भोपाल सेंट्रल जेल की सलाखों के बीच भी सजी रिश्तों की डोर भाई बहन के अटूट रिश्तों के पर्व रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल सेंट्रल जेल की सलाखों के पीछे भी भाई-बहन के रिश्ते की डोर मजबूत होती नजर आई। जेल में बंद कैदियों और बंदियों से मिलने के लिए भोपाल के अलावा सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। किसी ने अपने भाई को राखी बांधी तो किसी ने मामा और चाचा की कलाई पर रक्षा सूत्र सजाया। जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन को लेकर विशेष खुली मुलाकात की व्यवस्था की थी। बहनों को सख्त सुरक्षा जांच के बाद जेल परिसर में प्रवेश दिया गया। इस दौरान मोबाइल फोन, नकदी, पर्स, नशीली सामग्री और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। पानी की खुली बोतलें भी प्रतिबंधित रहीं। मिठाई और खाद्य सामग्री के लिए भी जेल प्रशासन द्वारा स्थानीय केंटीन से ही निर्धारित व्यवस्था के तहत अनुमति दी गई। जेल परिसर में कई भावुक दृश्य देखने को मिले। लंबे समय बाद अपने भाइयों और परिजनों से मिलकर कई महिलाएं भावुक हो गईं। बहनों ने नम आंखों से भाइयों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। कई बंदियों की आंखें भी अपनों का स्नेह देखकर छलक उठीं। बहनों ने रक्षा सूत्र बांधते हुए अपने भाइयों से भविष्य में अपराध से दूर रहने का संकल्प भी लिया। कई महिलाएं अपने परिजनों की जल्द रिहाई के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती नजर आईं। वहीं, जेल में सजा काट रहे कुछ बंदियों ने बहनों और अन्य परिजनों के साथ आए बच्चों को भी दुलार किया। कैदी देर तक बच्चों को अपने गोद में बिठाकर लाड़ प्यार करते रहे, कई कैदियों ने अपनी मां और बहनों के गोद में सर रखकर उनका आशीर्वाद लिया। भोपाल सेंट्रल जेल अधीक्षक महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर जेल मुख्यालय के निर्देश पर विशेष व्यवस्था की गई थी। पिछले करीब आठ दिनों से खुली मुलाकात की तैयारियां चल रही थीं। बारिश के मौसम को देखते हुए जेल परिसर में वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया था। व्यवस्था संभालने के लिए जेल प्रशासन के साथ स्थानीय पुलिस बल का भी सहयोग लिया गया। जो बहने बंदियों से मुलाकात करने पहुंची यहां पर उनकी सख्त चेकिंग की गई और जेल की कैंटीन से ही उन्हें राखी और मिठाई उपलब्ध करवाई गई। इस राखी से उन्होंने त्यौहार मनाया। जेल अधीक्षक के अनुसार, भोपाल सेंट्रल जेल में वर्तमान में 3600 से अधिक कैदी बंद हैं और रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में उनके परिजनों के पहुंचने की संभावना जताई गई थी। शाम तक करीब 3 हजार बंदियों के परिजनों के पहुंचने की उम्मीद हैं। दोपहर तक 1500 से ज्यादा कैदियों के परिजन जेल परिसर में पहुंच चुके थे।
भोपाल सेंट्रल जेल की सलाखों के बीच भी सजी रिश्तों की डोर भाई बहन के अटूट रिश्तों के पर्व रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल सेंट्रल जेल की सलाखों के पीछे भी भाई-बहन के रिश्ते की डोर मजबूत होती नजर आई। जेल में बंद कैदियों और बंदियों से मिलने के लिए भोपाल के अलावा सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। किसी ने अपने भाई को राखी बांधी तो किसी ने मामा और चाचा की कलाई पर रक्षा सूत्र सजाया। जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन को लेकर विशेष खुली मुलाकात की व्यवस्था की थी। बहनों को सख्त सुरक्षा जांच के बाद जेल परिसर में प्रवेश दिया गया। इस दौरान मोबाइल फोन, नकदी, पर्स, नशीली सामग्री और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। पानी की खुली बोतलें भी प्रतिबंधित रहीं। मिठाई और खाद्य सामग्री के लिए भी जेल प्रशासन द्वारा स्थानीय
