रामपुर बुजुर्ग पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! पुरानी दीवार पर रंग-रोगन कर लाखों की बंदरबांट का आरोप शिकायतों के बावजूद नहीं थमी अनियमितता, ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप महराजगंज। बागापार-महराजगंज मार्ग पर स्थित रामपुर बुजुर्ग में निर्माणाधीन नहर पुलिया को लेकर बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण में भारी अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया निर्माण में निर्धारित मानकों की खुलकर अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि पुराने ढांचे को तोड़ने के बजाय उसी पर गेरू से रंग-रोगन कर उसे नया दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। मजदूरों द्वारा केवल ऊपरी सतह पर काम कर पुलिया को नया रूप देने की कोशिश की जा रही है, जबकि वास्तविक निर्माण कार्य नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल संबंधित ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। जिस फर्म के माध्यम से निर्माण कराया जा रहा है, उस पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समाजसेवी उमेश चंद मिश्र, काशी प्रसाद, उदयराज यादव, राम सिंह और अली रजा सहित कई ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की चुप्पी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। वहीं, दृगपाल चौधरी, हरेन्द्र गौतम, प्रभुदयाल, सेराज आलम, पप्पू राव अंबेडकर और रमेश चौधरी समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रामपुर बुजुर्ग पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! पुरानी दीवार पर रंग-रोगन कर लाखों की बंदरबांट का आरोप शिकायतों के बावजूद नहीं थमी अनियमितता, ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप महराजगंज। बागापार-महराजगंज मार्ग पर स्थित रामपुर बुजुर्ग में निर्माणाधीन नहर पुलिया को लेकर बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण में भारी अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया निर्माण में निर्धारित मानकों की खुलकर अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि
पुराने ढांचे को तोड़ने के बजाय उसी पर गेरू से रंग-रोगन कर उसे नया दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। मजदूरों द्वारा केवल ऊपरी सतह पर काम कर पुलिया को नया रूप देने की कोशिश की जा रही है, जबकि वास्तविक निर्माण कार्य नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल संबंधित ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। जिस फर्म के माध्यम से निर्माण कराया जा रहा है, उस पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद
विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समाजसेवी उमेश चंद मिश्र, काशी प्रसाद, उदयराज यादव, राम सिंह और अली रजा सहित कई ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की चुप्पी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। वहीं, दृगपाल चौधरी, हरेन्द्र गौतम, प्रभुदयाल, सेराज आलम, पप्पू राव अंबेडकर और रमेश चौधरी समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- Post by Mohammad ali4
- Post by Gajendra gupta1
- महराजगंज: नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी पहुंचे!1
- महराजगंज नौतनवा गैस आपूर्ति को लेकर विरोध, पुतला दहन1
- गैस आपूर्ति को लेकर विरोध: पुतला दहन कर जताया आक्रोश नौतनवा- महराजगंज। रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। मंगलवार को शहीद भगत सिंह चौराहे पर एडवोकेट नागेंद्र प्रसाद शुक्ला और भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं हो रही है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी पर निर्धारित दर से अधिक वसूली, कॉल सेंटर की कमी और भेदभावपूर्ण व्यवहार के आरोप भी लगाए गए। किसान नेता नागेंद्र शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि आम जनता को राहत दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। 👉 प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन भी दिया है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे।1
- ठूठीबारी। नौतनवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी स्थित बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज में मंगलवार को फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीसी इंटर कॉलेज बरगदवा के प्रधानाचार्य अनिल चौधरी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक संजीव यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत महाविद्यालय की छात्रा अंशिका गौतम ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की। वहीं सुधा कश्यप, रंजना गौण, कल्पना यादव और आस्था ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिद्धि और सोनी द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति ने माहौल को और भी भावनात्मक बना दिया। इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल चौधरी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान और संस्कारों के बल पर समाज में नई पहचान बनाएं। अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक संजीव यादव ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वही महाविद्यालय परिवार द्वारा मेधावी छात्रा बीए प्रथम वर्ष आकृति पाण्डेय, बीए द्वितीय वर्ष अंशिका यादव, प्रिया यादव, बीए तृतीय वर्ष ब्यूटी अग्रहरी, गुंजा कन्नौजिया, प्रीति संजवईया, एमए प्रथम वर्ष सीमा आजाद, रंजना यादव, नेहा पटवा, एमए द्वितीय वर्ष संध्या, डी फार्मा प्रथम वर्ष शाहीन चौधरी व डी फार्मा द्वितीय वर्ष ऋषभ गुप्ता को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई, जिससे माहौल भावुक हो उठा। इस दौरान प्राचार्य गिरिजेश पाण्डेय, संरक्षिका अंजली यादव, मुख्य नियंता कृष्ण गुप्ता, कृष्णकांत त्रिपाठी, नसरुद्दीन, सभ्यता, अजय पाण्डेय, महेश निगम, विद्या चौहान मौजूद रहे।1
- Post by भगवन्त यादव1
- महराजगंज:बाइक चोरी का आरोप, थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग?1