UPI से ₹2,000 से अधिक भुगतान पर लगेगा शुल्क, 15 अक्टूबर से नया नियम नई दिल्ली। यूपीआई (UPI) से भुगतान करने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। जारी जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR (Merchant Discount Rate) शुल्क लागू होगा। हालांकि, आम जनता के लिए यूपीआई भुगतान निःशुल्क रहेगा और व्यक्तिगत भुगतान पर किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। ₹2,000 से अधिक के भुगतान पर लगने वाला MDR शुल्क मर्चेंट से लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ₹2,000 तक के लेनदेन पर MDR 0 प्रतिशत रहेगा। ₹2,000 से अधिक के लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR निर्धारित किया गया है, जबकि ₹75,000 और उससे अधिक के लेनदेन पर अधिकतम ₹300 का फिक्स्ड कैप लागू रहेगा। इस बदलाव का सीधा असर यूपीआई के माध्यम से भुगतान स्वीकार करने वाले व्यापारियों पर पड़ेगा, जबकि आम उपभोक्ताओं के व्यक्तिगत यूपीआई भुगतान को निःशुल्क रखने की बात कही गई है।
UPI से ₹2,000 से अधिक भुगतान पर लगेगा शुल्क, 15 अक्टूबर से नया नियम नई दिल्ली। यूपीआई (UPI) से भुगतान करने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। जारी जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR (Merchant Discount Rate) शुल्क लागू होगा। हालांकि, आम जनता के लिए यूपीआई भुगतान निःशुल्क रहेगा और व्यक्तिगत भुगतान पर किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। ₹2,000 से अधिक के भुगतान पर लगने वाला MDR शुल्क मर्चेंट से लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ₹2,000 तक के लेनदेन पर MDR 0 प्रतिशत रहेगा। ₹2,000 से अधिक के लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR निर्धारित किया गया है, जबकि ₹75,000 और उससे अधिक के लेनदेन पर अधिकतम ₹300 का फिक्स्ड कैप लागू रहेगा। इस बदलाव का सीधा असर यूपीआई के माध्यम से भुगतान स्वीकार करने वाले व्यापारियों पर पड़ेगा, जबकि आम उपभोक्ताओं के व्यक्तिगत यूपीआई भुगतान को निःशुल्क रखने की बात कही गई है।
- राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’!! कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचा सेवा से स्वावलंबन तक—जालौन में शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ राजकीय मेडिकल कॉलेज में ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, पात्र लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात* देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में सेवा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम का का शुभारंभ जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी जालौन समीर ,सीडीओ के के सिंह सहित सभी अधिकारीगण मौजूद रहे!3
- सेवा से स्वावलंबन तक—जालौन में शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ 📍राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। 🤝 सिलाई मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्प्रेयर, कल्टीवेटर, स्प्रिंकलर, टूल किट और स्वीकृति पत्र के साथ युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए गए। 🎯 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। 👉 सेवा, सम्मान और स्वावलंबन—यही है सेवा संकल्प अभियान का संदेश।2
- सेवा से स्वावलंबन तक—जालौन में शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’* राजकीय मेडिकल कॉलेज में ‘सेवा दिवस आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, पात्र लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात जालौन माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में सेवा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी समीर, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, अपना दल जिला अध्यक्ष अनिल कुदारी तथा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने किया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया, जिससे सेवा और सम्मान के साथ स्वावलंबन की दिशा में भी कदम बढ़ा।इस अवसर पर एनआरएलएम द्वारा 3 प्रशस्ति पत्र, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 50 स्वीकृति पत्र एवं 3 टूल किट, उद्योग विभाग द्वारा 10 सिलाई मशीन एवं 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रदान की गईं। कृषि विभाग द्वारा 15 स्प्रेयर एवं 2 कल्टीवेटर तथा उद्यान विभाग द्वारा 15 स्प्रिंकलर टूल वितरित किए गए। वहीं आईटीआई के माध्यम से 10 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रोजगार के अवसरों से जोड़ा गया। कार्यक्रम में जनसेवा को विकास की आधारशिला बताते हुए लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और पात्र लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया गया। ‘जिसने जीवन संवारा, उन्हें आशीर्वाद हमारा’ की भावना के साथ आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ने जनसेवा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के संदेश को मजबूती दी। सेवा संकल्प अभियान जनसेवा को राष्ट्रसेवा से जोड़ते हुए समाज के अंतिम पायदान तक विकास और अवसर पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर परमुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी व बड़ी संख्या मे लाभार्थी, मौजूद रहे4
- जनता दर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश गोरखपुर। आमजन की पीड़ा सुनना, उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना और शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही जनता दर्शन का मूल उद्देश्य है। इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनकी शिकायतों के समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पात्र लोगों को शासन की सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। जनता दर्शन के दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी को समाधान का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।1
- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता संतराम नीलांचल1
