logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मशीन की चपेट में आने से मिल ऑपरेटर की मौत, कपड़े पट्टे में फंसने से हुआ हादसा जसवंतनगर/इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित एक मील में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मशीन पर काम कर रहे 25 वर्षीय ऑपरेटर दीपक उर्फ विक्रम की मशीन की चपेट में आने से मौ**त हो गई। हादसे के बाद मील में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे दीपक मशीन चला रहा था। इसी दौरान उसके कपड़े मशीन के पट्टे में उलझ गए। कपड़ा गले में लिपटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उस समय मील में तीन ऑपरेटर काम कर रहे थे। मृतक की पहचान दीपक उर्फ विक्रम पुत्र प्रेमचंद्र, निवासी लालपुर सतनी, थाना दन्नाहार, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह करीब दो वर्षों से जसवंतनगर क्षेत्र की एक मील में ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहा था। हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने परिजनों को सूचना दी और दीपक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृ**त घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। जसवंतनगर थाना प्रभारी कमल भाटी के अनुसार, घटना के समय मील में तीन ऑपरेटर काम कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में दीपक के मशीन की शाफ्ट की चपेट में आने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।

1 day ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
1c0ae04a-e4e6-4b4b-933e-764cdfb5b772

मशीन की चपेट में आने से मिल ऑपरेटर की मौत, कपड़े पट्टे में फंसने से हुआ हादसा जसवंतनगर/इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित एक मील में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मशीन पर काम कर रहे 25 वर्षीय ऑपरेटर दीपक उर्फ विक्रम की मशीन की चपेट में आने से मौ**त हो गई। हादसे के बाद मील में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे दीपक मशीन चला रहा था। इसी दौरान उसके कपड़े मशीन के पट्टे में उलझ गए। कपड़ा गले में लिपटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उस समय मील में तीन ऑपरेटर काम कर रहे थे। मृतक की पहचान दीपक उर्फ विक्रम पुत्र प्रेमचंद्र, निवासी लालपुर सतनी, थाना दन्नाहार, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह करीब दो वर्षों से जसवंतनगर क्षेत्र की एक मील में ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहा था। हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने परिजनों को सूचना दी और दीपक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृ**त घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। जसवंतनगर थाना प्रभारी कमल भाटी के अनुसार, घटना के समय मील में तीन ऑपरेटर काम कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में दीपक के मशीन की शाफ्ट की चपेट में आने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लूट/चोरी की घटना कारित करने की फिराक में घूम रहे अन्तर्जनपदीय गैंग के 06 सदस्यों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, *कब्जे से 04 अवैध तमंचे, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 चाकू, 08 मोबाइल एवं 01 बैगन-आर कार की गई बरामद ।* *अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्री अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर सुश्री आयुषी सिंह के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही ।* *गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-* जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी/लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 14/15.09.2026 की रात्रि को थाना जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान 01 वैगनआर कार आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चैक किया गया तो उसमें से 04 अवैध तमंचे,10 अदद जिन्दा कारतूस, 02 चाकू, 08 मोबाइल एवं 01बैगन-आर कार बरामद हुये एवं 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग विभिन्न जनपदों कानपुर नगर, फिरोजाबाद, कन्नौज, हमीरपुर, फतेहपुर आदि में घूम-घूमकर लूट/चोरी की घटनाओं को कारित करते हैं एवं 01 बरामद मोबाइल के सम्बन्ध में बताया कि यह मोबाइल हम लोगों ने मिलकर थाना जसवन्तनगर क्षेत्रान्तर्गत एक दिन पूर्व एक ट्रक वाले से लूटा था। *उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 265/2026धारा 313/317(3)बीएनएस व धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तार अभियुक्तगण-* 1. दीपक गौतम पुत्र शिवपाल, निवासी जहांगीराबाद, थाना घाटमपुर, कानपुर नगर, उम्र करीब 29 वर्ष। 