Shuru
Apke Nagar Ki App…
मसूदा में गौशाला पर गलत टिप्पणी करने वाले युवक जितेन्द्र सेन की गिरफ्तारी की मांग, सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन
Super News
मसूदा में गौशाला पर गलत टिप्पणी करने वाले युवक जितेन्द्र सेन की गिरफ्तारी की मांग, सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन
More news from राजस्थान and nearby areas
- *डाबी(बूंदी)* : डाबी हाईवे के पास हेवी ड्यूटी क्रेन में भीषण आग,चलती क्रेन में आग लगने से सड़क पर मची अफरा-तफरी, सूचना पर पहुंची टीम, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी, चालक ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला, देखते ही देखते क्रेन जलकर खाक हुई।1
- सरवाड़ में मालियान समाज का ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेलन 👉 107 जोड़े एक साथ बंधे परिणय सूत्र में सरवाड़ शहर में क्षत्रिय फूल मालियान सैनी समाज का पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन ऐतिहासिक बन गया। सोमवार को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 107 जोड़ों ने एक साथ अग्नि के समक्ष फेरे लेकर नया जीवन शुरू किया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। दो दिवसीय इस आयोजन में महामंडलेश्वर स्वामी कुशालगिरीजी महाराज ने पहुंचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया, वहीं विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भी शिरकत कर सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। सम्मेलन में समाज की ओर से सभी जोड़ों को जरूरी घरेलू सामान और विभिन्न संगठनों द्वारा उपहार भेंट किए गए। भारत विकास परिषद ने भी कन्यादान स्वरूप टिफिन सेट प्रदान किए। हजारों लोगों की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में वर-वधुओं ने वरमाला पहनाकर जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं, वहीं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से विवाह सम्पन्न हुआ। ➡️ सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने पूरे आयोजन को मेले जैसा रूप दे दिया। ➡️ समाज के पदाधिकारियों और भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। 👉 यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, सहयोग और परंपरा का शानदार उदाहरण बनकर उभरा।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र घोटाले की जांच तेज, SOG टीम ने खंगाले अस्पताल रिकॉर्ड ब्यावर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। इस प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम जांच के लिए ब्यावर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओजी टीम ने अमृतकौर अस्पताल से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज तलब किए हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। जांच के दौरान टीम अस्पताल के रिकॉर्ड, मेडिकल बोर्ड की कार्यप्रणाली और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है और लोग जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं।1
- अजमेर जिले के ग्राम गोयला में सदीयो पहले स्थानीय जोधा वंशज श्री श्री 1008 श्री चैन सिंह राठौड़ पुत्र राम सिंह राठौड़ दुशमनों से युद्ध करते हुए संवत 1861मिंगसर सुदी पंचमी रविवार को आपका सर युद्ध में कट गया लेकिन उसके बाद भी दुश्मनों से बिना सर युद्ध करते हुए बहादुरी का परिचय दिया फिर घड (शरीर) घोड़े पर सवार होकर गोयला पधार कर शरीर छोड़ा आपका ग्राम गोयला में पिवणियां तालाब की पाल पर चबूतरा निर्माण है उसी चबूतरे पर स्थानीय श्री देवी दासोत क्षत्रिय संस्थान के सानिध्य में जुझांर जी महाराज की छतरी का नव निर्माण एवं जिर्णोद्धार किया गया बावजी के नाम के पिछे पूर्व ठकुराईन साहिबा ने छतरी बनवा कर जनाना घाट बनवाया था पूर्व में पूर्व जागिरदार ने छतरी बनवा कर मर्दाना घाट बनवाया था जो उस समय जागिरदारो की जनसेवा को दर्शाता है इन छतरीयो का भी जिर्णोद्धार करवाया गया आज बैसाख पंचमी को गोयला राठौड़ वंशज परिवार ने विधिवत पूजा अर्चना कर मांगलिक कार्य राम सिंह राठौड़ के पोते दक्ष राज सिंह राठौड़ का मुंडन संस्कार किया गया उल्लेखनीय है कि स्थानीय राठौड़ परिवार में पुत्र प्राप्ति पर मुंडन संस्कार जुझार बाबजी के स्थान पर होता है आज पूरा समाज जनाना सिरदार सिरदार युवा शक्ति गढ परिसर से ढोल ढमाके बैंड बाजा दक्षराज को घोड़ी पर बिठा कर पूरे लवाजमे के साथ जुझार के स्थान पर पहुंचे जिर्णोद्धार का संपूर्ण काम स्थानीय श्री देवी दासोत क्षत्रिय संस्थान ने युवाओं को सभंलाया था जिसको युवा वर्ग ने अच्छे तरीके से समय पर पूरा करवाया इस दौरान ठाकुर गोविंद सिंह राठौड़ कर्नल रघुवीर सिंह राठौड़ भगवत सिंह राठौड़ रघुनाथ सिंह राठौड़ दिनेश्वर सिंह राठौड़ बापू बन्ना रघुकुल तिलक सिंह राठौड़ महेंद्र सिंह राठौड़ शंकर सिंह राठौड़ लाला बन्ना प्रदीप सिंह राठौड़ पृथ्वी बन्ना औम सिंह राठौड़ भाया बन्ना एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ संजय सिंह राठौड़ लोकेंद्र सिंह राठौड़ पूर्ण बन्ना सहित बुजुर्ग सिरदारो ने युवा पीढ़ी तेज पाल सिंह राठौड़ जयदीप सिंह राठौड़ नुकल सिंह भगवान सिंह तुलराज बन्ना गणेश सिंह कोशल सिंह हनी बन्ना बिटु बन्ना कान्हा बन्ना सहित सभी गोयला राजपूत समाज के युवाओं को अपनी मेहनत कार्य निष्ठा के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी समाज हित में एकता रख कर काम करते रहेंगे।1