- एडीजी-आईजी ने जालौन एसपी कार्यालय की शाखाओं का किया निरीक्षणः रिकॉर्ड जांचे, अपराध नियंत्रण व चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जालौन में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि बुधवार को उरई पहुंचे। वार्षिक निरीक्षण के तहत दोनों अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। वहीं विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों व कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान लंबित मामलों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित करने और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। एसपी कार्यालय की शाखाओं के अभिलेख जांचे एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण के क्रम में एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, डीसीआरबी, महिला शाखा, साइबर शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ, वाचक कार्यालय और क्राइम सेक्शन समेत अन्य शाखाओं के अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यों की समीक्षा की गई। जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनपद के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर पुलिस व्यवस्था को लेकर उनकी अपेक्षाएं और सुझाव सुने। इसके बाद पुलिस लाइन में थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों, अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ संवाद किया। बैठक में अपराध नियंत्रण, विवेचना, महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध और पर्यवेक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। गंभीर अपराधों में कार्रवाई की समीक्षा एडीजी ने जालौन पुलिस के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पिछले चार महीनों में सामने आए गंभीर अपराधों में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। उनके मुताबिक, श्रेणी एक के अपराधों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अधिकांश मामलों का खुलासा किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के साथ उन्हें सजा दिलाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। अभियोजन, विवेचना और कन्विक्शन के मामलों में जनपद पुलिस का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई की गति बनाए रखने और उसे और मजबूत करने की अपेक्षा जताई। पुलिस चौकियों के स्थायी भवनों के लिए भेजे जाएंगे प्रस्ताव पुलिस भवनों और थानों के जीर्णोद्धार को लेकर एडीजी ने कहा कि जहां मरम्मत या जीर्णोद्धार की जरूरत होती है, वहां प्रस्ताव मुख्यालय भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है उन्होंने बताया कि जिन पुलिस चौकियों के पास अभी स्थायी भवन नहीं हैं, उनके संबंध में एसपी से चर्चा की गई है। भूमि आवंटन के लिए प्रशासन के साथ समन्वय कर प्रस्ताव भेजे जाएंगे, ताकि जरूरत के अनुसार स्थायी भवन बनाकर चौकियों को उनके संबंधित क्षेत्रों में स्थापित किया जा सके। पुलिस लाइन और थाना आटा का भी होगा निरीक्षण एडीजी ने बताया कि निरीक्षण के अगले चरण मे पुलिस लाइन के अभिलेखों और व्यवस्थाओ की समीक्षा की जाएगी। आगामी चुनावों के मद्देनजर पुलिस की तैयारियों का भी आकलन किया जाएगा। थाना आटा का निरीक्षण भी प्रस्तावित है, जिसे शाम के समय किया जाएगा। इस दौरान आईजी झांसी आकाश कुलहरि, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, सीओ उरई राजीव शर्मा, सीओ कालपी राजेश कुमार, सीओ कोच परमेश्वर प्रसाद, सीओ अंबुज यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। *Reporter Rinku rana*3
- *मा प्रभारी मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 408 चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र* माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज इको पार्क माती में वृहद जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान मा प्रभारी मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा पारदर्शी एवं स्वच्छ चयन प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 408 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी सहायिकाओं में उत्साह का वातावरण रहा। माननीय प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठाए संवेदनशीलता एवं सेवाभाव के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। मा0 जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं तक पोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाने में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गते टूल किट, सीएम युवा योजना अन्तर्गत चेक, अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों को प्रमाण पत्र, चिकित्सा विभाग द्वारा पोषण पोटली सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए गए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने तथा अन्य पात्र लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने माताओं एवं बच्चों के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इसी अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ भी किया गया। शिविर के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए शासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं तथा ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को समाज के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला एवं बाल विकास, पोषण, श्रमिक कल्याण, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने 408 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ निर्वहन करें तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अजीत सिंह पाल जी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास पोषण तथा श्रमिक कल्याण से संबंधित योजनाएं समाज के व्यापक हित से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नवचयनितों को शुभकामनायें दी। माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यक्रम में लाभान्वित महिलाओं एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी ने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा योजनाओं की जानकारी अन्य पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी ने कहा कि महिलाओंए बच्चों एवं ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ना जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी व मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों को एक साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण कार्यक्रमों, श्रमिक कल्याण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों ने सेवा, जनकल्याण, महिला एवं बाल विकास, पोषण तथा श्रमिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण के प्रति शासन, प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व बड़ी संख्या में लाभार्थी आदि उपिस्थत रहे।1
- जालौन में पैथॉलाजी मामले की घटना को लेकर क्या कुछ बोले CO!! अवगत कराना है कि आज दिनांक 17.09.2026 को दोपहर करीब एक बजे हलीम पुत्र स्व0 बाबू शाह निवासी पटेल नगर कस्बा व थाना उरई जनपद जालौन व विपक्षी गुलाम मोहम्मद पुत्र कलेन्दर शॉह नि0 नया पाठकपुरा कस्बा व थाना उरई जनपद जालौन, जो कि मजरूब हलीम का रिस्ते में भतीजा लगता है। मजरूब हलीम ने गुलाम मोहम्मद की दुकान को किराये पर ले रखा जिसमें वह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है तथा जिला अस्पताल के सामने पैथोलॉजी भी संचालित करता है। गुलाम मोहम्मद, हलीम से अपनी दुकान खाली कराना चाहता है इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसमें हलीम को चोटें आयी हैं मेडिकल रिपोर्ट में हार्ड एण्ड ब्लन्ट ऑब्जेक्ट से चोटे आना बताया गया है। जिसके सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से 50,000/- रुपये की छीनने की बात प्रकाश में आई है। *दौराने जांच ज्ञात हुआ है कि दोनों के मध्य झगडा हुआ है, रुपये छीनने की बात असत्य एवं निराधार व भ्रामक है ।इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) द्वारा दी गयी बाइट।1