भालू ने प्रधान समेत तीन को किया घायल, ग्रामीणों मे वन बिभाग के प्रति रोष टिहरी गढ़वाल। भालू ने प्रधान समेत तीन को घायल किया है जिससे लोगों में डीएफओ के खिलाफ आक्रोश है। मामला टिहरी गढ़वाल के चंबा- धरासू मोटर मार्ग स्थित सुल्याधार के नीचे थापली तोक का है, जहां खूंखार हो चुके भालू ने आज गुरुवार को तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, भालू की गतिविधियों पर नजर रखने पहुंचे ग्राम प्रधान बेरगणी युद्धवीर सिंह रावत, फॉरेस्टर अजयपाल पंवार और ग्रामीण विनोद सिंह रावत पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। तीनों ने साहस दिखाते हुए काफी देर तक भालू से संघर्ष किया और अंततः उसे भगाने में सफल रहे, लेकिन इस दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कंडी व कंधों के सहारे सड़क तक पहुंचाया। सभी के शरीर पर भालू के नाखूनों के गहरे जख्म पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक महिला पर भी इसी भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका उपचार ऋषिकेश स्थित एम्स में चल रहा है। डीएफओ पर लापरवाही के आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग को पहले ही इस खतरनाक भालू की सूचना दी गई थी, लेकिन बावजूद इसके बिना पर्याप्त सुरक्षा और हथियारों के टीम को मौके पर भेजा गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष व पूर्व प्रधान ऋषि राम भट्ट सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने घटना के लिए सीधे तौर पर डीएफओ को जिम्मेदार ठहराया है। जनता में भारी आक्रोश जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सिंह राणा, भगवान सिंह राणा, राजेंद्र सिंह नेगी समेत कई लोगों ने वन विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर कब तक लोग ऐसे ही जान जोखिम में डालते रहेंगे।

- 🔥 The Aman Times 🔥 🚩 हनुमान जयंती पर डोईवाला से ऋषिकेश तक भव्य शोभा यात्रा 🚩 डोईवाला से ऋषिकेश तक हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बजरंग दल द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में राम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम व जय बजरंगबली के नारों से गूंज उठा। 👉 शोभा यात्रा में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। 🗣️ बजरंग दल नेता नरेश उनियाल ने कहा कि सनातन धर्म में भगवान हनुमान का विशेष महत्व है और ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एकता और ऊर्जा का संचार करते हैं। ✨ जगह-जगह स्वागत, भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।1
- विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो *कोतवाली भगवानपुर** *हत्या के मामले फरार आरोपित आया पुलिस की गिरफ्त में* *बिनारसी गांव में हुई हत्या मामले में काफी समय से चला रहा था फरार* दिनांक 01.02.26 को रविदास जयंती शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के उपरान्त शाम पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी विशाल द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गाँव के ही युवक आनंद की गोली मरकर हत्या कर दी थी। आनंद के परजनों व उसके परिवार के अन्य लोगों द्वारा आक्रोशित होकर विशाल पक्ष के मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या और घरों में आगजनी कर तोडफोड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग की गयी थी। प्रकरण में दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना भगवानपुर पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुये दोनो पक्षो से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया था तथा अन्य वांछित की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमे बनाई गई थी । वांछित की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत टीम ने तलाश हेतु सघन खोज अभियान जारी रख स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मेहनत एवं सतर्कता के परिणाम स्वरूप मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर दिनांक 03/04/2026 को ग्राम बिनारसी से वांछित बबलेश कुमार को गिरफ्तार किया। वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। *पकड़ा गया आरोपी-* बबलेश कुमार पुत्र सतपाल निवासी ग्राम बिनारसी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार *पुलिस टीम* 1- प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह 2- उ०नि० पुनीत दनोशी 3- का० विनय थपलियाल 4- का० उबैदुल्ला2
