Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर निरंजन वॉर्ड की महिलाएं पहुंची कलेक्टर की जनसुनवाई में निरंजन वॉर्ड के निवासी महिलाएं पानी की समस्या लेकर पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्टर की जनसुनवाई में जहां आवेदन देते हुए महिलाओं ने बताया तीन-चार मंगलवार बीत चुके हैं परंतु हमारी सुनवाई नहीं हो रही है घर में पानी न होने के कारण बड़ी परेशानियां हो रही है नगरपालिका ने लाइन तो डाल दिए पर कनेक्शन नहीं किया कनेक्शन के पहले नगर पालिका नल जल टैक्स मांग रहे हैं वहीं निवासियों का कहना है गर्मी में तो पानी की जगह-जगह व्यवस्था होती है परंतु हम लोगों के घर में तो पानी का कोई सावधानी नहीं है हम लोग लगातार नगर पालिका और कलेक्ट के चक्कर काट रहे हैं कि हमारे नालों का कनेक्शन हो जाए हमें पानी मिलाने लगे परंतु हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही क्या कुछ कहा महिलाओं ने देखिए
News Chandra Shekher Sonu
नरसिंहपुर निरंजन वॉर्ड की महिलाएं पहुंची कलेक्टर की जनसुनवाई में निरंजन वॉर्ड के निवासी महिलाएं पानी की समस्या लेकर पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्टर की जनसुनवाई में जहां आवेदन देते हुए महिलाओं ने बताया तीन-चार मंगलवार बीत चुके हैं परंतु हमारी सुनवाई नहीं हो रही है घर में पानी न होने के कारण बड़ी परेशानियां हो रही है नगरपालिका ने लाइन तो डाल दिए पर कनेक्शन नहीं किया कनेक्शन के पहले नगर पालिका नल जल टैक्स मांग रहे हैं वहीं निवासियों का कहना है गर्मी में तो पानी की जगह-जगह व्यवस्था होती है परंतु हम लोगों के घर में तो पानी का कोई सावधानी नहीं है हम लोग लगातार नगर पालिका और कलेक्ट के चक्कर काट रहे हैं कि हमारे नालों का कनेक्शन हो जाए हमें पानी मिलाने लगे परंतु हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही क्या कुछ कहा महिलाओं ने देखिए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रेलवे हॉस्पिटल में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन, डॉ. आर.आर. कुर्रे ने दी महत्वपूर्ण सलाह नरसिंहपुर, पोषण पखवाड़ा' के अंतर्गत आज स्थानीय रेलवे हॉस्पिटल में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. आर.आर. कुर्रे ने बच्चों के समुचित मानसिक एवं शारीरिक विकास और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- https://youtu.be/kBIJ7uAvvKY?si=gkDx_F0RMQ3s9t7R #Narsinghpur अंधविश्वास का जाल बुनकर जेवर तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले पुलिस गिरप्त में नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: जेवर तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार • अंधविश्वास का जाल बुनकर जेवर तीन गुना करने का झांसा देकर की गई ठगी। • आरोपियों द्वारा लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरों की ठगी की गई। • आरोपियों से ठगी किए गए मशरूका की शत-प्रतिशत बरामदगी। ग्राम बॉसकुंवारी निवासी एक महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाँव के अजय मेहरा ने अपने साथी अनिल राय उर्फ “मुल्ला बाबा” के साथ मिलकर सोने-चांदी के जेवर तीन गुना करने का झांसा दिया। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपियों ने महिला को डराकर घर के सभी जेवर बुलवाए और दिनांक 14.03.2026 की रात्रि में सुनसान स्थान पर रखवाकर फरार हो गए। घटना में करीब 10 लाख रुपये के जेवर हड़प लिये गए है। पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए विशेष टीम का गठन किया :- उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर, श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित गयी जिसके द्वारा आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा शिकायत के आधार पर विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की संभावित लोकेशन चिन्हित की गई तथा लगातार दबिश दी गई। आगरा में छिपकर रह रहा था एक आरोपी : धोखाधड़ी कर सोने-चांदी के जेवर हड़पने वाले आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुआ कि प्रकरण का एक आरोपी अजय मेहरा वर्तमान में बॉसकुंवारी के पास छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी कर त्वरित कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी से गहन पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया तथा अपने साथी के आगरा में छिपे होने की जानकारी दी।1
- नगर मे निरंतर अच्छे और सेवा का काम कर रही नया सवेरा शिक्षा एवं जनकल्याण समिति द्वारा एक बनखेड़ी एक बेघर और बेसहारा व्यक्ति को कपड़े दिए साथी ही उसको पेट भारत खाना खिलाया, सदस्यो को जानकारी मिली की बनखेड़ी एक पास एक व्यक्ति है जिसका एक पैर ख़राब है और वो बेसहारा है तो ngo के सदस्यो बे तुरंत जा कर उस व्यक्ति के हाल को जाना और उसको नये कपड़े देकर उसको खाना भी खिलाया, बताया गया है के ये व्यक्ति एक समय मे बनखेड़ी क्षेत्र मे एक अच्छा पहलवान भी रह चला है आप उसका कौन नही होने के कारण और एक पैर मे तकलीफ होने के कारण उनकी ये स्तिथि हो गयी है.. हमारा संगठन निरंतर ऐसे लोगों की मदद करते आ रहा है यदि आप भी ऐसे लोगों की मदद करना चाहते है तो आज ही हम से जुड़ सकते है और लोगों की मदद दिल से कर सकते है क्यों की मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही होता है1
- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किसान के घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टरों में से चोरों ने केवल नया ट्रैक्टर ही निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम तिमरी निवासी किसान नरेंद्र कुमार साह ने 16 अप्रैल की शाम अपने दोनों ट्रैक्टर घर के पास बने बाड़े में खड़े किए थे। रात करीब ढाई बजे पूरा परिवार कूलर की हवा में सो रहा था, तभी अज्ञात चोर बाड़े में घुसे और करीब डेढ़ साल पहले खरीदा गया नया ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले गए, जबकि पुराना ट्रैक्टर वहीं खड़ा रहा। सबसे हैरानी की बात यह है कि चोरों ने दोनों ट्रैक्टर देखे, लेकिन बिना किसी जल्दबाजी के सीधे नए ट्रैक्टर को ही चुना और आसानी से गेट खोलकर फरार हो गए। अगली सुबह जब किसान बाड़े में पहुंचा तो नया ट्रैक्टर गायब था। इसके बाद गांव और आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। किसान और उसके साथियों ने पाटन से जबलपुर होते हुए मंडला तक करीब 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक व्यक्ति ट्रैक्टर को मंडला की ओर ले जाते हुए नजर आया। फिलहाल किसान अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर की तलाश में जुटा है। 18 अप्रैल को पाटन थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। साथ ही किसान ने घोषणा की है कि जो भी ट्रैक्टर के बारे में पुख्ता जानकारी देगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया गया है और जल्द ही चोरों को पकड़कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया जाएगा।1
- नरसिंहपुर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे जोहारिया इंदिरा आवास कॉलोनी के निवासी सब हम तो इंदिरा आवास में रहते हैं कलेक्टर को दिया आवेदन क्या कुछ कहा देखिए पूरी वीडियो3
- बारहा बड़ा में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, अनिश्चितकालीन धरना शुरू नर्सिंगपुर/बारहा बड़ा। विकास के दावों के बीच बारहा बड़ा के वार्ड क्रमांक 4 और 5 के निवासी आजादी के सात दशक बाद भी मूलभूत सुविधा 'पक्की सड़क' के लिए तरस रहे हैं। बारहा बड़ा के कुशवाहा मोहल्ले (टोला) में कीचड़ और दलदल वाली कच्ची सड़क से परेशान ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। मध्य प्रदेश किसान सभा की अगुवाई में स्थानीय निवासियों ने 21 अप्रैल 2026 से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आजादी के बाद से ही उपेक्षा का शिकार मध्य प्रदेश किसान सभा इकाई बारहा बड़ा के संयोजक दिनेश कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पेट्रोल पंप बारहा बड़ा रोड स्थित सत्यनारायण श्रीवास्तव के मकान से रघुवर कुशवाहा उमर नदी तक और कंछेदी कुशवाहा के मकान से प्रकाश होरी वाले तक लगभग 3 किलोमीटर का रास्ता अत्यंत जर्जर स्थिति में है। यह रास्ता बरसात तो दूर, सूखे के मौसम में भी खेतों के पानी के बहाव के कारण दलदल में तब्दील रहता है। इस मार्ग से वार्ड क्रमांक 4 और 5 के करीब 50 परिवार गुजरने को मजबूर हैं, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के बाद से अब तक उन्होंने शासन-प्रशासन और पंचायत को कई बार आवेदन सौंपे, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। उग्र आंदोलन की चेतावनी धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि अब वे आश्वासन से नहीं मानेंगे। दिनेश कुशवाहा ने कहा कि अभी यह शुरुआत है, लेकिन यदि प्रशासन ने सड़क निर्माण के लिए ठोस पहल नहीं की, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसमें क्रमिक भूख हड़ताल, पुतला दहन, चक्का जाम और अंत में आमरण अनशन जैसे कदम उठाने के लिए ग्रामीण मजबूर होंगे। 22 अप्रैल को जुटेंगे राज्य व जिले के बड़े किसान नेता इस आंदोलन को और मजबूती देने के लिए बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश और जिले के प्रमुख किसान नेता बारहा बड़ा पहुंचेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश किसान सभा के राज्य सहायक महासचिव जगदीश पटेल, जिला अध्यक्ष लीलाधर वर्मा, जिला महासचिव देवेंद्र वर्मा, सह सचिव नरेंद्र वर्मा और जिला समिति सदस्य यदुराज वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता धरना स्थल पर उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों के साथ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। फिलहाल, ग्रामीणों की यह मांग प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन इस अनिश्चितकालीन धरने का क्या समाधान निकालता है।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1