Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेंदड़ा (ब्यावर) मंदिर में से अज्ञात चोर चुरा ले गया आभूषण, सीसीटीवी में वीडियो कैद मनोकामना सिद्ध श्री बालाजी मंदिर NH-162 रायपुर मंदिर में स्थित हनुमानजी प्रतिमा के आभूषण चुरा ले गया चोर🙏 कोई पहचान सकते है तो सूचना जरूर करे
Sheetal prajapat
सेंदड़ा (ब्यावर) मंदिर में से अज्ञात चोर चुरा ले गया आभूषण, सीसीटीवी में वीडियो कैद मनोकामना सिद्ध श्री बालाजी मंदिर NH-162 रायपुर मंदिर में स्थित हनुमानजी प्रतिमा के आभूषण चुरा ले गया चोर🙏 कोई पहचान सकते है तो सूचना जरूर करे
More news from राजस्थान and nearby areas
- रायपुर के मनोकामना सिद्ध बालाजी मंदिर में चोरी, हनुमानजी की प्रतिमा से आभूषण ले उड़ा चोर; वारदात सीसीटीवी में कैद शनिवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर। रायपुर थाना क्षेत्र में NH-162 स्थित प्रसिद्ध मनोकामना सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर में प्रवेश कर हनुमानजी की प्रतिमा पर चढ़े आभूषण चुरा कर फरार हो गया। घटना से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार चोर मंदिर परिसर में घुसकर हनुमानजी की प्रतिमा पर लगे आभूषण उतारकर अपने साथ ले गया। चोरी की यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मंदिर से जुड़े लोगों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद चिंता जताई और प्रशासन से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की। वहीं मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां इस तरह की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। स्थानीय लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की भी मांग की है।1
- रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित ब्यावर में आगामी 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत महिला अधिकारिता विभाग के तत्वाधान में संचालित ऐक्य शिक्षण एवं जनकल्याण समिति तथा सखी वन स्टॉप सेंटर, ब्यावर (राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय के MCH विंग) द्वारा महिलाओं के लिए एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिला सुरक्षा सलाह केंद्र तथा पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र द्वारा भी महिलाओं को उनसे संबंधित सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर विशेष चर्चा की गई। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने विचार और अनुभव भी साझा किए । जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और जागरूकता से भरपूर रहा। महिलाओं को महिला एवं सामाजिक सहायता से संबंधित टोल फ्री नंबर 1090 की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ऐक्य शिक्षण संस्थान एवं जनकल्याण समिति से कल्पना भटनागर, पूर्व सभापति शशि बाला सोलंकी, सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक प्रतिभा सालौत्री, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना की केंद्र प्रबंधक बरखा सांखला, नारी जागृति से ममता गुप्ता, सहित सरिता नाथ, शानू प्रजापति एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।1
- News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01 ब्यावर जिले के निकट रायपुर में बड़ा हादसा टला ब्यावर जिले के निकट क्षेत्र रायपुर में स्थित गणेश मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पानी के कैम्पर से भरा एक टेम्पो अचानक पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में सड़कों का निर्माण तो हो चुका है, लेकिन नालियों का आकार अत्यधिक चौड़ा और असुरक्षित होने के कारण यहां अक्सर छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों का सही निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने रायपुर नगर पालिका से इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने और नालियों का सुरक्षित निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। — राजू, आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #ब्यावर #रायपुर_खबर #गणेश_मंदिर_रायपुर #स्थानीय_समाचार #राजस्थान_न्यूज #ब्यावर_न्यूज #रायपुर_नगरपालिका #सड़क_हादसा #बड़ा_हादसा_टला #जनसमस्या #लोकल_न्यूज #AapkiAwaazLocalNews #RajasthanNews #BeawarNews #BreakingNews1
- मेड़ता सिटी के उप जिला चिकित्सालय में सोमवार को एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत 14 वर्ष से 14 वर्ष 3 माह तक की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है।1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.1
- नसीराबाद में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश, सिटी थाने में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम1
- रायपुर गणेश मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पानी केम्पर भरा टेम्पो पलट गया। यह हादसा गांव में सड़कों का निर्माण हो जाने के बावजूद नालियों के बनावटी आकार चौड़े होने के कारण हुआ है, जिससे रोज आये दिन हादसे होते हैं। रायपुर नगर पालिका से अनुरोध है कि इस पर ध्यान दें और नालियों का निर्माण करवाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।1
- https://shuru.co.in/dl/ozZ3Z0 🇮🇷 ईरान 🇮🇱 इजराइल 🇮🇳 war 🇮🇳 🇮🇷 हक और बतील कि जंग 🇮🇷 अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- 🚨 मंदिर में चोरी की घटना न्यूज़ कोड: AVA/RJ/BAR/260221/01 रायपुर (ब्यावर): ब्यावर जिले के निकट क्षेत्र रायपुर में स्थित NH-162 पर मनोकामना सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर हनुमानजी की प्रतिमा पर लगे आभूषण चुरा कर फरार हो गया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। – राजू | आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #रायपुर_न्यूज़ #ब्यावर_न्यूज़ #राजस्थान_न्यूज़ #बालाजी_मंदिर #हनुमानजी #मंदिर_में_चोरी #BreakingNews #LocalNews #CCTV #AapkiAwaazNews #राजू_आपकी_आवाज #RajasthanNews #TempleTheft #HanumanJi #BeawarNews1