logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

14 hrs ago
user_Raju Yadav
Raju Yadav
Artist Handia, Prayagraj•
14 hrs ago

More news from Prayagraj and nearby areas
  • सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल *सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल* *मेजा, प्रयागराज।* मेजा थाना क्षेत्र के जवनिया चौकी अंतर्गत सोनार का तारा-ऊंचडीह चौराहे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार तिवारी का पूरा निवासी रमेश तिवारी अपने बेटे राहुल तिवारी और नाती के साथ राखी बंधवाकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सोनार का तारा चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही माया (लोडर वाहन) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रमेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार राहुल और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने शव को कब्जे में लेकर सोनार का तारा चौराहे पर सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर जवनिया चौकी प्रभारी और एसीपी मेजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी ने आक्रोशित परिजनों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों ने जाम खत्म किया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    3
    सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल
*सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल*
*मेजा, प्रयागराज।* मेजा थाना क्षेत्र के जवनिया चौकी अंतर्गत सोनार का तारा-ऊंचडीह चौराहे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
जानकारी के अनुसार तिवारी का पूरा निवासी रमेश तिवारी अपने बेटे राहुल तिवारी और नाती के साथ राखी बंधवाकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सोनार का तारा चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही माया (लोडर वाहन) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रमेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार राहुल और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने शव को कब्जे में लेकर सोनार का तारा चौराहे पर सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना पर जवनिया चौकी प्रभारी और एसीपी मेजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी ने आक्रोशित परिजनों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों ने जाम खत्म किया और पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    Artist Meja, Prayagraj•
    4 hrs ago
  • सोरांव तिराहे पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे वाहनों के पहिए रक्षाबंधन पर उमड़ी भीड़ से बढ़ा यातायात का दबाव, जाम छुड़ाने में पुलिस के साथ ग्राम प्रधान भी जुटे मेजा, प्रयागराज। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को बाजारों और अन्य स्थानों पर जाने के लिए निकली भीड़ के चलते सोरांव गांव के तिराहे पर दोपहर में भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटों तक आवागमन प्रभावित रहने से जाम में फंसे राहगीर और वाहन चालक परेशान रहे। जाम की सूचना मिलते ही मेजारोड पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को निकालने में जुट गई। ग्राम प्रधान राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचकर जाम छुड़वाने में पुलिसकर्मियों के साथ जुटे रहे। उन्होंने लोगों से वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने की अपील की। पुलिस और ग्राम प्रधान की लगातार कोशिशों के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोरांव तिराहे का रास्ता संकरा होने के कारण सामान्य दिनों में भी वाहनों का दबाव बना रहता है। रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में लोगों के घरों से निकलने के कारण वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। इसके साथ ही बेतरतीब वाहनों के आवागमन से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। घंटों जाम में फंसे लोग गर्मी और उमस के बीच हलकान रहे। पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को नियंत्रित करते नजर आए। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलने पर राहगीरों ने राहत की सांस ली।
    1
    सोरांव तिराहे पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे वाहनों के पहिए
रक्षाबंधन पर उमड़ी भीड़ से बढ़ा यातायात का दबाव, जाम छुड़ाने में पुलिस के साथ ग्राम प्रधान भी जुटे
मेजा, प्रयागराज। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को बाजारों और अन्य स्थानों पर जाने के लिए निकली भीड़ के चलते सोरांव गांव के तिराहे पर दोपहर में भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटों तक आवागमन प्रभावित रहने से जाम में फंसे राहगीर और वाहन चालक परेशान रहे।
जाम की सूचना मिलते ही मेजारोड पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को निकालने में जुट गई। ग्राम प्रधान राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचकर जाम छुड़वाने में पुलिसकर्मियों के साथ जुटे रहे। उन्होंने लोगों से वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने की अपील की। पुलिस और ग्राम प्रधान की लगातार कोशिशों के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सोरांव तिराहे का रास्ता संकरा होने के कारण सामान्य दिनों में भी वाहनों का दबाव बना रहता है। रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में लोगों के घरों से निकलने के कारण वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। इसके साथ ही बेतरतीब वाहनों के आवागमन से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।
घंटों जाम में फंसे लोग गर्मी और उमस के बीच हलकान रहे। पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को नियंत्रित करते नजर आए। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलने पर राहगीरों ने राहत की सांस ली।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • .भाजपा सरकार को भू माफियाओं दे रहे चुनौती रिटायर्ड दरोगा परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय, दबंगों का शासन प्रशासन को दे रहे खुली चुनौती प्रयागराज,, एक तरफ योगी सरकार का दावा है की जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से हमारा उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है भाजपा सरकार में माफिया या तो उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या तो जेल के काल कोठरी अपनी बची हुई जिंदगी के दिन जिन रहे हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का दावा है हमारी सरकार माफियाओं पर पूरी नकेल कस चुकी है एक तरफ योगी सरकार माफियाओं पर नकेल कसने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज के थाना नैनी के देवरख के उपरहार में माफियाओ द्वारा खुली चुनौती दी जा रही हैं जहाँ पर पुलिस विभाग में जीवन भर सेवा दे चुके दो दरोगा सहित कुल आधा दर्जन लोगों ने 2018 में एक जमीन रजिस्ट्री कराया और उस जमीन में नीव खोदकर पिलर को खड़ा कर दिया कुछ साल बाद उस जमीन पर पीड़ित जब मकान बनाने जाते हैं तो इसी गाव के कुछ दबंगों द्वारा अपनी जमीन कहकर काम को रोक दिया जाता है और उसी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की नीयत से निर्माण करना शुरू किया जाता है जब मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो पीड़ित परिवार परेशान हुआ तब सभी पीड़ित उपजिला अधिकारी करछना से न्याय की गुहार लगाई उपजिला अधिकारी ने जांच कर दबंगों द्वारा किया जा रहा कार्य को रोक दिया पीड़ितों का आरोप है दबंगों द्वारा हम लोगों को धमकी दी जा रही है की इस जमीन को छोड़ दो नहीं तो इस जमीन पर खून खराबा होगा और सभी खाताधारकों के पूरे परिवार को S,CS,T का मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की धमकी दी पीड़ित परिवार पूरी तरह डरा सहमा है पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए जिला अधिकारि और DCP यमुनानगर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई पीड़ितों ने कहा अगर हम लोगों को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे परिवार सहित आत्म हत्या करेगे पीड़ितों ने कहा जब भी हम लोग अपनी जमीन पर जाते है तब दबंगों द्वारा धमकी दी जाती है DCP यमुनानगर ने कहा मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी Bayte,,,पीड़ित कौशलेंद्र पाण्डेय रिटायर्ड दरोगा Bayte,,,पीड़ित जय प्रकाश यादव रिटायर्ड दरोगा Bayte,,,गवाह विजय शंकर तिवारी Bayte,,गवाह उमा शंकर तिवारी
    1
    .भाजपा सरकार को भू माफियाओं दे रहे चुनौती 

