शेखपुरा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रिंस अशोक कुमार मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग के छठे मैच में आज टाउन क्रिकेट क्लब शेखपुरा ने ए सी सी शेखपुरा को 90 रनों से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक प्राप्त किए चेवाड़ा आजाद ग्राउंड में खेले जा रहे शेखपुरा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रिंस अशोक कुमार मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग के छठे मैच में आज टाउन क्रिकेट क्लब शेखपुरा ने ए सी सी शेखपुरा को 90 रनों से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक प्राप्त किए।टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित तीस ओवरों में टाउन क्लब के सभी खिलाड़ी 201 रन बना कर आल आउट हो गई। टीम की ओर से अभिषेक 52, अनुराग 34 एवं विकास पटेल ने 23 रन बनाए।ए सी सी की ओर से विराट यादव 3 और हिमांशु ने 4 विकेट लिए। मैच जीतने के लिए ए सी सी को 202रन बनाने थे परन्तु पूरी टीम 111 रन बना कर आल आउट हो गई। टीम की ओर से अमित 38 सौरभ 24 एवं यस राज 11 रन बनाए। टाउन क्लब के कृष्णा राज ने 6 विकेट तथा सौरभ ने 2 विकेट लिए। विजेता टीम के कृष्णा राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भोला ने प्रदान किया। अम्पायरिंग की भूमिका मिथलेश कुमार एवं रुद कुमार ने निभाई। मैच आजाद मैदान चेबाड़ा में खेला गया। क्रिकेट मैच का कार्यक्रम शुक्रवार कि शाम 4 बजे संपन्न हुआ।
शेखपुरा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रिंस अशोक कुमार मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग के छठे मैच में आज टाउन क्रिकेट क्लब शेखपुरा ने ए सी सी शेखपुरा को 90 रनों से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक प्राप्त किए चेवाड़ा आजाद ग्राउंड में खेले जा रहे शेखपुरा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रिंस अशोक कुमार मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग के छठे मैच में आज टाउन क्रिकेट क्लब शेखपुरा ने ए सी सी शेखपुरा को 90 रनों से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक प्राप्त किए।टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित तीस ओवरों में टाउन क्लब के सभी खिलाड़ी 201 रन बना कर आल आउट हो गई। टीम की ओर से अभिषेक 52, अनुराग 34 एवं विकास पटेल ने 23 रन बनाए।ए सी सी की ओर से विराट यादव 3 और हिमांशु ने 4 विकेट लिए। मैच जीतने के लिए ए सी सी को 202रन बनाने थे परन्तु पूरी टीम 111 रन बना कर आल आउट हो गई। टीम की ओर से अमित 38 सौरभ 24 एवं यस राज 11 रन बनाए। टाउन क्लब के कृष्णा राज ने 6 विकेट तथा सौरभ ने 2 विकेट लिए। विजेता टीम के कृष्णा राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भोला ने प्रदान किया। अम्पायरिंग की भूमिका मिथलेश कुमार एवं रुद कुमार ने निभाई। मैच आजाद मैदान चेबाड़ा में खेला गया। क्रिकेट मैच का कार्यक्रम शुक्रवार कि शाम 4 बजे संपन्न हुआ।
- चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सियानी फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को 14 फरवरी से 16 फरवरी तक अस्थायी रूप से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभागीय जानकारी के अनुसार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में शुक्रवार की शाम 4 बजे कनीय अभियंता (जेई) राजकुमार प्रसाद ने बताया कि 33 हजार वोल्ट (33 केवी) लाइन में मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। लाइन की मरम्मत एवं आवश्यक तकनीकी सुधार के कारण निर्धारित समयावधि में आपूर्ति बंद रखी जाएगी, ताकि कार्य सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली सेवा उपलब्ध कराना है। जेई ने सियानी फीडर क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी विद्युत संबंधी कार्य निपटा लें। साथ ही, मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की भी सलाह दी गई है। विद्युत विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कदम भविष्य में बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।1
- विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा मैराथन वॉकथाॅन एवं साइकिल रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन* बरबीघा, राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय बरबीघा में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और जीविका के सहयोग से बरबीघा प्रखंड के विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा मैराथन वॉकथाॅन एवं साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही साथ छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता स्लोगन लेखन प्रतियोगिता तथा वाद विवाद प्रतियोगिता कभी आयोजन किया गया प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और जीविका दीदी दीनदयाल कुमार गोपाल जी विशाल इत्यादि उपस्थित थे। मैराथन एवं वॉकथाॅन प्रतियोगिता महात्मा गांधी आदर्श उच्च विद्यालय बाभनबीघा के शारीरिक शिक्षक विशाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। साइकिल रेस प्रतियोगिता स्लोगन लेखन प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक गोपाल जी के निर्देशन में संपन्न हुआ तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता मध्य विद्यालय कोइरीबिगा के शिक्षक मनोज कुमार मनोज के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी बच्चियों को टी शर्ट तथा टोपी प्रदान किया गया ।1
