logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ: घटना की सूचना देने और वीडियो बनाने वाले मीडिया कर्मी को थाने में बैठाने का आरोप राजधानी लखनऊ के पॉश क्षेत्र गौतम बुद्ध मार्ग, सड़ाना स्थित ग्लोब कैफे के पास बीती रात दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक अखबार के वरिष्ठ कर्मचारी को पुलिस द्वारा थाने में घंटों बैठाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त मीडिया कर्मचारी का झगड़े से कोई सीधा संबंध नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने एक सजग नागरिक के रूप में डायल 112 पर सूचना दी और घटना का वीडियो बनाया। आरोप है कि इसी बात से नाराज़ एक दारोगा ने उन्हें अपनी जीप में बैठाकर थाने ले गया और कई घंटों तक वहीं बैठाए रखा। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने खुद को देश के एक प्रतिष्ठित अखबार का कर्मचारी बताते हुए अपनी पहचान भी बताई, इसके बावजूद उन्हें थाने में रोके रखा गया। उनका दावा है कि उन्होंने केवल नागरिक कर्तव्य निभाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि यदि कोई नागरिक या मीडिया कर्मी किसी घटना की जानकारी पुलिस को देता है, तो उसके साथ इस प्रकार का व्यवहार क्यों किया गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना से “सजग नागरिक” और “मित्र पुलिस” की अवधारणा पर भी सवाल खड़े होते हैं। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

3 hrs ago
user_NATIONAL INDIA TV
NATIONAL INDIA TV
Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

लखनऊ: घटना की सूचना देने और वीडियो बनाने वाले मीडिया कर्मी को थाने में बैठाने का आरोप राजधानी लखनऊ के पॉश क्षेत्र गौतम बुद्ध मार्ग, सड़ाना स्थित ग्लोब कैफे के पास बीती रात दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक अखबार के वरिष्ठ कर्मचारी को पुलिस द्वारा थाने में घंटों बैठाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त मीडिया कर्मचारी का झगड़े से कोई सीधा संबंध नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने एक सजग नागरिक के रूप में डायल 112 पर सूचना दी और घटना का वीडियो बनाया। आरोप है कि इसी बात से नाराज़ एक दारोगा ने उन्हें अपनी जीप में बैठाकर थाने ले गया और कई घंटों तक वहीं बैठाए रखा। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने खुद को देश के एक प्रतिष्ठित अखबार का कर्मचारी बताते हुए अपनी पहचान भी बताई, इसके बावजूद उन्हें थाने में रोके रखा गया। उनका दावा है कि उन्होंने केवल नागरिक कर्तव्य निभाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि यदि कोई नागरिक या मीडिया कर्मी किसी घटना की जानकारी पुलिस को देता है, तो उसके साथ इस प्रकार का व्यवहार क्यों किया गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना से “सजग नागरिक” और “मित्र पुलिस” की अवधारणा पर भी सवाल खड़े होते हैं। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • user_User3247
    User3247
    Uttar Pradesh
    👏
    39 min ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजधानी लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के ग्राम मातन में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना माल में तहरीर दी है, लेकिन अब तक कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर बताया जा रहा है। पीड़िता केसराशा पत्नी भगवानदीन पासी, निवासी ग्राम मातन, थाना माल, जनपद लखनऊ ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उनका पुत्र मुकेश घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला अनुराग पुत्र प्रेम वहां पहुंचा और रंग लगाने को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि मुकेश द्वारा मना करने पर अनुराग आगबबूला हो गया और अपने साथियों अमित पुत्र कमलेश, रामशंकर पुत्र केशव तथा अभिषेक पुत्र रामशंकर को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर मुकेश के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और मुक्कों से जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार का कहना है कि थाना माल में तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते वे न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले में शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    राजधानी लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के ग्राम मातन में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना माल में तहरीर दी है, लेकिन अब तक कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर बताया जा रहा है।
पीड़िता केसराशा पत्नी भगवानदीन पासी, निवासी ग्राम मातन, थाना माल, जनपद लखनऊ ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उनका पुत्र मुकेश घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला अनुराग पुत्र प्रेम वहां पहुंचा और रंग लगाने को लेकर विवाद करने लगा।