2. मोहित तिवारी पुत्र राजेश तिवारी, निवासी पहाड़पुर, थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात, उम्र करीब 17 वर्ष। 3. अनुज शंखवार उर्फ बन्टा पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी ग्राम शुक्सोरा, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात। 4. शिवम यादव पुत्र राकेश, निवासी ग्राम रामपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात। 5. पंकज गौतम पुत्र राजू गौतम, निवासी धनीरामपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात। 6. धीरेन्द्र पुत्र शिवकुमार, निवासी अम्बेडकर नगर, थाना रूरा, कानपुर देहात। *पंजीकृत अभियोगः-* 1. मु0अ0सं0 265/2026 धारा 313/317(3) बीएनएस व धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना जसवंतनगर जनपद इटावा । *आपराधिक इतिहास-* *अभियुक्त दीपक गौतम* 1. मु0अ0सं0 46/24, धारा 394/411/504/506 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट, थाना औंग, जिला फतेहपुर। 2. मु0अ0सं0 31/25, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना औंग, जिला फतेहपुर। 3. मु0अ0सं0 19/24, धारा 411/417/420 भादवि, थाना बकेवर, जिला फतेहपुर। 4. मु0अ0सं0 57/24, धारा 379/411 भादवि, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 5. मु0अ0सं0 147/24, धारा 304 बीएनएस, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 6. मु0अ0सं0 195/24, धारा 309(4) बीएनएस, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 7. मु0अ0सं0 73/24, धारा 379/411 भादवि, थाना मलवां, जिला फतेहपुर। 8. मु0अ0सं0 47/25, धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 9. मु0अ0सं0 166/25, धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 10. मु0अ0सं0 322/24, धारा 123/309(4) बीएनएस व आईटी एक्ट 66(डी), थाना सेन पश्चिम पारा, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 11. मु0अ0सं0 16/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जिला हमीरपुर। *अभियुक्त मोहित तिवारी* 1. मु0अ0सं0 0009/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर। 2. मु0अ0सं0 0304/25, धारा 106(1)/281 बीएनएस, थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर। 3. मु0अ0सं0 0068/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मलवां, जिला फतेहपुर। *अभियुक्त अनुज शंखवार उर्फ बन्टा* 1. मु0अ0सं0 104/25, धारा 305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 2. मु0अ0सं0 174/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 3. मु0अ0सं0 102/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 4. मु0अ0सं0 90/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। 5. मु0अ0सं0 204/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। 6. मु0अ0सं0 309/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। *बरामदगीः-* 1. 04 अवैध तमंचे 315 बोर 2. 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर 3. 01 बैगन-आर कार । 4. 02 चाकू 5. 08 मोबाइल *पुलिस टीमः-* उ0नि0 कमल भाटी थानाध्यक्ष जसवंतनगर, उ0नि0 श्री यशवीर सिंह तोमर , उ0नि0 श्री ललित किशोर चतुर्वेदी, उ0नि0 श्री शुभम वर्मा, उ0नि0 श्री कोमल चौधरी, हे0का0 दीपेन्द्र सिंह का0 विकास यादव, का0 विमल कुमार, का0 संजय कुमार, का0 आयुष सचान ।
    1
    लूट/चोरी की घटना कारित करने की फिराक में घूम रहे अन्तर्जनपदीय गैंग के 06 सदस्यों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार,
*कब्जे से 04 अवैध तमंचे, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 चाकू, 08 मोबाइल एवं 01 बैगन-आर कार की गई बरामद ।*
*अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्री अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर सुश्री आयुषी सिंह के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही  ।*
*गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-*
जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी/लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 14/15.09.2026 की रात्रि को थाना जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी  इसी दौरान  01 वैगनआर कार आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चैक किया गया तो उसमें से 04 अवैध तमंचे,10 अदद जिन्दा कारतूस, 02 चाकू, 08 मोबाइल एवं 01बैगन-आर कार बरामद हुये एवं 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग विभिन्न जनपदों कानपुर नगर, फिरोजाबाद, कन्नौज, हमीरपुर, फतेहपुर आदि में घूम-घूमकर लूट/चोरी की घटनाओं को कारित करते हैं  एवं 01 बरामद मोबाइल के सम्बन्ध में बताया कि यह मोबाइल हम लोगों ने मिलकर थाना जसवन्तनगर क्षेत्रान्तर्गत एक दिन पूर्व एक ट्रक वाले से लूटा था।
*उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 265/2026धारा 313/317(3)बीएनएस व धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।* 
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. दीपक गौतम पुत्र शिवपाल, निवासी जहांगीराबाद, थाना घाटमपुर, कानपुर नगर, उम्र करीब 29 वर्ष।
2. मोहित तिवारी पुत्र राजेश तिवारी, निवासी पहाड़पुर, थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात, उम्र करीब 17 वर्ष।
3. अनुज शंखवार उर्फ बन्टा पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी ग्राम शुक्सोरा, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात।
4. शिवम यादव पुत्र राकेश, निवासी ग्राम रामपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात।
5. पंकज गौतम पुत्र राजू गौतम, निवासी धनीरामपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात।
6. धीरेन्द्र पुत्र शिवकुमार, निवासी अम्बेडकर नगर, थाना रूरा, कानपुर देहात।
*पंजीकृत अभियोगः-*
1.	मु0अ0सं0 265/2026 धारा 313/317(3) बीएनएस व धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।
*आपराधिक इतिहास-*
*अभियुक्त दीपक गौतम*
1. मु0अ0सं0 46/24, धारा 394/411/504/506 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट, थाना औंग, जिला फतेहपुर।
2. मु0अ0सं0 31/25, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना औंग, जिला फतेहपुर।
3. मु0अ0सं0 19/24, धारा 411/417/420 भादवि, थाना बकेवर, जिला फतेहपुर।
4. मु0अ0सं0 57/24, धारा 379/411 भादवि, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर।
5. मु0अ0सं0 147/24, धारा 304 बीएनएस, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर।
6. मु0अ0सं0 195/24, धारा 309(4) बीएनएस, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर।
7. मु0अ0सं0 73/24, धारा 379/411 भादवि, थाना मलवां, जिला फतेहपुर।
8. मु0अ0सं0 47/25, धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर।
9. मु0अ0सं0 166/25, धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर।
10. मु0अ0सं0 322/24, धारा 123/309(4) बीएनएस व आईटी एक्ट 66(डी), थाना सेन पश्चिम पारा, कमिश्नरेट कानपुर नगर।
11. मु0अ0सं0 16/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जिला हमीरपुर।
*अभियुक्त मोहित तिवारी*
1. मु0अ0सं0 0009/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर।
2. मु0अ0सं0 0304/25, धारा 106(1)/281 बीएनएस, थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर।
3. मु0अ0सं0 0068/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मलवां, जिला फतेहपुर।
*अभियुक्त अनुज शंखवार उर्फ बन्टा*
1. मु0अ0सं0 104/25, धारा 305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर।
2. मु0अ0सं0 174/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर।
3. मु0अ0सं0 102/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर।
4. मु0अ0सं0 90/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात।
5. मु0अ0सं0 204/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात।
6. मु0अ0सं0 309/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात।
*बरामदगीः-* 
1.	04 अवैध तमंचे 315 बोर
2.	10 जिन्दा कारतूस 315 बोर
3.	01 बैगन-आर कार ।
4.	02 चाकू 
5.	08 मोबाइल
*पुलिस टीमः-* उ0नि0 कमल भाटी थानाध्यक्ष जसवंतनगर, उ0नि0 श्री यशवीर सिंह तोमर , उ0नि0 श्री ललित किशोर चतुर्वेदी, उ0नि0 श्री शुभम वर्मा, उ0नि0 श्री कोमल चौधरी, हे0का0 दीपेन्द्र सिंह का0 विकास यादव, का0 विमल कुमार, का0 संजय कुमार, का0 आयुष सचान ।
    user_Dr.SBS Chauhan
    Dr.SBS Chauhan
    पत्रकारिता चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लवेदी 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार लवेदी/इटावा: जनपद के अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लवेदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर के 50 अवैध जिंदा कारतूस, 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस और एक अवैध तलवार बरामद की है। बरामदगी के दौरान एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, 14/15 सितंबर की रात थाना लवेदी पुलिस चंद्रपुरा नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लवेदी में शराब ठेके के आगे एक नीली बलेनो कार में एक व्यक्ति अवैध कारतूस और तलवार लेकर बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ व तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में कारतूस और तलवार बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल तिवारी उर्फ कन्हैया (32) पुत्र स्वर्गीय विमलेश तिवारी, निवासी ग्राम व थाना लवेदी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में थाना लवेदी पर मु0अ0सं0 37/2026, धारा 3/4/5/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद बलेनो कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। कार्रवाई एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गौरव कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह समेत पुलिस टीम ने की।
    2
    लवेदी 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
लवेदी/इटावा: जनपद के अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लवेदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर के 50 अवैध जिंदा कारतूस, 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस और एक अवैध तलवार बरामद की है। बरामदगी के दौरान एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 14/15 सितंबर की रात थाना लवेदी पुलिस चंद्रपुरा नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लवेदी में शराब ठेके के आगे एक नीली बलेनो कार में एक व्यक्ति अवैध कारतूस और तलवार लेकर बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ व तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में कारतूस और तलवार बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल तिवारी उर्फ कन्हैया (32) पुत्र स्वर्गीय विमलेश तिवारी, निवासी ग्राम व थाना लवेदी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में थाना लवेदी पर मु0अ0सं0 37/2026, धारा 3/4/5/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद बलेनो कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
कार्रवाई एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गौरव कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह समेत पुलिस टीम ने की।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में ज़िला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह जी ने दी बाज़ार हस्त क्षेप योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी
    1
    आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में ज़िला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह जी ने दी बाज़ार हस्त क्षेप योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Rk न्यूज़ पीरज़ादा तौकी़र निजा़मी पूर्व AIMIM नेता मध्यप्रदेश ने औवेसी साहब aimim राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल आगमन पर पूछे कुछ बड़ा सवाल क्या औवेसी साहब भोपाल की अपनी सभा में देगें इन सवालों के जवाब
    1
    Rk न्यूज़ पीरज़ादा तौकी़र निजा़मी पूर्व AIMIM नेता मध्यप्रदेश ने औवेसी साहब aimim राष्ट्रीय अध्यक्ष  भोपाल आगमन पर पूछे कुछ बड़ा  सवाल क्या औवेसी साहब भोपाल की अपनी सभा में देगें इन सवालों के जवाब
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एटा जनपद के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित होगा। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर एवं जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता तथा समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा, गंगादासपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए जनचौपाल के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजू मिश्रा, विनोद प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र यादव, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क
औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एटा जनपद के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित होगा।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर एवं जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता तथा समाज  के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा, गंगादासपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए जनचौपाल के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजू मिश्रा, विनोद प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र यादव, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जसवंतनगर तहसील में अधिवक्ताओं ने मनाया काला दिवस, 15 सितंबर 2000 के लाठीचार्ज की घटना को याद कर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, न्याय की मांग दोहराई जसवंतनगर मॉडल तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने काला दिवस मनाया। अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर 15 सितंबर 2000 को इटावा में हुई लाठीचार्ज की घटना को याद किया और घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर 2000 को इटावा में जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन इटावा के अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर सिंह सेंगर एवं उनके परिजनों की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसी दौरान तत्कालीन एडीएम पी.