रिटायर्ड दरोगा परिवार ने  सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार 

आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय, दबंगों का शासन प्रशासन को दे रहे खुली चुनौती 

प्रयागराज,, एक तरफ योगी सरकार का दावा है की जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से हमारा उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है 
भाजपा सरकार में माफिया या तो उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या तो जेल के काल कोठरी अपनी बची हुई जिंदगी के दिन जिन रहे हैं
 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का दावा है हमारी सरकार माफियाओं पर पूरी नकेल कस चुकी है 
एक तरफ योगी सरकार माफियाओं पर नकेल कसने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज के थाना नैनी के देवरख के उपरहार में माफियाओ द्वारा खुली चुनौती दी जा रही हैं जहाँ पर पुलिस विभाग में जीवन भर सेवा दे चुके दो दरोगा सहित कुल आधा दर्जन लोगों ने 2018 में एक जमीन रजिस्ट्री कराया और उस जमीन में नीव खोदकर पिलर  को खड़ा कर दिया 
कुछ साल बाद उस जमीन पर पीड़ित जब मकान बनाने जाते हैं तो इसी गाव के कुछ दबंगों द्वारा अपनी जमीन कहकर काम को रोक दिया जाता है और उसी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की नीयत से निर्माण करना शुरू किया जाता है 
जब मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो पीड़ित परिवार परेशान हुआ तब सभी पीड़ित उपजिला अधिकारी करछना से न्याय की गुहार लगाई 
उपजिला अधिकारी ने जांच कर दबंगों द्वारा किया जा रहा कार्य को रोक दिया 
पीड़ितों का आरोप है दबंगों द्वारा हम लोगों को धमकी दी जा रही है की इस जमीन को छोड़ दो नहीं तो इस जमीन पर खून खराबा होगा और सभी खाताधारकों के पूरे परिवार को S,CS,T का मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की धमकी दी 
पीड़ित परिवार पूरी तरह डरा सहमा है पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए जिला अधिकारि और DCP यमुनानगर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई पीड़ितों ने कहा अगर हम लोगों को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे परिवार सहित आत्म हत्या करेगे पीड़ितों ने कहा जब भी हम लोग अपनी जमीन पर जाते  है तब दबंगों द्वारा धमकी दी जाती है 
DCP यमुनानगर ने कहा मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी

Bayte,,,पीड़ित कौशलेंद्र पाण्डेय रिटायर्ड दरोगा 

Bayte,,,पीड़ित जय प्रकाश यादव रिटायर्ड दरोगा 

Bayte,,,गवाह विजय शंकर तिवारी 

Bayte,,गवाह उमा शंकर तिवारी
    user_Susheel Kumar
    Susheel Kumar
    करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ज्ञानपुर भदोही - सेमराधनाथ महादेव मंदिर में श्रावणी उपाकर्म सम्पन्न, आचार्य विनोद माधव जी महाराज ने कराया वैदिक पूजन ज्ञानपुर भदोही। आज 28 अगस्त 2026 को पवित्र सेमराधनाथ घाट और सेमराधनाथ महादेव मंदिर पर श्रावणी उपाकर्म का भव्य आयोजन किया गया। मानसून की बारिश के बीच भी आस्था नहीं डिगी। आचार्य विनोद माधव जी महाराज (विनोद शास्त्री जी) ने माइक के माध्यम से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी उपाकर्म, जनेऊ पूजन और महादेव का विशेष दर्शन पूजन सम्पन्न कराया। *स्नान का महत्व -* इस दिन घाट पर स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन पूर्णिमा के दिन सेमराधनाथ घाट पर स्नान कर महादेव के दर्शन करने से सारे पाप धुल जाते हैं और जनेऊ बदलने से ब्राह्मणत्व की शुद्धि होती है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने घाट पर स्नान कर मंदिर में जलाभिषेक किया। पुजारी जी ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म केवल जनेऊ बदलना नहीं, बल्कि आत्म शुद्धि और संकल्प का पर्व है। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। > "श्रावणी उपाकर्म से वर्ष भर के पापों का प्रायश्चित होता है और महादेव की कृपा प्राप्त होती है।" * संवाददाता रामेश्वर तिवारी* *हिंदुस्तान नेशनल टीवी / उजाला स्पीड न्यूज, ज्ञानपुर भदोही* --- *"सेमराधनाथ में गूंजे वैदिक मंत्र - आचार्य विनोद माधव जी ने कराया उपाकर्म"*
    4
    ज्ञानपुर भदोही - सेमराधनाथ महादेव मंदिर में श्रावणी उपाकर्म सम्पन्न, आचार्य विनोद माधव जी महाराज ने कराया वैदिक पूजन

