logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणेश चतुर्थी: सूमर में गाजे-बाजे के साथ विराजे गजानन, भक्तिमय हुआ माहौ कस्बा सहित आस पास क्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ बारिश की बौछारों के बीच मनाया जा रहा है। सूमर कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। कचहरी मोहल्ला स्थित गुदी के गणेशजी मंदिर सहित धरणीधर मंदिर, बावड़ी मोहल्ला आदि स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गुदी के गणेशजी मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं ने घरों में भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर मोदक और लड्डुओं का भोग लगाया। अनंत चतुर्दशी तक कस्बे में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे

2 hrs ago
user_Rakesh Kumar Nagar
Rakesh Kumar Nagar
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
2 hrs ago

गणेश चतुर्थी: सूमर में गाजे-बाजे के साथ विराजे गजानन, भक्तिमय हुआ माहौ कस्बा सहित आस पास क्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ बारिश की बौछारों के बीच मनाया जा रहा है। सूमर कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। कचहरी मोहल्ला स्थित गुदी के गणेशजी मंदिर सहित धरणीधर मंदिर, बावड़ी मोहल्ला आदि स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गुदी के गणेशजी मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं ने घरों में भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर मोदक और लड्डुओं का भोग लगाया। अनंत चतुर्दशी तक कस्बे में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कस्बे मे दिनांक 13 सितंबर 2026 रविवार को लोक देवता श्री बाबा रामदेव जी महाराज के 674 वे जन्मोत्सव के अवसर पर मेघवाल समाज अंता ने विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली | प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कलश यात्रा क्वासपुरा मे स्थित बाबा रामदेव मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद शुरू की गई जो शिवाजी चौक, पंचायत समिति रोड अस्पताल के रास्ते सिसवाली तिराहे से मुख्य बाजार होते हुऐ वापस क्वासपुरा मे रामदेव मंदिर पहुंची | कलश यात्रा का मार्ग मे अलग अलग सामाजिक संगठनो समाज सेवियों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुऐ स्वागत सत्कार किया गया साथ ही ठंडा जल पिलाकर स्वागत किया गया | मेघवाल समाज द्वारा निकाले गये भव्य जुलुस एवं कलश यात्रा मे समाज के जनप्रतिनिधि गण, युवा बुजुर्ग कलश लेती महिलाऐ सहित अन्य शामिल रहे, कलश यात्रा का समापन प्रसाद वितरण के बाद किया गया,
    1
    कस्बे मे दिनांक 13 सितंबर 2026 रविवार को  लोक देवता श्री बाबा रामदेव जी महाराज के 674 वे जन्मोत्सव के अवसर पर मेघवाल समाज अंता ने विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली | प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कलश यात्रा क्वासपुरा मे स्थित बाबा रामदेव मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद शुरू की गई जो शिवाजी चौक, पंचायत समिति रोड अस्पताल के रास्ते सिसवाली तिराहे से मुख्य बाजार होते हुऐ वापस क्वासपुरा मे रामदेव मंदिर पहुंची | कलश यात्रा का मार्ग मे अलग अलग सामाजिक संगठनो समाज सेवियों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुऐ स्वागत सत्कार किया गया  साथ ही ठंडा जल पिलाकर स्वागत किया गया | मेघवाल समाज द्वारा निकाले गये भव्य जुलुस एवं कलश यात्रा मे समाज के जनप्रतिनिधि गण, युवा बुजुर्ग कलश लेती महिलाऐ सहित अन्य शामिल रहे, कलश यात्रा का समापन प्रसाद वितरण के बाद किया गया,
    user_मातृभूमि न्यूज़ अंता
    मातृभूमि न्यूज़ अंता
    Local News Reporter अंता, बारां, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अन्नपूर्णा रसोई में अचानक पहुंचे मंत्री दिलावर खुद चखा खाना_बारां_ @Bharat_news_24_baran #breakingnews #rajasthan #viral #kotanews #MadanDilawar अन्नपूर्णा रसोई में अचानक पहुंचे मंत्री दिलावर खुद चखा खाना_बारां_ @Bharat_news_24_baran #breakingnews #rajasthan #viral #kotanews #MadanDilawar
    1
    अन्नपूर्णा रसोई में अचानक पहुंचे मंत्री दिलावर खुद चखा खाना_बारां_  @Bharat_news_24_baran #breakingnews #rajasthan #viral #kotanews #MadanDilawar
