logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिद्धार्थनगर जिले की नगर पंचायत शोहरतगढ़ में आबादी के बीच संचालित चिकवा मंडी (मीट/मछली मंडी) को हटाने की मांग और अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक पत्रकार के साथ कथित अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह प्रकरण शिवनगर के वार्ड संख्या-09 निवासी मनीष वर्मा द्वारा जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को दिए गए एक प्रार्थना पत्र से जुड़ा है। मनीष वर्मा ने घनी आबादी के बीच चल रही चिकवा मंडी को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में मंडी से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों, दुर्गंध, स्वच्छता संबंधी समस्याओं और जनस्वास्थ्य पर इसके पड़ रहे प्रभावों का उल्लेख किया था। शिकायतकर्ता ने मंडी के समीप मंदिर और घनी आबादी होने का हवाला देते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की थी। इसी मामले में बीते 19 जून को शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा कथित रूप से अवैध और अनाधिकृत रूप से संचालित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी, जिसमें प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि जब इस प्रशासनिक कार्रवाई की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार श्रवण कुमार पटवा वीडियो बना रहे थे, तभी मीट व्यवसाय से जुड़े नसीरुद्दीन उर्फ भोपू निवासी मोतीलाल नगर से उनकी कहासुनी हो गई। श्रवण कुमार पटवा ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि नसीरुद्दीन उर्फ भोपू ने उन्हें वीडियो बनाने से रोकने का प्रयास किया, सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी भी दी, जिससे उनके पत्रकारिता कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। पत्रकार की शिकायत पर थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने घटना की सूचना उसी दिन प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ और सीओ शोहरतगढ़ को लिखित रूप से भी दी थी। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

16 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago
495bbe1e-4fbf-49c3-af18-6220090758c8

सिद्धार्थनगर जिले की नगर पंचायत शोहरतगढ़ में आबादी के बीच संचालित चिकवा मंडी (मीट/मछली मंडी) को हटाने की मांग और अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक पत्रकार के साथ कथित अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह प्रकरण शिवनगर के वार्ड संख्या-09 निवासी मनीष वर्मा द्वारा जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को दिए गए एक प्रार्थना पत्र से जुड़ा है। मनीष वर्मा ने घनी आबादी के बीच चल रही चिकवा मंडी को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में मंडी से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों, दुर्गंध, स्वच्छता संबंधी समस्याओं और जनस्वास्थ्य पर इसके पड़ रहे प्रभावों का उल्लेख किया था। शिकायतकर्ता ने मंडी के समीप मंदिर और घनी आबादी होने का हवाला देते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की थी। इसी मामले में बीते 19 जून को शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा कथित रूप से अवैध और अनाधिकृत रूप से संचालित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही

47860ceb-3166-43c4-a885-d38b6de5a5f2

थी, जिसमें प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि जब इस प्रशासनिक कार्रवाई की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार श्रवण कुमार पटवा वीडियो बना रहे थे, तभी मीट व्यवसाय से जुड़े नसीरुद्दीन उर्फ भोपू निवासी मोतीलाल नगर से उनकी कहासुनी हो गई। श्रवण कुमार पटवा ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि नसीरुद्दीन उर्फ भोपू ने उन्हें वीडियो बनाने से रोकने का प्रयास किया, सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी भी दी, जिससे उनके पत्रकारिता कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। पत्रकार की शिकायत पर थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने घटना की सूचना उसी दिन प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ और सीओ शोहरतगढ़ को लिखित रूप से भी दी थी। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दिनांक 20/06/2026 को सिद्धार्थनगर जनपद की बांसी तहसील में प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय रूप से जुटा। जिलाधिकारी (DM) सिद्धार्थनगर शशांक शेखर की उपस्थिति में आयोजित इस जनसुनवाई में कुल 81 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इन प्राप्त शिकायतों में से 50 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। प्रशासन ने इन समस्याओं के प्रति तत्परता दिखाते हुए, मौके पर ही 10 मामलों का तत्काल निस्तारण किया, जिससे जनता को त्वरित राहत मिल सके।
    1
    दिनांक 20/06/2026 को सिद्धार्थनगर जनपद की बांसी तहसील में प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय रूप से जुटा। जिलाधिकारी (DM) सिद्धार्थनगर शशांक शेखर की उपस्थिति में आयोजित इस जनसुनवाई में कुल 81 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

