राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल द्वारा सारंगपुर सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल द्वारा सारंगपुर सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण सारंगपुर, राजगढ़ मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री एवं सारंगपुर क्षेत्रीय विधायक *डॉ. गौतम टेटवाल* ने शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे सारंगपुर स्थित शासकीय सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से उपचार की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से इलाज में आ रही समस्याओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अस्पताल में साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति एवं दवाओं के पर्याप्त भंडार को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल प्रबंधन एवं स्टाफ के साथ बैठक कर मंत्री ने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार और शासकीय योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। राज्यमंत्री के प्रयासों से सारंगपुर सिविल अस्पताल में अब ऑपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू हो चुकी है। विशेषज्ञ डॉ. अंकुर देशवाली द्वारा अब तक 80 से अधिक ऑपरेशन किए जा चुके हैं। इसके साथ ही निश्चेतना एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता यादव के पुनः सेवा में लौटने से जल्द ही प्रसूताओं के सीजर भी यहां शुरू होंगे। इससे गर्भवती महिलाओं को शाजापुर, उज्जैन, इंदौर जैसे बड़े शहरों में रेफर नहीं होना पड़ेगा और परिजनों का आर्थिक भार कम होगा। डॉ. टेटवाल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को जिला-स्तर की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिलें। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सुमित सेन की रिपोर्ट

- मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया सीएचसी में शनिवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्तनपान के महत्व और नवजात शिशु के स्वास्थ्य में इसकी भूमिका के बारे में जागरूक किया। मोहन बड़ोदिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ आर.सी. चक्रवर्ती ने बताया कि माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) नवजात के लिए पहला टीका और संपूर्ण पोषण का सबसे प्राकृतिक स्रोत है। उन्होंने जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने तथा छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने की सलाह दी। ग्राम मोहना पीएचसी पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल सोलेट ने कहा कि छह माह तक बच्चे को पानी, शहद, घुट्टी या अन्य खाद्य पदार्थ देने की आवश्यकता नहीं होती। इसके बाद स्तनपान जारी रखते हुए उम्र के अनुसार पूरक आहार शुरू करना चाहिए । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती एवं धात्री महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- दतिया:दतिया में वोटिंग के बाद छिड़ गया सियासी संग्राम,अब दामोदर ने दे दिया ये बयान। दतिया:दतिया में वोटिंग के बाद छिड़ गया सियासी संग्राम,अब दामोदर ने दे दिया ये बयान। दतिया।दतिया में हुए विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनेतिक पार्टीयो में सियासी घमासान मचा हुआ है एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू हो गया है इस दौरान दतिया से उपचुनाव प्रत्याशी रहे दामोदर सिंह यादव का एक बयान फिर से वायरल हो रहा है बता दे कि 3 अगस्त को मतदान की काउंटिंग होनी है।1
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार उखड़ने लगी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी भ्रष्टाचार कार्य पूरा नहीं हुआ और उखड़ने लगी सड़क1
- संसद में पप्पू यादव बने पुजारी! राहुल गांधी ने किया दान, VIDEO वायरल | Breaking News संसद में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। विरोध प्रदर्शन के बीच सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में पहुंचे और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने दानपात्र में चंदा डाला और पुजारी बने सांसद के पैर छूते भी नजर आए। इसके बाद पप्पू यादव दानपात्र लेकर वहां से चले गए। यह पूरा घटनाक्रम संसद परिसर में चर्चा का विषय बन गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए All in One Media के साथ।1
- मंडी टेक्स बढ़ाने पर कांग्रेस , व्यापारी ने सीएम के नाम सचिव को दिया ज्ञापन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कृषि उपज मंडियो मे मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत किए जाने के विरोध में सारंगपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसान नेताओं और व्यापारियों ने शुक्रवार को उप मंडी संडावता में प्रदर्शन किया। उन्होंने शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम मंडी प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मंडी परिसर में मंडी अधिकारी राजेंद्र गुप्ता के सामने नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मंडी शुल्क में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का सीधा असर किसानो और व्यापारियों पर पड़ेगा। इससे कृषि उपज के व्यापार की लागत बढ़ेगी, जिसका नुकसान अंततः किसानों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानो और व्यापारियों से बिना चर्चा किए यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने चार मांगें रखीं। इनमे मंडी शुल्क को अंतिम निर्णय होने तक तत्काल प्रभाव से 1.5 प्रतिशत से वापस लेकर पूर्व की दर 1 प्रतिशत पर लागू रखने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त, किसान एवं व्यापारी प्रतिनिधियो के साथ बैठक कर व्यापक किसान हितैषी नीति तैयार करने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की शुल्क वृद्धि से पहले किसानो और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने की भी मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही शुल्क वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया, तो प्रदेशभर मे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने इस निर्णय को किसान और व्यापारी विरोधी बताते हुए सरकार से पुनर्विचार की अपील की। इस मौके पर व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देवीसिंह धाकड़, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुरलीधर खाती, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेश मालवीय, जनपद सदस्य बनवारीलाल मालवीय, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुलसिंह चौहान सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।1
- मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया गैस गोदाम में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया गैस गोदाम में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1