अन्नपूर्णा रसोई में अचानक पहुंचे मंत्री दिलावर खुद चखा खाना_बारां_  @Bharat_news_24_baran #breakingnews #rajasthan #viral #kotanews #MadanDilawar
    user_Bharat_News_24_Baran
    Bharat_News_24_Baran
    Local News Reporter बारां, बारां, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • बकानी। कस्बे में रविवार को कुशवाहा समाज की ओर से लव-कुश जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।  बकानी। कस्बे में रविवार को कुशवाहा समाज की ओर से लव-कुश जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।  लव-कुश भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर कुशवाहा समाज मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकी सजाई गई, वहीं बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर समाज के महिला-पुरुष एवं नवयुवक उत्साह के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा कुशवाहा समाज मंदिर से प्रारंभ होकर सारोतिया मोहल्ला, भरजी इमली, पीपली चौराहा, पुराना थाना, अस्पताल रोड, नयापुरा, बस स्टैंड एवं माचलपुर रोड होते हुए पुनः कुशवाहा समाज मंदिर पहुंची। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बारिश के बीच भी समाजजनों में उत्साह कम नहीं हुआ और लोगों ने बरसात का आनंद लेते हुए शोभायात्रा में भाग लिया। लव-कुश जयंती के अवसर पर कुशवाहा समाज के लोगों ने सुबह से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन में सहभागिता की।
    3
    बकानी। कस्बे में रविवार को कुशवाहा समाज की ओर से लव-कुश जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। 

बकानी। कस्बे में रविवार को कुशवाहा समाज की ओर से लव-कुश जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। 
लव-कुश भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर कुशवाहा समाज मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकी सजाई गई, वहीं बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर समाज के महिला-पुरुष एवं नवयुवक उत्साह के साथ शामिल हुए।
शोभायात्रा कुशवाहा समाज मंदिर से प्रारंभ होकर सारोतिया मोहल्ला, भरजी इमली, पीपली चौराहा, पुराना थाना, अस्पताल रोड, नयापुरा, बस स्टैंड एवं माचलपुर रोड होते हुए पुनः कुशवाहा समाज मंदिर पहुंची। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बारिश के बीच भी समाजजनों में उत्साह कम नहीं हुआ और लोगों ने बरसात का आनंद लेते हुए शोभायात्रा में भाग लिया। लव-कुश जयंती के अवसर पर कुशवाहा समाज के लोगों ने सुबह से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन में सहभागिता की।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • शहर अध्यक्ष राकेश जैन महासचिव महावीर नायक ने कोटा शहर के सभी मतदाता भाइयों कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व के मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल स्पीकर ओम बिरला चुनाव के चाणक्य हरि कृष्णा बिरला का हार्दिक आभार व्यक्त किया है जिनके आशीर्वाद से कोटा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनने जा रहा है। वही ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सांगोद की जनता का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने धोती आई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों को जीतकर सांगोद में चल रहे विकास पर मोहर लगाकर भाजपा का पालिका अध्यक्ष बनाने में आहम किरदार निभाया उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है
    1
    शहर अध्यक्ष राकेश जैन महासचिव महावीर नायक ने कोटा शहर के सभी मतदाता भाइयों कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व के मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल स्पीकर ओम बिरला चुनाव के चाणक्य हरि कृष्णा बिरला का हार्दिक आभार व्यक्त किया है जिनके आशीर्वाद से कोटा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनने जा रहा है। 