ज्ञानपुर भदोही। आज 28 अगस्त 2026 को पवित्र सेमराधनाथ घाट और सेमराधनाथ महादेव मंदिर पर श्रावणी उपाकर्म का भव्य आयोजन किया गया।
मानसून की बारिश के बीच भी आस्था नहीं डिगी। आचार्य विनोद माधव जी महाराज (विनोद शास्त्री जी) ने माइक के माध्यम से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी उपाकर्म, जनेऊ पूजन और महादेव का विशेष दर्शन पूजन सम्पन्न कराया।
*स्नान का महत्व -*
इस दिन घाट पर स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन पूर्णिमा के दिन सेमराधनाथ घाट पर स्नान कर महादेव के दर्शन करने से सारे पाप धुल जाते हैं और जनेऊ बदलने से ब्राह्मणत्व की शुद्धि होती है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने घाट पर स्नान कर मंदिर में जलाभिषेक किया।
पुजारी जी ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म केवल जनेऊ बदलना नहीं, बल्कि आत्म शुद्धि और संकल्प का पर्व है।
इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
> "श्रावणी उपाकर्म से वर्ष भर के पापों का प्रायश्चित होता है और महादेव की कृपा प्राप्त होती है।"
* संवाददाता रामेश्वर तिवारी*
*हिंदुस्तान नेशनल टीवी / उजाला स्पीड न्यूज, ज्ञानपुर भदोही*
---
*"सेमराधनाथ में गूंजे वैदिक मंत्र - आचार्य विनोद माधव जी ने कराया उपाकर्म"*
    user_Rameshvar Tiwari
    Rameshvar Tiwari
    Local News Reporter Gyanpur, Bhadohi•
    7 hrs ago
  • योगी सरकार का रक्षाबंधन पर मुफ्त बस सेवा का दावा खोखला, यात्रियों से वसूला जा रहा किराया! रक्षाबंधन के मौके पर सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करने का दावा ज़मीन पर पूरी तरह फेल नज़र आ रहा है। हालात यह हैं कि यात्रियों को न तो मुफ्त यात्रा का लाभ मिल रहा है और न ही बसों में बैठने दिया जा रहा है। मनमानी से परेशान जनता सरकार के दावों पर सवाल उठा रही है।
    1
    योगी सरकार का रक्षाबंधन पर मुफ्त बस सेवा का दावा खोखला, यात्रियों से वसूला जा रहा किराया!
रक्षाबंधन के मौके पर सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करने का दावा ज़मीन पर पूरी तरह फेल नज़र आ रहा है। हालात यह हैं कि यात्रियों को न तो मुफ्त यात्रा का लाभ मिल रहा है और न ही बसों में बैठने दिया जा रहा है। मनमानी से परेशान जनता सरकार के दावों पर सवाल उठा रही है।
    user_Mohammad Afzal
    Mohammad Afzal
    Local News Reporter फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं। ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड तब आ सकता है, जब ग्लेशियर द्वारा रोकी गई झील का बांध अचानक टूट जाए पानी के दबाव और ग्लेशियर में बनी दरारों से बाहर निकलने का रास्ता बन जाता है। इसके बाद झील में जमा भारी मात्रा में पानी और मलबा बेहद तेज़ रफ्तार से पहाड़ों से नीचे की ओर बहता है, जिससे अचानक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है। चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं। ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड तब आ सकता है, जब ग्लेशियर द्वारा रोकी गई झील का बांध अचानक टूट जाए पानी के दबाव और ग्लेशियर में बनी दरारों से बाहर निकलने का रास्ता बन जाता है। इसके बाद झील में जमा भारी मात्रा में पानी और मलबा बेहद तेज़ रफ्तार से पहाड़ों से नीचे की ओर बहता है, जिससे अचानक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है।
    1
    चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं।

ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड तब आ सकता है, जब ग्लेशियर द्वारा रोकी गई झील का बांध अचानक टूट जाए

पानी के दबाव और ग्लेशियर में बनी दरारों से बाहर निकलने का रास्ता बन जाता है। इसके बाद झील में जमा भारी मात्रा में पानी और मलबा बेहद तेज़ रफ्तार से पहाड़ों से नीचे की ओर बहता है, जिससे अचानक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है।

