS के तहत दर्ज किया गया 
उप पुलिस अधीक्षक जींद ने उपरोक्त दोनो मामलों कि आगामी तफ्तीश  डिटेक्टिव स्टाफ जीन्द को सौपी गई । दौराने तपतीश डिटक्टीव स्टॉफ जींद के इचांर्ज नि. मनीष कुमार के नेतृत्व में  दिनाक 14.4.2026 को आरोपिया  ऊषा हाल वासी विकास नगर भिवानी रोड जीन्द को सीसीटीवी, तकनीकी जांच व गुप्त सुचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में नियमानुसार गिरफतार किया गया । जिसको  माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस  हिरासत रिमान्ड हासिल करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है । 
जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचाव हेतु सभी नागरिक सतर्क एवं जागरूक रहें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई खाने-पीने की वस्तु का सेवन बिल्कुल न करें तथा अनजान व्यक्तियों से अत्यधिक घुलने-मिलने से बचें।
    user_BHUPENDER
    BHUPENDER
    Local News Reporter उचाना, जींद, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • मंडावा। केरल के जाने-माने आयुर्वेदिक चिकित्सक मंडावा आए डिजर्ट रिजॉर्ट में, आयुर्वेद चिकित्सा को लेकर क्या कुछ बोले आप भी सुने
    1
    मंडावा। केरल के जाने-माने आयुर्वेदिक चिकित्सक मंडावा आए डिजर्ट रिजॉर्ट में, आयुर्वेद चिकित्सा को लेकर क्या कुछ बोले आप भी सुने
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist मंडावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Hari Ram
    1
    Post by Hari Ram
    user_Hari Ram
    Hari Ram
    पूगल, बीकानेर, राजस्थान•
    28 min ago
  • श्रीगंगानगर/जयपुर। प्रदेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने श्रीगंगानगर जिले की सभी नगर निकायों की समीक्षा बैठक लेकर स्वच्छता कार्यों की प्रगति का आकलन किया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) सहित शहरी विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और स्वच्छता इस विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाना है, जिसके लिए सभी निकायों को गंभीरता से कार्य करना होगा। बैठक में निकायों के कार्यों के आधार पर उन्हें चार श्रेणियों—ए, बी, सी और डी—में विभाजित करने की जानकारी दी गई। ए श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकाय, जबकि डी श्रेणी में कमजोर प्रदर्शन वाले निकायों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई। गुप्ता ने स्वच्छता लक्ष्य प्राप्ति के लिए पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इनमें घर-घर कचरा संग्रहण, रात्रिकालीन सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, प्लास्टिक थैली पर रोक और खाली प्लॉट्स की साफ-सफाई शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से पहले शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए और गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण किया जाए। इसके अलावा शहर में नियमित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों की सफाई, अवैध अतिक्रमण हटाने और निर्माण सामग्री से सड़कों को मुक्त रखने के निर्देश भी दिए गए। बिना लाइसेंस मांस की दुकानों पर कार्रवाई तथा सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर हटाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में नगर परिषद आयुक्त नयन गौतम सहित जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    श्रीगंगानगर/जयपुर। प्रदेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने श्रीगंगानगर जिले की सभी नगर निकायों की समीक्षा बैठक लेकर स्वच्छता कार्यों की प्रगति का आकलन किया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) सहित शहरी विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और स्वच्छता इस विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाना है, जिसके लिए सभी निकायों को गंभीरता से कार्य करना होगा।
बैठक में निकायों के कार्यों के आधार पर उन्हें चार श्रेणियों—ए, बी, सी और डी—में विभाजित करने की जानकारी दी गई। ए श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकाय, जबकि डी श्रेणी में कमजोर प्रदर्शन वाले निकायों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई।
गुप्ता ने स्वच्छता लक्ष्य प्राप्ति के लिए पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इनमें घर-घर कचरा संग्रहण, रात्रिकालीन सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, प्लास्टिक थैली पर रोक और खाली प्लॉट्स की साफ-सफाई शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से पहले शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए और गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण किया जाए।
इसके अलावा शहर में नियमित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों की सफाई, अवैध अतिक्रमण हटाने और निर्माण सामग्री से सड़कों को मुक्त रखने के निर्देश भी दिए गए। बिना लाइसेंस मांस की दुकानों पर कार्रवाई तथा सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर हटाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में नगर परिषद आयुक्त नयन गौतम सहित जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Taj Khan bhutto
    1
    Post by Taj Khan bhutto
    user_Taj Khan bhutto
    Taj Khan bhutto
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • दुर्घटना में दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत बीदासर रोड सालासर क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा।
    1
    दुर्घटना में दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत बीदासर रोड सालासर क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ईरान के डेयरी फार्म और वहां के किसानों की साफ-सफाई और शुद्धता दुनियाभर में मिसाल मानी जाती है ईरान के कई ग्रामीण इलाकों में किसान पारंपरिक तरीकों से डेयरी का काम करते हैं। यहां गाय-भैंसों की देखभाल बेहद साफ वातावरण में की जाती है, जिससे दूध की गुणवत्ता बेहतर रहती है।दूध, दही, घी और शहद जैसे उत्पाद बिना मिलावट के तैयार किए जाते हैं। स्थानीय बाजारों में ये चीजें खुले तौर पर बिकती हैं, लेकिन साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। बर्तनों से लेकर स्टोरेज तक हर चीज स्वच्छ रहती है।ईरान के किसान प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा महत्व देते हैं, इसलिए यहां के डेयरी उत्पाद शुद्ध और स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं।यही वजह है कि वहां के लोग साफ-सफाई और ईमानदारी के साथ अपना काम करते हुए दिखते हैं, जो बाकी देशों के लिए भी एक सीख है।