- अजमेर के आना सागर झील में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस की सतर्कता और तत्परता के चलते युवक को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे तुरंत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 👉 ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1
- रियां बड़ी मे नीलगाय का तांडवः क्वार्टर से सड़क होते हुए दुकान मे घुसी, रियां बड़ी पंचायत समिति के पास बिजली विभाग क्वार्टर परिसर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक नीलगाय अचानक अंदर घुस आई। क्वार्टर क्षेत्र से दौड़ती हुई नीलगाय मुख्य सड़क पर पहुंची, जहा ं से गुजर रहे एक बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को संभाला और बड़ा हादसा टल गया।नीलगाय तेज रफ्तार मे पास की एक दुकान मे जा घुसी। अचानक हुई इस घटना से इलाके मे हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- रायपुर पुलिस का सख्त अभियान: रात के हादसों पर रोक के लिए मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर” मंगलवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार सड़क हादसों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए रायपुर थाना पुलिस ने एक व्यापक और प्रभावी पहल करते हुए विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत दुपहिया, तिपहिया एवं अन्य धीमी गति से चलने वाले वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात के समय भी ये वाहन दूर से स्पष्ट दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। पुलिस द्वारा रायपुर बस स्टैंड परिसर, लिलांबा टोल टैक्स के साथ-साथ मुख्य बाजार क्षेत्र में भी विशेष अभियान चलाया गया। यहां से गुजरने वाले बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों को रोककर मौके पर ही रेडियम टेप चस्पा किए गए। भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में इस पहल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान खासकर मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर चालकों को प्राथमिकता दी गई, क्योंकि ये वाहन अक्सर कम रोशनी में नजर नहीं आते और हादसों का शिकार हो जाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहरे, धुंध या रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़े या धीमी गति से चल रहे वाहनों को पीछे से आने वाले चालक समय रहते नहीं देख पाते। ऐसी स्थिति में तेज रफ्तार वाहन अचानक टकरा जाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। रेडियम रिफ्लेक्टर लगने के बाद जैसे ही किसी वाहन की हेडलाइट इन पर पड़ती है, ये चमक उठते हैं और आगे चल रहा वाहन दूर से ही दिखाई देने लगता है। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने न केवल रिफ्लेक्टर लगाए, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट पहनने, ओवरलोडिंग से बचने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की भी सख्त हिदायत दी। कई स्थानों पर चालकों को समझाइश देकर जागरूक किया गया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। प्रशिक्षु आरपीएस एवं रायपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड, टोल टैक्स और मुख्य बाजार जैसे स्थानों पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, इसलिए इन्हें प्राथमिकता दी गई है। आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक वाहनों को सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं, ताकि सड़क पर स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। इस अभियान से जहां एक ओर सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी तेजी से बढ़ रही है। रायपुर पुलिस की यह पहल क्षेत्र में सराहना का विषय बनी हुई है।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी आत्म निर्भर भारत की आवश्यकता पर डाला प्रकाश पाली ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाकपीठ का हुआ शुभारंभ पाली 20 अप्रैल । श्रीमती चीमबाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कॉलोनी पाली में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक निजी एवं सरकारी विद्यालय के संस्था प्रधानों की पाली ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाकपीठ का शुभारंभ सोमवार को हुआ । प्रधानाचार्य एवं वाकपीठ अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने वाकपीठ की महत्ता पर अपने विचार रखते हुए इसे विचार-विमर्श और अभिव्यक्ति का सशक्त मंच बताया ।पूर्व विधायक मुख्य अतिथि ज्ञानचंद पारख एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा थे। पारख ने वोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी सामग्री के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बोहरा ने देश के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।वाकपीठ में विभिन्न वक्ताओं ने अपनी प्रभावशाली वार्ताएं दीं, जिनमें डॉ. भेराराम प्रजापत, अनुराग चतुर्वेदी, हितेश रामावत, दिनेश त्रिवेदी एवं रतन सिंह प्रमुख रहे। वाकपीठ में सेवानिवृत हो चुके एवं होने वाले प्रधानाचार्य रीता परिहार ,सरोज अग्रवाल , राधेश्याम सोनी, सोहन सिंह राजपुरोहित,राणाराम कुमावत का माला ,अभिनंदन पत्र से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सचिव शिवराम, बसंत परिहार, यजुवेंद्र खेमलानी, जयपाल, रविंद्र सिंह, मोहन भाटी, विजय शर्मा, शंकरलाल सोनी, नीतू जालवाल,अल्का भाटी, गीता गुप्ता, कनीजा बानो,दलपत रांकावत, धर्मेंद्र पलारिया, दिनेश लड्डा, रतन बरूपाल, लेखनी शर्मा,संजीव शर्मा सहित ब्लॉक पाली के संस्था प्रधान उपस्थित रहे ।1