वही ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सांगोद की जनता का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने धोती आई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों को जीतकर सांगोद में चल रहे विकास पर मोहर लगाकर भाजपा का पालिका अध्यक्ष बनाने में आहम किरदार निभाया उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • गणेश उत्सव को लेकर कोटा पुलिस अलर्ट, ‘दिव्यदृष्टि’ यूनिट से चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर गणेश उत्सव को लेकर कोटा पुलिस अलर्ट, ‘दिव्यदृष्टि’ यूनिट से चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
    1
    गणेश उत्सव को लेकर कोटा पुलिस अलर्ट, ‘दिव्यदृष्टि’ यूनिट से चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

गणेश उत्सव को लेकर कोटा पुलिस अलर्ट, ‘दिव्यदृष्टि’ यूनिट से चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    1 hr ago
  • भाजपा नेता के ठिकानों पर कॉमर्शियल टैक्स विभाग की रेड: पूर्व जिलाध्यक्ष के घर, ऑफिस और गोदाम पर एक साथ मारा छापा” बारां में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग के आवास, मुख्य कार्यालय और गोदाम पर वाणिज्यिक कर विभाग की टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। आवास पर वाणिज्यिक कर विभाग के साथ आयकर विभाग की टीम भी पहुंची थी। भाजपा नेता के ठिकानों पर कॉमर्शियल टैक्स विभाग की रेड: पूर्व जिलाध्यक्ष के घर, ऑफिस और गोदाम पर एक साथ मारा छापा” बारां में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग के आवास, मुख्य कार्यालय और गोदाम पर वाणिज्यिक कर विभाग की टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। आवास पर वाणिज्यिक कर विभाग के साथ आयकर विभाग की टीम भी पहुंची थी।
    1
    भाजपा नेता के ठिकानों पर कॉमर्शियल टैक्स विभाग की रेड: पूर्व जिलाध्यक्ष के घर, ऑफिस और गोदाम पर एक साथ मारा छापा”
बारां में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग के आवास, मुख्य कार्यालय और गोदाम पर वाणिज्यिक कर विभाग की टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। आवास पर वाणिज्यिक कर विभाग के साथ आयकर विभाग की टीम भी पहुंची थी।
भाजपा नेता के ठिकानों पर कॉमर्शियल टैक्स विभाग की रेड: पूर्व जिलाध्यक्ष के घर, ऑफिस और गोदाम पर एक साथ मारा छापा”
बारां में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग के आवास, मुख्य कार्यालय और गोदाम पर वाणिज्यिक कर विभाग की टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। आवास पर वाणिज्यिक कर विभाग के साथ आयकर विभाग की टीम भी पहुंची थी।
    user_Bharat_News_24_Baran
    Bharat_News_24_Baran
    Local News Reporter बारां, बारां, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • कोटा में सड़क पर घूमता दिखा भालू, VIDEO, लोग बोले- कुत्ते भौंकने लगे तो लगा चोर आया, फिर भालू दिखा कोटा शहर के कुन्हाड़ी क्षेत्र में रिद्धि-सिद्धि नगर प्रथम में शनिवार देर रात सड़क पर भालू घूमता दिखा। भालू कॉलोनी की सड़क पर टहलता रहा। इसके बाद अंधेरे में गायब हो गया।
    1
    कोटा में सड़क पर घूमता दिखा भालू, VIDEO, लोग बोले- कुत्ते भौंकने लगे तो लगा चोर आया, फिर भालू दिखा
कोटा शहर के कुन्हाड़ी क्षेत्र में रिद्धि-सिद्धि नगर प्रथम में शनिवार देर रात सड़क पर भालू घूमता दिखा। भालू कॉलोनी की सड़क पर टहलता रहा। इसके बाद अंधेरे में गायब हो गया।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    2 hrs ago
  • नगर निगम कोटा के वार्ड नंबर 87 की ईवीएम खराब, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष धरने पर नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 में एक ईवीएम मशीन खराब होने की खबर: नहीं हो सकी वोटों की गणना: मामले को लेकर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शालिनी गौतम मतगणना स्थल पर धरने पर बैठीं: निर्वाचन अधिकारी इस ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज नहीं कर अगले दिन करने की बात कह रहे हैं: इस पर शालिनी गौतम ने मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं धांधली की आशंका जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है: शालिनी गौतम ने मांग की है कि वार्ड 87 की खराब ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि मतगणना प्रक्रिया पर किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न न हो: इसी मांग को लेकर वे धरने पर हैं...