    2
    ईरान के डेयरी फार्म और वहां के किसानों की साफ-सफाई और शुद्धता दुनियाभर में मिसाल मानी जाती है
ईरान के कई ग्रामीण इलाकों में किसान पारंपरिक तरीकों से डेयरी का काम करते हैं। यहां गाय-भैंसों की देखभाल बेहद साफ वातावरण में की जाती है, जिससे दूध की गुणवत्ता बेहतर रहती है।दूध, दही, घी और शहद जैसे उत्पाद बिना मिलावट के तैयार किए जाते हैं। स्थानीय बाजारों में ये चीजें खुले तौर पर बिकती हैं, लेकिन साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। बर्तनों से लेकर स्टोरेज तक हर चीज स्वच्छ रहती है।ईरान के किसान प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा महत्व देते हैं, इसलिए यहां के डेयरी उत्पाद शुद्ध और स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं।यही वजह है कि वहां के लोग साफ-सफाई और ईमानदारी के साथ अपना काम करते हुए दिखते हैं, जो बाकी देशों के लिए भी एक सीख है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • *चाइनीज मांझे के बहिष्कार के लिए संभागीय आयुक्त द्वारा बैनर का विमोचन* बीकानेर। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन एवं मित्र एकता सेवा समिति की ओर से चाइनीज मांझे के बहिष्कार व इसके उपयोग पर रोक लगाने का पोस्टर बैनर जारी किया गया है। जो शहर के विभिन्न सर्किलों पर लगायें जा रहें हैं। मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी ने बताया कि विभिन्न अवसरों पर सामाजिक कार्य करने वाली संस्था *"टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन"* एवं *"मित्र एकता सेवा समिति"* के तत्वावधान में चलाए जा रहे चाइनीज मांझे के बहिष्कार अभियान के मद्देनजर बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बैनर का विमोचन किया। इस मौके पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन संस्थापक दिलीप गुप्ता एवं पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा मित्र एकता सेवा समिति के संस्थापक सुनील दत्त नागल, कोटगेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कोचर, मित्र एकता सेवा समिति उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी, सचिव सैयद अख्तर, रामकिशोर यादव, शाकिर हुसैन, टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन सदस्य , मुस्कान खत्री, गायत्री गिरी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे । इस अवसर पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि चाइनीज मांझे के प्रतिबंध आदेश जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए जा चुके हैं। सभी लोग जानते हैं कि चाइनीज मांझा मानव एवं पक्षियों के लिए बहुत ख़तरनाक है में उक्त आदेश की आप लोगों के माध्यम से, प्रेस ; मिडिया के माध्यम से एवं आमजन के माध्यम से पालना के लिए अपेक्षा करता हूं । बीकानेर स्थापना दिवस तथा अक्षय तृतीया पर्व आप सभी लोग खुशालता से मनाये । वहीं विजय कोचर ने बताया कि इस बार प्रशासन चाइनीज मांझे के प्रति मुस्तैद है फिर भी हम लोग अपने स्तर पर चाइनीज मांझे के बहिष्कार के लिए हर स्तर जागरूकता अभियान जारी रखेंगे। मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने कहा कि इस बार प्रशासन चाइनीज मांझे के प्रतिबंध को लेकर सख़्त है; प्रशासन का यह कार्य सफलतापूर्व क्रियान्वित होगा जिससे हम लोग आखातीज का पर्व सुख शांति से मनायेंगे।
    1
    *चाइनीज मांझे के बहिष्कार के लिए संभागीय आयुक्त द्वारा बैनर का विमोचन*
बीकानेर। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन एवं मित्र एकता सेवा समिति की ओर से चाइनीज मांझे के बहिष्कार व इसके उपयोग पर  रोक लगाने का पोस्टर बैनर जारी किया गया है। जो शहर के विभिन्न सर्किलों पर लगायें जा रहें हैं। मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी ने  बताया कि विभिन्न अवसरों पर सामाजिक  कार्य करने वाली संस्था *"टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन"* एवं *"मित्र एकता सेवा समिति"*  के तत्वावधान में चलाए जा रहे चाइनीज मांझे के बहिष्कार अभियान के मद्देनजर बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बैनर का विमोचन किया। इस मौके पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन संस्थापक दिलीप गुप्ता एवं पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा  मित्र एकता सेवा समिति के संस्थापक सुनील दत्त नागल, कोटगेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कोचर, मित्र एकता सेवा समिति उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी, सचिव सैयद अख्तर, रामकिशोर यादव, शाकिर हुसैन, टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन सदस्य , मुस्कान खत्री, गायत्री गिरी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे  । इस अवसर पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि चाइनीज मांझे के  प्रतिबंध  आदेश जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए जा चुके हैं। सभी लोग जानते हैं कि चाइनीज मांझा मानव एवं पक्षियों के लिए बहुत ख़तरनाक है में उक्त आदेश की आप लोगों के माध्यम से,  प्रेस ; मिडिया के माध्यम से एवं आमजन के माध्यम से पालना के लिए अपेक्षा करता हूं । बीकानेर स्थापना दिवस तथा अक्षय तृतीया पर्व आप सभी लोग खुशालता से मनाये । वहीं विजय कोचर ने बताया कि इस बार प्रशासन चाइनीज मांझे के प्रति मुस्तैद है फिर भी हम लोग अपने स्तर पर चाइनीज मांझे के बहिष्कार के लिए हर स्तर जागरूकता अभियान जारी रखेंगे।  मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने कहा कि इस बार प्रशासन चाइनीज मांझे के प्रतिबंध को लेकर सख़्त है; प्रशासन का यह कार्य सफलतापूर्व क्रियान्वित होगा जिससे हम लोग आखातीज का पर्व सुख शांति  से मनायेंगे।
    user_Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Bikaner, Rajasthan•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.