इन प्राप्त शिकायतों में से 50 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। प्रशासन ने इन समस्याओं के प्रति तत्परता दिखाते हुए, मौके पर ही 10 मामलों का तत्काल निस्तारण किया, जिससे जनता को त्वरित राहत मिल सके।
    user_Rashid Malik
    Rashid Malik
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बे में सर्विस रोड पर लंबे समय से पड़ी खराब गिट्टी और बारिश से खराब हुए सीमेंट के बोरे राहगीरों व वाहन चालकों के लिए लगातार खतरे का कारण बने हुए हैं। यहां निर्माण कार्य के लिए डाली गई गिट्टी को कई दिनों बाद भी हटाया नहीं गया है। इसके साथ ही, बारिश से खराब हुए सीमेंट के बोरे भी सड़क किनारे पड़े हैं, जिससे निर्माण सामग्री तो बर्बाद हो ही रही है, व्यस्त मार्ग पर दुर्घटना की आशंका भी लगातार बढ़ रही है। जिम्मेदार एनएचआई (NHAI) की घोर लापरवाही को इस स्थिति का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जिससे सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यह गिट्टी वाहन चालकों को ठीक से दिखाई नहीं देती, जिससे बाइक सवारों के फिसलने और छोटे वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। महराजगंज सर्विस रोड पर फैले इस मलबे के कारण राहगीरों के चोटिल होने की घटनाएँ भी सामने आ रही हैं, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति बरती जा रही इस लापरवाही पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनकी मांग है कि यदि समय रहते सर्विस रोड से गिट्टी और अन्य खराब सामग्री को नहीं हटाया गया, तो यह लापरवाही किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है और किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। जिम्मेदार विभाग की इस उदासीनता पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है, जबकि सर्विस रोड पर पड़ी कंक्रीट की सफाई अत्यंत आवश्यक है ताकि सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
    1
    बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बे में सर्विस रोड पर लंबे समय से पड़ी खराब गिट्टी और बारिश से खराब हुए सीमेंट के बोरे राहगीरों व वाहन चालकों के लिए लगातार खतरे का कारण बने हुए हैं। यहां निर्माण कार्य के लिए डाली गई गिट्टी को कई दिनों बाद भी हटाया नहीं गया है। इसके साथ ही, बारिश से खराब हुए सीमेंट के बोरे भी सड़क किनारे पड़े हैं, जिससे निर्माण सामग्री तो बर्बाद हो ही रही है, व्यस्त मार्ग पर दुर्घटना की आशंका भी लगातार बढ़ रही है। जिम्मेदार एनएचआई (NHAI) की घोर लापरवाही को इस स्थिति का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जिससे सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यह गिट्टी वाहन चालकों को ठीक से दिखाई नहीं देती, जिससे बाइक सवारों के फिसलने और छोटे वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। महराजगंज सर्विस रोड पर फैले इस मलबे के कारण राहगीरों के चोटिल होने की घटनाएँ भी सामने आ रही हैं, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय निवासियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति बरती जा रही इस लापरवाही पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनकी मांग है कि यदि समय रहते सर्विस रोड से गिट्टी और अन्य खराब सामग्री को नहीं हटाया गया, तो यह लापरवाही किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है और किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। जिम्मेदार विभाग की इस उदासीनता पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है, जबकि सर्विस रोड पर पड़ी कंक्रीट की सफाई अत्यंत आवश्यक है ताकि सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
    user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर, आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडे ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में संध्याकालीन पैदल गश्त की। इस दौरान ताजिया जुलूस मार्ग का सघनता से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान, पुलिस टीम ने जुलूस मार्ग पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का विशेष तौर पर मुआयना किया। साथ ही, मार्ग में पड़ने वाले विद्युत तारों, अवरोधों और अन्य संभावित जोखिम वाले स्थानों का भी परीक्षण किया गया, जिसकी जानकारी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए तुरंत दी गई। थानाध्यक्ष ने ताजियेदारों, संभ्रांत नागरिकों और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनसे पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस किसी भी अफवाह, भ्रामक सूचना या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले कृत्यों के प्रति पूरी तरह सतर्क है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। पैदल गश्त के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया और उनसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रख रही है, ताकि अफवाहों और भ्रामक प्रचार-प्रसार पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा सके। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे ने संदेश दिया कि मोहर्रम का पर्व शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द का प्रतीक है, और सभी नागरिक प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करते हुए इस पर्व को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराएं। महुली पुलिस ने "सुरक्षित पर्व, शांतिपूर्ण आयोजन एवं सौहार्दपूर्ण समाज" का संकल्प लिया है।
    4
    पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर, आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडे ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में संध्याकालीन पैदल गश्त की। इस दौरान ताजिया जुलूस मार्ग का सघनता से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

गश्त के दौरान, पुलिस टीम ने जुलूस मार्ग पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का विशेष तौर पर मुआयना किया। साथ ही, मार्ग में पड़ने वाले विद्युत तारों, अवरोधों और अन्य संभावित जोखिम वाले स्थानों का भी परीक्षण किया गया, जिसकी जानकारी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए तुरंत दी गई। थानाध्यक्ष ने ताजियेदारों, संभ्रांत नागरिकों और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनसे पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस किसी भी अफवाह, भ्रामक सूचना या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले कृत्यों के प्रति पूरी तरह सतर्क है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पैदल गश्त के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया और उनसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रख रही है, ताकि अफवाहों और भ्रामक प्रचार-प्रसार पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा सके। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे ने संदेश दिया कि मोहर्रम का पर्व शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द का प्रतीक है, और सभी नागरिक प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करते हुए इस पर्व को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराएं। महुली पुलिस ने "सुरक्षित पर्व, शांतिपूर्ण आयोजन एवं सौहार्दपूर्ण समाज" का संकल्प लिया है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    15 hrs ago
  • NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के विरोध में चाणक्य जन परिषद (CJP) द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना था कि बार-बार होने वाले पेपर लीक छात्रों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ हैं। उन्होंने सरकार से इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पूरी परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो, जवाब दो या इस्तीफा दो" जैसे नारे भी लगाए। युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित किए बिना छात्रों का विश्वास बहाल नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो इस आंदोलन को और भी व्यापक बनाया जाएगा।
    1
    NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के विरोध में चाणक्य जन परिषद (CJP) द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना था कि बार-बार होने वाले पेपर लीक छात्रों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ हैं। उन्होंने सरकार से इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पूरी परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो, जवाब दो या इस्तीफा दो" जैसे नारे भी लगाए। युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित किए बिना छात्रों का विश्वास बहाल नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो इस आंदोलन को और भी व्यापक बनाया जाएगा।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के अवसर पर थाना महुली परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश देना था। इस अभियान के तहत थाना परिसर, कार्यालय कक्षों, आवासीय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की व्यापक साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर, थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडे ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का निर्माण संभव है, और व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छता अभियान के दौरान थाना परिसर में जमा अनावश्यक कूड़ा-कचरा हटाया गया और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता बनाए रखने और जनसामान्य को भी इसके प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया। थाना महुली पुलिस ने यह भी संदेश दिया कि स्वच्छता और योग दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं; जहां योग व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है, वहीं स्वच्छता समाज को रोगमुक्त एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दौरान "स्वच्छता अपनाएं, बीमारियों को दूर भगाएं", "योग और स्वच्छता—स्वस्थ जीवन के दो मजबूत स्तंभ" और "स्वच्छ थाना, स्वस्थ पुलिस, सुरक्षित समाज" जैसे प्रेरक संदेश भी दिए गए। अभियान में थाना महुली के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के अवसर पर थाना महुली परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश देना था।

इस अभियान के तहत थाना परिसर, कार्यालय कक्षों, आवासीय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की व्यापक साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर, थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडे ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का निर्माण संभव है, और व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

स्वच्छता अभियान के दौरान थाना परिसर में जमा अनावश्यक कूड़ा-कचरा हटाया गया और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता बनाए रखने और जनसामान्य को भी इसके प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया। थाना महुली पुलिस ने यह भी संदेश दिया कि स्वच्छता और योग दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं; जहां योग व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है, वहीं स्वच्छता समाज को रोगमुक्त एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दौरान "स्वच्छता अपनाएं, बीमारियों को दूर भगाएं", "योग और स्वच्छता—स्वस्थ जीवन के दो मजबूत स्तंभ" और "स्वच्छ थाना, स्वस्थ पुलिस, सुरक्षित समाज" जैसे प्रेरक संदेश भी दिए गए। अभियान में थाना महुली के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    20 hrs ago
  • एक लड़के ने दिखावा करने के प्रयास में नदी में छलांग लगा दी। गौरतलब है कि उसे तैरना भी नहीं आता था।
    1
    एक लड़के ने दिखावा करने के प्रयास में नदी में छलांग लगा दी। गौरतलब है कि उसे तैरना भी नहीं आता था।
    user_Sachin agrahari
    Sachin agrahari
    डोमरियागंज, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.