पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल यदुवंशी के पिता का निधन शोक की लहर मिलक कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी के पिता और नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज रठौंडा के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ढाकन लाल यदुवंशी का मंगलवार रात निधन हो गया। वे रामपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व पालिका सभासद भी थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर मिलक स्थित मोक्ष धाम में किया गया। ढाकन लाल यदुवंशी ने वर्ष 1968 में पहली बार सभासद का चुनाव जीतकर अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 1973 और 2000 में भी सभासद चुने गए। 1978 में उन्हें रामपुर जिला सहकारी बैंक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में 1964 से 1999 तक सेवा दी और 1991 में नेताजी सुभाष चंद्र इंटर कॉलेज रठौंडा में प्रधानाचार्य बने। उनके निधन पर शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। अंतिम संस्कार में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष दामोदर सिंह गंगवार, पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खान, रामपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमरीश पटेल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, बसपा जिला महासचिव नवनीत यदुवंशी, वेदराम सिंह यादव, जिवेन्द्र सिंह गंगवार, राजीव आर्य, नेता परमानंद श्रीवास्तव, चौधरी विजय सिंह राणा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

- बरेली में अग्निवीर भर्ती के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी सैन्य दस्तावेज और मोहर के साथ आरोपी गिरफ्तार बरेली में अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों से ठगी का मामला सामने आया है। कैंट पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने सैन्य अस्पताल के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सेना में हवलदार बताकर अभ्यर्थियों को री-मेडिकल में पास कराने का झांसा देता था।1
- मीरगंज:पूर्व मंडल महामंत्री अशोक गंगवार के निधन पर बसई पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, और भाजपा नेत्री भक्ति सिंह परिजनों को बंधाया ढाढस। मीरगंज:पूर्व मंडल महामंत्री अशोक गंगवार के निधन पर बसई पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, और भाजपा नेत्री भक्ति सिंह परिजनों को बंधाया ढाढस।1
- मिलक मे अकीदत से निकाला गया जुलूसे-मोहम्मदी पुलिस फोर्स रहा मौजूद मिलक इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की 1501वीं यौमे-पैदाइश के मुबारक मौके पर नगर मिलक में जुलूसे-मोहम्मदी बड़े ही धूमधाम और अकीदत के साथ निकाला गया। नगर के नसीराबाद, जामा मस्जिद, रौरा कलां और ग्रामीण क्षेत्र के जालिफ़ नगला, क्योंरार, धनेली पूर्वी, निस्वी, भैसोडी, धर्मपूरा, बेहटा, नवदिया आदि सहित विभिन्न ग्रामो से अंजुमनों के जुलूस नयाँ गांब पर आकर एकत्र हुए और यहां से मैन रोड होते हुए तीन बत्ती चौराहे पर पहुंचा और वहां से वापस आकर दरगाह हजरत नन्हें शाह बाबा के सामने आकर सलातो सलाम के बाद खत्म हुआ जुलूस में सैकड़ों की संख्या में आशिकाने-रसूल हाथों में इस्लामी झंडे लिए नात-ए-पाक पढ़ते हुए शामिल हुए। "सरकार की आमद-मरहबा" की सदाओं से पूरा नगर गूंज उठा। जुलूस का फूल मालाओं से इस्तकबाल किया गया और मददगार एजुकेशनल फाऊंडेशन के अध्यक्ष इमरान हुसैन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनो ने लंगर व शरबत का इंतजाम भी किया गया था। इस दौरान उलेमा-ए-किराम ने पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत पर रोशनी डालते हुए कहा कि आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की तालीम अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देती है। सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।इस अबसर पर ज़ाकिर हुसैन एडवोकेट, नाजिम वारसी हाफ़िज़ अब्दुल वहीद, हाफ़िज़ अब्दुल्ल कादिर, हाफ़िज़ रियासत हुसैन, मौलाना आसिम, पूर्व सभासद इकरार हुसैन, हाज़ी सईदुल रहमान, एम,डी कादरी, ज़ीशान रज़ा खान, मुस्तकीम शाकिर कुरैशी, अजय सिंघल, नाज़िम वारसी, नाज़िद खान, बजरुद्दीन अंसारी, लाला हनीफ कुरैशी, सलीम कुरैशी, आसिम कुरैशी, हाज़ी अशरफ, बहादुर अंसारी, सईद अंसारी,आदि थे2
