टप्पल क्षेत्र के गांव हामिदपुर में घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी पीड़ितने मुकदमा पंजीकृत कराया घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी — रिपोर्ट दर्ज जट्टारी/टप्पल (अलीगढ़), 20 अप्रैल 2026। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव हामिदपुर में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित विकास पुत्र धर्मवीर निवासी हामिदपुर थाना टप्पल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अप्रैल 2026 की शाम करीब साढ़े छह बजे पड़ोस के ब्रज पुत्र नथी उसकी पत्नी हेमलता, पुत्र मोहन और पुत्री वंदना रंजिशन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए रितिक को पकड़कर लात-घूंसे और डंडों से बेरहमी से पीटा और उसे घर से बाहर खींच लाए। शोर सुनकर जब मेरी पत्नी पूजा अपने बेटे को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसे शरीर पर कई चोटें आईं और सिर में गंभीर चोट लगने से सूजन आ गई। पीड़ित के अनुसार मारपीट के दौरान उसकी पत्नी के सोने के कुंडल, मोबाइल फोन नंबर भी गिर गए। पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले 17 अप्रैल को भी उक्त लोगों द्वारा मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें आपसी समझौता करा दिया गया था। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर नाम जद ब्रज हेमलता मोहन वंदना निवासी हामिदपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सगुन सोम को सौंपी गई है।

- बाबा केदारनाथ के22 अप्रैल2026 से खुलेने जा रहे हैं हर हर महादेव1
- Post by KRANTKARI Khabar2
- मथुरा के सिहोरा गांव में भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के नेतृत्व में हुआ विशाल कुश्ती दंगल मेला आयोजन1
- 🚨 टप्पल पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार! 🚨 थाना टप्पल पुलिस ने मु०अ०सं० 175/2026 के अंतर्गत अभियुक्त हरेन्द्र सिंह पुत्र बदन सिंह (निवासी जट्टारी) को 01 अवैध तमंचा और 315 बोर के खोखा कारतूस के साथ दबोचा। ✅ बरामदगी: 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस। ✅ पुलिस टीम: उ०नि० सुरेन्द्र कुमार गौतम, का० गौरव कुमार, का० कपिल त्यागी। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप।1
- बुलंदशहर के ब्लॉक पहासू के गांव गंगागढ़ में जिला पंचायत के कोटे से बनवाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य में हो रही है धांधली। ठेकेदार की दबंगई और अधिकारियों की मिली भगत के साथ खुलेआम हो रहा है मानकों के अनुरूप नाले बनाने का निर्माण कार्य। इस वार्ड के जिला पंचायत सदस्य मनोज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रुकवाया वीडियो में ठेकेदारी कर रहा युवक यह मान रहा है कि मानकों के विपरीत हो रहा है यह कार्य लेकिन प्रशासन के अधिकारी सोए हुए हैं कुंभकर्णी नींद, वीडियो में साफ देखा जा रहा है की नाले के निर्माण कार्य में 6 इंची माल डालना चाहिए लेकिन ठेकेदार की दबंगई और मिली भगत के चलते निर्माण कार्य में डाला जा रहा है मात्र दो से तीन इंच माल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। बुलंदशहर के ब्लॉक पहासू के गांव गंगागढ़ का मामला।1
- अगर बात समझ में आये तो शेयर, कमेंट और लाइक अवश्य करें।हरे दुपट्टा को न छेड़ रे बाबा। मास्टर श्यौराज2
- अगर बात समझ में आये तो शेयर, कमेंट और लाइक अवश्य करें।हरे दुपट्टा को न छेड़ रे बाबा। मास्टर श्यौराज1
- Post by KRANTKARI Khabar1