- नैनीताल जिले के कालाढूंगी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार चकलुआ निवासी हिमांशु देउपा अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे स्थित ढाबे पर पहुंचे थे, तभी एक ट्रैक्टर चालक ने वहां खड़ी उनकी कार को लगातार तीन बार टक्कर मार दी। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोग स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रैक्टर समेत महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है।1
- दरगाह पिरान कलियर शरीफ और रोडवेज़ बस स्टैण्ड रुड़की में BDS व Dog स्क्वायड ने चलाया चैकिंग अभियान SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर BDS व डॉग स्क्वायड टीमों की ग्राउंड जीरो पर सघन चेकिंग परिसर एवं आसपास के मार्गों पर विशेष सतर्कता रखते हुए लावारिस वाहनों व संदिग्ध वस्तुओं की अत्याधुनिक उपकरणों से गहन जांच की गई ▲ किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखने पर तुरंत 112 पर सूचना दें1
- khubsurat najara yah Meri Chhota Sa block hai aap sabhi bhai isko dekhen aur meri video ko like share Karen Meri Instagram ID hai Rana ji 07 ke naam se1
- से एक हजार से ज्यादा जाट किसान देहरादून कूच कर चुके हैं। इनमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हैं। उनका साफ कहना है जब तक हमे इंसाफ नहीं मिलेगा हम यहां से नहीं जाएंगे।1
- The Aman Times 🚨 छिददरवाला में देर रात दर्दनाक हादसा, CCTV वीडियो आया सामने 🚨 ऋषिकेश क्षेत्र के छिददरवाला मैन चौक पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। 💥 कैसे हुआ हादसा? बताया जा रहा है कि ट्रैफिक लाइट पर एक बाइक सवार युवक सड़क पार कर रहा था, तभी देहरादून की ओर से आ रही तेज रफ्तार वॉल्वो बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान पास में खड़ा एक स्कूटी सवार भी बस की चपेट में आ गया। ⚠️ हादसे का परिणाम बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल 🚑 रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 😡 स्थानीय लोगों में आक्रोश वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल है। लोगों का कहना है कि छिददरवाला चौक पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। 📢 जनता की मांग ट्रैफिक कंट्रोल के पुख्ता इंतजाम स्पीड ब्रेकर और सिग्नल की सख्ती चौक पर पुलिस की नियमित तैनाती 👉 क्या अब प्रशासन जागेगा या ऐसे ही जारी रहेगा हादसों का सिलसिला?1
- विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो *कोतवाली मंगलौर* *आँपरेशन प्रहार में जनपद पुलिस की तेजतर्रार शुरुवात, कुल पांच गिरफ़्तार* *गिरफ्तार में तीन वारंटी, एक मोटर साईकिल चोर और नशे मे गाडी चला रहा ड्राइवर शामिल* मुख्यालय स्तर से प्राप्त आदेश व एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जारी निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार" में तेजतर्रार शुरूआत की है। अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर की अलग-अलग पुलिस टीमों ने अलग अलग फ्रंट पर कार्यवाही को अंजाम देते हुए तीन वारंटी, एक दोपहिया वाहन चोर व सडक पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले के आरोपी एक ड्राइवर को विरुद्ध दबोचा। *नाम पता वारंटी-* 1- योगेश पुत्र स्व0 चन्द्रपाल निवासी ग्राम लिब्बरहेडी कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार वाद संख्या 1494/2023 धारा 147,323,504,506 आईपीसी 2 - सुहैल पुत्र रोशन निवासी ग्राम लहबोली कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार वाद संख्या 3041/2023 धारा 380,411 आईपीसी 3- अंकित पुत्र पिरथी निवासी ग्राम लिब्बरहेडी कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार वाद संख्या 1494/2023 धारा 147,323,504,506 आईपीसी *बाइक चोरी में पकड़ा गया व्यक्ति-* निकित पुत्र प्रीतम निवासी ग्राम सिख्खर कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार बरामद मोटर साईकिल- बिना नम्बर हीरो स्पेण्डर रंग काला *शराब पीकर वाहन चलने पर-* विकास कुमार पुत्र फितरे निवासी सिरसा गौतमबुद्ध नगर उ0प्र0 *सीज गाडी-* 1- कार *पुलिस टीम-* 1- उ0नि0 कमलकान्त रतूडी 2- उ0नि0 मनोज कठैत 3- उ0नि0 वीरपाल सिह 4-उ0नि0 रामबहादुर सिह 5- हे0कानि0 विकास 6- कानि0 रोशन 7- कानि0 केडी राणा 8- कानि0 आमिर2
- Post by Dpk Chauhan1