- वार्ड नंबर 36 में 7 महीने से टूटी नाली बनी, क्रेडिट को लेकर विवाद | शाकिर ख़ान मेंबर ने क्या कहा? रामपुर के वार्ड नंबर 36 के मोहल्ला तीतरवाली पाखड़ में करीब 7 महीने से टूटी पड़ी नाली को लेकर मामला सामने आया है। पूर्व सभासद शाकिर ख़ान मेंबर का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका में नाली निर्माण की शिकायत की थी, जिसके बाद नाली का निर्माण कराया गया। अब नाली के निर्माण और सड़क के काम के क्रेडिट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस पूरे मामले पर पूर्व सभासद शाकिर ख़ान मेंबर ने क्या कहा, देखिए इस वीडियो में।1
- सभी देशवासियों को जश्ने ईद मिलादुन्नबी मुबारक हो उस्मान अली पाशा sabhi deshvasiyon ko Eid Milad un Nabi Mubarak1
- *बदायूं के फैजगंज बेहटा मामले में DIG ने की अधिकारियों के साथ बैठक।* *बदायूँ के फैजगंज बेहटा मामले में DIG ने की अधिकारियों के साथ बैठक* *बदायूं।* जनपद बदायूँ के थाना फैजगंज बेहटा में हुई घटना को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र IPS अजय साहनी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में DIG ने घटना के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर वीडियो बाइट भी जारी की। फेसबुक पेज Dig Range Bareilly पर इसकी जानकारी पोस्ट की गई है।1
- कितनी बड़ी बेहयाई है ये? पति के घर में, ससुराल में बैठकर प्रेमी से रंगरेलियां… और वो भी पति को बेहोश करके! Jhansi : शादी को डेढ़ महीना भी नहीं बीता और यह औरत पति को नींद की गोली खिला-खिलाकर प्रेमी को ससुराल बुलाकर अय्याशी कर रही थी! आज पति मामा के एक्सीडेंट होने पर मेडिकल कॉलेज देखने गया था , लौटा तो दोनों को बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ लिया। झांसी के चिरगांव का यह किस्सा सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा, कितनी बड़ी बेहयाई है ये? पति के घर में, ससुराल में बैठकर प्रेमी से रंगरेलियां… और वो भी पति को बेहोश करके!1
- रेस्क्यू टीम ने मौत के मुंह से निकाली तीनों जिंदगियां।। रामपुर में आज तड़के अग्निशमन विभाग का ऐसा जाबांज़ चेहरा देखने को मिला, जिसने मौत के मुंह में समाने जा रही तीन जिंदगियों को बचा लिया। नेशनल हाईवे-530 पर अलसुबह सवा पांच बजे एक खौफनाक हादसा हुआ। मगरमऊ पुल के पास एक तेज रफ्तार कैंटर सड़क किनारे खड़े खराब डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोग लोहे की बॉडी के बीच बुरी तरह फंस गए। दर्द और तड़प के बीच पल-पल जिंदगी की सांसें छूट रही थीं। लेकिन, खबर मिलते ही मौके पर देवदूत बनकर पहुंची UP फायर सर्विस, शहजादनगर पुलिस और NHAI की संयुक्त टीम। अग्निशमन विभाग की टीम ने बिना एक सेकंड गंवाए, अपनी जान की परवाह किए बगैर कटर की मदद से कैंटर की बॉडी को काटना शुरू किया। फायर ब्रिगेड के जवानों की सूझबूझ, तेजी और बेमिसाल मुस्तैदी का ही नतीजा था कि लोहे के जाल को काटकर तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अगर अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम ने जरा सी भी देरी की होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन रेस्क्यू टीम की इस जांबाजी ने मौत को मात दे दी। [घायलों का ब्योरा और स्थिति] रेस्क्यू किए गए घायल: कैंटर चालक सतीश (महेंद्रगढ़, हरियाणा), टुनटुन, और अक्लूराम (मुजफ्फरपुर, बिहार)। मौजूदा स्थिति: तीनों घायलों को एंबुलेंस से रामपुर जिला अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस के इस काबिल-ए-तारीफ ऑपरेशन के लिए पूरा इलाका आज उनकी मुस्तैदी को सलाम कर रहा है।1