    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • .भाजपा सरकार को भू माफियाओं दे रहे चुनौती रिटायर्ड दरोगा परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय, दबंगों का शासन प्रशासन को दे रहे खुली चुनौती प्रयागराज,, एक तरफ योगी सरकार का दावा है की जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से हमारा उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है भाजपा सरकार में माफिया या तो उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या तो जेल के काल कोठरी अपनी बची हुई जिंदगी के दिन जिन रहे हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का दावा है हमारी सरकार माफियाओं पर पूरी नकेल कस चुकी है एक तरफ योगी सरकार माफियाओं पर नकेल कसने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज के थाना नैनी के देवरख के उपरहार में माफियाओ द्वारा खुली चुनौती दी जा रही हैं जहाँ पर पुलिस विभाग में जीवन भर सेवा दे चुके दो दरोगा सहित कुल आधा दर्जन लोगों ने 2018 में एक जमीन रजिस्ट्री कराया और उस जमीन में नीव खोदकर पिलर को खड़ा कर दिया कुछ साल बाद उस जमीन पर पीड़ित जब मकान बनाने जाते हैं तो इसी गाव के कुछ दबंगों द्वारा अपनी जमीन कहकर काम को रोक दिया जाता है और उसी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की नीयत से निर्माण करना शुरू किया जाता है जब मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो पीड़ित परिवार परेशान हुआ तब सभी पीड़ित उपजिला अधिकारी करछना से न्याय की गुहार लगाई उपजिला अधिकारी ने जांच कर दबंगों द्वारा किया जा रहा कार्य को रोक दिया पीड़ितों का आरोप है दबंगों द्वारा हम लोगों को धमकी दी जा रही है की इस जमीन को छोड़ दो नहीं तो इस जमीन पर खून खराबा होगा और सभी खाताधारकों के पूरे परिवार को S,CS,T का मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की धमकी दी पीड़ित परिवार पूरी तरह डरा सहमा है पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए जिला अधिकारि और DCP यमुनानगर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई पीड़ितों ने कहा अगर हम लोगों को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे परिवार सहित आत्म हत्या करेगे पीड़ितों ने कहा जब भी हम लोग अपनी जमीन पर जाते है तब दबंगों द्वारा धमकी दी जाती है DCP यमुनानगर ने कहा मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी Bayte,,,पीड़ित कौशलेंद्र पाण्डेय रिटायर्ड दरोगा Bayte,,,पीड़ित जय प्रकाश यादव रिटायर्ड दरोगा Bayte,,,गवाह विजय शंकर तिवारी Bayte,,गवाह उमा शंकर तिवारी
    1
    .भाजपा सरकार को भू माफियाओं दे रहे चुनौती 

रिटायर्ड दरोगा परिवार ने  सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार 

आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय, दबंगों का शासन प्रशासन को दे रहे खुली चुनौती 

प्रयागराज,, एक तरफ योगी सरकार का दावा है की जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से हमारा उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है 
भाजपा सरकार में माफिया या तो उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या तो जेल के काल कोठरी अपनी बची हुई जिंदगी के दिन जिन रहे हैं
 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का दावा है हमारी सरकार माफियाओं पर पूरी नकेल कस चुकी है 
एक तरफ योगी सरकार माफियाओं पर नकेल कसने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज के थाना नैनी के देवरख के उपरहार में माफियाओ द्वारा खुली चुनौती दी जा रही हैं जहाँ पर पुलिस विभाग में जीवन भर सेवा दे चुके दो दरोगा सहित कुल आधा दर्जन लोगों ने 2018 में एक जमीन रजिस्ट्री कराया और उस जमीन में नीव खोदकर पिलर  को खड़ा कर दिया 
कुछ साल बाद उस जमीन पर पीड़ित जब मकान बनाने जाते हैं तो इसी गाव के कुछ दबंगों द्वारा अपनी जमीन कहकर काम को रोक दिया जाता है और उसी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की नीयत से निर्माण करना शुरू किया जाता है 
जब मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो पीड़ित परिवार परेशान हुआ तब सभी पीड़ित उपजिला अधिकारी करछना से न्याय की गुहार लगाई 
उपजिला अधिकारी ने जांच कर दबंगों द्वारा किया जा रहा कार्य को रोक दिया 
पीड़ितों का आरोप है दबंगों द्वारा हम लोगों को धमकी दी जा रही है की इस जमीन को छोड़ दो नहीं तो इस जमीन पर खून खराबा होगा और सभी खाताधारकों के पूरे परिवार को S,CS,T का मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की धमकी दी 
पीड़ित परिवार पूरी तरह डरा सहमा है पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए जिला अधिकारि और DCP यमुनानगर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई पीड़ितों ने कहा अगर हम लोगों को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे परिवार सहित आत्म हत्या करेगे पीड़ितों ने कहा जब भी हम लोग अपनी जमीन पर जाते  है तब दबंगों द्वारा धमकी दी जाती है 
DCP यमुनानगर ने कहा मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी

Bayte,,,पीड़ित कौशलेंद्र पाण्डेय रिटायर्ड दरोगा 

Bayte,,,पीड़ित जय प्रकाश यादव रिटायर्ड दरोगा 

Bayte,,,गवाह विजय शंकर तिवारी 

Bayte,,गवाह उमा शंकर तिवारी
    user_Susheel Kumar
    Susheel Kumar
    करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में रही रौनक, बहनों ने की जमकर खरीदारी बारिश के बाद मौसम साफ होते ही बाजारों में बढ़ी भीड़, मिठाई और राखी की दुकानों पर दिनभर रही चहल-पहल मेजा, प्रयागराज। रक्षाबंधन पर्व को लेकर मेजा तहसील क्षेत्र के बाजारों में शनिवार को जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह आसमान में छाए काले बादलों के बीच हुई बूंदाबांदी से खरीदारी को लेकर लोगों के चेहरे पर चिंता जरूर दिखी, लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम साफ होने और धूप निकलने के साथ बाजारों में फिर चहल-पहल बढ़ गई। मेजारोड बाजार में राखी और मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। बहनों ने अपनी पसंद की राखियां खरीदने के साथ भाइयों के लिए मिठाई की भी जमकर खरीदारी की। बाबा स्वीट, रक्षा स्वीट, संदीप मिष्ठान, राजेश स्वीट और गुप्ता स्वीट समेत अन्य दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। व्यापारी बाबा गुप्ता ने बताया कि सुबह हुई बारिश के कारण कारोबार प्रभावित होने की आशंका थी, लेकिन मौसम साफ होते ही ग्राहक बड़ी संख्या में बाजार पहुंचने लगे। रक्षाबंधन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बाजार में भीड़ बढ़ने के कारण जाम की स्थिति न बने, इसके लिए मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ बाजार में मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करते रहे।
    1
    रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में रही रौनक, बहनों ने की जमकर खरीदारी

बारिश के बाद मौसम साफ होते ही बाजारों में बढ़ी भीड़, मिठाई और राखी की दुकानों पर दिनभर रही चहल-पहल
मेजा, प्रयागराज। रक्षाबंधन पर्व को लेकर मेजा तहसील क्षेत्र के बाजारों में शनिवार को जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह आसमान में छाए काले बादलों के बीच हुई बूंदाबांदी से खरीदारी को लेकर लोगों के चेहरे पर चिंता जरूर दिखी, लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम साफ होने और धूप निकलने के साथ बाजारों में फिर चहल-पहल बढ़ गई।
मेजारोड बाजार में राखी और मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। बहनों ने अपनी पसंद की राखियां खरीदने के साथ भाइयों के लिए मिठाई की भी जमकर खरीदारी की। बाबा स्वीट, रक्षा स्वीट, संदीप मिष्ठान, राजेश स्वीट और गुप्ता स्वीट समेत अन्य दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
व्यापारी बाबा गुप्ता ने बताया कि सुबह हुई बारिश के कारण कारोबार प्रभावित होने की आशंका थी, लेकिन मौसम साफ होते ही ग्राहक बड़ी संख्या में बाजार पहुंचने लगे। रक्षाबंधन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
बाजार में भीड़ बढ़ने के कारण जाम की स्थिति न बने, इसके लिए मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ बाजार में मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करते रहे।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भिस्कुरी गांव के पास सामने सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, पैर में फ्रैक्चर कौंधियारा: खुझी गांव निवासी कमलेश निषाद सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। रक्षाबंधन पर डीहा गांव से बाइक से घर लौटते समय भिस्कुरी गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवारों से टक्कर हो गई। हादसे में कमलेश के पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। कमलेश ने कौंधियारा थाने में तहरीर देकर घटना की जांच और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    भिस्कुरी गांव के पास सामने सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, पैर में फ्रैक्चर
कौंधियारा: खुझी गांव निवासी कमलेश निषाद सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। रक्षाबंधन पर डीहा गांव से बाइक से घर लौटते समय भिस्कुरी गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवारों से टक्कर हो गई। हादसे में कमलेश के पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया।
घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। कमलेश ने कौंधियारा थाने में तहरीर देकर घटना की जांच और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.