आरोप है कि मुकेश द्वारा मना करने पर अनुराग आगबबूला हो गया और अपने साथियों अमित पुत्र कमलेश, रामशंकर पुत्र केशव तथा अभिषेक पुत्र रामशंकर को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर मुकेश के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और मुक्कों से जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि थाना माल में तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते वे न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले में शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Dharmendra Kumar
    1
    Post by Dharmendra Kumar
    user_Dharmendra Kumar
    Dharmendra Kumar
    Video Creator Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    9 hrs ago
  • यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। वो लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। जैसे ही लॉ मार्टिनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, उसमें धुआं निकलने लगा और फिर डिस्पले बंद हो गया। पायलट ने अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी और फिर हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया। #lucknow #airport
    1
    यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। वो लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। जैसे ही लॉ मार्टिनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, उसमें धुआं निकलने लगा और फिर डिस्पले बंद हो गया। पायलट ने अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी और फिर हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया।
#lucknow #airport
    user_Shadab ansari
    Shadab ansari
    समाचारों और जानकारी को संवादित करना बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Mahesh media Patrkaar
    1
    Post by Mahesh media Patrkaar
    user_Mahesh media Patrkaar
    Mahesh media Patrkaar
    Photographer बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 7 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग रात को मिलने गए थे। गांव वालों ने प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, तो प्रेमिका ने टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। अंत में पुलिस को प्रेमी को मौके पर लाना पड़ा, तब जाकर। वीरु' की बसंती नीचे आई। प्यार हो तो ऐसा! 😂❤️ अब क्षेत्र में इस जुनूनी प्यार की चर्चा तेज है।
    1
    7 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग रात को मिलने गए थे। गांव वालों ने प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, तो प्रेमिका ने टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।
अंत में पुलिस को प्रेमी को मौके पर लाना पड़ा, तब जाकर। वीरु' की बसंती नीचे आई। प्यार हो तो ऐसा! 😂❤️
अब क्षेत्र में इस जुनूनी प्यार  की चर्चा तेज है।
    user_GROUND REPORT INDIA
    GROUND REPORT INDIA
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • मौलाना का बयान बेहद आपत्तिजनक है। बिहार सरकार से कार्रवाई करने की मांग की। सीएम सभी धर्मों को साथ लेकर चल रहे है। लखनऊ : बिहार के मौलाना के बयान पर मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने जताई नाराज़गी
    1
    मौलाना का बयान बेहद आपत्तिजनक है। बिहार सरकार से कार्रवाई करने की मांग की। सीएम सभी धर्मों को साथ लेकर चल रहे है। 
लखनऊ : बिहार के मौलाना के बयान पर मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने जताई नाराज़गी
    user_Prabhat Kashyap
    Prabhat Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • जनहित सर्व समाज सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश
    1
    जनहित सर्व समाज सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश
    user_Soni Shukla
    Soni Shukla
    Building society सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सामने आया है। घटना 5 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जिसमें कुछ युवकों द्वारा मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित यादव अपने दोस्त सनी के साथ होली मिलने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों वहां से निकलकर अपने घर पहुंचे। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी युवक दोबारा अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर के बाहर पहुंच गए और सनी नाम के युवक को बाहर बुलाकर फिर से मारपीट करने लगे। इसी बीच विशाल रावत उर्फ कल्लू और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सामने आया है। घटना 5 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जिसमें कुछ युवकों द्वारा मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित यादव अपने दोस्त सनी के साथ होली मिलने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों वहां से निकलकर अपने घर पहुंचे।
आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी युवक दोबारा अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर के बाहर पहुंच गए और सनी नाम के युवक को बाहर बुलाकर फिर से मारपीट करने लगे। इसी बीच विशाल रावत उर्फ कल्लू और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.