के. पांडे के कार्यकाल में जिला प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं पर कथित रूप से बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर काला दिवस मनाते हैं और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराते हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह दिवस उन्हें उस घटना की याद दिलाता है और न्याय एवं अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। इस दौरान जसवंतनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, सचिव आलोक रतन, कोषाध्यक्ष रवि यादव, महामंत्री सौरभ चौहान, पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामाधार, पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, पूर्व सचिव सोमिल सक्सेना, राजीव यादव, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र बाबू, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
    1
    जसवंतनगर तहसील में अधिवक्ताओं ने मनाया काला दिवस, 15 सितंबर 2000 के लाठीचार्ज की घटना को याद कर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, न्याय की मांग दोहराई
जसवंतनगर मॉडल तहसील परिसर में  अधिवक्ताओं ने काला दिवस मनाया। अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर 15 सितंबर 2000 को इटावा में हुई लाठीचार्ज की घटना को याद किया और घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर 2000 को इटावा में जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन इटावा के अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर सिंह सेंगर एवं उनके परिजनों की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसी दौरान तत्कालीन एडीएम पी.के. पांडे के कार्यकाल में जिला प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं पर कथित रूप से बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस घटना की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर काला दिवस मनाते हैं और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराते हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह दिवस उन्हें उस घटना की याद दिलाता है और न्याय एवं अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है।
इस दौरान जसवंतनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, सचिव आलोक रतन, कोषाध्यक्ष रवि यादव, महामंत्री सौरभ चौहान, पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामाधार, पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, पूर्व सचिव सोमिल सक्सेना, राजीव यादव, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र बाबू, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ई-रिक्शा में महिला का 17वीं बटालियन गेट के पास मंगलसूत्र चोरी, एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की रोज ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 17वीं बटालियन गेट के पास की बताई जा रही है। मामले में स्थानीय लोगों की मदद से एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय बॉबी पत्नी भूप सिंह जाटव, निवासी मातादीन का पुरा, थाना देहात, अपनी जेठानी शिवानी और देवरानी बसंती तथा बच्चों के साथ ई-रिक्शा से जा रही थीं। बताया गया है कि इंदिरा गांधी चौराहे से तीन महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं। उन्होंने चालक से बच्चों के लिए दवा लेने जाने की बात कही और 17वीं बटालियन गेट तक जाने को कहा।पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में तीनों महिलाओं में से एक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और इसके बाद महिलाएं भागने लगीं। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और तीन संदिग्ध महिलाओं में से एक को पकड़ लिया। बाद में उसे शहर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार, मंगलसूत्र करीब 6 ग्राम वजन का था, जिसमें सोने के मोती लगे हुए थे। घटना के दौरान तीन सोने के मोती गायब होने की बात भी सामने आई है। मंगलसूत्र की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही मंगलबार की रोज सुबह करीब 10 बजे से पुलिस पकड़ी गई संदिग्ध महिला से पूछताछ के आधार पर अन्य महिलाओं की भूमिका तथा चोरी गए आभूषण के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    ई-रिक्शा में महिला का 
17वीं बटालियन गेट के पास मंगलसूत्र चोरी, एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई
शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की रोज ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 17वीं बटालियन गेट के पास की बताई जा रही है। मामले में स्थानीय लोगों की मदद से एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय बॉबी पत्नी भूप सिंह जाटव, निवासी मातादीन का पुरा, थाना देहात, अपनी जेठानी शिवानी और देवरानी बसंती तथा बच्चों के साथ ई-रिक्शा से जा रही थीं। बताया गया है कि इंदिरा गांधी चौराहे से तीन महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं। उन्होंने चालक से बच्चों के लिए दवा लेने जाने की बात कही और 17वीं बटालियन गेट तक जाने को कहा।पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में तीनों महिलाओं में से एक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और इसके बाद महिलाएं भागने लगीं। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और तीन संदिग्ध महिलाओं में से एक को पकड़ लिया। बाद में उसे शहर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पीड़िता के अनुसार, मंगलसूत्र करीब 6 ग्राम वजन का था, जिसमें सोने के मोती लगे हुए थे। घटना के दौरान तीन सोने के मोती गायब होने की बात भी सामने आई है। मंगलसूत्र की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही मंगलबार की रोज सुबह करीब 10 बजे से पुलिस पकड़ी गई संदिग्ध महिला से पूछताछ के आधार पर अन्य महिलाओं की भूमिका तथा चोरी गए आभूषण के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_भिंड खबरें
    भिंड खबरें
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जाम में बस रोककर चालक से मारपीट, फायरिंग का आरोप; एक आरोपित गिरफ्तार जसवंतनगर। इटावा-जसवंतनगर मार्ग पर भतौरा मोड़ के पास सोमवार रात जाम में फंसी चलती बस में चार लोगों के चढ़ने और चालक के साथ मारपीट कर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। चालक की तहरीर पर जसवंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बावरपुर, अजीतमल, औरैया निवासी बस चालक मनोज कुमार पुत्र रामस्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे वह इटावा से जसवंतनगर की ओर बस लेकर जा रहा था। इटावा-जसवंतनगर मार्ग पर जाम लगा हुआ था। भतौरा मोड़ के पास पहुंचने पर सोनू पुत्र बलराम निवासी रानीबाग शिवनरायन मंडैया, थाना कोतवाली इटावा, शंकर उर्फ झुल्लू पुत्र बंगाली बाबू, आशीष और एक अज्ञात व्यक्ति कथित रूप से चलती बस में चढ़ गए। तहरीर के मुताबिक सोनू ने तमंचे की बट से चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सभी ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए सोनू ने तमंचे से फायर कर दिया। चालक ने किसी तरह बचकर अपनी जान बचाई। बस में सवार यात्रियों के शोर मचाने पर आरोपित धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना की सूचना 112 पर दी गई। मंगलवार को थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मामले में 14 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक शुभम वर्मा को सौंपी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त शंकर उर्फ झुल्लू को कचौरा बाईपास मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई गई टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल संख्या यूपी75एजेड 4813 बरामद हुई, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
    1
    जाम में बस रोककर चालक से मारपीट, फायरिंग का आरोप; एक आरोपित गिरफ्तार
जसवंतनगर। इटावा-जसवंतनगर मार्ग पर भतौरा मोड़ के पास सोमवार रात जाम में फंसी चलती बस में चार लोगों के चढ़ने और चालक के साथ मारपीट कर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। चालक की तहरीर पर जसवंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
बावरपुर, अजीतमल, औरैया निवासी बस चालक मनोज कुमार पुत्र रामस्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे वह इटावा से जसवंतनगर की ओर बस लेकर जा रहा था। इटावा-जसवंतनगर मार्ग पर जाम लगा हुआ था। भतौरा मोड़ के पास पहुंचने पर सोनू पुत्र बलराम निवासी रानीबाग शिवनरायन मंडैया, थाना कोतवाली इटावा, शंकर उर्फ झुल्लू पुत्र बंगाली बाबू, आशीष और एक अज्ञात व्यक्ति कथित रूप से चलती बस में चढ़ गए।
तहरीर के मुताबिक सोनू ने तमंचे की बट से चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सभी ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए सोनू ने तमंचे से फायर कर दिया। चालक ने किसी तरह बचकर अपनी जान बचाई। बस में सवार यात्रियों के शोर मचाने पर आरोपित धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना की सूचना 112 पर दी गई।
मंगलवार को थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मामले में 14 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक शुभम वर्मा को सौंपी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त शंकर उर्फ झुल्लू को कचौरा बाईपास मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई गई टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल संख्या यूपी75एजेड 4813 बरामद हुई, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.