सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन रनेह। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नीतेश जैन एवं नायब तहसीलदार उमेश तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया तथा प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने सड़क की खराब स्थिति से होने वाली परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराते हुए पक्की सड़क निर्माण की मांग रखी। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही पक्की सड़क निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कराने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और आवागमन सुचारु हो गया।

- दमोह*बांदकपुर में ओवरलोड ई-रिक्शा हुआ अनियंत्रित, चलते-चलते पलटा वाहन*1
- बारिश होने से असाटी वार्ड-1 में नदी की तरह रोड पर बह रहा पानी ही पानी व्यवस्थाओं ,दमोह. बारिश होने से असाटी वार्ड-1 में नदी की तरह रोड पर बह रहा पानी ही पानी व्यवस्थाओं की पोल खोल हुई नजर आती है आखिर नगर पालिका के द्वारा रखरखाव पर ध्यान दिया गया होता तो ऐसी स्थिति बरसात में निर्मित नहीं होती दमोह में हो रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हुआ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल किया1
- दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में1
- रैपुरा _ग्राम बघवार कला में 7 दिवसीय रामधुन कार्यक्रम प्रारंभ1
- पुलिस अभिरक्षा से फरार लूट का आरोपी सागर जिले से गिरफ्तार, न्यायालय में पेश दमोह। पथरिया थाना पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए लूट के आरोपी भोला आदिवासी को पुलिस ने मंगलवार को सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के बरोदिया से गिरफ्तार कर लिया। पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने शाम को मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी बरोदिया में रिश्तेदारों के यहां रहकर मजदूरी कर रहा था और राजस्थान जाने की तैयारी में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और पथरिया लाया, जहां मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में उस पर अतिरिक्त प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में लापरवाही पर पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी को लाइन अटैच तथा तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।2
- पटेरिया नाले में दिखा 6 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू दमोह। वन परिक्षेत्र तेजगढ़ की बीट दक्षिण तेजगढ़ अंतर्गत ग्राम पटेरिया के नाले में करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। नाले में मगरमच्छ होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को नाले में देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आगे की कार्रवाई की। रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।1
- हटा हटा पुलिस की कार्रवाई: 3 किलो 980 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार2
- कुछ चंद्र पल में नल का रूप ले लिया हटा यह हटा की सड़क है जहां बारिश के कारण तहसील हटा का मामला है1