टिहरी में एलपीजी आपूर्ति अब पूरी तरह सामान्य, प्रशासन और पूर्ति विभाग की सख्ती से व्यवस्था दुरुस्त नई टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। प्रशासन, गैस एजेंसियों और पूर्ति विभाग के बेहतर तालमेल से उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में एलपीजी की उपलब्धता पर्याप्त है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। विगत दिवस विभिन्न गैस एजेंसियों को 2192 घरेलू एलपीजी सिलेंडर प्राप्त हुए, जिनमें से 1950 सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए, जबकि 3435 सिलेंडर वर्तमान में स्टॉक में उपलब्ध हैं। प्रशासन की सक्रिय निगरानी के चलते डिलीवरी प्वाइंट पर ही गैस वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। बोराड़ी क्षेत्र में पड़ताल के दौरान यह पाया गया कि गैस एजेंसियां निर्धारित स्थानों पर ही पारदर्शिता के साथ सिलेंडर वितरण कर रही हैं। जनपद के नरेन्द्रनगर, लम्बगांव, भरपुरियागांव, नौघर, जाखणी, तुनीयार, रजाखेत, घुत्तु, पुजारगांव, मोटना, चौधार और ग्वाड समेत विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से गैस आपूर्ति की जा रही है। वहीं, व्यावसायिक एलपीजी के तहत प्रतिदिन 212 सिलेंडर का आवंटन प्राप्त हो रहा है। 19 किग्रा श्रेणी में 252 सिलेंडर प्राप्त हुए, जिनमें से 232 सिलेंडर वितरित किए गए। एलपीजी वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखने के लिए गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) लगातार निरीक्षण कर रहा है। अब तक 435 स्थानों (गैस गोदाम, पेट्रोल पंप, होटल आदि) पर निरीक्षण किया गया, जिसमें 14 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। शिकायत निवारण के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में अब तक 86 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि घबराहट में अतिरिक्त गैस बुकिंग न करें और केवल जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर लें। साथ ही, होम डिलीवरी या निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट का ही उपयोग करें और एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ से बचें। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें शीघ्र अपनी गैस एजेंसी में संपर्क कर प्रक्रिया पूर्ण करने की सलाह दी गई है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

- जनपद मे गैस सिलेंडर पर्याप्त,अब नही लगानी पड़ रही लाइन, uklive की पड़ताल1
- Post by Chef vinod Singh1
- The Aman Times | देहरादून क्राइम अपडेट 🚨 🔴 राजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई राजपुर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज फायरिंग और हत्या के मामले में पुलिस ने 3 और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 👉 यह पूरी घटना एक बार में हुए विवाद से शुरू हुई, जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गई। 📍 क्या है पूरा मामला? 29 मार्च की रात कुठालगेट स्थित ZEN-Z बार में बिल को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। अगली सुबह 30 मार्च को दोनों पक्ष आमने-सामने आए और वाहनों से एक-दूसरे का पीछा करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। 💥 इस फायरिंग में मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 वर्षीय मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 🚔 पुलिस की कार्रवाई पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था मौके से 2 तमंचे और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे अब 3 और आरोपी गिरफ्तार 👤 नए गिरफ्तार आरोपी: • आदेश गिरी (शामली, UP) • समीर चौधरी (हरिद्वार) • मोहित अरोड़ा (दिल्ली) ⚠️ पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 📢 एक छोटी सी बहस ने ले ली एक बेगुनाह की जान… यह घटना बताती है कि गुस्सा और लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।1
- Fire cupping use for multiple benefits in body... Body pain.. Body detox.. Body relax.. Anxiety reduction.. Depression reduction.. Better sleep.. blood flow increase.. Beauty.. etc..1
- घटना गदरपुर और केलाखेड़ा के बीच चीनी मिल के पास नेशनल हाईवे पर हुई चालक बस को दोराहा चौकी बाजपुर ले गया, पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू।1
- आज उत्तरकाशी में हनुमान जन्मोत्सव के महापर्व पर सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु दूर-दूर से यहां पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन कर रहे हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। हर तरफ जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। भक्तजन मंदिर में दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन मौके पर उत्तरकाशी में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है, जहां हर कोई बजरंगबली की भक्ति में लीन नजर आ रहा है हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे उत्तरकाशी में धार्मिक उत्साह अपने चरम पर है।2
- कुंभ मेला की तैयारी का जायजा लेने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन हरिद्वार पहुंचे। मेला के निर्माण कार्यों का कर रहे हैं स्थलीय निरीक्षण। इस दौरान सचिव शहरी विकास नितेश झा, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी साथ हैं।1
- The Aman Times 🚨 🔴 "ऑपरेशन प्रहार" में दून पुलिस की बड़ी सफलता 👉 ₹1 लाख का ईनामी शातिर अपराधी राजा साहनी गिरफ्तार 👉 6 महीने पहले उड़ीसा की कटक जेल तोड़कर हुआ था फरार 👉 ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट क्षेत्र में मिली थी लोकेशन 🚔 एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने चलाया सघन अभियान 📹 CCTV और मुखबिर तंत्र की मदद से स्विफ्ट डिजायर कार को किया ट्रेस 📍 नटराज चौक–टिहरी मार्ग पर सुमन पार्क के पास घेराबंदी कर दबोचा ⚠️ उड़ीसा पुलिस की टीम भी रही मौजूद 📂 अन्य राज्यों में भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे 👉 दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी कामयाबी 💪1