- पटना के गांधी मैदान में खादी महोत्सव मेले में, उमड़ी भीड़ पटना। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इन दिनों खादी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है, जहां दूर-दूर से लोग पहुंचकर खादी और हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। मेले में खादी से बने ऊनी कपड़े, जैकेट, कुर्ता, साड़ी तथा सिल्क की आकर्षक साड़ियों की खूब मांग देखी जा रही है। खास बात यह है कि सभी स्टॉलों पर खादी वस्त्रों पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे खरीदारों में खासा उत्साह है। महोत्सव में महात्मा गांधी के चरखे द्वारा सूत कातने और धागा बनाने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही कपड़ा बुनाई की मशीन भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आगंतुक खादी निर्माण की पारंपरिक विधि को नजदीक से देख रहे हैं और इसके इतिहास से भी परिचित हो रहे हैं। मेले में मिट्टी के बर्तन नई तकनीक से बनाने वाली मशीन का प्रदर्शन भी किया गया है, जो लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। इसके अलावा मधुबनी से आई महिलाओं द्वारा मधुबनी पेंटिंग का सजीव प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसे लोग काफी सराह रहे हैं। खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी मेले में तरह-तरह के व्यंजन, अचार, मधु, चिप्स और अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और खेलकूद के साधन भी लगाए गए हैं। कुल मिलाकर गांधी मैदान का खादी महोत्सव खरीदारी, कला और संस्कृति का संगम बन गया है।4
- बाढ़, पटना। सिवान में पत्रकार की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद पूरे प्रदेश में पत्रकारों में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज बाढ़ अनुमंडल पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गहन चर्चा हुई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की जाए। इसके बाद संघ के सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने कहा कि वे बिना किसी हथियार के समाज की सच्चाई सामने लाने का कार्य करते हैं। उनकी कलम ही उनका शस्त्र है। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि सिवान की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की। मोकामा के वरिष्ठ पत्रकार कमलउद्दीन ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अहम है। यदि पत्रकार असुरक्षित रहेंगे तो निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित होगी। पत्रकार संघ ने स्पष्ट किया कि यदि सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आगे आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।1
- लखीसराय नया बाजार स्थित सम्राट अशोक भवन में वार्ड पार्षद जयप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई, जिसका संचालन वार्ड पार्षद गौतम कुमार ने किया। बैठक में शहर के विकास, अधूरी योजनाओं और प्रशासनिक समन्वय की कमी पर गंभीर चर्चा की गई।पार्षदों ने नगर परिषद कर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए जनप्रतिनिधियों के सम्मान की मांग की। साधारण बोर्ड से पारित योजनाओं को धरातल पर लागू कराने और प्रत्येक वार्ड में नियमित समीक्षा करने का निर्णय लिया गया।सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सफाई कर्मियों की उपस्थिति पर सख्ती से निगरानी रखने पर भी सहमति बनी। पारदर्शिता, समयबद्धता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया गया।1
- सतसंडा गांव के निकट अज्ञात हथियारबंद अपराधी ने भाजपा अध्यक्ष के पुत्र का बाइक लूटा। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के सतसंदा गांव के निकट बीते दिन देर रात्रि 11:00 बजे लखीसराय से अपनी बाइक लेकर जा रहे हलसी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के पुत्र का अज्ञात हथियारबंद अपराधियों के द्वारा बाइक मोबाइल एवं रुपया की लूट की गई। गुरुवार की देर रात्रि 11:00 बजे खैरमा गांव निवासी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पप्पू सिंह के पुत्र सुशांत कुमार लखीसराय स्थित अस्पताल में अपने परिजन से मिलकर तेतरहाट बाजार होते हुए सतसंडा के रास्ते अपना गांव कर्म जा रहा था कि अचानक सतसंडा पहाड़ क्रॉस करने के उपरांत बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी के द्वारा बाइक का ओवर टेक कर घेर लिया एवं हथियार के बल पर बाइक मोबाइल एवं पर्स सभी लेकर फरार हो गया इस संबंध में सुशांत कुमार ने बताया कि सभी अपराधी कम उम्र के थे एवं हथियार से लैस था बाइक मोबाइल एवं पर्स लेने के बाद करने की धमकी देकर भगाया जिसकी लिखित सूचना के तेतरहाट थाना में दे दी गई है वही तेतरहाट अपर थाना अध्यक्ष विद्यानंद कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है लगातार अपराधी की धर पकड़ हेतु छापेमारी की जा रही है1
- hamara district ka new viral video news kalakar ki or se1
- चेवाड़ा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता रैली आयोजित। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत शुक्रवार को चेवाड़ा स्थित प्लस टू श्री कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना था। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा, अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर चेवाड़ा थाना, मुख्य चौक-चौराहों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘शिक्षित बेटी, समृद्ध समाज’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बेटियों को समान अवसर दें और उनकी पढ़ाई में सहयोग करें। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे हुआ। विद्यालय प्रशासन ने इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।1