केंटीन से ही निर्धारित व्यवस्था के तहत अनुमति दी गई। जेल परिसर में कई भावुक दृश्य देखने को मिले। लंबे समय बाद अपने भाइयों और परिजनों से मिलकर कई महिलाएं भावुक हो गईं। बहनों ने नम आंखों से भाइयों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। कई बंदियों की आंखें भी अपनों का स्नेह देखकर छलक उठीं। बहनों ने रक्षा सूत्र बांधते हुए अपने भाइयों से भविष्य में अपराध से दूर रहने का संकल्प भी लिया। कई महिलाएं अपने परिजनों की जल्द रिहाई के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती नजर आईं। वहीं, जेल में सजा काट रहे कुछ बंदियों ने बहनों और अन्य परिजनों के साथ आए बच्चों को भी दुलार किया। कैदी देर तक बच्चों को अपने गोद में बिठाकर लाड़ प्यार करते रहे, कई कैदियों ने अपनी मां और बहनों के गोद में सर रखकर उनका आशीर्वाद लिया। भोपाल सेंट्रल जेल अधीक्षक महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि रक्षाबंधन
पर्व को लेकर जेल मुख्यालय के निर्देश पर विशेष व्यवस्था की गई थी। पिछले करीब आठ दिनों से खुली मुलाकात की तैयारियां चल रही थीं। बारिश के मौसम को देखते हुए जेल परिसर में वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया था। व्यवस्था संभालने के लिए जेल प्रशासन के साथ स्थानीय पुलिस बल का भी सहयोग लिया गया। जो बहने बंदियों से मुलाकात करने पहुंची यहां पर उनकी सख्त चेकिंग की गई और जेल की कैंटीन से ही उन्हें राखी और मिठाई उपलब्ध करवाई गई। इस राखी से उन्होंने त्यौहार मनाया। जेल अधीक्षक के अनुसार, भोपाल सेंट्रल जेल में वर्तमान में 3600 से अधिक कैदी बंद हैं और रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में उनके परिजनों के पहुंचने की संभावना जताई गई थी। शाम तक करीब 3 हजार बंदियों के परिजनों के पहुंचने की उम्मीद हैं। दोपहर तक 1500 से ज्यादा कैदियों के परिजन जेल परिसर में पहुंच चुके थे।
- breaking news उठो मुसलमानों! अपने हक़-हुकूक, अपने फ़रायज़, अपनी शरीयत और अपने दीन के तहफ़्फ़ुज़ के लिए अब आवाज़ बुलंद करने का वक़्त है। तमाम बातिल ताक़तों का इस्तिक़ामत, शुजाअत और बहादुरी के साथ मुकाबला करो। UCC के खिलाफ लोकतांत्रिक और पुरअमन तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करो और इस बिल की पुरज़ोर मज़म्मत करते हुए अपने मज़हबी और संवैधानिक अधिकारों की हिफ़ाज़त के लिए खड़े हो। यह वक़्त खामोशी का नहीं, अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाने का है। मोहसिन अली खान प्रदेश अध्यक्ष, AIMIM मध्य प्रदेश1
- करोड़ों के बंगले बन रहे, बच्चों के लिए टूटी पुलिया नहीं बन रही! दतिया ठंडी सड़क की तस्वीर ने खोली पोल दतिया में टूटी पुलिया और जलभराव से स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश में घुटनों-घुटनों तक पानी के बीच बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।1
- भोपाल में सांसद आलोक शर्मा का अनोखा रक्षाबंधन महोत्सव राजधानी भोपाल में सांसद आलोक शर्मा ने रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया। बड़ी संख्या में भोपाल लोकसभा क्षेत्र की बहनें पहुंचीं और सांसद आलोक शर्मा को राखी बांधकर दुआएं और आशीर्वाद दिया। वहीं, भैया आलोक शर्मा ने भी बहनों से हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का वादा किया। इस दौरान आलोक शर्मा ने खुद गाना गाकर बहनों का स्वागत किया, जिससे उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। बहनों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा की गईं। भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व का यह नजारा देखने लायक रहा। भोपाल में सांसद आलोक शर्मा का अनोखा रक्षाबंधन महोत्सव राजधानी भोपाल में सांसद आलोक शर्मा ने रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया। बड़ी संख्या में भोपाल लोकसभा क्षेत्र की बहनें पहुंचीं और सांसद आलोक शर्मा को राखी बांधकर दुआएं और आशीर्वाद दिया। वहीं, भैया आलोक शर्मा ने भी बहनों से हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का वादा किया। इस दौरान आलोक शर्मा ने खुद गाना गाकर बहनों का स्वागत किया, जिससे उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। बहनों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा की गईं। भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व का यह नजारा देखने लायक रहा।1
- भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में रक्षाबंधन पर खास आयोजन, महापौर मालती राय सहित महिला पार्षदों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में रक्षाबंधन पर खास आयोजन! भोपाल। महापौर मालती राय ने पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला जनप्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर भाई होने का स्नेह जताया और पुलिसकर्मियों ने भी राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और अपनत्व का रिश्ता मजबूत करने का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर महापौर मालती राय ने रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बीजेपी की महिला पार्षदों और महिला समाजसेवियों ने भी पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। महिला जनप्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर भाई होने का स्नेह जताया। पुलिसकर्मियों ने भी राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद लिया।1
- सेंट्रल जेल से रक्षाबंधन की खास तस्वीरें जेल अधीक्षक की मौजूदगी में रक्षाबंधन जेल में बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र भावुक हुए रिश्ते - राखी पर छलकीं आंखें.1
- 🪢❤️ रक्षाबंधन पर मुस्तकीम कुरैशी का खास संदेश ❤️🪢 भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सम्मान के पावन पर्व रक्षाबंधन पर मुस्तकीम कुरैशी ने देश-प्रदेशवासियों एवं सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। 💫 “हर बहन के चेहरे पर मुस्कान रहे, हर भाई की कलाई पर प्यार की डोर सजी रहे।” 🙏 आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। #RakshaBandhan #RakshaBandhan2026 #MustakimQureshi #LifeOKNews #Bhopal #BrotherSisterLove #HappyRakshaBandhan1
- रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, महापौर और महिला पार्षदों ने मनाया भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ उन पुलिसकर्मियों के प्रति भी सम्मान और अपनापन देखने को मिला, जो दिन-रात शहरवासियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में रक्षाबंधन का विशेष आयोजन किया गया, जहां महापौर मालती राय सहित बीजेपी की महिला पार्षदों और महिला समाजसेवीयो ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर महापौर मालती राय ने पुलिस जवानो की कलाई पर रक्षासूत्र बंधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान महिला जनप्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर भाई होने का स्नेह जताया। पुलिसकर्मियों ने भी राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर माहौल पूरी तरह भावुक और आत्मीय नजर आया। महापौर मालती राय ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी अपने परिवार से दूर रहकर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। रक्षाबंधन के दिन भी कई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। बाइट -मालती राय, महापौर वही रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर ने भी महापौर मालती राय और उनके साथी बहनो का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वैसे तो पुलिस जवान हरदम सुरक्षा मे तैनात रहते है लेकिन किसी भी पर्व मे वह अपने घर नहीं जा पाते ऐसे मे महापौर जी ने इस क्षतिपूर्ति को दूर कर दिया है हम भी बहनो की सुरक्षा का वचन देतें है. बाइट -जय सिंह तोमर, रक्षित निरिक्षक कंट्रोल रूम में हुए इस आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने बहनों का आशीर्वाद लिया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम ने भाई-बहन के रिश्ते के साथ पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और अपनत्व के रिश्ते को भी मजबूत करने का संदेश दिया।4
- रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर रक्षासूत्र महापौर मालती राय और महिला पार्षदों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर रक्षासूत्र महापौर मालती राय और महिला पार्षदों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी1