कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के वादकारी भवन का हुआ उद्घाटन -अधिवक्ताओं को सुविधा -बोले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह इससे सभी अधिवक्ताओं को मिलेगी सहूलियत बलिया : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे अधिवक्ताओं के लिए 22 लाख रुपए की लागत से बने वादकारी भवन का उद्घाटन विधि-विधान से किया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व सीडीओ ओजस्वी राज की मौजूदगी में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने फीता काट कर वादकारी भवन को जनपद के अधिवक्ताओं के लिए सिपुर्द किया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इसके लिए लंबे समय से लोगों की मांग चली आ रही थी जिसे पूरा कर दिया गया है। कार्य को समयावधि में पूरा कराया गया जिससे लोगों को इसका लाभ मिले। कहा कि यह जमीन खाली पड़ी थी जिस पर वादकारी भवन बनने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। इससे अधिवक्ताओं के साथ ही आने वाले वादकारियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। कहा नगर विधानसभा में विकास का कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहेगा। नगर में कई सारी परियोजनाओं पर कार्य चल रहा जो जल्द पूरा होगा। कार्यक्रम में अधिवक्ता विपिन बिहारी सिंह, मदन लाल वर्मा, अयोध्या नाथ सिंह, राजेश श्रीवास्तव, महेश प्रताप सिंह, रविंद्र नाथ तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, अमरीश पांडेय, हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।

- बलिया। जनपद में 16वीं जनगणना की तैयारियों को गति देते हुए सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने जिलाधिकारी का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में प्रगणक व पर्यवेक्षक शामिल हुए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी, जिससे पारदर्शिता और गति बढ़ेगी। प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चल रहा है, जिसमें मास्टर ट्रेनर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। 7 मई से शुरू होकर 15 दिनों तक जनगणना अभियान चलेगा, इसके बाद घर-घर सर्वे किया जाएगा।1
- नागरा चौक के पास स्थित स्मार्ट मॉल क्षेत्र में इन दोनों कपड़ों की दुकानों की रौनक बढ़ गई है यहा महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए आधुनिक और पारंपरिक परिधानों की व्यापक रेंज उपलब्ध है जिससे यह इलाका स्थानीय ग्राहकों के लिए एक प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन बनता जा रहा है...1
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- आग की लपटों में घिरी पचपदरा रिफाइनरी...! राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नज़र है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।1
- बक्सर :- राजपुर प्रखंड के कनेहरी उच्च विद्यालय में सोमवार को स्कूल अवधि के दौरान गर्मी के कारण एक-एक कर लगभग 10 बच्चे बेहोश हो गए.इस घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीषण गर्मी और लू ने स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सुबह चेतना सत्र समाप्त होने के बाद जैसे ही पहली घंटी की पढ़ाई शुरू हुई, तभी अचानक बच्चे गश खाकर गिरने लगे. देखते ही देखते करीब 10 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए.घटना के तुरंत बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरबिंद कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सभी प्रभावित बच्चों को पंखे के नीचे लिटाया और प्राथमिक उपचार शुरू किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को दी गई.बच्चों के बेहोश होने की खबर मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुँच गए.सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम ने सभी गंभीर छात्राओं को एम्बुलेंस से तत्काल सीएचसी लाया गया.जहां उपचार के बाद सभी को दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी दें दी गयी.अभी वह पूरी तरह से स्वस्थ है.3
- लिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) देवरिया आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड की सलामी ली गयी, तत्पश्चात् निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया । तदुपरांत महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर आदि का निरीक्षण किया गया । यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए । गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए । समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन देवरिया, प्रभारी आरटीसी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।1
- जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर...! उत्तर-पूर्वी जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी ने तटीय इलाकों को प्रभावित किया है। समुद्र की ऊंची लहरें तटों से टकरा रही हैं और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। यह प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर रही है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।1
- अवध-असम एक्सप्रेस में 5 संदिग्धों को देवरिया RPF ने पकड़ा1
- खबर देवरिया जनपद के सदर कोतवाली के सिविल लाइन रोड की है जहां पर एक ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए उसके बाद ट्रक लगभग 50 मीटर कार को घसीटते ले गया इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया गनीमत या रही की कोई बड़ी घटना नहीं हुई कार सवार सभी सुरक्षित हैं । वॉइस घटना का वीडियो वायरल हो गया1