    1
    नगर निगम कोटा के वार्ड नंबर 87 की ईवीएम खराब, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष धरने पर 
नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 में एक ईवीएम मशीन खराब होने की खबर: नहीं हो सकी वोटों की गणना: मामले को लेकर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शालिनी गौतम मतगणना स्थल पर धरने पर बैठीं: निर्वाचन अधिकारी इस ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज नहीं कर अगले दिन करने की बात कह रहे हैं: इस पर शालिनी गौतम ने मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं धांधली की आशंका जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है: शालिनी गौतम ने मांग की है कि वार्ड 87 की खराब ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि मतगणना प्रक्रिया पर किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न न हो: इसी मांग को लेकर वे धरने पर हैं...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • हथोना नदी में दो युवकों कि डूबने से मौत एक कों बचाने के चक्कर में दूसरा भी गहरे पानी में डूबा ग्रामीणों ने निकालें दोनों के शवों को बाहर रामगंजमंडी‌ ।चेचट क्षेत्र के हथोना गांव की नदी में रविवार को बड़ा हादसा घट गया जब दो युवक मछली पकड़ने गए तो दो युवकों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते हीं मौक़े पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हों गईं। वहीं सूचना पर चेचट थाना अधिकारी उत्तम सिंह भी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार नूर मोहम्मद पुत्र लतीफ हुसैन और फुरकान पुत्र अब्दुल हुसैन, निवासी रामद्वारा, नया कुआं के पास चेचट, हथोना गांव की नदी में मछली पकड़ने गए थें। तभी पुलिया पर अचानक फुरकान का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। तभी उसे बचाने के लिए नूर मोहम्मद ने भी नदी में छलांग लगा दीं, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया। बताया जा रहा है कि दोनों में से एक युवक कों तैरना नहीं आता था। पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सकें और गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों युवकों के शव कों बाहर निकाला, हादसे की ख़बर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान बाबू सेन ,शंकर गुर्जर, ओम प्रकाश और आनंद सेन सहित ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने दोनों शवों को चेचट अस्पताल पहुंचाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ हैं।
    4
    हथोना नदी में दो युवकों कि डूबने से मौत एक कों बचाने के चक्कर में दूसरा भी गहरे पानी में डूबा ग्रामीणों ने निकालें दोनों के शवों को बाहर 
रामगंजमंडी‌ ।चेचट क्षेत्र के  हथोना गांव की नदी में  रविवार को बड़ा हादसा घट गया जब दो युवक मछली पकड़ने गए तो दो युवकों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते हीं मौक़े पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हों गईं। वहीं सूचना पर चेचट थाना  अधिकारी उत्तम सिंह भी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार नूर मोहम्मद पुत्र लतीफ हुसैन और फुरकान पुत्र अब्दुल हुसैन, निवासी रामद्वारा, नया कुआं के पास चेचट, हथोना गांव की नदी में मछली पकड़ने गए थें। तभी पुलिया पर अचानक फुरकान का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। तभी उसे बचाने के लिए नूर मोहम्मद ने भी नदी  में छलांग लगा दीं, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया।
बताया जा रहा है कि दोनों में  से एक युवक कों तैरना नहीं आता था। पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सकें और गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे 
ग्रामीणों ने दोनों  युवकों के शव कों बाहर निकाला,
हादसे की ख़बर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान बाबू सेन ,शंकर गुर्जर, ओम प्रकाश और आनंद सेन सहित ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए।
पुलिस ने दोनों शवों को चेचट अस्पताल पहुंचाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ हैं।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.